October 23, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    बस्तर ओलंपिक 2026: वन मंत्री केदार कश्यप ने खुद कराया पंजीयन

    • doing of business

    बोले-हर गांव की खेल प्रतिभा पहुंचे मैदान तक, इस बार दोगुने पंजीयन का लक्ष्य

    जगदलपुर, 7 अक्टूबर 2026 / शौर्यपथ। बस्तर ओलंपिक 2026 को लेकर युवाओं में खेल भावना और सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से वन मंत्री केदार कश्यप ने बुधवार को जगदलपुर के धरमपुरा स्थित खेल परिसर में स्वयं अपना पंजीयन कराया। इस दौरान उन्होंने बस्तर ओलंपिक के शुभंकर के साथ फोटो भी खिंचवाई और अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं एवं खेल प्रतिभाओं को प्रतियोगिता से जोड़ने का आह्वान किया।

    वन मंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर ओलंपिक गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का बड़ा मंच है। इसका उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि बस्तर के प्रत्येक गांव से प्रतिभाएं खेल मैदान तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और समाज को मिलकर प्रयास करना होगा।

    उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। बस्तर ओलंपिक 2026 में इस संख्या को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए अधिकाधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है।

    ‘नया बस्तर’ की पहचान बनेंगे प्रतिभाशाली युवा

    मंत्री कश्यप ने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के अधिक से अधिक खिलाड़ियों को बस्तर ओलंपिक से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि ‘नया बस्तर’ की पहचान यहां के प्रतिभाशाली युवाओं और उनकी उपलब्धियों से बनेगी। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उनकी प्रतिभा को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम भी है।
    इस अवसर पर चित्रकोट विधायक विनायक गोयल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    Rate this item
    (0 votes)

    Leave a comment

    Make sure you enter all the required information, indicated by an asterisk (*). HTML code is not allowed.

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision