August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    नगर पालिका की अनदेखी के चलते शीतल पेय जल से वंचित नगरवासी,अब तक नही खुल सका एक प्याऊ घर

    • rounak group

     कोंडागांव /शौर्यपथ/

    आजादी के 75 साल का महोत्सव देश मन रहा है किन्तु इन 75 साल की आज़ादी के बाद भी इंसानों की सबसे बड़ी जरुरत जल को भी कोई भी सरकार द्वारा आम जन तक उपलब्ध नहीं करा पाना समाज के लिए चिंतनीय है वही .सरकारों द्वारा पैय जल जैसी मुलभुत सुविधा के लिए मुफ्त जल की व्यवस्था तो नहीं कर पाई किन्तु शुल्क लेकर शीतल जल के लिए जगह जगह पनघर जरुर खोल दिया है किन्तु शायद ही कोई ऐसा पनघर होगा जहाँ निर्बाध जल उपलब्ध होता होगा कभी बिजली की समस्या , कभी मेंटेनेंस की समस्या , कभी सञ्चालन की समस्या जैसी कई तरह कि समस्या से दो चार होता पनघर नजर आ ही जाता है .
    जहां एक तरफ शासन लाखों रुपए खर्च कर लोगो को नए नए योजनाएं दे रहा है और लगातार लोंगो के सुविधाओं के लिए निरंतर कोशिश कर रहा मगर बात अगर कोंडागांव जिले की करे तो प्रशासन द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम मशीन महीनों से खराब पड़ा है जिसकी सूद लेने वाला कोई नही जिसकी हालत अब जर्जर होती नजर आ रही लाखों रुपये खर्च कर कोंडागांव जिले मुख्यालय के बस स्टैंड में इसे लगाया गया जिससे आने जाने वाले यात्रियों राहगीरों को एक रुपये में शीतल पेय जल एक लीटर जल मिले मगर नगर पालिका की सुस्ती के चलते आज तक यह मशीन बस शो पीस बन कर रह गया है । जिसकी वजह से यात्रियों व नगर वाशियों को दुकानों से बोतलों का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा। जिसका फ़ायदा सीधा व्यपारियो को रहा हैं
    नगर के जनप्रतिनिधियों की नही खुली आँखे
    आप को बतादे की ग्रीष्मऋतु के आते ही लोग अपना कूलर फ्रिज की मरम्मत करवा देते है जिससे उन्हें गर्मी के दिनों में राहत पहुचे ओर दिन शीतल हवा व शीतल पेय जल से गुजरे मगर हम अगर बात जिले मुख्यालय की करे तो अब तक नगर पालिका परिषद , पार्षद व किसी बड़े प्रतिनिधियों द्वारा अब तक गर्मी को देखते हुए एक प्याऊ घर की व्यवस्था नही की गई है जिससे नगर में बाहर से आने जाने वाले राहगीरों को शुद्ध शीतल पेय जल उपलब्ध हो ।जिसकी वजह से राहगीरों को बोतलों का पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है।
    बढ़ती गर्मी को देख लगाया वाटर कूलर किया जन सेवा
    कहते है कि जब किसी की नजर नही पड़ती तब कुछ हाथ सेवा के लिए बढ़ ही जाते है उसी प्रकार बढ़ती गर्मी को देखते हुए सोनी परिवार का हाथ आगे बड़ा और लगा दिया वाटर कूलर दअरसल कोरोना काल मे स्वर्गीय  रावल चंद सोनी जी का कोरोना की वजह से निधन हो गई जिसकी याद में सोनी देवाल परिवार के द्वारा कोंडागांव नगर के जय स्तंभ चौक में लोगों को शीतल पेय जल उपलब्ध करवाने किये लिए वाटर कूलर सार्वजनिक प्याऊ लगावा दिया । ओर एक मिशाल कायम किया जिसकी वजह से आज नगर वाशियों को शीतल पेय जल उपलब्ध हो रहा ।

    क्या कहा नगरपालिका अधिकारी ने...

    नगर वाशियों को नही मिल पा रहे शीतल पेय जल के लिए जब नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी विजय पांडे से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि जल्द हम शीतल पेय जल की व्यवस्था करवाएंगे साथ ही हमने वाटर एटीएम मशीन लगाने वाली कंपनी से बात किया है जल्द सुधरवा दिया जायेगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision