August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कोण्डागांव जिला स्तर पर सहायक शिक्षक एवं शिक्षक एलबी ई टी संवर्ग का वरिष्ठता सूची का प्रकाशन,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से त्रुटि सुधार का अवसर

    • doing of business

    दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
       कोंडागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ऋषिदेव सिंह ने जानकारी देते हुए कोण्डागांव जिले के समस्त शिक्षक एलबी ई टी संवर्ग एवं सहायक शिक्षक ई टी संवर्ग से अपील की है कि कोंडागांव जिले की सहायक शिक्षक एवं शिक्षक एलबी ईटी संवर्ग की वरिष्ठता सूची प्रकाशित गई है । इस वरिष्ठता सूची के आधार पर संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है । कोंडागांव जिले के प्रकाशित वरिष्ठता सूची में अपना नाम, पदनाम, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, शैक्षिक योग्यता विषयवार, प्रशिक्षित- अप्रशिक्षित, कार्यभार ग्रहण तिथि इत्यादि से संबंधित त्रुटि हो तो बिना विलंब किए सोमवार को अपने विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर त्रुटि का सुधार करवा लेवें, ताकि जितना जल्द हो सके जिला की अंतिम वरिष्ठता सूची प्रकाशित की जा सके तथा जिला की अंतिम वरिष्ठता सूची संभाग स्तर पर प्रेषित की जा सके । संभाग स्तर पर एक वरिष्ठता सूची प्रकाशित की गई है । जिला से अंतिम वरिष्ठता सूची भेजने के बाद ही संभाग स्तरीय अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन भी किया जाना है।  तत्पश्चात 31 जनवरी तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण भी की जानी है । इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश मिश्रा जी का कहना है कि सभी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से सोमवार को अनिवार्यतः अपनी वरिष्ठता सूची में कोई त्रुटि हो तो उसका संशोधन अवश्य करवा लेवे । साथ ही साथ शिक्षा विभाग की मंशा है कि सर्वप्रथम शिक्षक एलबी संवर्ग का प्रधान पाठक माध्यमिक शाला एवं व्याख्याता के पद पर प्रमोशन किया जाए ताकि उनके रिक्त पदों पर सहायक शिक्षक को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक एवं उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर पदोन्नति किया जा सके । अतः जिले के समस्त सहायक शिक्षक और शिक्षक एलबी ई टी संवर्ग से निवेदन है कि आज प्रकाशित वरिष्ठता सूची का सूक्ष्म अवलोकन कर त्रुटि होने पर अपना सुधार करवा लेवें ।

    Rate this item
    (1 Vote)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision