August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    40 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

    • rounak group

    महासमुंद /शौर्यपथ/

    कलेक्टर  डोमन सिंह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 10 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखण्ड महासमुन्द के ग्राम साकिन सोदिर निवासी  योगेश ध्रुव की मृत्यु 23 सितम्बर 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता  ओंकार ध्रुव, ग्राम परसाडीह निवासी  मनिषा ध्रुव की मृत्यु 19 दिसम्बर 2018 को आग में जलने से होने पर उनके पति  दाउलाल ध्रुव, ग्राम परसकोल निवासी गायत्री यादव की मृत्यु 23 मई 2019 को आग में जलने से होने पर उनकी बहन परमेश्वरी यादव और  संतन कुमार टंडन की मृत्यु 15 मार्च 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता  घसियाराम टण्डन, ग्राम बेलसोंडा निवासी  ललित कुमार बघेल की मृत्यु 13 अप्रैल 2019 को पानी में डूबने से होने पर उनके पिता  अमरदास बघेल एवं ग्राम तुमगांव निवासी  राकेश कुमार की मृत्यु 12 मार्च 2018 को आग में जलने से होने पर उनके पिता  गोवर्धन साहू के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बागबाहरा विकासखण्ड के ग्राम डोंगाखम्हरिया निवासी  नरबदिया बाई की मृत्यु 09 अगस्त 2018 को अतिवृष्टि से होने पर उनकी नातिन  त्रिवेणी बाई, ग्राम कौहाकुड़ा निवासी  फत्तेसिंग नायक की मृत्यु 09 अक्टूबर 2020 को आग में जलने से होने पर उनकी पत्नी  सानोबाई नायक, ग्राम अनवरपुर निवासी  भोपेश साहू की मृत्यु 12 मार्च 2019 को पानी में डुबने से होने पर उनकी माता  प्रीति साहू एवं ग्राम टेड़ीनारा निवासी बलीराम की मृत्यु 09 सितम्बर 2019 को सॉप के काटने से होने पर उनकी पत्नी  नेेतबाई दीवान के लिए चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision