Notice: Trying to get property 'alias' of non-object in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/components/com_k2/router.php on line 292
Shourya Path News - मुख्यमंत्री ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ Google Analytics —— Meta Pixel
June 19, 2026
Hindi Hindi

Notice: Undefined property: Joomla\CMS\Object\CMSObject::$id in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/plugins/k2/sppagebuilder/sppagebuilder.php on line 85

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/administrator/components/com_sppagebuilder/helpers/sppagebuilder.php on line 156

Notice: Only variables should be assigned by reference in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 23

मुख्यमंत्री ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

  • rounak group

जगदलपुर, शौर्यपथ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विश्व प्रसिद्ध 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा कार्यक्रम के तहत रोटरी भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने साफा एवं विशाल ग़जमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा प्रारंभ किए जा रहे चेंबर की वेबसाइट , एंबुलेंस सेवा , ट्रांजिस्ट हॉस्टल का डिजिटल लोकार्पण एवं चेंबर समाचार ( ई_ पत्रिका) का विमोचन किया। साथ ही नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

      इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उद्योग की अपार संभावना है। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इस क्षेत्र में 54 वर्ष से निरंतर सेवाभावी भावनाओं से बस्तर सहित राज्य के विकास में निरंतर कार्य कर रहा है, जिससे राज्य उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का विकसित राष्ट्र बनाने एवं छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य शासन सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 प्रणाली प्रारंभ कर दिया है, उद्योग के लिए अच्छी नीति बने राज्य शासन की प्राथमिकता है। इससे रोजगार का सृजन होगा एवं युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने चेंबर ऑफ कॉमर्स के मांग पर भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की तथा ई- वे बिल प्रणाली के लिए समीक्षा कर आवश्यक निर्णय लेने की बात कही। 

     कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बस्तर के विकास में आपका महत्वपूर्ण योगदान है। आपका परिश्रम से बस्तर बुलंदियों पर है, जिसके लिए शासन अच्छा उद्योग नीति ला रही है। इसी तरह जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने भी कहा कि चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा चेंबर का वेबसाइट, ट्रांजिट हॉस्टल, एम्बुलेंस सेवा एवं चेंबर का समाचार ई पत्रिका का डिजिटल लोकार्पण किया गया है, जो सराहनीय है। इससे व्यापार जगत के लोगों को सही जानकारी प्राप्त हो सकेगी। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य आपसी समन्वय से बढ़ चढ़कर कार्य करके बस्तर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

 *मुख्यमंत्री ने किया चेंबर ऑफ कॉमर्स का वेबसाइट,एंबुलेंस सेवा, ट्रांजिट हॉस्टल एवं चेंबर समाचार ई पत्रिका का किया डिजिटल लोकार्पण* 

   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जगदलपुर में बस्तर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चेम्बर वेबसाइट किया जिससे सभी सदस्य वेबसाइट पर समस्त गतिविधियों की जानकारी हासिल कर सकेंगें। साथ ही सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस (ऑक्सीजन, वेंटिलेटर एवं अन्य उपकरणों से युक्त) की सेवा हेतु तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उसे मूर्त रूप देकर संचालित शव वाहन, मरच्यूरी बॉक्स जैसी सुविधा का बेहतर संचालन सुनिश्चित होगा। साथ ही सदस्यों के लिए कर्मकार उपलब्ध कराए जाऐंगे। इससे आंचलिक रोजगार भी उपलब्ध होगा और कर्मचारियों के स्थायित्व की स्थिति भी निर्मित होगी। सेवा भावी संस्थाओं और अस्पतालों के सहयोग से चिकित्सा शिविरों का आयोजन, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति रहेगी। उन्होंने चेम्बर भवन में ही ट्रांजिस्ट हॉस्टल का भी लोकार्पण किया, जिसमें सुविधा उपलब्ध होगा (बाहर से आने वाले) व्यापारियों हेतु प्रयोग किया जाएगा।बिजनेस टूर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने चेंबर पत्रिका (ई-पत्रिका) का विमोचन किया। जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों, व्यापार में बदलते कानून, व्यवसाय में नैतिकता एवं मानवता, संदिग्ध कॉल्स एवं सावधानियां , चेंबर के विजन, मिशन,लक्ष्य एवं कार्ययोजना की जानकारी उपलब्ध रहेगी।

       कार्यक्रम में बस्तर दशहरा के माटीपुजारी कमल चंद भजदेव भाजदेव, वनमंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक किरण देव, कोंडागाँव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम,चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, महापौर सफिरा साहू , चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के निर्वाचित अध्यक्ष, पदाधिकारी गण, जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।


Warning: count(): Parameter must be an array or an object that implements Countable in /home/u383106781/domains/shouryapathnews.m47.in/public_html/templates/ts_news247/html/com_k2/templates/default/item.php on line 308
Rate this item
(0 votes)

Leave a comment

Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)