August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    एनएच30 पे बड़ा गड्डा दे रहा दुर्घटना को नेवता,एनएच को टोल नाके पर वसुली के अलावा नही है कुछ का ध्यान Featured

    • doing of business

    दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
    कोंडागांव/ शौर्यपथ / कोंडागांव जिला मुख्यालय  से गुजरने वाली एनएच30 के पप्पू ढाबा के पास की है जहां साल भर पहले से सड़क के बीचों बीच एक बड़ा गड्डा हुआ पड़ा है पर अब तक विभागीय अधिकारी की नजर नही पड़ी है ।कुछ दिन पूर्व में ही इस बड़े गड्ढे को देखते हुए कांग्रेस के कुछ समाज सेवको द्वारा इस गड्डे को भरने की कोशिस भी किया गया था जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना घटित न हो जाये। मगर सवाल यह आता है कि नेशनल हाईवे पर इतना बड़ा गड्डा अब तक विभागीय अधिकारी की नजर पर नही पड़ी है । या हम यह बोल सकते है कि एनएच इंतजार में है कि कोई बड़ा दुर्घटना घटित हो । साथ ही कोंडागांव यातायात पुलिस द्वारा इस बड़े गड्डे से कोई बड़ा दुर्घटना से बचाव हेतु बेरिकेड्स भी लगाया गया है । जब हम  संबंध में कोंडागांव यातायात पुलिस प्रभारी रवि पांडे से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि नेशनल हाइवे होने की वजह से प्रतिदिन हजारों गाड़ियां इस मार्ग से गुजरती है ओर बहुत समय से मार्ग पर इतना बड़ा गड्डा होने से हादसा का डर उस जगह पर बना रहता है सावधानी को देखते हुए व हादसे के बचाव हेतु हमने उस जगह पर बेरिकेड्स लगा रखा है साथ ही हम एनएच्आई को उस जगह की मरम्मत के लिए लेटर भी लिख रहे है।
    अब देखना यह है कि इस कि मरम्मत कार्य कब तक हो पाएगी या कोई बड़ा हादसा के बाद ही संबंधित एजेंसी संज्ञान लेगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision