
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सारंगढ़ / शौर्यपथ /
राजधानी रायपुर के आंबेडकर चौक के तिरंगे झंडे में पिछले 2-3 वर्ष से अशोकचक्र नही लगा है जिससे राष्ट्र ध्वज अधूरा है सन 22 जुलाई सन 1947 के दिन संविधान सभा ने तिरंगे को देश की झंडे के रूप में स्वीकार किया था और हमारे रास्ट्र ध्वज की निर्माताओं ने जब तिरंगे का अंतिम रूप दिया तो तिरंगे झंडे के बीचो बीच पूरे सम्मान के साथ अशोकचक्र को स्थापित किया था।और राजधानी रायपुर के तिरंगे झंडे में अशोक चक्र का ना होना राष्ट्रीय ध्वज को अपमानित करता है।साथ ही आंबेडकर चौक स्थित संसद भवन भी जर्जर हो रहा है जिसका सौन्दर्यीकरण भी अतिआवश्यक है।जिसकी सुधार कराने के लिए भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े रायपुर जिला टीम के साथ राज्यपाल के नाम रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को ज्ञापन दिया है और एक सप्ताह के अंदर अगर राजधानी आंबेडकर चौक स्थित तिरंगे झंडे में अशोकचक्र नही लगाता है साथ ही आंबेडकर चौक का सौन्दयीकरण नही करता है तो भीम आर्मी एक सप्ताह बाद रायपुर के आंबेडकर चौक में उग्र आंदोलन करेगी जिसकी समस्त जवाबदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। तिरंगे के सम्मान में ज्ञापन देने प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े, प्रदेश सलाहकार प्रमोद वासनिक,रायपुर जिला अध्यक्ष दुजकुमार भास्कर,जिला उपाध्यक्ष विजय मेश्राम,जिला महासचिव दिलहरण लहरे,जिला सचिव नीरज वर्मा,जिला कार्यकरणी संजय नायक,हेमंत खूंटे जिला मीडिया प्रभारी ताराचंद सेन शामिल रहे .
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
