
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर बाजार अधिकारी थान सिंह यादव, सहायक प्रभारी ईश्वर वर्मा, भुवान दास साहू, शशिकांत यादव के अलावा टीम ने गौरव पथ के आस पास फल बेचने वाले विनोद,बल्लू, बरसु,आयुष मालापुरे, महिला समृद्धि सब्जी बाजार से हिरौदी बाई,गणेश सिन्हा,हितेश गीता सिन्हा,बायपास रोड, महाराजा चौक से संजय चौहान,जय माँ बम्लेश्वरी,अमिताभ बंजारे सब्जी एवं फल दुकान, पोटिया चौक से बाके लाल गन्ना रस दुकान, पुलगाँव चौक शिवनाथ बंजारे,जागेश्वर द्विवेदी,कुलदीप बंजारे के अलावा राजेन्द्र द्वारा प्रतिबंधित झिल्ली पन्नी सामान रखने वाले करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधित सामान की जब्ती कर जुर्माना लिया गया। लगातर प्रतिबंधित झिल्ली,पन्नी बचने वालो पर अधिकारी व कर्मचारी द्वारा नजर रखी हुई है शहर के विभिन्न क्षेत्रो में घूम घूमकर निरीक्षण कर रहे हैं। कार्यवाही के मौके पर जुर्माना लेकर उन्हें कड़ी चेतवानी दी गई।निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा है कि झिल्ली, पन्नी डिस्पोजल आदि पर शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। ये सामग्री निगम क्षेत्र के किसी भी दुकान में विक्रय के लिए न रखी जाए, न ही इनकी बिक्री की जाए। ऐसा करने पर सामग्री जब्त करने के साथ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्रवाई के दौरान दुकान में प्रतिबंधित झिल्ली, पन्नी पाए जाने पर पांच सौ से लेकर 2 हज़ार रुपए तक जुर्माना वसूल किया जाएगा।
कबीरधाम / शौर्यपथ /
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे तथा उप. पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा के कुशल नेतृत्व में नवरात्रि पर्व के अवसर पर शहर के भीड़भाड़ की स्थिति का ध्यान रखते हुए संदिग्ध एवं तेज रफ्तार वाहन चालकों पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने अलग-अलग टीम वरिष्ठ अधिकारी गणों के आदेशानुसार रवाना किया गया था। इसी तारतम्य में आज दिनांक-02/ 03.04.2022 को संघन वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम समनापुर पुल के पास पुलिस पार्टी को देखकर एक कार शेवरलेट सी.जी.12क्र0074 कथा रंग की तेज रफ्तार से कवर्धा की ओर आते दिखी जिसमें बैठे लोग संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे, पुलिस टीम के द्वारा उक्त वाहन को रोकने पर वाहन की रफ्तार और अधिक तेज कर पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की गई जिसमें पुलिस टीम के द्वारा वाहन को घेराबंदी कर धर दबोचा गया, वाहन में सवार व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे जिनसे नाम पता एवं वाहन संबंधी दस्तावेज मांगने पर पुलिस को गुमराह कर गलत नाम पता बता रहे थे जिन्हें संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम (1) रोहित कुमार साहू उर्फ राहुल पिता गोवर्धन साहू उम्र 27 वर्ष साकिन रामनगर रायपुर ऋषि केश नगर रायपुर कोटा थाना सरस्वती नगर जिला रायुपर, (2) धर्मेन्द्र चौधरी पिता सुभाष चौधरी उम्र 37 वर्ष साकिन रामकृष्ण परमहंस नगर गुढीयारी रोड कोटा वार्ड न02 सुयश हास्पिटल के बाजू में एसबीआई एटीएम के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर का रहने वाला बाताए जिन्हें उक्त वाहन के संबंध में पुछताछ कर धारा-91 जाफ़ौ का नोटिस देकर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज मांगा गया जिस पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्राप्त ना होने तथा कबीरधाम जिले से लगे अन्य जिलो में लगातार चार पहिया वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना में दर्ज होने की सूचना प्राप्त होने से उक्त वाहन को चोरी के अन्देशा पर थाना कवर्धा के इस्तगाशा कमांक 05/2022 धारा 41(14) जाफौ/379 भादवि के तहत दोनों आरोपीगण को गिरफतार कर उक्त शेवरलेट कार कत्थे रंग कीमती 500000/ रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक गीतांजलि सिन्हा के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से स.उ.नि. आशीष सिंह, आर. 745 सुनील चंद्रवंशी, 490 संजय यादव, आर. मनोज साहू, आर. प्रकाश सिंह, आर मनोहर साहू, सैनिक 80 अनिल पाण्डेय का सराहनिय योगदान रहा।
बोड़ला / शौर्यपथ /
नगर पंचायत बोड़ला को बहुत बड़ी खुशियों की सौगात मिला जब मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री ने आमजन एवं लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए महत्वपूर्ण योजना छत्तीसगढ़ की जनता के लिए समर्पित किया है इस योजना का शुभारंभ आज नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर नगर पंचायत बोड़ला के वार्डों में रवाना किया सावित्री साहू ने सभा को संबोधित करते हुऐ कहा कि शासन की महत्तवाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा एक साथ छत्तीसगढ़ में किया गया है जिसका आज वार्डो व अन्य नगर पंचायतों में स्वास्थ्य परीक्षण किये जाने हेतु हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होनें कहा कि क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के मंशानुरूप यह योजना का लाभ गरीबों तक पहुंचे, सभी का स्वास्थ्य अच्छा हो इसी मंशा के साथ इस योजना का शुभारंभ किया गया है। आपके स्वास्थ्य परीक्षण हेतु अब आपके द्वार तक यह मोबाईल यूनिट की टीम पहुंचेगी।
डॉक्टर लैब टेक्नीशियन स्वास्थ्य टीम मौजूद रहेगी जहां आपके स्वास्थ्य के 42 प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी इसका लाभ सीधा हमारे नगर पंचायत की जनता को मिलेगा । नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत परिवार पार्षद सहित मेडिकल मोबाइल यूनिट में नगर के वार्डो का भ्रमण कर वृहद प्रचार प्रसार किया और की आप सभी से मैं अपील करती हूं कि आप ज्यादा से ज्यादा मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाएं । मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पंचायत नगरवासियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी माननीय कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर जी का बहुत-बहुत धन्यवाद आभार व्यक्त किया ।
इस अवसर पर नगर पंचायत परिवार से अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचरण साहू जी, ओमप्रकाश शर्मा, शमशाद बेगम, अर्जुन पटेल, परेटन धुर्वे, संतोषी साहू, विसर्जन धुर्वे, भरत गुप्ता, पूरन मानिकपुरी, दयाराम खुशरो, बंटी खान, राजेंद्र सत्यवंशी, सुखनंदन निर्मलकर, नगर पंचायत सीएमओई अश्वनी कुमार शर्मा, नितेश कुमार भंवर इंजीनियर एवं नगर पंचायत परिवार कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित थे ।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर के लालबाग में आयोजित अन्य पिछड़ा वर्ग के संभाग स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वे स्वयं अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित होने के कारण इस वर्ग की समस्याओं को भली भांति समझते हैं तथा इन समस्याओं के निराकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ठोस पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग को उनके अधिकार का 27 प्रतिशत आरक्षण देने हेतु कृत संकल्पित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर जगदलपुर और कांकेर में अन्य पिछड़ा वर्ग के सामुदायिक भवन के लिए 50-50 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने इस अवसर पर अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमावली का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सर्व समाज को जोड़कर ग्रामसभा को सशक्त करना है, पेसा कानून के बारे में भ्रान्तियों के समाधान हेतु समाज में जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की कर्जमाफी, धान का बेहतर मूल्य, तेंदूपत्ता की मूल्य वृद्धि, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी के साथ ही प्रसंस्करण आदि कार्यों से अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की आय में वृद्धि हुई है। बेहतर शिक्षा के माध्यम से इन्हें सशक्त करने के साथ ही आर्थिक उन्नति के लिए भी निरंतर कार्य किया जा रहा है। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से भी उनकी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नरवा, गरुआ, घुरवा और बाड़ी कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण, पशु संवर्धन, रोजगार, पोषण और आय में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि, समाज के सदस्यों तथा सुरक्षा जवानों के अथक प्रयासों से बस्तर में बरसों बाद शांति आ रही है। उन्होंने शांति की ओर लौट रहे बस्तर में रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में पेसा कानून लागू है तथा इसके नियम बनाने की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि गांव के सदस्य ही इस समिति के सदस्य बनेंगे। उन्होंने ग्राम सभाओं को सशक्त करने के लिए अनिवार्य तौर पर ग्राम सभाओं में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग की भागीदारी के लिए उनकी संख्या के गणना के लिए क्वांटिफायबल डाटा आयोग के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जा रही है तथा इस कार्य में सभी की भागीदारी आवश्यक है।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू, जनप्रतिनिधिगण सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के महान शासक और कुशल योद्धा क्षत्रपति शिवाजी महाराज की 3 अप्रेल को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने कहा है कि शिवाजी महाराज ने अपनी मातृभूमि के गौरव और अस्मिता के लिए वीरता पूर्वक संघर्ष किया और मराठा साम्राज्य की नींव तैयार की। बघेल ने कहा कि शिवाजी महाराज के जीवन, रणनीतियों और युद्ध कौशल से लोग आज भी प्रेरणा लेते हैं।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में गोठानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। गोठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन केन्द्रों में महिला स्व-सहायता समूहों में युवाओं को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जी के सपनों को साकार करने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम जर्वे में आयोजित पलारी राज कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76 वॉ वार्षिक राज अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झालू राम चंद्रवंशी,सालिक राम चंद्रवंशी,एवं समाजसेवी चौबीस राम चंद्रवंशी को याद करते हुए समाज के पूर्वजों को श्रद्धासुमन अर्पित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम जर्वे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की याद में 30 लाख रुपये की समाजिक समरसता की स्वीकृति दी। जिसमें गांव के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झालू राम चंद्रवंशी, सालिक राम चंद्रवंशी, समाजसेवी चौबीस राम चंद्रवंशी की मूर्ति भी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार अनुविभाग अंतर्गत तहसील पलारी में एक दिन के लिंक कोर्ट,जिला मुख्यालय में स्वामी आत्मानंद के नाम से नवीन पुस्तकालय एवं बजट में शामिल जर्वे माइनर नहर लाइन को शीघ्र प्रारंभ की घोषणा की। इसके अलावा नवीन हायर सेकंडरी स्कूल हेतु भवन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वाल, व्यावसायिक परिसर सहित मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने गांधीवादी नेता एवं समाजसेवी चौबीस राम चंद्रवंशी के जनहित के कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनके बुलावे पर तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी 80 के दशक में ग्राम जर्वे पहुँची थी। इंदिरा जी ने इस अंचल को जर्वे माइनर नहर लाइन की सौगात दी थी। हम उनके कार्याे को आगें बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुर्मी समाज प्रगतिशील समाज है। समाज मे व्याप्त विभिन्न विसंगतियों को दूर करने सार्थक कदम उठाए जा रहे है। किसी भी समाज मे परिवर्तन के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समाज की ओर से सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि हमने छत्तीसगढ़िया अस्मिता को जगाने एवं छत्तीसगढी संस्कृति को बचाने लगातार कार्य कर रहें हैं। स्थानीय तीज त्योहार समेत व्यजनों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद धान खरीदी की मात्रा और किसानों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि गौठान केवल गाय-बैल को एकत्र कर रखने ठौर हीं नहीं बल्कि इसे हम ग्रामीण आजीविका के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। राज्य के अन्नदाताओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू की गई है। बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने में राज्य में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। गोधन न्याय योजना से ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों को रोजगार नए स्रोत मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोधन न्याय योजना की पूरे देश में सराहना की जा रही है। गांव की परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। योजनाओं को चलाने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने किसानों से वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने और गोठानों के लिए पैरादान करने का आव्हान भी किया। सम्मेलन की अध्यक्षता कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा ने की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक शकुन्तला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेन्द्र वर्मा, जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य अदिति बघमार,नगर पंचायत पलारी अध्यक्ष यशवर्द्धन वर्मा, सरपंच मुन्नी वर्मा, पलारी राज अध्यक्ष रघुनंदन वर्मा सहित समाज के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चैत्र नवरात्र के अवसर पर दन्तेवाड़ा जिले में स्थित प्रसिद्ध बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर हिन्दू नवर्ष और चौत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंदिर के अर्चकों ने विधि पूर्वक पूजा अनुष्ठान कराया। माता रानी के आशीर्वाद से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सदैव सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे इसकी कामना की। साथ ही प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो। सीएम ने ज्योति कलश के दर्शन किये। मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा प्रसाद के रूप में तैयार किए गए महुआ लड्डू का स्वाद सीएम ने लिया। पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने स्वयं सेवादारों के पास जाकर भोजन परोसा। सेवादारों को धोती, कुर्ता, गमछा व प्रत्येक को 11 सौ रूपये भेंट की। मुख्यमंत्री ने चंद्रखुरी के तर्ज पर ज्योति कलश भवन बनाने की बात की। इस मौके पर पुजारी विजेन्द्र नाथ ठाकुर ने सेवादारों के मानदेय वृद्धि का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। इस अवसर पर दंतेवाड़ा प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, सांसद दीपक बैज, दंतेवाड़ा विधायक देवती महेंद्र कर्मा, औषधि पादप बोर्ड उपाध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश सिंह गौतम, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर दीपक सोनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा, वनमण्डलाधिकारी संदीप बलगा, अपर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम अबिनाश मिश्रा सहित अन्य समाज प्रमुख एवं अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बलौदाबाजार जिले के ग्राम जर्वे में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाँधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
गौरतलब है कि 80 के दशक की शुरुआती साल में प्रधानमंत्री रहते स्व. इंदिरा गाँधी जी ग्राम जर्वे दौरे पर आयी थीं। यहाँ उन्होंने अकाल की समस्या से जूझ रही जनता को राहत देने ओल्ड जर्वे माइनर की आधारशिला रखी थी। प्रतिमा अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने आयरनलेडी स्व. इंदिरा गाँधी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिमा की प्रशंसा करतें हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों सहित ग्राम पंचायत की पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष खिलेन्द्र वर्मा, गांव के सरपंच मुन्नी वर्मा, सभी पंच एवं कुर्मी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर प्रवास के दौरान रविवार को आदिवासी समाज के प्रमुखों से आदिवासी वर्ग हेतु संचालित योजनाओं एवं भविष्य के रणनीति पर सार्थक चर्चा की। मुख्यमंत्री द्वारा आदिवासी वर्ग के समाज प्रमुखों से उनके समाज के कल्याण से जुड़ी समस्याओं को स्थानीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि को अवगत कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को प्राथमिकता एवं गंभीरता के साथ समस्या के निराकरण करने हेतु निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्थानीय आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन कार्य हेतु ग्राम आसना में स्थापित किये गये ‘‘बस्तर अकादमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिट्रेचर’’ के संचालन में समाज प्रमुखों की सक्रिय भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा आदिवासी वर्ग के कल्याण हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में आदिवासियों के विरुद्ध दर्ज 1242 प्रकरणों को वापस किया गया है।
आदिवासियों को जमीनी हक दिलाने हेतु 4 लाख 45 हजार 865 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनअधिकार पत्र, 45 हजार 764 सामुदायिक वन अधिकार पत्र तथा 3 हजार 528 सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व में निरस्त किये गये व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र के आवेदनों को पुनर्विचार में लेते हुए पात्र पाये गये 31 हजार 243 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वनअधिकार पत्र प्रदाय किया गया है। व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों में से 2 लाख 41 हजार 274 हितग्राहियों को शासन द्वारा निर्धारित किसान सम्मान निधि प्राप्त हुई है।
शासन द्वारा स्वरोजगार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। बस्तर संभाग के आदिवासी महिलाओं द्वारा शासन की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर स्वावलंबी बनने की ओर अग्रसर है। जिला-बस्तर के दरभा विकासखंड में महिलाओं के द्वारा पपीता एवं कॉफी उत्पादन, दंतेवाड़ा जिले में डेनेक्स के माध्यम से कपड़ा उत्पादन एवं कोंडागांव जिले में उत्पादित किये जा रहे तिखुर शेक की देश-विदेश के बाजारों में लगातार मांग इसका उदाहरण है।
बस्तर संभाग की परंपरागत संस्कृति का अहम हिस्सा देवगुड़ी के संधारण हेतु प्रतिवर्ष प्रदाय किये जाने वाली राशि को एक लाख रूपए से बढ़ाकर 5 लाख रूपए किया गया एवं घोटुल का निर्माण करवाया जा रहा है। सामाजिक संरचना के अंग सिरहा, बैगा, गुनिया को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजान्तर्गत शामिल करते हुए अनिवार्यतः प्रतिवर्ष 7 हजार रूपए सम्मान राशि प्रदाय करने की घोषणा की गयी है।
राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण एवं सुविधा के दृष्टि से नवीन राजस्व अनुविभाग कार्यालय एवं तहसील गठन करने का निर्णय लिया गया है, इससे प्रशासन की आम जनता तक सीधे पहुंच बढ़ेगी। नवीन अनुविभाग एवं तहसील गठन में बस्तर संभाग में 01 अनुभाग तथा 06 तहसील शामिल है। नामांतरण जैसे मूलभूत राजस्व कार्य हेतु ई-पोर्टल बनाया गया, जिससे त्वरित रूप से सरलता से नामांतरण कार्य संपन्न हो सकेगा।
आदिवासी समाज के प्रमुखों द्वारा आदिवासी वर्ग के उत्थान एवं कल्याण हेतु शासन द्वारा किये जा रहे प्रयासों हेतु मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया गया तथा बस्तर संभाग में कानून व्यवस्था कायम रखते हुए समाज प्रमुखों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदाय करने की सहमति दी गयी ताकि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द्र का वातावरण बना रहे।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान शनिवार संध्या को यहां जगदलपुर में लालबाग के निकट नेहरु स्मृति उद्यान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, अक्षय ऊर्जा विकास बोर्ड के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम सभापति कविता साहू,कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री बघेल को परिसर की पूरी जानकारी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा 11वीं में अध्ययनरत आकांक्षा कुमारी ने दी। उसी स्कूल की छात्रा जेनीफर एक्का ने पंडित नेहरू की लिखी किताब विश्व इतिहास की झलक भेंट में दी।
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू
पंडित नेहरू की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई
उल्लेखनीय है कि नेहरू मेमोरियल पार्क का निर्माण उस स्थल पर किया गया है जहां स्थित मंच से देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी सम्मेलन को संबोधित किया था। 13 से 15 मार्च 1955 को आयोजित तीन दिवसीय इस सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर पंडित नेहरू यहां आए थे। लालबाग मैदान के सामने सड़क के दूसरे छोर में नक्षत्र वाटिका के समीप नेहरू मेमोरियल का निर्माण किया गया है। लगभग पौन एकड़ क्षेत्र में विस्तारित मेमोरियल पार्क में पंडित नेहरू की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां लगाए गए पांच पत्थरों में नेहरू के जीवन से संबंधित जानकारी दी गई है।इस परिसर को लगभग एक करोड़ 50 लाख की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
