August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    ईडी के प्रेस नोट ने खोली छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार की पोल- दिनेश कश्यप

    • doing of business

    कांग्रेस सरकार में भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ रहा छत्तीसगढ़ - दिनेश कश्यप
    नकद ज्वेलरी और भ्रष्टाचार के सारे सबूत मिलने के बाद भी कांग्रेस द्वारा अधिकारियों की
    पैरवी छत्तीसगढ़ के इतिहास का काला अध्याय-दिनेश कश्यप

    दंतेवाड़ा / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों एवं ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि ईडी के प्रेस नोट ने छत्तीसगढ़ में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार के रैकेट की पोल खोल दी है। हम सब ने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में छतीसगढ़ के आदिवासियों, का किसानों का आम जनता का मेहनत का पैसा, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जाएगा। एक तरफ सरकारी योजनाओं को देने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी, संरक्षण में भ्रष्टाचार ने अपनी सारी  सीमाएं लांघ दी है। यह छत्तीसगढ़ के इतिहास के लिए एक काला अध्याय है।
      श्री कश्यप ने कहा बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार के लिए पूरा रैकेट बनाया गया है जिसमें वरिष्ठ नौकरशाह, व्यापारी राजनेता और बिचौलिए जुड़े है और छत्तीसगढ़ राज्य में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले से 25 रुपये प्रति टन की अवैध वसूली कर रहे हैं। प्रतिदिन 2 से 3 करोड़ रुपये जबरन वसूले जा रहे है। इस प्रकार हजारों करोड़ रुपये वसूली कर गलत कृत्यों में इस्तेमाल किए जा रहे है।
      ईडी के प्रेस नोट का हवाला देते हुए श्री कश्यप ने कहा की ईडी ने करीब 4.5 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी व सोने के आभूषण, सराफा और करीब दो करोड़ रुपये मूल्य के अन्य कीमती सामान जब्त किए हैं।
      श्री कश्यप ने कहा कि भ्रष्टाचार करने के लिए बकायदा नियम बदले गए, कोयले को खदानों से उपयोगकर्ताओं तक मैनुअल जारी करने के लिए ई-परमिट की पूर्व ऑनलाइन प्रक्रिया को संशोधित किया गया था। अनापत्ति प्रमाण पत्र इस संबंध में कोई एसओपी या प्रक्रिया परिचालित नहीं की गई थी। भ्रष्टाचार किस प्रकार के तहत किया जाu रहा है इसकी भी विस्तार जानकारी ईडी ने अपने प्रेस नोट में दी है।
      दिनांक 15.7.22 से बिना किसी एसओपी के 30,000 से अधिक एनओसी जारी किए गए हैं। आवक और जावक रजिस्टरों का रखरखाव नहीं किया गया था। अधिकारियों की भूमिका पर कोई स्पष्टता नहीं है। ट्रांसपोर्टर का नाम, कंपनी का नाम आदि जैसे कई विवरण खाली छोड़ दिए गए हैं। तलाशी एवं जांच के दौरान श्री लक्ष्मीकांत तिवारी के पास से 1.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किया गया। उसने स्वीकार किया है कि वह रोजाना 1-2 करोड़ की जबरन वसूली करता था एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके है | प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाअध्यक्ष चैतराम अटामी, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी, महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, मुकेश शर्मा,कमला विनय नाग,सुनीता भास्कर,श्रवण कड़ती,दुर्गा सिंह चौहान,दीपक बाजपेयी,पायल गुप्ता, रामु नेताम, कुलदीप ठाकुर, जयदयाल नागेश,ऊर्दो ठाकुर, मोहन ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision