August 04, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कॉलोनी वासियों की समस्याओं पर सिर्फ बैठक नहीं, जवाबदेही और कार्रवाई होनी चाहिए

    • rounak group
      रायपुर/ । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने आवास एवं पर्यावरण मंत्री द्वारा बिल्डरों एवं हाउसिंग सोसायटियों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के सन्दर्भ में कहा कि प्रदेश की आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवार  मूलभूत सुविधाओं के अभाव, अधूरी परियोजनाओं और बिल्डरों की मनमानी से परेशान हैं। ऐसे में केवल बैठक कर फोटो खिंचवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सरकार को यह बताना चाहिए कि अब तक इन समस्याओं के समाधान के लिए क्या ठोस कार्रवाई की गई है।

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि राजधानी में ही हजारों सोसायटियां में इस भीषण गर्मी में पानी कि प्रायप्त व्यवस्था नगर निगम नहीं कर पा रही हैँ,पानी के टैंकरो से कॉलोनीयों में जल आपूर्ति भी यह सरकार जनता को इस भीषण गर्मी में राहत देने में विफल साबित हो रही हैँ और साथ ही अनेक स्थानों पर सड़क, ड्रेनेज, जल निकासी, पार्क, पेयजल, बिजली कटौती तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी है। यदि इतने बड़े पैमाने पर समस्याएं मौजूद हैं तो यह राज्य सरकार और संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था की विफलता  है।

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जिन बिल्डरों ने बिना आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए कॉलोनियों का हैंडओवर किया या जिन परियोजनाओं में नियमों का उल्लंघन हुआ, उनके खिलाफ अब तक कितनी कार्रवाई की गई है। केवल समीक्षा बैठकों से जनता की समस्याएं दूर नहीं होंगी।

    प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सत्यप्रकाश सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार समस्याओं के समाधान से अधिक प्रचार पर ध्यान दे रही है। यदि सरकार वास्तव में गंभीर है तो प्रत्येक कॉलोनी की समस्याओं के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्य योजना जारी करें, जिम्मेदार अधिकारियों और बिल्डरों की जवाबदेही तय करे तथा उसकी प्रगति को सार्वजनिक करे। नहीं तो  कांग्रेस पार्टी आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले नागरिकों के अधिकारों और सुविधाओं के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा सरकार को जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए बाध्य करेगी।
    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision