August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    रायपुर /शौर्यपथ/

    पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव तीन दिवसीय मुम्बई प्रवास के बाद 5 अप्रैल को रायपुर लौटेंगे। वे 5 अप्रैल को शाम 05:10 बजे नियमित विमान से मुम्बई से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम 07:10 बजे रायपुर पहुंचेंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    उन्हें किया नमनमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में समाज सेवी और छत्तीसगढ़ के महान दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे । मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दाऊ कल्याण सिंह दानशीलता के लिए प्रसिद्ध हैं। वे दीन-दुखियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।

    मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल के अलावा अनेक अस्पताल , पुस्तकालय, कॉलेज, जलाशय जैसे कई कामों के लिए मुक्त हाथों से कई एकड़ जमीन दान कर दी। इससे समाज के हर वर्ग को आसानी से शिक्षा और चिकित्सा सुविधा देने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि दाऊ जी के पुण्यकर्म हमेशा उनकी याद दिलाते रहेंगे। उनका नाम छत्तीसगढ़ में हमेशा आदर के साथ लिया जाता रहेगा।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सलवा जुडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा से विस्थापित कर तेलंगाना और आंध्रप्रदेश गए छत्तीसगढ़ के लोग यदि वापस आना चाहते हैं, तो राज्य सरकार उनका दिल से स्वागत करने को तैयार है। कार्ययोजना बनाकर उनके पुनर्वास के लिए अनुकूल वातावरण बनाया जाएगा।
    मुख्यमंत्री बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में तेलंगाना से आए छत्तीसगढ़ के लोगों के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर रहे थे। इस प्रातिनिधि मंडल में शामिल लोग सलवा जुडूम के दौरान छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले से विस्थापित हो कर तेलंगाना चले गए थे। उद्योग मंत्री  कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ राज्य अनसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उनसे किसी उपयुक्त स्थान में बसने और कृषि के लिए जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने उनकी मांग पर कहा कि छत्तीसगढ़ वापस आने के इच्छुक लोगों को जमीन देने के साथ उन्हें राशन दुकान, स्कूल, रोजगार सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इस अवसर पर गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री पेंशन दृष्टा सम्मान समारोह में शामिल हुए । फेडरेशन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आयुक्त सी. आर. प्रसन्ना, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवँ आयुक्त हाउसिंग बोर्ड डॉ.अय्याज तम्बोली, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी उपस्थित थे ।

    मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया गया

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे ये जानकर प्रसन्नता हुई कि पुरानी पेंशन लागू होने से आप सभी में अपार उत्साह का संचार हुआ है । अब आपके भविष्य की चिंता खत्म हो गयी है । विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी समस्याएं बताई हैं सभी का निराकरण किया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों को अंशदायी पेंशन योजना से जो कठिनाई आ रही थी इसका मुझे अंदाजा था। सभी लोग सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान से जीवन गुजारना चाहते हैं। किसी सरकार की ताकत अधिकारी-कर्मचारी होते हैं, आप चिंतित रहेंगे तो कार्य भी प्रभावित रहेगा, इसलिए ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई ताकि आपका मनोबल ऊंचा बने रहे ।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी ने कोरोना में बहुत काम किया, इस महामारी में कई लोगों की जान भी गई फिर भी आप सभी डटे रहे और एकजुटता के साथ काम किया । इसका परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ के महामारी के दौरान प्रबंधन को देशभर में सराहा गया। इस दौरान कोरोना की वजह से जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों का भी हमने ध्यान रखा । ऐसे परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति की छूट की समय सीमा को खत्म किया ।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोनाकाल में वेतन कटौती की लेकिन हमारी सरकार ने वेतन नहीं काटा । मैंने अपने अधिकारियों से दो टूक कह दिया था कि वेतन से बिल्कुल भी कटौती नही होगी ।
    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश में नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है । इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख शासकीय सेवकों को लाभ मिलेगा । फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री बघेल को पेंशन दृष्टा सम्मान से अलंकृत किया गया ।

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/

    विद्यार्थियों को व्हाईट कोट प्रदाय कर दायित्वों के निर्वहन के लिए राज्यपाल ने दी सीख

    राज्यपाल अनुसुईया उइके आज चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित डॉ. हरवंश सिंह जज दंत चिकित्सा संस्थान में बी.डी.एस. के प्रथम वर्ष में प्रवेश कर रहे विद्यार्थियों के ‘व्हाईट कोट सेरेमनी’ में शामिल हुई। राज्यपाल उइके सह अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की गई। राज्यपाल ने इस दौरान संस्थान में प्रवेश कर रहे विद्यार्थियों को व्हाईट कोट प्रदाय किया और उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर ढंग से अध्ययन कर मानवता की सेवा के लिए कार्य करने को कहा। उल्लेखनीय है कि पंजाब विश्वविद्यालय सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है, जिसकी स्थापना 1882 में लाहौर में हुई थी। इसके अंतर्गत लगभग 200 महाविद्यालय संचालित हैं।

    ‘व्हाईट कोट सेरेमनी’ में शामिल हुई
    राज्यपाल उइके ने ‘व्हाईट कोट सेरेमनी’ को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपको जो कोट मिला है, उसका विशेष महत्व है। यह कोट आमजनों के बीच आपको एक विशिष्ट पहचान देने के साथ ही विश्वास का परिचायक है। आप सभी इस कोट की गरिमा को बनाए रखें और अपनी जिम्मेदारियों का पालन करें। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि चिकित्सा संस्थान के विद्यार्थियों के लिए ‘व्हाईट कोट सेरेमनी’ एक स्वर्णिम अवसर है, जिससे संस्थान में प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों को अपने प्राध्यापकों और संस्थान के बारे में जानकारी मिलती है। जो आपके महाविद्यालयीन तथा शैक्षणिक अनुभव को बेहतर बनाता है। उन्होंने इस मौके पर प्रवेश प्राप्त कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए दो समय अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। एक वह समय जब विद्यार्थी अपने सपनों को पूरा करने के लिए संस्थान में प्रवेश लेते हैं और दूसरा अध्ययन उपरांत अर्जित शिक्षा के व्यावहारिक उपयोग हेतु संस्थान से विदा लेते हैं। मेरा मानना है कि जिस परिसर में युवा अपने सपनों को गढ़ते हैं, वहां उनका स्वागत होना ही चाहिए। यह स्वागत समारोह निश्चित ही विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ायेगा और उनका उत्साहवर्धन करेगा।
    उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम समय, दंत चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थियों में अपने पेशे की संवेदनशीलता और दायित्व का बोध कराएगा। यह व्हाईट कोट सेरेमनी संस्थान की स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध, मरीजों की सेवा एवं देखभाल के अपने सिद्धांतों को सतत् रूप से जारी रखने पर बल देगा। दंत चिकित्सा के विद्यार्थी लोगों को एक स्वस्थ मुस्कान देने का काम करते हैं। चिकित्सा विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों की तरह दंत चिकित्सा का अपना विशेष महत्व है। शरीर के अन्य अंगों के साथ-साथ दांतों की भी विशेष देखभाल के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। चिकित्सकीय पेशे में सेवा भावना ही मूल है। आप सभी को संवेदनशील होकर मरीजों की सेवा करनी होगी। मरीज बड़ी उम्मीद से आपके पास आएंगे। आपकी कोशिश होनी चाहिए कि उनकी समस्याओं को दूर कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दें। कोविड के कठिन दौर में चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत लोगों ने मानवता की सेवा कर जो मिसाल कायम की है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। आप सभी युवा विद्यार्थियों का इसे पेशे के रूप में चुनना एक महत्वपूर्ण फैसला है। जो आपको विशेष अनुभव के साथ-साथ आत्मसंतुष्टि भी देगा। सेवा का यह क्षेत्र न केवल प्रतिष्ठित है, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण में भूमिका निभाएगा।
    कार्यक्रम में पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार, अधिष्ठाता प्रोफेसर रेणु वीग, कुलसचिव श्री विक्रम नैयर, अधिष्ठाता शोध प्रोफेसर सुधीर, नियंत्रक प्रोफेसर जगत भूषण, डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साईंसेस एवं हॉस्पिटल के प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत बत्रा, प्राध्यापकगण, प्राचार्यगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने भाजपा सांसद संतोष पांडे के विचलित पूर्ण बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता बार.बार गंगाजल कसम की बातें करते हैं। डा. रमन सिंह कार्यालय में भाजपाइयों को सीडी दिखाने भेंट करने के बाद भी सांसद को मतिभ्रम है, ऐसी दशा में वे नवेले भाजपा नेता पडरौना के आरपीएन सिंह से जाकर स्थिति स्पष्ट कर ले कि उन्होंने किस मुद्दे को लेकर गंगाजल की कसम खाई गई थी, क्योंकि वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस में अपने जन घोषणा पत्र को लागू करते समय संकल्पित मन से सिंह ने ही कसम खाई थी। घोषणा पत्र के अधिकांश वादे पूरे हो गए है, जिसके चलते भाजपा के नेता मुद्दों के दिवालियापन की कगार पर हैं और बार-बार बेतुकी बातें कर विधवा विलाप करते हैं। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पूरे देश के रोल मॉडल नेता के रूप में स्थापित हो गए हैं और इनकी योजनाओं के कारण ही इनकी मांग जहां जा निर्वाचन होते हैं वहां-वहां होती है और पार्टी के सच्चे नेतृत्वकर्ता सिपाही होने के नाते वे अपना पार्टी धर्म निभाते हुए चुनाव प्रचार में जाते हैं, राजनीति में सफलता और असफलता शास्वत सत्य है, अन्य प्रांतों के परिणाम से छत्तीसगढ़ की तुलना छोड़ो सांसद अपने संसदीय क्षेत्र में अपनी पार्टी की दशा पर चिंतन करें, क्योंकि कांग्रेस जो कहती है वह करती है और अभी भी जो कहा है वह करेंगे ऐसी दशा में सांसद अपनी निष्क्रियता छुपाने के लिए कोरी बयानबाजी ना करें।

    सारंगढ़ / शौर्यपथ /

    जनपद पंचायत सारंगढ़ के ग्राम पंचायत खुडूभाठा में आए दिन कुछ न कुछ मामला सामने आते ही रहता है, ताजा मामला है मनरेगा योजना अंतर्गत तालाब निर्माण कार्य में सरपंच के द्वारा जेसीबी से खुदाई करने का विरोध करने वाले ग्रामवासियों को सरपंच तथा सरपंच पति और उसके साथियों के द्वारा उप सरपंच, पंच तथा ग्राम वासियों के साथ गाली गलौज और मारपीट किया जाने आरोप लगा। घटना के पश्चात वहां पर मौजूद लोगो ने सारंगढ़ थाना पहुंच कर सरपंच, सरपंच पति एवम् अन्य लोगों का शिकायत दर्ज कराया गया है।

    ज्ञात हो की इससे पूर्व ग्राम पंचायत खुडूभाठा के सरपंच द्वारा गर्भवती महिला दंडा दिखा कर मार पीट करने तथा गाली गलौज की शिकायत थाने में किया गया था। विदित हो कि सरपंच के ऊपर पंचायत निधि में दुरुपयोग का आरोप लगा जिस पर एसडीएम न्यायालय में मामला चलाया जहां पर एसडीएम सारंगढ़ ने आंशिक आरोप पाया था के बावजूद निर्वाचित जनप्रतिनिधि होने के नाते अवसर दिया गया है जिसके कारण सरपंच का मनमानी और ज्यादा बढ़ गया है इसलिए वह खुले आम ग्रामवासियों को चुनौती दे रही है की एसडीएम और कलेक्टर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते है।

    ग्रामवासियों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया

    बताया जा रहा नया तालाब गहरीकरण में जेसीबी से कार्य किया जा रहा था ग्रामीणों व पंचों के द्वारा विरोध करने पर सरपंच ने उल्टा ग्रामीणों पर गाली गौलोज और हुज्जत बाजी पर उतरु हो गये ,ग्रामीणों और पंचों ने लिखित शिकायत थाने में किया गया।

    ग्राम पंचायत में सरपंच का मनमानी करने का लगा गम्भीर आरोप

    बता दे कि सरंपच द्वारा 15 वे वित्त और आदर्श ग्राम योजना का पैसा बेजा और मनमाना तरीके से उपयोग किया जा रहा है जिसका शिकायत भी किया जा चुका है, सरपंच के द्वारा 8 लाख रुपए अटल समरसता भवन के नाम पर निकाला गया है किंतु काम रोक दिया गया, स्ट्रीट लाइट के नाम पर 110000 रू आहरण किया गया जिसमे 50 खंभा में स्ट्रीट लाइट लगाया जाना था किंतु 10 खंभा में ही लगा कर पूर्ण राशि गबन कर लिया गया है। इसीतरह अपने देवर के नाम पर राशन सामग्री, गली नाली सफाई, मुरूम दुलाई के नाम पर कुल 117000 हस्तांतरण किया गया है जिसका कोई भी कार्य कार्य नही होने का आरोप लगाया जा रहा है ।

    खुडूभांठा सरपंच के खिलाफ भी पंचों ने लिखित में शिकायत दिया है किंतु सीईओ जनपद के द्वारा एसी चेंबर से बाहर निकला नही जा रहा है। बहरहाल आज ग्राम पंचायत के निवासियों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज किया गया है अब देखना है की सारंगढ़ थाना मामले का संज्ञान कब तक लेते हैं।

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    रायपुर में 30 मार्च को आयोजित छत्तीसगढ़ फैशन एफिनिटी में रनर अप का खिताब लेकर जिला मुख्यालय कोण्डागांव के समीप बसे अपने गृह ग्राम चिखलपुटी में 31 मार्च की रात में वापस लौटाने पर विवेक शुक्ला का उनके रिस्तदारों, ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य ग्रामीणजनों के द्वारा स्वागत किया गया। जिले के लिए गौरव का विषय बने विवेक शुक्ला ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ फैशन एफिनिटी में रनर अप का खिताब पाने में सफल रहने पर बहुत खुश हैं। छत्तीसगढ़ फैशन एफिनिटी में रनर अप का खिताब मिलने पर उनका आत्मविष्वास बढ़ा है, चूंकि उनकी रुचि शुरु से ही मॉडलिंग के फिल्ड में रही है और उनका सपना मॉडलिंग के फिल्ड में अपनी पहचान बनाना है और उनके हिसाब से मिस्टर छत्तीसगढ़ के लिए उनका चयन होना और वहां रनरअप का खिताब हासिल करना किसी सपने से कम नहीं है

    साथ ही  शुक्ला ने बताया कि गोवा में होने वाले मिस्टर भारत इवेंट में भी जल्द रवाना होएंगे इवेंट 28,29 और 30 अप्रैल को होने है जिसका निर्णय 30 अप्रैल 2022 को किया जाएगा।
    जिसके लिए में लगातार तैयारी कर रहा हु इस छत्तीसगढ़ इवेंट के बाद मेरा सपना मिस्टर भारत का खिताब जितना है।

    उन्हें रनरअप का खिताब मिलने पर उनके परिजनों में काफी खुशी है कि उनका चयन मिस्टर छत्तीसगढ के लिए हुआ और भले ही वहां रनरअप का खिताब मिला, यह भी एक बड़ी उपलब्धि है कि गांव में पले-बढ़े होने के बावजूद राजधानी रायपुर में आयोजित बड़े आयोजन में पूरे आत्मविष्वास के साथ बेहतरीन प्रदर्षन कर अपने आपको अन्य प्रतिभागियों से बेहतर साबित कर रनरअप का खिताब हासिल किया।

    उक्त कम्पीटिशन अनिता खंडेलवाल व ईशान की देखरेख में किया गया। विवेक शुक्ला ने भविश्य में भी देष स्तर पर होने वाले मॉडलिंग प्रतियोगिता में कोण्डागांव जिले सहित छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करने का प्रयास करने की बात कही है।

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    कोंडागांव जिला मुख्यालय के स्थानीय बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में गंदगी के आलम को देखते हुए आज हिन्दू नव वर्ष के दिन भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल के शिकायत पर कोंडागांव नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी पहुँचे जिसके बाद बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में गंदगी का आलम देखते हुए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुये सफाई अभियान चलाया ।

     उसेंडी ने बताया कि स्थानीय बस स्टैंड में प्रतिदिन सैकड़ों बसे आती है और साथ ही साथ सैकड़ो राहगीर को यात्री प्रतीक्षालय में बसों का इंतिजार भी करना पड़ता है जिन्हें यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी का सामना भी करना पड़ता है साथ ही गर्मी के दिनों में पंखे न होने के कारण यात्रियों को गर्मी का भी सामना करना पड़ता है ऐसे में राहगीरों को भारी असुविधाएं होती है जिसे देखते हुए उनके लिए पंखे की व्यवस्था भी किया गया हैं

    साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों को बोला गया है कि प्रतिदिन बस स्टैंड की सफाई के साथ साथ यात्री प्रतीक्षालय की सफाई भी किया जाए कहा बाहर से आने वाले राहगीर हमारे मेहमान है उन्हें किसी प्रकार की असुविधाएं नही होनी चाहिए।

    नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी के साथ साथ ललित देवांगन पार्षद, तेज देवांगन, नागेश देवांगन, रौनक पटेल, संतोष देवांगन , सुमित शाह, योगेंद्र नेताम, निताई चौधरी, नानू देवांगन, मुन्ना जायसवाल, कुणाल कटियाला, बंटी नाग, कुलवंत चहल, देवेंद्र मौर्य, लोमेश्वर पटेल, महेंद्र देवांगन साथ ही बस स्टैंड के नागरिक गण उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ /

    इंडियन रोटी बैंक की राजनांदगांव शाखा में 1 अप्रैल को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दिन को खुशियों का दिन का रूप देकर जरूरतमंद बच्चों को चॉकलेट व बिस्किट के साथ ही विभिन्न खाने का समान वितरण किया गया। इंडियन रोटी बैंक का यह दुलार व स्नेह पाकर बच्चे खुशी से चहक उठे। उनके चेहरे पर मुस्कान दौड़ पड़ी।

    बताते चलें कि सेवाभाव से जुड़े विभिन्न कार्यों में संस्था इंडियन रोटी बैंक सदैव अग्रणी बनती आ रही है। संस्था द्वारा प्रत्येक सप्ताह जरुरतमंदों को भोजन का भी वितरण किया जाता है। इस संबंध में संस्था की जिला समन्वयक एवं टैरो कार्ड रीडर व रेकी मास्टर हीलर भावना तिवारी बताती हैं कि सेवा के इस पुनीत कार्य में समाजसेवी एसके देवांगन की भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। भावना तिवारी ने कहा है कि, इंडियन रोटी बैंक एक समाजसेवी संस्था है, जिससे जुड़कर कोई भी अपना योगदान देते हुए सेवा का सहभागी बन सकता है। एक अप्रैल को आयोजित चॉकलेट वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश तिवारी, खुशी तिवारी, अक्षय, आकाश, रोशनी, त्रिगुण सदानी, विकास शर्मा, नीतू, शुभम व आयांश ने सराहनीय भूमिका निभाई।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision