July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बाल संरक्षण सप्ताह के तहत यातायात जागरूकता एवं बाल दिवस के रूप में विभिन्न पकार आयोजन किया गया ।

    • rounak group

    मुंगेली शौर्यपथ// शा.उ.मा.विद्यालय छटन के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बाल संरक्षण सप्ताह एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बालकों के संरक्षण हेतु विभिन्न प्रावधानों की जानकारी बच्चों को दी गई और यातायात में होने वाली दुर्घटनाओं की जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपाय बताये गए। इस अवसर पर चित्रकला, सामान्य ज्ञान, निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन राष्ट्रगान एवं राजकीय गीत अरपा पैरी के साथ शुभारंभ हुआ जिसमें सिटी कोतवाली मुंगेली थाना प्रभारी संजीव ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में अपना विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आज वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों के संरक्षण हेतु विद्यालय परिवार एवं समाज को जागरूक रहने की आवश्यकता बताते हुए बैड टच गुड टच के बारे में जानकारी दी और कहा कि हमें किसी भी प्रकार से कोई भी परेशानी होती है तत्काल पुलिस विभाग को इसकी सूचना दें यातायात के संबंध में उन्होंने बताया कि अधिकांश दुर्घटनाएं कम उम्र के बच्चों के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने से होती है अतः इन्हें वाहन के चलाने के लिए न दे। हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए उन्होंने बताया कि कमजोर छात्रों को भी डरने की आवश्यकता नहीं है प्रयास करने से एडिशन एलवा जैसे छात्र अपने जीवन में सफलता को प्राप्त किए कैरियर गाइडेंस के रूप में उन्होंने बताया कि हमें सतत अध्ययन एवं उचित मार्गदर्शन से सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है अतः हम निरंतर अभ्यास करते रहे प्रयास करते रहे और हमें सफलता अवश्य मिलेगी मुख्य अतिथि के द्वारा छात्र छात्राओं को रक्षा सूत्र बांधा गया एवं उनकी रक्षा करने का वचन दिया गया साथ ही शपथ ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी फास्टरपुर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी स्थिति में शराब पीकर वाहन न चलाएं अधिकार दुर्घटनाएं नशा की वजह से होती हैं अतः हम सभी को चाहिए कि निश्चित रूप से इन बुराइयों से हमें बचनी चाहिए यह ना केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को समाप्त करते हैं बल्कि हमारे परिवार एवं सामाजिक जीवन को भी समाप्त कर डालते हैं बच्चे अनाथ हो जाते हैं और अपराधी की श्रेणी में आने लगते हैं विशिष्ट अतिथि राजेंद्र सिंह ठाकुर उप निरीक्षक ने बताया कि यातायात के नियमों के पालन करने से हमारा जीवन सुरक्षित हो जाता है निश्चित रूप से हमारे परिवार में परिवार के सदस्य गण हमारा इंतजार करते रहते हैं हमें उनकी चिंता करनी चाहिए । प्राचार्य एडी अंचल ने बताया कि हमारे विद्यालय में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है राष्ट्रीय स्तर पर दीपेश यादव ने ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल हासिल किया छोटू निषाद को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ राज्य स्तर पर टीकू राम निषाद को स्टेट गोल्ड प्राप्त हुआ इस प्रकार हमारे छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने जीवन में वर्तमान परिस्थितियों में किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है विद्यालय परिवार पुलिस विभाग आप सभी लोगों के सहयोग के लिए तैयार हैं किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप सभी लोगों का सहयोग किया जाएगा। दीनबंधु फाउंडेशन के संचालक परमेश्वर साहू ने छात्र-छात्राओं को कैच द रेन के माध्यम से जल संरक्षरण इस प्रकार किया जाए इस पर अपना विचार रखें साथ ही छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम अधिकारी मोहन उपाध्याय ने बताया कि हमारे विद्यालय में बाल संरक्षण सप्ताह यातायात जागरूकता एवं बाल दिवस के रूप में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजन किए गए जिसमें चित्रकला में प्रथम स्थान उमेश कुमार द्वितीय स्थान इशिका गुप्ता तृतीय स्थान पर उर्वशी निषाद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कुमारी जलेश्वरी यादव प्रथम हिमांगी यादव द्वितीय स्थान तोषण भास्कर तृतीय स्थान पर रहे एवं दीप्ति सियारे 10वीं रहे निबंध प्रतियोगिता में देव कुमारी प्रथम सुकृति द्वितीय एवं इशिका गुप्ता का तृतीय स्थान पर रहे चित्रकला में कुमारी खुशबू साहू 12वीं प्रथम किशन यादव 11वीं द्वितीय एवं कविता साहू नवमी तृतीय स्थान पर रहे शीतला एवं साथी द्वारा सु मधुर गीत प्रस्तुत किया गया उपरोक्त छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया दीपेश यादव को मुख्य अतिथि के द्वारा 500 का नगद पुरस्कार दिया गया विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन झमेश पटेल संकुल समन्वयक द्वारा किया गया इस अवसर पर केपी डाहिरे, अशोक सियारे उमाकांत मिरी मीरकंठ साहू, लालाराम घृतलहरे, आमीन सोनवानी, सुषमा गुप्ता, राजकुमारी बंजारे, हेमचंद बारमते, लक्ष्मीनारायण जोशी, संतोष सप्रे, जेठू साहू, जय सिंह मरकाम, नरेंद्र साहू, अंजू राम सप्रे, कमल सिन्हा, मिथलेश वैष्णव रामेश्वर राव उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision