July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    मुंगेली जिला फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष पवन केसरवानी ,उपाध्यक्ष निरंजन उपाध्याय को नियुक्त किया ।

    • rounak group

    मुंगेली शौर्यपथ// छ ग फोटोग्राफर संघ के सानिध्य में छ ग के सभी जिलों में जिला फोटोग्राफर संघ का गठन किया जाना था जिसके लिए पूरे छ ग में 5 से 6 जिलों को मिलाकर जोन के रूप विभाजित कर दायित्व दिया गया था । जिसमे मुंगेली कवर्धा और पेंड्रारोड में गठन हेतु छ ग फोटोग्राफर संघ के कोषाध्यक्ष श्री आशीष अग्रवाल जी बिलासपुर संघ के अध्यक्ष श्री मनहरण सिंह जी और मुंगेली शहर संघ के सचिव पवन केशरवानी को जिम्मेदारी सौपा गया था । उसी तारतम्य में मुंगेली जिला फोटोग्राफर संघ का गठन आज किया गया । आज प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल जी, बिलासपुर फोटोग्राफर संघ के जिला अध्यक्ष मनहरण सिंह जी, उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा जी और मुंगेली जिले के सीनियर फोटोग्राफर के मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया संपन्न हुआ। का भी स्वागत किया गया साथ ही जिले में लगातार कई वर्षों से कार्य कर रहे वरिष्ठ फोटोग्राफरों का भी सम्मान किया गया। मुंगेली जिला के सभी ब्लॉक से उपस्थित फोटोग्राफर भाइयो के सर्वसम्मति से मुंगेली जिला फोटोग्राफर संघ के अध्यक्ष के रूप में पवन केसरवानी को, उपाध्यक्ष पद पर निरंजन उपाध्याय , वेद राजपूत , जयप्रकाश वर्मा, कैलाश जयसवाल, सचिव पद पर रिपुसूदन सिंह (रिशु), कोषाध्यक्ष पद पर सुशील देवांगन, सह सचिव पद पर बंटी खत्री, मूर्ति साहू, अमन जयसवाल, विद्यासागर साहू, जिला संगठन मंत्री के रूप में उमेश साहू, अलीम मिर्जा, जिलामंत्री के रूप में देवी राजपूत, योगेश साहू, कार्यालय प्रमुख देबुजीत पटेल सहित संरक्षकगण के रूप में मुंगेली जिले के सीनियर फोटोग्राफर श्री संतोष पाठक, श्री राजेंद्र ताम्रकार, श्री राजेंद्र पटेल, श्री राजू श्रीवास्तव, श्री सुशांत मंडल, श्री धर्मेंद्र खत्री, श्री राजेंद्र गेंदले को जिले का दायित्व सौंपा गया। उक्त कार्यक्रम में मुंगेली जिले भर से लगभग 80 फोटोग्राफर शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच संचालन पवन केशरवानी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त उपाध्यक्ष निरंजन उपाध्याय ने कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम की समाप्ति की।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision