August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रणनीतिक सूझबूझ का नतीजा, नक्सली अगवा जवान राकेश्वर मन्हास निःशर्त रिहा - कांग्रेस

    • doing of business

    मुख्यमंत्री ने परिवार जनों से बात कर रिहायी का पूर्ण भरोसा दिलाया था - घनश्याम तिवारी
    परिजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ओर सरकार का आभार जताया है।


    रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा, 03 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बीजापुर तर्रेम की नक्सली घटना में अगवा जवान राकेश्वर सिंह मन्हास के अपहरण के पांच दिनों बाद निःशर्त रिहायी पर छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की रणनीतिक सूझबूझ का ही नतीजा है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि 3 अप्रैल बीजापुर की घटना में नक्सलियों की कायराना करतूतों से हमारे जवानों की शहादत को देश भुला नहीं सकता। भारत के संविधान को बंदूक की नोक से क्षेत्र पर राज करने की मंशा लिए नक्सली पिछले कई वर्षों से अपने नापाक इरादों से घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ ओर देश का नक्सलवाद राज्यो की नहीं राष्ट्रीय समस्या है इस घटना से सबक लेते हुए केंद्र सरकार से ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर इस नक्सलवाद माओवाद को समाप्ति के लिए निर्णय लिए जाएंगे छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए केंद्र सरकार के हर निर्णय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है।
    प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुये, कोबरा बटालियन के अगवा जवान राकेश्वर मन्हास और उनके परिजनों को सकुशल वापसी के लिए बधाई उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision