July 17, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (34977)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5875)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / कोरोना वायरस से बचाव के लिए घोषित लॉकडाउन लोगों को परिवार और परिजनों के साथ जोड़ने में मददगार साबित हो रहा…
    सेहत /शौर्यपथ / राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की हवा खतरनाक स्तर से छह गुना अधिक जहरीली हो गई है। ऐसे हाल में स्वस्थ व्यक्ति की सेहत…
    लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / मुंह की बदबू एक आम समस्या है। आमतौर पर कहा जाता है कि दांत या मुंह की ठीक से सफाई नहीं…
    धर्म संसार / शौर्यपथ / हिंदू धर्म में महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कई व्रत रखती हैं। ऐसे ही व्रतों में से…
    खेल / शौर्यपथ / भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने काफी कम वक्त में क्रिकेट जगत में अपना प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने 2016 में न्यूजीलैंड के…
    दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम में कांग्रेस को २० सालो बाद सत्ता मिली है प्रदेश में कांग्रेस की सर्कार होने व भाजपा के कई उम्मीदवारों के निर्दलीय…

    कोरोना संक्रमण रोकने लोगों को सावधानी बरतने की अपील |

    धमतरी शौर्यपथ 

    धमतरी विधायक रंजना साहू ने धमतरी जिले के आसपास लगे जिलों में कोरोना संक्रमण के पाज़िटिव केस निकलने के बाद धमतरी जिले के आमजन को जागरूक होकर कोरोना महामारी के संबंध में सावधानी बरतने की अपील की है। विधायक ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना महामारी विक्राल रुप लेकर बड़ रहा है उससे बचने के लिए हमें स्वंम को सुरक्षित रखना होगा। ज्यादा से ज्यादा समय घर पर रहे, आवश्यक कार्य होने पर ही घर से मास्क लगाकर निकले।

    उन्होंने पुरे क्षेत्रवासियों को यह अपील की है कि लोग अपनी सुरक्षा पुरी सतर्कता के साथ करे व फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने की बात कही। यदि किसी को कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक अस्वथ्य का एहसास होता है तो वह इसकी सुचना चिकित्सालय को दें सकते हैं। अभी लगातार अन्य राज्यों से व ज़िलों से लोगों का आना-जाना हो रहा है जिससे कोरोना संक्रमण फैल सकता है इसलिए हमें सावधान रहना चाहिए। केंद्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा लगातार कोरोना संक्रमण के रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा अन्य राज्यों में फंसे लोगों को सावधानी से लाया जा रहा है।

    अगर कोई अन्य राज्यों से आये हो या फिर कोरोना संक्रमित क्षेत्र से आये हो तुरंत इसकी सुचना स्वंय दे जिससे धमतरी जिले को पुर्ण रुप से संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके। यह अपील समस्त धमतरी जिले के क्षेत्रवांसियों से विधायक रंजना साहू ने कि है।

    शौर्यपथ / मनोरंजन / शौर्यपथ /‘ससुराल सिमर का’ एक्टर आशीष रॉय अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उन्होंने फेसबुक के जरिए लोगों को जानकारी…

    धमतरी/शौर्यपथ न्यूज

    विधायक रँजना डिपेन्द्र साहू ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी को पत्र लिखकर कहां है कि लाॅकडाउन के चलते बिजली मीटर का रीडिंग ना होने के कारण उपभोक्ताओं को जो औसत बिल वर्तमान में दिया गया है, वह काफी अधिक होने के कारण उपभोक्ता काफी परेशान व त्रस्त हैं। कई लोगों के बिजली बिल हजारों एवं लाखों रुपए में आने से अपनी परेशानी लेकर बिजली विभाग के दफ्तर का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहे हैं। गौरतलब है कि मार्च व अप्रैल माह में मिटरों के रिडिंग ना होने के कारण उपभोक्ताओं को औसत बिजली बिल भारी भरकम आने की शिकायत लगातार की जा रही है। क्षेत्र के विधायक श्रीमती साहू के पास भी उपभोक्ताओं के द्वारा निरंतर यह शिकायत किए जाने पर उन्होंने बिजली विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि पहले ही आम जनता वैश्विक महामारी कोरोना के त्रासदी से ग्रसित है, ऐसे में अनाप-शनाप राशि का बिजली बिल दिया जाना आम उपभोक्ताओं के कमर तोड़ने जैसा है। उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करने के लिए अभिलंब बिजली बिल सही रीडिंग के माध्यम से जारी किया जा सके जिससे आम जनमानस में राहत का संदेश जाए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीडिंग का ठेका किसी निजी कंपनी को दिए जाने के कारण व्यवस्थागत दोष तथा खामियां कि शिकायत निरतंर दर्ज की जा रही है। इसलिए विधायक श्रीमती साहू ने कहा है कि उपरोक्त शिकायत पर यदि त्वरित कार्यवाही नहीं की गई तो जनहित में इस मुद्दे को प्रदेश स्तर के जिम्मेदार मंत्री व अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।

    शौर्यपथ / मानव जाति के इतिहास में छठी शताब्दी में जस्टिनियन प्लेग से लेकर 1918 में स्पेनिश फ्लू तक कई महामारियां देखी गई हैं। 21वीं…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision