August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    कर्मचारियों की हड़ताल के बाबजूद,कलेक्टर ने ली पीड़िता की सुध

    • doing of business

    दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / दंतेवाड़ा जिले मुख्यालय के जेल बाड़ी से कुछ दूर एक टीले के घर में नेत्रहीन महिला अपने नन्हे बालक के साथ रहती है जो कि कुछ वर्षो पहले यहां से विवाह कर जा चुकी थी परन्तु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था उसने अपने पति को खो दिया तो उसकी मां ने उसे और उसके बच्चो को अपने घर ले आई जिस कारण उसकी कोई भी सरकारी पहचान नहीं बन पाई,साथ ही अशिक्षा के कारण और नेत्रहीनता के कारण वह जंगलों से लड़की बीनकर और उसे बेचकर जीवन यापन को मजबूर थी।
    जब इस बात की खबर मीडिया मित्रो के साथ हमारी टीम ने  जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार को दी तो,
    कलेक्टर ने कर्मचारियों के हड़ताल मे बैठे होंने के बावजूद, उन कर्मचारियों जिला कलेक्टर ने आदेश दिया और उन कर्मचारियों ने भी उस महिला के दर्द को समझकर उसे तत्काल राहत देने रात्रि को ही उसके घर पहुंच गए।
    आपको बता दे की उस महिला का नाम मासे है जो कि नेत्रहीन होकर भी अपनी बूढ़ी मां और बच्चे को पाल रही थी।
    परन्तु अब जिला कलेक्टर ने उस महिला को समाज और सरकार कि मुख्य धारा से जोड़ने के लिए तत्काल प्रभाव से उसका मेडिकल सर्टिफिकेट,दिव्यांग पेंशन,दिव्यांग राशन कार्ड के साथ साथ उसे 20000 रुपए भी दिलवाए ,जो राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से लाभान्वित करवाई गई।
    इन सभी सहायताओ कि प्राप्त कर महिला अत्यंत खुश हुई और उसने जिला कलेक्टर के साथ साथ उनकी टीम को नमन किया।
    जिला कलेक्टर और उनकी टीम के इस बेहतरीन त्वरित कार्यवाही से जिले वासी भी आश्वस्त हुए कि यह हड़ताल केवल सरकार के खिलाफ है ना कि जनता के,और ये सभी कर्मचारी अपने कर्तव्यों के पालन करने के लिए दिन और रात दोनों पहर अपने कर्योवके लिए अपने जिलाधीश के साथ खड़े है।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision