
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले में च्वॉइस सेंटरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2021 तक बढा़ दी गयी है। इस अवधि में आयुष्मान कार्ड बनाने से छूटे हुये बी.पी.एल. व ए.पी.एल. राशन कार्डधारी परिवारों एवं हितग्राहियों का जिले के समस्त च्वॉइस सेंटरों एवं पंजीकृत शासकीय अस्पतालों एवं निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड निःशुल्क बनाया जा रहा है, साथ ही साथ ‘‘आपके द्वार आयुष्मान’’ अभियान के दौरान पूर्व में बने हुये आयुष्मान कार्ड ( PVC ) का वितरण भी संबंधित च्वॉइस सेंटरों के माध्यम से किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एल. उइके ने बताया कि कांकेर जिले में 07 लाख 23 हजार 251 आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 05 लाख 20 हजार 513 हितग्राहियों के कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिले के विकासखंड अंतागढ़ में 42,655 हितग्राही, भानुप्रतापपुर में 66,836, चारामा में 80,766, दुर्गूकोंदल में 41,278, कांकेर में 85,730, कोयलीबेड़ा में 1,20,627 एवं नरहरपुर विकासखण्ड में 78,840 तथा अन्य जिले के 3,781 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उइके द्वारा जिले के नागरिकों से अपील किया गया है, कि जिन्होंने अब तक अपना एवं अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, वे अपना राशन कार्ड, आधार कार्ड एवं मोबाइल नम्बर लेकर अपने नजदीकी च्वॉइस सेंटरों एवं पंजीकृत अस्पतालों में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लेवे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बीपीएल परिवारों को 05 लाख रूपये एवं एपीएल परिवारों को 50 हजार रूपये तक निःशुल्क ईलाज की सुविधा पंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पतालों में मिलती है।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
