August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे केशकाल

    • doing of business

     केशकाल / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेसी कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर गुरुवार को केशकाल विधायक संतराम नेताम के निवास पहुंचे थे। जहां विधायक सन्तराम नेताम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। ततपश्चात उन्होंने केशकाल ब्लॉक में निवासरत पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों से मुलाकात कर आगामी दिनों में होने वाली जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के सम्बंध में चर्चा किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की नीतियों के अनुरुप कार्य करने वालो को जोड़कर संगठन की सुदृढ़ता की दिशा में काम करने जिले के सभी ब्लाकों में संगठन का विस्तार और पार्टी की नीतियों के अनुसार सक्रिय लोगों को जोड़कर पिछड़ा वर्ग के हितों के लिए कार्य करने आह्वान किया। मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि बस्तर संभाग के प्रत्येक जिले में ब्लॉक स्तर पर पिछड़ा वर्ग की कार्यकारिणी का गठन करने के उद्देश्य से मैं बस्तर संभाग के दौरे पर आया हूं। आने वाले दिनों में कोंडागांव जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक रखी जाएगी, जिसमे सभी ब्लॉक के अध्यक्ष पद हेतु नियुक्ति की जाएगी। ताकि भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ओबीसी समाज द्वारा संगठनात्मक रूप से जन जन तक पहुंचाया जाए। आज विधायक संतराम नेताम जी की मौजूदगी में ओबीसी कांग्रेस की बैठक हुई है जिसमें समस्त विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर आगामी समय हेतु आवश्यक रणनीति बनाई गई है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक में पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी का गठन कर एक टीम तैयार करें ताकि आने वाले दिनों में पिछड़ा वर्ग समाज का उत्थान और चौमुखी विकास किया जाए।

    विधायक संतराम नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार गरीबों एवं पिछड़ों की सरकार है। हम सब ऐसे व्यक्ति के नेतृत्व में प्रदेश में काम कर रहे हैं जो पिछड़े वर्ग से आते हैं। पिछले 15 वर्षों के भाजपा शासन ने पिछड़ा वर्ग समाज के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया था जिससे लोग त्रस्त थे, लेकिन भूपेश बघेल के मजबूत नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर सभी वर्ग खुशहाल है। केशकाल ब्लॉक में ओबीसी कांग्रेस की टीम के गठन होने से निश्चित रूप से समाज को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान पीसीसी सचिव सगीर अहमद कुरैशी, जनपद उपाध्यक्ष गिरधारीलाल सिन्हा, सालिगराम जायसवाल, विजय लांगड़े, शंकर शार्दूल, पार्षद पंकज नाग, श्रीपाल कटारिया, राकेश ध्रुव, कौनेन कुरैशी एवं बड़ी संख्या में ओबोसी समाज के लोग मौजूद रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision