August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कुम्हारी पालिका की अध्यक्ष बनेगी मीना दीदी के नारों से गुंजा कुम्हारी क्षेत्र , कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उत्साह

    • doing of business

          दुर्ग / शौर्यपथ / कुम्हारी नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष सीट ओबीसी महिला आरक्षित होने से इस बार नारी शक्ति के पास परिषद् की कमान रहेगी एक तरफ कांग्रेस अभि तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर सकी जबकि कुम्हारी नगर पालिका परिषद् से चंद किलोमीटर की दुरी पर ही प्रदेश के पूर्व सीएम का गृह निवास है . वही भाजपा ने प्रदेश के सभी निकायों और पार्षदों की सूचि जारी कर दी है .
      कुम्हारी से जिस प्रत्याशी का चयन भाजपा संगठन ने किया है उनका राजनैतिक क्षेत्र , सामजिक क्षेत्र , धार्मिक क्षेत्र में विगत दो दशको से भी ज्यादा समय से सक्रियता रही है . भाजपा ने श्रीमती मीना वर्मा पर भरोसा जताया . श्रीमती वर्मा के नाम कि घोषणा होते ही समर्थको सहित क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है . कुम्हारी निवासी श्रीमती मीना वर्मा के सामाजिक क्स्र्यो की लम्बी फेहरिस्त है उन्हें उपराष्ट्रपति द्वारा उनके समाज में योगदान के लिए सम्मानित भी किया जा चुका है .बचपन से ही कुशल नेत्र्रित्त्व क्षमता , संघ एवं भाजपा में वर्षो सक्रियता से कार्यकर्त्ता भी घोषणा के बाद खुशिया मना रहे एवं भाजपा की जीत के दावे कर रहे जो भाजपा के लिए एक शुभ संकेत है .
      प्रदेश में साय सरकार लगातार अपने जनहित के कार्यों से लोकप्रियता के शिखर को छू रही है. लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर अपना पूरा भरोसा जताया और 11 में से 10 सीट भारतीय जनता पार्टी ने जीती कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए अपनी पहचान बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अब नगरी निकाय चुनाव में भी उन प्रत्याशियों को महत्व दिया जो संगठन से सालों से जुड़े हैं. कार्यकर्ताओ में चर्चा है कि इस बार उन्हें अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है जो छात्र जीवन से ही नेतृत्व की क्षमता रखती हैं बता दें कि श्रीमती मीना वर्मा छात्र जीवन से ही शाला नायक के रूप में नेतृत्व की जो शुरुआत की लगातार सामाजिक संगठनों में अपनी सहभागिता निभाई वहीं सामाजिक कार्यों के लिए उपराष्ट्रपति के द्वारा सम्मान पाने वाली श्रीमती मीना वर्मा सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं साफ एवं स्वच्छ छवि की पहचान बनाने वाली श्रीमती मीना वर्मा के प्रत्याशी घोषित होते ही भारतीय जनता पार्टी सहित क्षेत्र की जनता को यह विश्वास हो गया कि सालों बातें एक ऐसा नेतृत्व मिला है जो क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन करेंगी .
       बता दें कि जिस तरह से प्रदेश में नगरी निकाय अध्यक्ष के चुनाव में संगठन को महत्व दिया गया उससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और पार्टी के प्रति उनकी समर्पण भावना पहले से भी ज्यादा विश्वसनीय प्रतीत हो रही है ऐसे में श्रीमती मीना वर्मा के प्रत्याशी घोषित होने के साथ समर्थकों को सहित क्षेत्र की जनता में चर्चा का विषय है कि अब कांग्रेस से कोई भी प्रत्याशी मैदान में आए जीत भाजपा की ही होगी.

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision