August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्लई ने धान खरीदी केंद्र चटौद का किया औचक निरीक्षण

    • rounak group

    सुव्यवस्थित धान खरीदी पर जताया संतोष
    चटौद धान खरीदी केंद्र में आज कटा 22 टोकन
    दो दिनों में 34 किसानों से 808 क्विंटल धान खरीदी हुई

    धमतरी /शौर्यपथ/

    अपर मुख्य सचिव  रेणु पिल्लई ने आज चटौद स्थित धान खरीदी केंद्र पहुंच चालू खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य में की जा रही धान खरीदी प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार सभी खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित तरीके से सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी हो, यह सुनिश्चित करने कहा है। चटौद धान खरीदी केंद्र में केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि इस साल पंजीकृत 606 किसानों से 21000 किं्वटल धान खरीदी का अनुमान है। सहकारी समिति दरबा के अंतर्गत आने वाले इस केंद्र में चटौद, कोड़ापार और ग्राम भरदा के किसान धान बेचने आते हैं। बताया गया कि पिछले दो दिनों में 34 किसानों से 808 क्विंटल धान खरीदी कर ली गई है। आज 22 किसानों से धान खरीदी के लिए टोकन कटा है, इनसे 559 किवटल धान खरीदा जाएगा। 

    अपर मुख्य सचिव ने खरीदी केंद्र में आर्द्रता मापी यंत्र, कांटा-बांट, पंजियों का निरीक्षण किया और चेक लिस्ट के आधार पर जरूरी व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। यहां 11 चबूतरे, पर्याप्त मात्रा में बारदाने, दो तौलाई मशीन, स्टैकिंग के लिए भूसा बोरी, जारी टोकन की सूची, धान का समर्थन मूल्य, टोल फ्री नंबर दर्शाते फ्लेक्स इत्यादि व्यवस्थित तरीके से चस्पा पाए गए। इस पर  पिल्लई ने संतोष जताया और इसी तरह आगे भी धान खरीदी करने कहा। मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत  प्रियंका महोबिया सहित खाद, सहकारिता इत्यादि के अधिकारी उपस्थित रहे ।

     

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision