
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
ईदगाह या मस्जिद में सिर्फ 5 लोग पढेंगे ईद की नमाज, बाकी घरों से करेंगे दुआएं
कोरोना संक्रमण को देखते हुए ईद पर पहली बार की गई व्यवस्था
कोरोना और लॉकडाउन के कारण मस्जिदों में नही हुई अलविदा जुमा की नमाज
ईद के तीन दिन बाद कब्रस्तान में होने वाला उर्सपाक भी हुआ कैंसल
भिलाई / शौर्यपथ / कोरोना संक्रमण के दौर में माहे रमजान में मस्जिदें सूनी रहीं और अब जबकि रमजान अपने आखिरी मकाम पर पहुंच गया है तब लोगों को चांद नजर आने का इंतजार है। अगर 29 रमजान का चांद 23 मई को नजर आ गया तो ईदुलफित्र 24 मई को होगी नहीं तो 30 रोजे पूरे होने के बाद 25 मई को ईदुलफित्र मनाई जाएगी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए पहली बार नमाजे ईदुल फित्र का बिल्कुल अलग ढंग से इंतजाम किया गया है। मस्जिद कमेटियों की तरफ से भी व्हाट्सएप-फेसबुक के जरिए अपीलें जारी की गई हैं।
इस बार 29 वां रोजा 23 मई को रहेगा। अक्सर 29 का चांद नजर आने की संभावनाएं रहती हैं, इसलिए मुस्लिम समुदाय की नजरें 23 मई की शाम को आसमान पर टिकी रहेंगी। मस्जिद कमेटियों की तरफ से भी चांद नजर आने पर सूचना जारी करने तैयारी कर ली गई है। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम हाफिज इकबाल हैदर अंजुम ने बताया कि कमेटी की तरफ से भी चांद देखे जाने की तस्दीक करने इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि अगर कहीं भी 29 रमजान का चांद नजर आए तो उनके मोबाइल नंबर 8720051418 पर तुरंत कॉल या व्हाट्सएप कर खबर करें, जिससे आगे की जरूरी तैयारियों के बारे में ऐलान किया जा सके। अगर किसी भी सूरत में 23 मई को चांद नजर नहीं आता है तो फिर 30 रोजे पूरे होने के बाद 25 मई को ईदुल फित्र मनाई जाएगी। हाफिज इकबाल हैदर अंजुम ने नमाजे ईदुल फित्र को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौर में ईद की नमाज को लेकर किए गए इंतजाम की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में हमारी सबसे ब?ी ईद यह है कि हम गरीबों और मिस्किनों का खयाल रखें। मोहताजों और जरूरतमंद को खाना खिलाएं। बेवाओं व यतीमों को मरहूमिन के नाम से पैसे दें। हो सके तो अपनी ओर से मुसाफिर को खाने का पैकेट तकसीम करें।
ईदगाह के बाद घरों में अकेले ही प?नी होगी नमाज
नमाजे ईदुल फित्र को लेकर मस्जिद कमेटियों की तरफ से कोरोना संक्रमण को देखते हुए तैयारियां की गई है। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के ईमाम-खतीब हाफिज इकबाल हैदर अंजुम ने बताया कि लाक डाउन को देखते हुए ईद की नमाज 5 लोगों के साथ मस्जिद या ईदगाह में अदा की जाएगी। इसके ठीक बाद बाकी लोग अपने-अपने घरों में 2 रकअत या 4 रकअत नफ्ल नमाज शुक्रराने या चाश्त की नीयत से अकेले-अकेले अदा करेंगे। इसके लिए लोग अपने घरों में सुबह 7:15 बजे के बाद से सुबह 11:20 से पहले तक नवाफिल नमाज अदा करें।
कब्रिस्तान में इस बार नहीं होगा उर्स, अपील की हाफिज हैदर ने
ईद के तीसरे दिन कब्रिस्तान हैदरगंज कैम्प-1 में हाफिज अफजलुद्दीन हैदर का उर्स मुबारक बीते 4 दशक से लगातार हो रहा है। लेकिन इस बार कोरोना संकट को देखते हुए उर्स का आयोजन टाल दिया गया है। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के साबिक इमाम और मुख्य आयोजनकर्ता हाफिज अजमलुद्दीन हैदर ने भी इस पूरे मसले को लेकर अपना वीडियो जारी किया है। उन्होंने बताया कि आज के हालात के पेशेनजर लाक डाउन का सिलसिला जारी है ऐसे मौके पर कहीं भी ज्यादा लोगों का इक_ा होना कानूनन जुर्म है। उन्होंने हजरत अफजलुद्दीन हैदर के तमाम चाहने वालेअकीदतमंदों से गुजारिश की है कि घरों में रहकर ही दुआएं करें और पूरे रमजान उन्होंने खत्मे कुरआन या जो कुछ भी प?ा है, उसे उनके मोबाइल नंबर 9926743263-8770328276 पर कॉल या व्हाट्सएप कर नोट करा दें। उन्होंने कहा कि यह उर्स सिर्फ उनके वालिद का नहीं बल्कि तमाम मरहूमीन के इसाले सवाल के लिए है।
हाफिज हैदर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में जब पूरे रमजान भर मस्जिदों में बा-जमाअत नमाज नहीं हुई, अलविदा जुमा नहीं हुआ और ईदगाह भी वीरान रहेंगे। ऐसे में हर साल ब?े पैमाने पर होने वाले उर्स मुबारक को टाल दिया गया है और घर पर ही फातिहा ख्वानी रखी गई है, जिसमें अकीदतमंद जो भी प? कर नोट कराएंगे उसे ईसाले सवाल में शामिल करा लिया जाएगा।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव के मरीजों की संख्या एकाएक तेजी से बढऩे पर देश के दिग्गज कांग्रेसी नेता कांग्रेस महासचिव मोतीलाल वोरा ने चिंता जताई है। वोरा ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा की और छत्तीसगढ़ में कोविड 19 का संक्रमण तेजी से फैलने पर टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने के साथ जरूरी इलाज व स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने कहा। वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कोविड 19 के संक्रमण से निपटने में त्वरित फैसले लेकर इसकी रोकथाम और नियंत्रण करने में सफल रही। हाल ही में दूसरे राज्यों से आए प्रवासी श्रमिकों को कोरोना पॉजिटिव होने की सूचनाएं मिल रही हैं। वोरा ने सभी प्रवासी श्रमिकों की जांच तत्परता से करने और कोरोना पॉजिटिव मरीजों को पर्याप्त इलाज सुविधा उपलब्ध कराने कहा। वोरा ने कहा कि महामारी से बचने ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग की जाए। सिंहदेव ने वोरा को बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार और टेस्टिंग की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। वर्तमान में राज्य में कोरोना प़जिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 40 नए मरीज मिले हैं। कोविड 19 के संक्रमण और इसकी रोकथाम के लिए समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। टेस्टिंग की सुविधा के साथ प्रतिदिन होने वाली जांच की संख्या बढ़ाई गई है।
भिलाई / शौर्यपथ / महापौर और विधायक देवेंद्र यादव शनिवार को गृह मंत्री व पीडब्लूडी मंत्री ताम्रध्वज साह से मुलाकात किए। गृहमंत्री साहू से मुलाकात कर महापौर देवेंद्र यादव ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। गृहमंत्री साहू जी के कार्यालय में करीब एक घंटे तक महापौर यादव की चर्चा हुई। चर्चा के दौरान महापौर देवेंद्र यादव ने भिलाई के विकास कार्यों के संबंध में चर्चा किए। निगम क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए लगातार गृहमंत्री का सहयोग मिलता रहा। पीडब्लूडी विभाग से भी करोडृो रूपये के विकास कार्य की स्वीकृति दी गई। कुछ दिनों पहले करीब 10 करोड़ से सड़क, सौंदर्यीकरण कार्यो को बजट में शामिल किया। जनता को मूलभूत आवश्यकताओं को देखते हुए विकास कार्यो के लिए जो प्रयास किए। इसके लिए महापौर देवेंद्र यादव ने गृह मंत्री साहू का आभार जताया। साथ ही शहरवासियों को और ज्यादा बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने आदि विषयों पर लंबी और सार्थक चर्चा हुई।
बता दे कि कुछ दिनों पहले ही शासन ने 5 करोड़ रुपये से पावर हाउस से एसीसी चौक तक सड़क निर्माण और सौदर्यीकरण कार्य के लिए सहमति दी। साथ ही खुर्सीपार में 3 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए करीब साढे 3 करोड़और पावर हाउस ओवर ब्रिज पहुंच मार्ग सहित का उन्नयन व सौंदर्यीकरण करने करीब ढाई करोड़ से किया जाएगा।
्महापौर देवेंद्र यादव ने गृह मंत्री साहू को बताया कि वे भिलाई शहर में कई विकास कार्य करना चाहते है। इसके लिए उन्होंने पूरी योजना तैयार कर ली है। उन कार्यों को भी पूरा करने के लिए महापौर देवेंद्र यादव ने शहर के विकास के बजट देने की मांग की है। साथ ही महापौर ने बताया कि भिलाई नगर निगम क्षेत्र में कोरोना संक्रमण और डेंगू के रोकथाम के लिए बेहतर उपाए किए जा रहे हैं। निगम क्षेत्र के रहने वालों सहित बाहर से भिलाई में रोजी-रोटी के लिए आए लोगों की भी मदद की जा रही है। शहर के महानुभावों के सहयोग से जरूरतमंद लोगों को राशन आदि दिया गया है। इसके अलावा महापौर ने गृहमंत्री साहू का आभार भी जताते हुए कहाकि आप और सीएम भूपेश बघेल जी ने जनता की समस्याओं और तकलीफों को दूर करने के लिए इस संकट की घड़ी में जनता के हित में फैसले लिए। न्याय योजना से किसानों को न्याय दिला रहे है। हर परिवार का राशन कार्ड बना, सब को चावल मिल रहा है। साथ ही भिलाई में नाली,सड़क, स्टेडियम आदि इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में सहयोग प्रदान कर रहे है। महापौर देवेंद्र यादव ने गृहमंत्री साहू से निवेदन किए की आगे भी जनता के हित और विकास के लिए सहयोग प्रदान करते रहे
डेंगू मरीजों के लिए होंगे आइसोलेटेड वार्ड
डेंगू की रोकथाम को लेकर कलेक्टर ने बुलाई बैठक
दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी समय में डेंगू के पनपने की आशंका को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। आज इसकी रोकथाम की रणनीति पर विचार करने और इसे क्रियान्वित करने अहम बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक उपरांत कलेक्टर अंकित आनंद ने जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए तीन महत्वपूर्ण कार्य करने होंगे। पहला जहां साफ पानी जमा हो और लार्वा पल रहें हों, वहां एन्टी लार्वा आपरेशन चलाना। घरों के कोने कोने में छिपे मच्छरों को नष्ट करने स्प्रे का काम करना। सबसे आखिर में डाइग्नोसिस जितनी जल्दी हो उतना अच्छा। कलेक्टर ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण कार्य होगा। जितनी अच्छी रणनीति और प्रभावी क्रियान्वयन होगा, उतना ही अच्छा नतीजा आएगा।
कलेक्टर ने कहा कि जिले में केवल 5 चिन्हांकित अस्पतालों में डेंगू का इलाज होगा। इनमें जिला अस्पताल, सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्पर्श हॉस्पिटल, शंकराचार्य हॉस्पिटल, बीएम शाह अस्पताल में इलाज होगा। इन सभी चिन्हांकित अस्पतालों में डेंगू के इलाज के लिए आइसोलेटेड वार्ड होंगे। आज बैठक में सभी अस्पतालों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा कि स्प्रे का समय सुबह 5 से 7 बजे तक रखें क्योंकि ये मच्छरों को नष्ट करने का सबसे प्रभावी समय होता है। इसी प्रकार शाम को सूरज ढलने के बाद यह करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अमले और निगम अमले दोनों को मिलकर यह कार्य करने कहा। उन्होंने कहा कि चूंकि डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है अत: ऐसे सभी जगहों में विशेषकर सार्वजनिक जगहों में भी एन्टी लार्वा आपरेशन चलाएं। उन्होंने कहा कि टेमीफास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि टेमीफास का प्रभावी वितरण सुनिश्चित करें। इसकी रेफिलिंग की भी कार्रवाई निश्चित अवधि में कराएं। कलेक्टर ने कहा कि घरों के कोने-कोने में, अंधेरी जगहों पर स्प्रे का कार्य हो। किसी भी तरह की चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी डेली मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही जिला अस्पताल में एक्सक्लूसिव वार्ड के लिए नोडल अधिकारी भी होंगे।
कलेक्टर ने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से इसे रोकने का कार्य आसान होगा। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर सिंह ने अब तक किये गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। डीएमओ डॉ. एस. के. मंडल ने इससे जुड़े हुए तकनीकी पक्षों को रखा। साथ ही अब तक डेंगू से निपटने के अनुभवों को भी साझा किया। इस दौरान भिलाई नगर निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर गजेंद्र ठाकुर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग-भिलाई / शौर्यपथ / शनिवार को सूरज डूबते ही मुस्लिम समाज के लोगों की निगाहे चांद देखने के लिए टिकी रही लेकिन यहां चांद नही दिखाई दिया। इसके अलावा भिलाई जामा मस्जिद ट्रस्ट द्वारा चांद की तस्दीक करने कई जगहों से पतासाजी की गई लेकिन कहीं चांद नही दिखने की बात सामने आई। इस लिए अब ईद की नमाज सोमवार को होगी और मुस्लिम समाज के लोग सोमवार को ईद मनायेंगे। मुस्लिम समाज के लोगों को उम्मीद थी कि शनिवार को 29वां रोजा को चांद दिखाई दे सकता है, क्योंकि पहला रोजा के दिन इस बार 29 का चांद नही दिखाई देने के कारण 30 के चंाद के हिसाब से तराबीह की नमाज पढना और रोजा रखना मुस्लिम समाज के लोगों ने शुरू किया।
इसलिए यह कयास लगाया जा रहा था कि शनिवार को 29 का चांद हो सकता है और रविवार को ईद मनाई जा सकेगी, इसके लिए मुस्लिम समाज के लोंगों ने पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। इसके अलावा सउदी अरब में भारत से पहले एक दिन ईद मनाई जाती है और शनिवार को वहां भी ईद नही मनाई गई, इसलिए यह साफ हो गया है कि अब सोमवार को ही 30 रोजा रखने के बाद ईद मनाई जायेगी। हालांकि शासन ने भी सोमवार 25 मई को ही ईद की अवकाश कलेण्डर में घोषित की हुई है।
शौरयपथ
छत्तीसगढ़ में अब संक्रमण तेजी के साथ फैलने लगा है। शनिवार को छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस संक्रमण के 42 नए मरीज मिले हैं। इनमें से राजनांदगांव में 10, मुंगेली में 9, बिलासपुर में 8, रायगढ व कोरिया जिले में 4- 4, सरगुजा जिले में 3 और एक मरीज जशपुर और एक बलौदाबाजार जिले में मिला है। जबकि बालोद जिले के दो मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इन सभी संक्रिमत मरीजों को कोविड अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
नए मरीजों के मिलने के साथ ही अब प्रदेश में एक्टिव 150 मरीजों का विशेष कोविड अस्पतालों में उपचार जारी है। राज्य में अब तक कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 214 मामले आ चुके हैं। इनमें से 64 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।
धमतरी शौर्यपथ
शबेकद्र के मौके पर मुस्लिम भाईयों ने इबादत कर अपनी दुनिया और आखरत को संवारने के लिए बारगाहे रिसालत में दुवा मांगी। इस मौके पर तरावीह अदा कराने वाले हाफिजों का इस्तकबाल कर उन्हें नजराना पेश किया गया।
रमजान महीने की एक रात को शबेकद्र कहा गया है, जो खैर व बरकत के एतबार से हजार महीनों से भी अफजल है। इस रात की एक अहम तारीखी हैसियत है। इसी रात हजरत आदम सफीयुल्लाह अलैहिस्सलाम का बदन बनाने का सामान आसमान पर जमा किया जाने लगा। इसी रात जन्नत में पेड़ वगैरा लगाए गए। इसी रात हजरत ईसा अलैहिस्सलाम आसमान पर उठाए गए। इसी रात बनी इस्राईल कौम की तौबा कबूल हुई। मदीना मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना तनवीर रजा ने बताया कि रमजान का मुबारक महीना बड़ा तारीखी महीना है। अल्लाह पाक ने हमारी हिदायत के लिए अपना कलाम (कुरआन शरीफ) इसी मुबारक महीने में नाजिल फरमाया और इस महीने में एक रात ऐसी बाअज्मत बनाई, जिसमें इबादत करना हजारों महीनों की रातों में इबादत करने से बेहतर है, जिसे शबेकद्र कहा जाता है। यही वजह है कि शबेकद्र के मौके पर मुस्लिम भाईयों ने अल्लाहताला की खुशनुदीयत हासिल करने के लिए मस्जिदों और अपने घरों में इबादत की। कब्रस्तान में जाकर अपने बुजुर्गाे की मगफिरत की दुआ भी मांगी। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते मुस्लिम भाईयों ने शबेकद्र के मौके पर अपने घरों में ही इबादत की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाजें तरावीह अदा की गई। इस मौके पर मस्जिदों को आलीशान ढंग से सजाया गया था। इदारों कमेटियों की ओर से पेश इमाम और मोअज्जनों को नजराना पेश किया गया।
ईद की नमाज होगी घरों में
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के चेयरमेन सलाम रिजवी ने बताया कि अलविदा जुमा और ईदुल फितर की नमाज में भी लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जाएगा। कोविड-9 वैश्विक महामारी घोषित की गई है। इस बीमारी ने पूरे देश-दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इसकी रोकथाम और नियंत्रण के लिए केन्द्र और राज्य शासन द्वारा विभिन्न दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान अलविदा जुमा की नमाज और इबादत आम मुसलमान अपने.अपने घरों में अदा करेेंगे।
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
लॉकडाउन के कारण सभी छात्रावास बन्द रखे गए है।
आज उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवं सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव द्वारा आदिम जाति बालक छात्रावास गट्टासिल्ली,आदिमजाति बालक छात्रावास करैहा, आदिमजाति बालक छात्रावास सिहावा,आदिमजाति बालिका छात्रावास फरसिंया का अवलोकन किया गया फरसिंया को छोड़कर बाकी छात्रावासों की स्थिति जर्जर एवं दयनीय है आने वाले समय में इन छात्रावासों के स्तर को ऊंचा उठाने एवं बच्चों को अच्छी शिक्षा व रहने की उत्तम व्यवस्था बच्चों को मिल सके इसके लिए आदिम जाति कल्याण विभाग एवं मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर समय के अनुकूल इन छात्रवासों का जीर्णोद्धार किया जाएगा । इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग आयुक्त धमतरी रेशमा खान, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, ब्लॉक उपाध्यक्ष जावेद मेमन, आर्किटेक्ट आशीष राय एवं ग्रामजन उपस्थित थे
नगरी के ग्राम बिरगुड़ी के युवक प्रवीण कुमार नाग पिता प्रताप सिंह नाग उम्र 17 ग्राम बिरगुडी ने खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश किया।
संजीवनी 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी छोड़ा गया,जहाँ से धमतरी जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ने दम तोड़ दिया है।घटना आज दोपहर 2 बजे की है।कारण अभी अज्ञात है।
रायपुर शौर्यपथ
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन्स
• कॉन्टेंटमेंट एवं बफर जोन को छोड़कर शेष जगह सशर्त नियमित टीकाकरण होगा बहाल
• स्वास्थ्य केन्द्र एवं वीएचएसएनडी पर टीकाकरण को लेकर दिए गए निर्देश
रायपुर 23 मई 2020। कोरोना संक्रमण के कारण देशभर में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम बेहद प्रभावित हुआ है. इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गाइडलाइन्स जारी कर क्षेत्रवार टीकाकरण सेवाओं को बहाल करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है. जारी गाइडलाइन्स के अनुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार के मुताबिक प्रत्येक जिले को रेड, ऑरेंज एवं ग्रीन जोन में बांटा गया है. वहीं रेड एवं ऑरेंज जोन में कोरोना संक्रमितों की व्यापकता के हिसाब से कॉन्टेंटमेंट एवं बफ़र जोन भी बनाया गया है. संक्रमण प्रसार की आशंका के मद्देनजर कॉन्टेंटमेंट एवं बफ़र जोन में स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आउटरीच क्षेत्रों में नियमित टीकाकरण को फ़िलहाल रोका गया है. लेकिन सभी क्षेत्रों (कॉन्टेंटमेंट एवं बफ़र जोन सहित) के स्वास्थ्य केन्द्रों पर बर्थ डोज टीकाकरण जारी रहेगा.
बफ़र जोन के अलावा एवं ग्रीन जोन में शर्तों के साथ होगा टीकाकरण:
मंत्रालय के दिशानिर्देश के मुताबिक कॉन्टेंटमेंट एवं बफ़र जोन में स्वास्थ्य केंद्र आधारित टीकाकरण एवं आउटरीच टीकाकरण सेशन( ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) अभी शुरू नहीं होगा. लेकिन बफ़र जोन को छोड़कर एवं ग्रीन जोन में स्वास्थ्य केंद्र आधारित टीकाकरण एवं आउटरीच टीकाकरण सेशन कुछ शर्तों के साथ शुरू होगा. जिसमें आउटरीच सेशन पर एक समय में 5 से अधिक लोगों को उपस्थित रहने की मंजूरी नहीं मिलेगी. इन सेशन के दौरान कोरोना संक्रमण रोकथाम के सभी प्रोटोकॉल का अनुपालन करना अनिवार्य होगा. जिसमें पंचायत एवं अर्बन लोकल बॉडी आउटरीच सेशन साईट के प्लान में मदद करेंगे. किसी भी बफ़र एवं कॉन्टेंटमेंट जोन में 14 दिनों के बाद नियमित टीकाकरण सेवा की शुरुआत करने का फैसला राज्य एवं जिला प्रशासन द्वारा ही लिया जा सकेगा.
स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण के दौरान बरतनी होगी सतर्कता:
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए स्वास्थ्य केन्द्रों पर होने वाले टीकाकरण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह गाइडलाइन्स में दी गयी है. यह बताया गया है कि स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण के पूर्व हवादार स्थान का चयन करना होगा एवं यह भी सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक लोग एक दूसरे से 1 मीटर की दूरी पर ही बैठें. स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण लोड के मुताबिक पूर्व में ही फिक्स्ड टीकाकरण कर्मियों का चयन करना होगा. टीकाकरण कर्मियों को ग्लोब्स, तीन लेयर वाले मास्क एवं टीकाकरण करने से पूर्व हाथों को सैनिटाइज्ड करना अनिवार्य होगा. साथ ही टीकाकरण किसी भी रूप में बाधित नहीं हो इसके लिए वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता पूर्व में ही सुनिश्चित करनी होगी एवं लोगों को कोविड-19 के प्रति सजग करने के लिए स्वास्थ्य केन्द्रों के बाहर पोस्टर भी लागने होंगे.
वीएचएसएनडी सत्र आयोजन के लिए दिए गए निर्देश:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस(वीएचएसएनडी) के आयोजन को लेकर कुछ जरुरी दिशानिर्देश दिया है.
• वीएचएसएनडी सत्र पर लोगों की भीड़ कम करने के लिए सत्र को प्रत्येक घन्टे के हिसाब से बाँटने की सलाह दी गयी है. प्रत्येक घंटे के स्लॉट में 4-5 लाभार्थियों को ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.
• प्रत्येक वीएचएसएनडी सत्र को दो सेशन में बांटने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें अतिरिक्त सेशन के संचालन के लिए रिटायर्ड एएनएम एनएनएम, स्टाफ नर्सेज आदि या प्रशिक्षित पुरुष स्वास्थ्य कर्मी की नियुक्ति की जा सकती है.
• वीएचएसएनडी सत्र के एक दिन पूर्व ही आशा के द्वारा चिन्हित लाभार्थी को कॉल कर जानकारी दी जाएगी
• सत्र के दौरान एएनएम को कोरोना रोकथाम के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा. साथ ही सत्र पर जरुरी वैक्सीन के साथ ओआरएस, जिंक, आइएफए, कैल्शियम आदि की उपलब्धता भी सुनिश्चित करानी होगी
• सत्र के दौरान एएनएम सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लाभार्थियो को 30 मिनट के वेटिंग पीरियड के दौरान कोरोना संक्रमण की रोकथाम पर जानकारी देगी
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
छत्तीसगढ़ के ओजस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने पूर्व प्रधानमंत्री माननीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत की है जिससे सीधे प्रदेश के किसान भाइयों के खाते में 5700 करोड़ की राहत राशि प्रदान की जी की जा रही है जो कि किसान भाइयों के लिए इस कोरोना संकट के समय में बड़ी राहत दिलाने वाली योजना है साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कि अधिकांश जनसंख्या वनोचलो में निवास करती है जहां आजीविका का मुख्य साधन वनोपजो का संग्रहण करना है इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 25 लघु वन उपज को समर्थन मूल्य पर खरीदने की व्यवस्था की गई है तेंदूपत्ता से अपनी आजीविका चलाने वाले जनजातियों को राहत देने के लिए तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक दर को बढ़ाकर ₹4 हजार प्रति मानक बोरा किया गया है वहीं महुआ का समर्थन मूल्य बढ़ाकर ₹17 से ₹30 प्रति किलोग्राम किया गया है साथ ही इमली का भी की खरीदी शासन के द्वारा कर इसमें बोनस देने की बात कही गई है इससे जनजाति क्षेत्रों में स्वालंबन के साथ साथ आदिवासियों का आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है इन सब बातों की जानकारी देते हुए आगे महेंद्र पाण्डेय विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि भूपेश बघेल किसान पुत्र और एक छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री हैं उन्हें अपने और अपने बीच में रह रहे लोगों की चिंता है जिस वजह से इस कोरोना जैसे महामारी के संकट में भी आज छत्तीसगढ़ का नाम पूरे विश्व में रोशन करने के साथ-साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को रोजगार के रूप में मारेगा में कार्य देकर आज अपना छत्तीसगढ़िया होने का फर्ज पूरा किया है।
धमतरी /नगरी/शौर्यपथ
नगरी विकासखंड के ग्राम देऊरपारा (कर्णेश्वर धाम), निवासी, मोहन लाल साहू का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया ।
वे साहू समाज परिक्षेत्र सिरसिदा के अध्यक्ष रह चुके हैं ।
दिवंगत मोहनलाल साहू के
पुत्र दीपक साहू का निधन वर्षों पहले हो चुका है।
तीन लड़कियां जिनकी शादी हो चुकी है।
परिवार में पत्नी,बहू और दो नाती हैं ।
अंतिम यात्रा में बहु श्रीमती रूमान साहू और बेटी ने कंधा दिया।
धमतरी शौर्यपथ
कृषि विद्यालय, पोटियाडीह के पास बाइक व साइकिल में भिड़ंत हो जाने से साइकिल चालक बुरी तरीके से जख्मी हो गया। घायल साइकिल चालक को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।
धमतरी शौर्यपथ
नगरी विकासखंड के ग्राम उमरगांव आश्रित ग्राम हर्रापारा की एक महिला भालू के हमला से घायल हो गई।
मिली जानकारी केअनुसार अधीन नेताम अपने पत्नी सोनई बाई के साथ 23 मई को तड़के सुबह साल बीज बीनने पचपेड़ी नाका गहनासियार मार्ग के पास जंगल में गया था। साल बीज बीनते समय जंगल में भालू होने की जानकारी लोगो को मिली।जिसे आसपास के लोगो ने में शोर मच गया।लोगो की आवाज सुनकर अधीन राम नेताम ने भालू से बचने के लिये एक झाड़ में चढ़ गया,लेकिन उनके पत्नी सोनई बाई नेताम कही छुप नही सकी जिसे भालू की नजर उस पर पड़ी और हमला कर दिया। घायल महिला को उनके पति ने सायकल से बिठा कर घर लाया । ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए नगरी हॉस्पिटल भेजा गया।