Google Analytics —— Meta Pixel
March 19, 2026
Hindi Hindi

कोरोना टीका लगवाने के लिए अपील करने पहुंचे जिला उपाध्यक्ष संजय सोनवानी

  • devendra yadav birth day

मुंगेली शौर्यपथ // जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 23 पदमपुर जिला मुंगेली के जनपद सदस्य श्रीमती माला संजय सोनवानी एवं जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के उपाध्यक्ष संजय सोनवानी कोरोना टीका लगवाने के लिए आम जनों को निवेदन करने वैक्सीनेशन सेंटर में पहुंचे तथा आम जनों को बताया कि कोरोना नामक भयंकर महामारी का तीसरा दौर आने की संभावना की स्थिति बताई जा रही है जिससे हमें सतर्क रहना है कोरोना के टीके के दोनों डोज को लगवाना है साथ ही साथ हैंड वॉश से हाथों की सफाई करनी है कहीं बाहर से घर वापसी आने पर हाथ एवं पैरों को अच्छे से सफाई करके ही घर के अंदर प्रवेश करने के लिए अपील किया है साथ साथ नियमित मास्क लगाना है सैनिटाइजर से हाथ को सैनिटाइज करते रहना है और 2 गज की जो दूरी है उसे बनाए रखना है इसी में ही हम इस कोरोना नामक भयंकर महामारी से छुटकारा पा सकते हैं हमारी सुरक्षा ही हमारा जीवन है इस पर जिला उपाध्यक्ष तथा जनपद सदस्य प्रतिनिधि संजय सोनवानी ने उपस्थित ग्राम वासियों को छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी शासन के द्वारा बताए गए सुरक्षात्मक बातों को बताकर इसे पालन करने के लिए निवेदन करते हुए अपील की है ।

Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)