August 25, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के गृह जिले में जीवित कार्यकर्ताओ की राजनीति का हुवा दाह संस्कार - कांग्रेस

    • doing of business

    प्रदेश भाजपा ने किया दिवंगत नेताओ का अपमान माफी मांगे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय
    प्रदेश भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री के जेब मे और गुटबाजी चरम पर
    पूर्वमंत्री अजय चंद्राकर ने माना कि प्रदेश भाजपा में चमचागिरी हावी है वह सभी चमचों को सुधारेंगे

    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई में गुटबाजी अपने चरम पर है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में विधानसभा, नगर निगम,नगर पालिका,पंचायत के चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होने बाद भी प्रदेश भाजपा में कब्जा जमाये बैठे हैं जिसके कारण भाजपा के मेहनतकश और मूल कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के गृह जिले राजनांदगांव में सवा साल बाद घोषित जिला कार्यकारिणी की सूची में दिवंगत भाजपा नेताओं को पद दिया गया और जीवित भाजपा कार्यकर्ताओं की राजनीति का दाह संस्कार कर दिया गया जिससे कि भारतीय जनता पार्टी में चरम पर चल रहे गुटबाजी का खुलासा हुआ है।
    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 15 साल सत्ता सुख भोगने के बाद भाजपा के शीर्ष नेता आज भी शीर्ष पदों पर काबिज हैं और अपने मन मुताबिक नेताओं,कार्यकर्ताओ को पद बांट रहे हैं हद तो तब हो गई जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के गृहग्राम में दिवंगत नेता स्व चंद्रकांत शर्मा,स्व सुनील जोशी,स्व गणेश कोटले एवं स्व आर सी पारख को पद दे दिया गया जिनका पूर्व में ही देहावसान हो गया है। इन दिवंगत नेताओं के परिजन हदप्रद और दुःखी हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा के कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश फैला हुआ है। राजनांदगांव जिले में घोषित कार्यकारिणी की सूची का अनुमोदन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया है और उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेजा था जिसके बाद कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके सुपुत्र पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के प्रभाव क्षेत्र में घोषित कार्यकारिणी में दिवंगत नेताओं को शामिल कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आंख में धूल झोंकने का काम किया गया जिससे कि उनके परिजन अपने आप को अपमानित महसूस कर रहे। कल ही मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री के सामने प्रदेश भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश भाजपा में चमचावाद हावी हो गया हैं चमचों का बोलबाला हो गया है और यह सभी चमचे संभल जाये नहीं तो वह सभी चमचों को सुधार देंगे। भाजपा की गुटबाजी सताई स्तर पर आ चुकी है प्रदेश भाजपा गुटबाजी के कारण रसातल पर पहुंच गई है जिसका की स्पष्ट उदाहरण राजनांदगांव जिले की घोषित कार्यकारिणी में है दिख रहा है जिसमें की दिवंगत नेताओं को पद से नवाजा गया है और जीवित कार्यकर्ताओं की राजनीति का दाह संस्कार कर दिया गया है। प्रदेश भाजपा नेताओं को जनहित के मुद्दों से कोई सरोकार नही है वह राजनीति के माध्यम से अपना स्वार्थ साधने में जुटे हुये है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision