Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - पाटन क्षेत्र के चार और जनपद सदस्यों ने किया भाजपा प्रवेश, अब तक 7 जनपद सदस्य भाजपा में शामिल Google Analytics —— Meta Pixel
June 29, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

पाटन क्षेत्र के चार और जनपद सदस्यों ने किया भाजपा प्रवेश, अब तक 7 जनपद सदस्य भाजपा में शामिल Featured

पाटन क्षेत्र के चार और जनपद सदस्यों ने किया भाजपा प्रवेश, अब तक 7 जनपद सदस्य भाजपा में शामिल पाटन क्षेत्र के चार और जनपद सदस्यों ने किया भाजपा प्रवेश, अब तक 7 जनपद सदस्य भाजपा में शामिल SHOURYAPATH NEWS
  • rounak group

पूर्व सीएम के विधान सभा क्षेत्र में जनपद में भाजपा एकतरफा बहुमत की ओर  

   पाटन / शौर्यपथ / पाटन क्षेत्र के निर्दलीय और कांग्रेस जनपद सदस्यों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। विगत दिनों 3 निर्दलीय जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली उनके भाजपा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को चार और जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग पहुंचकर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, भाजपा नेता संजय बघेल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया, इस प्रकार अब तक निर्दलीय और कांग्रेस जनपद सदस्य मिलाकर कुल 7 नेता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं जबकि भाजपा के 10 अधिकृत प्रत्याशी जनपद  जीतकर आए हैं इसके बाद भाजपा का कुल आंकड़ा 17 पहुंच गया है।
   पाटन विकास खंड के निर्वाचित निर्दलीय जनपद सदस्य सीता निषाद जिनके पति सुरेश निषाद पूर्व में कांग्रेस से जनपद सदस्य रह चुके हैं साथ ही निर्दलीय डुलेश्वर सिंह मानकुर (पूर्व सरपंच) ने और कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य रेखा अरविंद जोशी और दामिनी राकेश साहू ने भाजपा की सदस्यता ली।
  भाजपा प्रवेश करने वाले जनपद सदस्यों ने सामूहिक रूप से कहा कि भाजपा के सिद्धांत, विचारधारा और उपलब्धिपूर्ण कार्यों से प्रभावित होकर बिना किसी भय प्रलोभन और दबाव के वे भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं और पाटन जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में खुलकर भाजपा का समर्थन करेंगे।
  जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि नगरी निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी खुलकर भाजपा के पक्ष में सामने आकर पार्टी प्रवेश रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी खुले दिल से सबका स्वागत करती है।
  निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि जैसा कि उन्होंने पूर्व में ही बताया था उसी के अनुसार लगातार निर्दलीय और कांग्रेस के पंचायत जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ऊब चुके हैं, और भाजपा की स्वच्छ और पारदर्शी कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं। उनके गृह विधानसभा पाटन, अमलेश्वर और कुम्हारी में भाजपा को विजयश्री प्रदान कर जनता ने कांग्रेस को नकार दिया हैं।
  इस अवसर पर जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, कार्यालय सह प्रभारी अनूप सोनी, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, जनपद सदस्य कमलेश वर्मा, दुलौरिन यादव, राकेश आडिल, जिला कार्यकारिणी सदस्य केशव बंछोर, कामता पटेल, सहित भाजपा पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)