July 15, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    वन मंत्री और बस्तर सांसद पहुँचे पत्रकार के घर, दी श्रधांजलि

    • rounak group

    जगदलपुर, शौर्यपथ। बीजापुर के युवा पत्रकार की हत्या की खबर के फैलते ही पूरे छत्तीसगढ़ के पत्रकारों ने इस मामले से जुड़े आरोपियों को जहाँ फाँसी की सजा देने की मांग पर अड़ गए है, वही घटना की जानकारी लगने के बाद वन मंत्री और बस्तर सांसद पत्रकार के घर पहुँच श्रधांजलि अर्पित की, बता दे कि युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में बस्तर संभाग के पत्रकारों द्वारा शनिवार को बीजापुर बंद का आह्वान किया गया। हत्या के विरोध में बीजापुर अस्पताल चौक में दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम भी किया गया, वही घटना को लेकर जहाँ वनमंत्री केदार कश्यप से लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप शनिवार की सुबह पत्रकार मुकेश के घर पहुँच श्रधांजलि अर्पित की,वही पत्रकारों के द्वारा मुकेश की हत्या के बाद 5 सूत्रीय मांग भी रखी है, अगर इन मांगों पर कार्यवाही नही होने पर 5 जनवरी से हड़ताल शुरू होने की बात पत्रकार संघ के द्वारा कही जा रही है, 

    1.बीजापुर सहित बस्तर संभाग में सुरेश चंद्राकर की जितनी भी संपत्तियां है उसे जब्त कर सरकारी संपत्ति घोषित की जाए

    2.हत्याकांड में संलिप्त सुरेश चंद्राकर,रितेश चंद्राकर और अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR तथा फांसी की सजा हो

    3.सुरेश चंद्राकर की सुरक्षा में लगाए जवानों को हटाया जाए

    4.सुरेश चंद्राकर को जारी सभी टेंडर रद्द किया जाए,सभी बैंक खाते,पासपोर्ट सील किए जाए

    5.घटना स्थल चट्टान पारा में बने अवैध बाड़ा को तत्काल निस्तेनाबूत किया जाए था गंगालूर रोड पर स्थित प्लांट सील किया जाए तथा गाड़ियों को राजसात किया जाए

    6.पुलिस अधीक्षक बीजापुर जितेंद्र सिंह को तत्काल सस्पेंड या तबादला किया जाए

    7.युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर को शहीद का दर्जा दिया जाए.

    उक्त मांगें नहीं माने जाने पर 5 जनवरी से बीजापुर में अनिश्चिकालीन चक्का जाम किया जाएगा।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision