August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने बलौदाबाजार का दौरा कर फ्लेगशिप योजनाओं का किया अवलोकन

    • rounak group

    जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने दिए निर्देश
    पुरैना खपरी गोठान में महिला समूहों के काम-काज को सराहा
    महिला समूहों, किसानों और अन्य हितग्राहियों से की चर्चा
    बलौदाबाजार /शौर्यपथ/

    अतिरिक्त मुख्य सचिव  सुब्रत साहू ने आज बलौदाबाजार जिले के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का स्थल अवलोकन किया। उन्होंने खरतोरा में धान खरीदी केन्द्र एवं पुरेना खपरी में संचालित गौठान का निरीक्षण किया। गौठान में महिला समूहों से चर्चा कर उनके काम-काज की प्रशंसा की। खरतोरा के किसानों ने चर्चा में अब तक धान खरीदी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।  साहू ने कुकदा, पौंसरी एवं खैरताल में जल जीवन मिशन के कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिये। जल जीवनमिशन के एमडी  एस. प्रकाश, जिला कलेक्टर  सुनील कुमार जैन सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

    अतिरिक्त मुख्य सचिव  साहू ने पुरैना खपरी के गौठान में संचालित गतिविधियों का बड़ी दिलचस्पी से अवलोकन किया। उन्होंने यहां महिला समूहों से चर्चा कर उनकी आमदनी, उत्पाद विक्रय आदि की जानकारी ली। गौठान में विभिन्न कार्यों का जिम्मा 7 समूहों ने संभाल रखी है। वर्मी कम्पोस्ट संभालने वाली महिलाओं ने बताया कि पिछले लगभग एक साल में उन्होंने डेढ़ लाख रूपये कमाए हैं। इसके पहले वे केवल अपने घर में घरेलू कार्य ही करती थीं। आमदनी को कोई अतिरिक्त जरिया नहीं थी। इसके अलावा 3 हजार रूपये का फूल, एक हजार रूपये की हल्दी, 5 हजार रूपये की सब्जी, 3 हजार रूपये की मछली और 52 हजार रूपये का कड़कनाथ मुर्गा बेचकर आमदनी अर्जित की हैं। गोठान की व्यवस्था से वे काफी खुश हैं।  साहू ने महानदी वनिता के नाम से निर्मित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन भी किया। उनसे इनकी बिक्री बढ़ाने के लिए कुछ उपाय भी सुझाये। श्री साहू ने पौंसरी, खैरताल एवं कुकुदा में जल-जीवन मिशन के कार्यों का स्थल पर निरीक्षण किया। खैरताल में जानकी बाई कुर्रे एवं संजय साहू के घर में स्थापित नल जल का निरीक्षण किया। अपने सामने में पम्प चलवाकर पानी का प्रेशर, मात्रा और गुणवत्ता आदि को देखा। पौंसरा निवासी किरण वर्मा ने पानी की गुणवत्ता जांच कर दिखाई। गौरतलब है कि पौंसरी में 487 घरों में से 322 एवं खैरताल में सभी 295 घरों में कनेक्शन दिये जा चुके हैं। उन्होंने कुछ हितग्राहियों से जल की उपलब्धता एवं आपूर्ति के बारे में पूछताछ कर जानकारी ली।  साहू ने बलौदाबाजार के जिला पीएचई कार्यालय परिसर में स्थापित जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला का भी निरीक्षण किया और काम-काज की जानकारी ली।  साहू ने खरतोरा में धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण और किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि धान बेचने आने वाले किसानों को केन्द्रों पर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।



    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision