August 07, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    वर्दी पहनकर बच्चों ने की दीक्षांत समारोह में शिरकत

    वर्दीधारी बच्चों से मिलकर मुख्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन

    रायपुर /शौर्यपथ/

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में उप पुलिस अधीक्षकों के परिजन भी सम्मिलित हुए थे। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक की वर्दी में दर्शक दीर्घा में मौजूद दो बच्चों ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पुत्र कृतज्ञ चंद्राकर और उनके भतीजे रूद्रांश चंद्राकर को पुलिस वर्दी में देखकर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक पाए और दोनों से विशेष मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इतनी छोटी सी उम्र में बच्चों के मन में देश सेवा का भाव देखकर वे काफी प्रसन्न हुए और दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

     

    छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-श्रमिक सेवा के लिए मिला गोल्डन अवॉर्ड

    ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नवाचार के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा किया गया सम्मानित

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने श्रमिकों और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी को दी बधाई

    केन्द्रीय कार्मिक एवं लोक शिकायत मंत्री से हैदराबाद में छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग के सचिव ने ग्रहण किया अवॉर्ड

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-श्रमिक सेवा के लिए गोल्डन अवॉर्ड से नवाजा गया है। ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में नवाचार के लिए भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को यह अवार्ड प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने गोल्डन अवॉर्ड मिलने पर श्रमिकों और श्रम विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

    छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को ई-गर्वनेंस के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2020-21 हेतु युनिवर्सलाइजिंग एक्सेस इंक्लुडिंग ई-सर्विसेज श्रेणी में ई-श्रमिक सेवा के लिए गोल्डन अवॉर्ड दिया गया है। इस अवॉर्ड के साथ 2 लाख रूपए की राशि दी गई है। यह पुरस्कार आज हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर हैदराबाद में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री कार्मिक, लोक शिकायत डॉ. जितेन्द्र सिंह से छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग के सचिव  एलेक्स पॉल मेनन और श्रम विभाग के अधिकारियों की टीम ने ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा ई-श्रमिक सेवा के अंतर्गत लगभग 36 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। असंगठित श्रमिकों के पंजीकरण के मामले में देश भर में छत्तीगसढ़ 6वें स्थान पर और लक्ष्य के आधार पर तीसरे स्थान पर है। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

    गौरतलब है कि भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा हर साल ई-गवर्नेंस में नवाचार के लिए केन्द्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों तथा जिलों को पुरस्कृत किया जाता है। वर्ष 2020-21 के लिए एक्सिलेंस इन गवर्मेंट प्रोसेस री-इंजीनियरिंग फॉर डिजिटल ट्रांसफॉरमेशन, यूनिवर्सलाईजिंग एक्सेस इंक्लूडिंग ई-सर्विसेज, एक्सिलेंस इन डिस्ट्रिक्ट लेवल इनिशिएटिव इन ई-गवर्नेंस, आउटस्टेंडिंग रिसर्च ऑन सिटिजन सेंट्रिक सर्विसेज बाय एकेडेमिक/ रिसर्च इंस्टिट्युशन, एक्सिलेंस इन एडॉप्टिंग इमरजिंग टेक्नोलॉजी और युज ऑफ आईसीटी इन द मैनेजमेंट ऑफ कोविड-19 श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया है।

    स्टार अलंकरण कार्यक्रम: वन मंत्री अकबर ने वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर दी बधाई

    नवनियुक्त 27 वन क्षेत्रपालों को वितरित किए गए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

    रायपुर /शौर्यपथ/

    स्टार अलंकरण कार्यक्रम:

    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्टार अंलकरण कार्यक्रम में उप वन क्षेत्रपाल से वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान विभाग में नवनियुक्त 27 प्रशिक्षु वन क्षेत्रपालों को प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव  शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव  चंद्रदेव राय, विधायक  बृहस्पति सिंह और प्रमुख सचिव वन  मनोज पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  राकेश चतुर्वेदी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक  संजय शुक्ला,  अतुल शुक्ला,  पी.सी. पाण्डेय सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    वन मंत्री  अकबर ने वन क्षेत्रपाल के पद

    वन मंत्री  अकबर ने स्टार अलंकरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वन सम्पदा के मामले में एक समृद्ध राज्य है। वनों के संरक्षण तथा संवर्धन और विकास में विभाग और इसके अमले का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके मद्देनजर हमारी सरकार द्वारा राज्य में विगत तीन वर्षाें के दौरान विभाग के साथ ही यहां कार्यरत अमले के हित में भी अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के पदोन्नति आदि कार्य नियमित क्रम में लगातार हो रहे है। इस तरह सभी कार्याें को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है।

    पर पदोन्नत 112 अधिकारियों को अलंकृत कर दी बधाई

    वन मंत्री  अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अपनी कार्य कुशलता और शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के फलस्वरूप वर्तमान में वन विभाग की छवि को एक बेहतर स्वरूप मिला है। वन विभाग में विगत तीन वर्षाें के दौरान सिर्फ वनों के संरक्षण तथा संवर्धन को ही बढ़ावा नहीं मिला है, बल्कि यहां वनवासियों की उन्नति की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहे है। यही वजह है कि विगत दो वर्षाें से छत्तीसगढ़ लघु वनोपजों के संग्रहण तथा प्रसंस्करण आदि कार्याें में देश में लगातार अव्वल बना हुआ है। इसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर 11 पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है। वन मंत्री  अकबर ने इस दौरान हाथी प्रभावित क्षेत्रों में उनके मार्ग पर लोगों को आवाजाही के लिए मनाही करने और जनजागरूकता लाने पर विभाग को विशेष रूप से जोर दिया। कार्यक्रम को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  चतुर्वेदी ने भी सम्बोधित किया।


    रायपुर /शौर्यपथ/

    उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षक हुए सम्मानित

    नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में दसवें और ग्यारहवें बैच के उप पुलिस अधीक्षकों के लिए दीक्षांत समारोह आज आयोजित किया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल थे। दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में अलग-अलग विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उप पुलिस अधीक्षकों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान मंच पर प्रदेश के गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, पुलिस महानिदेशक  अशोक जुनेजा तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के महानिदेशक डी एम अवस्थी उपस्थित थे।

    दसवें बैच के लिए दिए गए पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक रागिनी तिवारी मिश्रा, अपराध अनुसंधान के लिए विनीत कुमार साहू, फारेंसिंक साइंस के लिए गीतिका साहू, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए राहुल उइके, अपराध शास्त्र के लिए लोकेश बंसल, आउटडोर के लिए सिद्धांत तिवारी तथा इनडोर और सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए रागिनी तिवारी मिश्रा को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया ।

    इसी तरह से ग्यारहवें बैच के पुरस्कारों में कानून अनुसंधान के लिए उप पुलिस अधीक्षक नुपुर उपाध्याय, अपराध अनुसंधान के लिए दीपमाला कुर्रे, अपराध शास्त्र के लिए मनोज मंडावी, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग के लिए सौरभ उइके, आउटडोर के लिए प्रशांत देवांगन, इनडोर के लिए सौरभ उइके और सर्वोच्च अंक हासिल करने के लिए सौरभ उइके को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया गया।

    उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह के उपरांत प्रशिक्षण अवधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों को ये पुरस्कार देने की परंपरा रही है, इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनसे कहा कि वे यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की सेवा करते हुए एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर के अनुरागी धाम में आयोजित भंडारा में श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों को भोजन परोसा। मुख्यमंत्री ने वहां साधु-संतों से आशीर्वाद ग्रहण किया।  बघेल ने अनुरागी धाम में प्रदेश की खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए हवन पूजन भी किया। इस अवसर पर आदिवासी विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय भी मौजूद थे।

    इरफान खान की जो खासियत उन्‍हें औरों से जुदा करती थी, वो थी उनकी संवाद अदायगी. वो जिस तरह सहजता से प्रेमिका के कान में रोमांटिक लाइनें फुसाफुसा कर बोलते थे, उसी सहजता से वो धमकी भी देते थे. उनके जन्मदिन पर उनकी ही फिल्‍मों के कुछ बेहतरीन डायलॉग...

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    इरफान खान बॉलीवुड के ऐसे खान थे जिनकी फिल्में 100, 200 या 300 करोड़ रु. की कमाई की दौड़ में शामिल नहीं थी बल्कि उनकी फिल्मों की कमाई सुनकर तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे. जी हां, इरफान की फिल्में ‘लाइफ ऑफ पाइ' या ‘जुरासिक वर्ल्ड' की कमाई का आंकड़ा सुनेंगे तो सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भूल जाएंगे. दुनियाभर में इन फिल्मों ने कई हजार करोड़ रु. का बिजनेस किया था. आज दिवंगत एक्टर का जन्मदिन है. इरफान खान ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें इस बात की परवाह नहीं रहती थी कि किरदार कैसा है. कैसा भी रोल हो, उसे वो शिद्दत के साथ निभा सकते थे. उनकी जो खासियत उन्‍हें औरों से जुदा करती थी, वो थी उनकी संवाद अदायगी. वो जिस तरह सहजता से प्रेमिका के कान में रोमांटिक लाइनें फुसाफुसा कर बोलते थे, उसी सहजता से वो धमकी भी देते थे और किसी की कनपटी पर रिवॉलवर रख देते थे. उनके जन्मदिन पर उनकी ही फिल्‍मों के कुछ बेहतरीन डायलॉगः

    1- गुंडे

    "पिस्तौल की गोली और लौंडिया की बोली जब चलती है, तो जान दोनों में ही खतरे में होती है."

    2- डी-डे

    "गलतियां भी रिश्‍तों की तरह होती हैं, करनी नहीं पड़ती, हो जाती है."

    3- जज़्बा

    "शराफत की दुनिया का किस्‍सा ही खतम, अब जैसी दुनिया वैसे हम."

    4- पान सिंह तोमर

    "बीहड़ में बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट मां."

    5- साहेब बीवी और गैंगस्टर

    हमारी तो गाली पर भी ताली पड़ती है."

    6- तलवार

    "किसी भी बेगुनाह को सजा मिलने से अच्छा है दस गुनहगार छूट जायें."

    7- कसूर

    "आदमी जितना बड़ा होता है.. उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती है."

    8- द किलर

    "बड़े शहरों की हवा और छोटे शहरों का पानी, बड़ा खतरनाक होता है."

    9- ये साली जिंदगी

    "लोग सुनेंगे तो क्‍या कहेंगे, चू#$%$ आशिकी के चक्कर में मर गया, और लौन्डिया भी नहीं मिली."

    10- चॉकलेट

    "शैतान की सबसे बड़ी चाल ये है कि वो सामने नहीं आता."

    11- हैदर

    "आप जिस्म है तो मैं रुह, आप फानी में लफानी."

    12- लाइफ इन मेट्रो

    "ये शहर हमें जितना देता है, बदले में कहीं ज्‍यादा हम से ले लेता है.''

    13- हासिल

    "और जान से मार देना बेटा, हम रह गये ना, मारने में देर नहीं लगायेंगे, भगवान कसम."

    14- पीकू

    डेथ और शिट, किसी को, कहीं भी, कभी भी, आ सकती है."

    15- द लंच बॉक्स

    "आई थिंक वी फॉरगेट थिंग्‍स इफ देयर इज नो बॅडी टू टेल देम."

    16- लाइफ ऑफ पाई

    "हंगर कैन चेंज एवरीथिंग यू थॉट यू न्यू आउट युअरसेल्‍फ."

    17- जुरासिक वर्ल्‍ड

    "द की टू ए हैप्‍पी लाइफ इज टू एक्‍सेप्‍ट यू आर नेवर एक्‍चुअली इन कंट्रोल."

    18- मदारी

    "तुम मेरी दुनिया छीनोगे, मैं तुम्‍हारी दुनिया में घुस जाऊंगा."

    19- हिंदी मीडियम

    "एक फ्रांस बंदा, जर्मन बंदा स्‍पीक रॉन्‍ग इंग्‍लिश, वी नो प्रॉब्‍लम, एक इंडियन बंदा से रॉन्‍ग इंग्‍लिश, बंदा ही बेकार हो जाता है जी."

    20- करीब करीब सिंगल

    "टोटल तीन बार इश्‍क किया, और तीनों बार ऐसा इश्‍क मतलब जानलेवा इश्‍क, मतलब घनघोर हद पार.

    युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर होगी बात

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 09 जनवरी को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे तक किया जाएगा।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री  प्रहलाद जोशी के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुए।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सिक्खों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की जयंती के अवसर पर सिक्ख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा के रूप में भी जाने जाते हैं। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था कि धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह की जयंती को देशभर में श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। है। गुरूद्वारों में शबद, कीर्तन, आराधना के साथ लंगर का आयोजन किया जाता है। उन्होंनेे अपील की है कि कोविड संक्रमण के प्रसार को ध्यान में रखते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उत्सव मनाएं।

     

    राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

    उप पुलिस अधीक्षकों के दशम-एकादश बैच के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    रायपुर /शौर्यपथ/

    दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस हर तरह की चुनौती से निपटने में सक्षम है और उनकी सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। चंदखुरी में दसवें बैच के 33 और ग्यारहवें बैच के 9 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री  बघेल दीक्षांत समारोह मे शामिल हुए, इसके बाद परेड ने मुख्यमंत्री को सलामी दी। सलामी के बाद मुख्यमंत्री  बघेल ने परेड का निरीक्षण किया और प्रशिक्षार्थियों को शपथ ग्रहण कराया। दीक्षांत परेड समारोह में गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू, नगरीय विकास मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया और छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी सम्मिलित हुए। परेड के मार्च पास्ट के बाद महानिदेशक, पुलिस अकादमी डी एम अवस्थी ने इस अवसर पर स्वागत भाषण दिया और प्रतिवेदन का वाचन किया।

    दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य आज तेजी से विकसित हो रहे राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाता जा रहा है। राज्य में जितनी संभावनाएं हैं, उतनी चुनौतियां भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ समाज को एक मजबूत सुरक्षा-कवच की भी जरूरत होती है, राज्य के अनेक क्षेत्रों में विकास और सुरक्षा के इंतजामों में तालमेल बिठाना भी एक चुनौती रही है, लेकिन हमारी सरकार ने सदैव ऐसी चुनौतियों को स्वीकार किया है।  बघेल ने कहा कि हम राज्य के प्रत्येक नागरिक को एक ऐसा सुरक्षित वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें वह भयमुक्त होकर अपना जीवन-यापन कर सके। उनके भीतर एक आत्मविश्वास पैदा हो और वे समाज विरोधी हर गतिविधि का खुलकर प्रतिकार कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान हमें इस दिशा में भी लगातार सफलता मिली है।

    दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने राज्य की सुरक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि सरगुजा से लेकर सुकमा तक राज्य में सुरक्षा के एक नये वातावरण का निर्माण हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि हमारा पुलिस तंत्र हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए पूर्णतः सक्षम हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्रीने दीक्षांत ले रहे प्रशिक्षु अधिकारियों को ये संदेश दिया कि वो भी इस तंत्र में भागीदारी और आने वाली जिम्मेदारी के लिए स्वयं को तैयार कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों से कहा कि आपका आत्मविश्वास, आपकी कार्यप्रणाली, आपका शौर्य, आपका साहस, आपकी निष्ठा और समर्पण, राज्य की जनता को वह सब कुछ देगा जिसकी वह आपसे अपेक्षा करती है, आप जवान हैं, ऊर्जावान हैं,आप में नया करने की इच्छाशक्ति है।

    दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

    दीक्षांत समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री  बघेल ने ये भी कहा कि पुलिस और चिकित्सक को लोग संकट के समय याद करते हैं। तकलीफ चाहे शारीरिक हो या मानसिक हो,वे समाधान आपसे चाहते हैं। ऐसी मनःस्थिति के नागरिक के प्रति सद्भावना के दो शब्द, अच्छा व्यवहार एवं समाधानपूर्ण नजरिया उस पीड़ित व्यक्ति की समस्या का पचास प्रतिशत समाधान यूं ही कर देता है। यही उस पीड़ित व्यक्ति की आपसे अपेक्षा रहती है। प्रशिक्षु अधिकारियों से मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर मैं आपसे यह अपेक्षा अवश्य करूंगा कि आज आप यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि राज्य की जनता की सेवा करते हुए आप एक अच्छे पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाएंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण् एक सतत् चलने वाली प्रक्रिया है। आपने मूलभूत प्रशिक्षण इस अकादमी में प्राप्त किया हैं और इस प्रशिक्षण के बाद भी प्रतिदिन आप कुछ न कुछ नया सीखेंगे। मुख्यमंत्री ने ये विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार का यह प्रयास है कि प्रशिक्षण के स्तर को और भी बेहतर किया जाएगा तथा इसके लिये जो संसाधन और मैन पावर की आवश्यकता होगी उसे निश्चित ही अकादमी को दिलाने का प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

    इस मौके पर प्रदेश के गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू ने प्रशिक्षार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पुलिस और आर दीक्षांत समारोह में शामिल सभी पुलिस अधिकारी नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। गृहमंत्री ने कहा कि समाज के हर तबके को पुलिस की आवश्यकता है और पुलिस भी ये बात जानती है। गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस बिना अवकाश के दिन रात काम पर लगी रहती है । गृहमंत्री ने प्रदेश के पुलिस अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौर में मूलभूत प्रशिक्षण न होने के बाद भी आप सभी ने कठिन जिम्मेदारी उठाई है।

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision