August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कवर्धा : चाइल्ड लाईन टीम ने बच्चों के साथ मनाया छेरछेरा

    • doing of business

    छेरछेरा के साथ बच्चों को सिखाया कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करने का तरीका

    कवर्धा /शौर्यपथ/

    मंत्रालय भारत सरकार महिला एवं बाल विकास विभाग, चाइल्ड लाईन इंडिया फॉउंडेशन के सहयोग से आस्था समिति क्रियान्वित चाईल्ड लाईन 1098 परियोजना के द्वारा कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा के विशेष मार्गदर्शन एवं  दौलत राम कश्यप अध्यक्ष आस्था समिति के निर्देशानुसार  चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक चाईल्ड लाईन के नेतृत्व में कोविड-19 प्रोटोकाल पालन एवं कोविड-19 अनुरूप व्यवहार अपनाने के लिए बच्चों एवं नागरिकों को चाइल्ड लाईन टीम द्वारा सक्रियता पूर्वक जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ के विशेष पर्व छेरछेरा त्यौहार को बच्चों के साथ चाइल्ड लाईन टीम ने अनोखे अंदाज में मनाया। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा बच्चों एवं नागरिकों को कोविड-19 अनुरूप व्यवहार का पालन करते हुए छेरछेरा में दान, अनाज लेना और देना को सिखाया। इस अवसर पर सभी बच्चों को चाइल्ड लाईन टीम द्वारा मास्क प्रदाय किया गया।

    बच्चों और अन्य लोगों के मध्य 2 गज की शारीरिक दुरी बरकरार रखना, साबुन और पानी से हाथ धोना, सेनिटाइजर का उपयोग करना। बच्चों को गाइडलाईन अनुसार छह चरणों में हाथ धुलाई भी सिखाया गया। सभी बच्चों को घर में प्रवेश के पूर्व कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने जागरूक किया गया। चाइल्ड लाइन टीम द्वारा आज विकासखंड बोड़ला, सहसपुर लोहारा के विभिन्न गांवों, कवर्धा शहर के झुग्गी झोपड़ी बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

    केंद्र समन्वयक चंद्रकांत ने सभी जिले वासियों को छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कोविड-19 अनुरूप व्यवहार अपनाते हुए पर्व मनाने अपील किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक पर्व को बच्चों के संस्कार और व्यवहार में दान, पुण्य एक दूसरे की सहयोग की सामाजिक समरसता की भावना बढ़ाने वाले पर्व है। इसलिए हमें कोविड-19 अनुरूप व्यवहार अपनाकर कोविड-19 वारियर्स बनना है। कोविड-19 वारियर्स का सम्मान भी करना है। उन्होनें बताया कि यदि हम कोविड-19 अनुरूप व्यवहार अपनाते हैं तो हम सब भी कोविड-19 वारियर्स हैं। इसी तर्ज पर आज हर बच्चे कोविड-19 वारियर्स हैं क्योंकि सभी बच्चों द्वारा मास्क लगाकर ही छेरछेरा मनाया गया। टीम द्वारा चाइल्ड लाईन की भी जानकारी दी गई जिसमें बताया गया कि चाइल्ड लाईन 1098 राष्ट्रीय इमरजेंसी 24 घंटे चलने वाली निःशुल्क फोन एवं आउटरीच सेवा है। ऐसे बच्चों के लिए जिन्हें देखभाल एवं संरक्षण की जरूरत है। कोई भी बच्चे और वयस्क निः शुल्क 1098 में डायल करके चाइल्ड लाईन की सेवा प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर चंद्रकांत यादव केन्द्र समन्वयक, चित्रारेखा राडेकर काउंसलर, तबस्सुम खान, रामलाल पटेल, महेश निर्मलकर, भगत राम यादव, दीपक कुमार, तेजकुमार कश्यप टीम मेम्बर एवं  शारदा निर्मलकर वॉलिंटियर की उपस्थिति थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision