
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कांकेर / शौर्यपथ / संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश शांति एवं सामाजिक समरस्ता के लिए जाना जाता है यहां सभी जाति धर्म के लोग आपसी सद्भाव और सहयोग से अपने जीवन निर्वाह करते है यहां किसी भी एैसे सोच जिससे यहां का शांत माहौल खराब हो बर्दास्त नहीं करेंगे। अभी हाल ही में कवर्धा की घटना को लेकर भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़िया जनता को उकसा कर प्रदेश के अमन चैन को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही गंभीर एवं असंवैधानिक है। घटना चाहे कवर्धा का हो या अन्य किसी भी राज्य की एैसी घटनाओं को किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जा सकता हैै इसलिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होना चाहिए। कवर्धा की घटना असामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक भावनाओं को उकसाने के लिए किया गया था जिसकी निष्पक्ष जांच एवं दोषी व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए कांग्रेस की सरकार जांच कार्यवाही कर रही है। असामाजिक तत्वों का केाई सिद्धांत नहीं होता ना ही वे किसी धर्म या पंथ के अनुयायी होते है बल्कि वे स्वार्थ सिद्धी के लिए अराजकता का माहौैल उत्पन्न करते है एैसे व्यक्ति चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो उसके विरूद्ध कार्यवाही की मांग तो जायज है किन्तु असामाजिक गतिविधियों को साम्प्रदायिकता का रूप देना देश की प्रजातांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था पर प्रहार है जिसे किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जा सकता।
विधायक शोरी ने आगे कहा कि भाजपा के प्रदेश में धर्म के नाम पर धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट की राजनीति छत्तीसगढ़ में नहीं करने देंगे, यदि उन्हें प्रदेश की जनता की थोड़ा सी भी चिंता है तो उन्हें बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस के बेलगाम बढ़ते दाम एवं किसानों के समस्या के निदान हेतु आन्दोलन करना चाहिए। छत्तीसगढ़ के शांत माहौल को अशांत करने का किसी को भी कोई हक नहीं है ।
Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
