![whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg](/images/2020/06/04/whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg)
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वी जयंती सेक्टर 10 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर जोनल मार्केट में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी पुरुषोत्तम देवांगन ने इस अवसर पर कहा कि जम्मू कश्मीर में एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का सपना जो डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूर्ण हुआ है। मंडल अध्यक्ष एएन पाढ़ी ने कहा कि डॉ मुखर्जी कुशल संगठन शिल्पी, शिक्षाविद, राजनेता थे। पार्टी उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण कर आज इस मुकाम पर पहुंची है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य राम कुमार गुप्ता ने डॉ मुखर्जी के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पूर्व जिला अध्यक्ष चंदन सिंह भदोरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय दानी, आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एस मोहन, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कांति वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य किरण भोसले, महामंत्री रोहित सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे लगे। कार्यक्रम का संचालन मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव पटेल ने किया। आभार प्रदर्शन महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह बबलू ने व्यक्त किया। इस दौरान उपाध्यक्ष गण संतोष निर्मलकर, पी राजुलू, सरोज टहनगुनिया, कोषाध्यक्ष सुमित कनौजिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह चहल, विजय शुक्ला, वीवी मोहनदास, उपासना साहू, विनोद देवांगन पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य दमन लाल साहू, मंडल मंत्री गण सविता नाहक, पुष्पा सिंह, महेंद्र प्रसाद यादव मुन्ना, सूर्यनाथ गौतम दीपक, मीडिया प्रभारी वाल्मीकि सिंह, सह मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू, योजना डहाके, सुनीता भोसले, रवि कश्यप, राहुल पनेकर, सोमेश कुमार त्रिवेदी, रामेश्वरी निर्मलकर, सीमा तिवारी, मनीषा सिंह, नीलम यादव, रमेश सिंह, शिवाली भोसले आदि उपस्थित थे।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.