
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मरवाही विधान सभा चुनाव प्रचार में भाजपा के पूर्वजो पर अंग्रेजो के मुखबिर होने के स्तरहीन आरोप लगाए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूरे राज्य में विरोध प्रारम्भ कर दिया है और प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर कल दुर्ग संभाग मुख्यालय में भी जिला भाजयुमो द्वारा इस मुद्दे को लेकर तथा विजयादशमी के दिन कांग्रेस के छात्र संगठन द्वारा पटेल चौक में हिन्दू आस्था व जनभावनाओं के विपरित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के रावण रूपी सचित्र पुतला जलाए जाने के बाद भाजयुमो पदाधिकारियों की शिकायत के बावजूद अब तक पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के विरोध में कल दोपहर 1 बजे मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर जोरदार ढंग से विरोध प्रकट किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कहा है कि मारवाही उप चुनाव में सत्ता के दादागिरी प्रशासनिक मिशनरी के बल पर चुनाव जीतने का सपना देख रही भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार वहा की जनता के मन में परिवर्तन का मूड देखकर घबरा गई है और अब मुख्यमंत्री बघेल अनाप शनाप बयान देकर जनता को भरमाने का प्रयास कर रही है और देशभक्ति व राष्ट्रवाद के बुनियाद पर स्थापित भारतीय जनता पार्टी के पूर्वजों पर अंग्रेजो के मुखबिर होने की तोहमत लगा रही है जबकि भारत का इतिहास इस बात का साक्षी है कि कांग्रेस के किन नेताओ ने अग्रेजों कि चाटुकारी कर किस प्रकार छल से देश के स्वाधीनता के लिए लड़ने वाले क्रांति कारियो को फांसी के फंदे तक पहुंचाए थे जिला भाजयुमो अध्यक्ष ने आगे कहा है कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से भय आतंक व लूट खसोट चरम पर पहुंच रही है बेटियों की आबरू भी अब सुरक्षित नहीं है और कानून व्यवस्था सरकार की हाथो कि कठपुतली बन गई है एक तरफ कांग्रेस के लोग केंद्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी को नीचा दिखाने अनैतिकता के सारे हदे पार कर रहे है तो वहीं यहां सरकार होने के दंभ में कांग्रेस के लोग कानून अपने हाथ में लेकर खुलेआम गुंडागर्दी कर नियम कानून का धज्जियां उड़ा रहे और शिकायत करने पर पुलिस भी कांग्रेसियों के खिलाफ हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है और इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर कल जिला भाजयुमो द्वारा पुराना बस स्टैंड में मुख्यमंत्री बघेल का पुतला जलाकर विरोध का आवाज बुलन्द करेंगे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
