July 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कलेक्टर डॉ. सिह ने ग्राम खपरी और कंचनपुर में लगाई चाौपाल ग्रामीणों के साथ बैठकर सुनी समस्याएं

    • rounak group

    मुंगेली /शौर्यपथ /

    जिले में आमलोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न ग्रामों में जनचाौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम खपरी में प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केन्द्र के मध्य प्रांगण और ग्राम कंचनपुर में नीम के पेड़ के नीचे बैठकर चाौपाल लगाई। चाौपाल के आयोजन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। चाौपाल में कलेक्टर डॉ. सिंह ने आमलोगों की तरह ग्रामीणों के साथ बैठकर विकास और निर्माण कार्यों के साथ-साथ नागरिक केन्द्रित सेवाओं यथा पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, पेंशन, राजस्व प्रकरण, पटवारी एवं पंचायत सचिव की मुख्यालय में उपस्थिति, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, मनरेगा की मजदूरी भुगतान, बी-वन का वाचन आदि की जानकारी ली।

    इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण तथा पात्रता रखने वाले लोगों को लाभांवित करने के लिए पटवारी, सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को प्रत्येक बुधवार को ग्राम खपरी स्थित सामुदायिक भवन में बैठने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम खपरी के नि:शक्त कु. पल्लवी यादव का नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए।
    ताकि नि:शक्तता के आधार पर दी जा रही सभी सुविधाएं कु. पल्लवी यादव को भी प्राप्त हो सके। इसी तरह उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला हेतु अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं अन्य कार्यों और ग्राम कंचनपुर में आमलोगों की सुविधा हेतु ग्रामीणों की मांग पर तालाब में पचरी निर्माण करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामसभा की बैठक में छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है तथा बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर ग्राम के विकास के संबंध में चर्चा करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर ग्राम के विकास में भागीदार बने।

    इस अवसर पर उन्होंने पेंशन, राशन, पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं को सुनने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की बात कही। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आर्थिक उत्थान के लिए शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की भी समझाईश दी। तत्पश्चात् कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम कंचनुपर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया और राशन विक्रेता से राशन सामग्री की उपलब्धता, वितरण, राशनकार्डधारकों की संख्या आदि की जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार प्रदान करने निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  डी. एस. राजपूत, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रिया गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision