August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा व्यापारिक प्रकोष्ठ की वर्चुअल बैठक आज

    • doing of business

    दुर्ग / शौर्यपथ / वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में अपने पूरे चरम पर है इस विषय पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सेवा ही संगठन नामक कार्यक्रम संपूर्ण हिंदुस्तान के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी चलाया जाएगा इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ अपने अपने स्तर पर तैयारियां चालू कर चुके हैं और उस तैयारियों को आखरी मूर्त रूप देने के उद्देश्य से दिनांक 30 मई को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश व्यापारिक प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई है आयोजित बैठक में पूर्व संसदीय सचिव और व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना अध्यक्षता में आयोजित की गई है आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रमुख रूप प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहेंगे उनके साथ प्रदेश सहसंयोजक कांतिलाल बोथरा ,सुभाष अग्रवाल, मुकेश शर्मा, संजय खटवानी, चंद्रप्रकाश छाबड़ा भी शामिल रहेंगे
    आयोजित बैठक के बारे में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा ने जानकारी देते हुए कहा कि आयोजित बैठक में व्यापारिक प्रकोष्ठ की भूमिका राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा आहवानित सेवा ही संगठन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई के नाम से रसोई का संचालन कर निराश्रित गरीबों एवं मजदूर वर्ग के लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करेगी साथ ही साथ सुखा राशन के पैकेट का निर्माण कर वितरण भी करेगी तथा उन्हें इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए जन जागृत भी करेगी
    आयोजित बैठक में व्यापारिक प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कार्यकर्ता जिला संयोजक मंडल संयोजक सहित वरिष्ठ भाजपा नेता भी शामिल होंगे

    Rate this item
    (0 votes)

    Latest from शौर्यपथ

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision