
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोंडागांव / शौर्यपथ /
नगर पालिक परिषद् कोंडागांव स्वक्षता सर्वेक्षण 2022 में भाग ले रही है किन्तु सिर्फ कागजो के सहारे ही स्वक्षता सर्वेक्षण जीता जाता तो हो सकता है इसमें कोंडागांव नगर पालिक परिषद् जीत भी जाति किन्तु जमीनी स्थिति की बात करे तो स्वक्षता सर्वेक्षण के दो दो प्रचार पोस्टर को परिषद् ने जहां लगाया है वही पर गंदगी और टूटे हुए डस्टबिन की हालत बता रही है कि स्वास्थ अधिकारी सही परिषद् के प्रशासनिक मुखिया कितने ज्यादा सक्रीय है इस स्वक्षता सर्वेक्षण की जंग में ....
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अंबेडकर चौक में आयोजित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने मंगल भवन के लिये 50 लाख रूपये और देवेन्द्रनगर स्थित बौद्ध विहार में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की । इसके साथ ही उन्होंने अंबेडकर चौक में नगर निगम द्वारा बाबा साहेब की 20 फ़ीट ऊंची नई प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने दलित, शोषित और वंचितों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे जन्म से लेकर मृत्युपर्यंत दलितों के उद्धार में लगे रहे। उन्होंने सामाजिक दंश झेलने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त की और समाज की सेवा और उत्थान में जुड़ गए ।
बाबा साहेब अंबेडकर ने मंत्र दिया कि 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करोÓ । शिक्षा ही हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का भान कराती है। जब हमें अपने कर्तव्य का भान होता है, हम अपनी उपेक्षा के विरुद्ध सोचते हैं, यही विचार हमें संघर्ष की प्रेरणा देती है और संघर्ष संगठित होकर ही किया जाता है। बाबासाहेब का दिया संविधान हमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता का अवसर देता है। इस संविधान के चलते हमें आरक्षण मिला। बाबा साहेब न होते तो समाज वर्ग विभाजन के ऊपर नहीं उठ पाता। उन्होंने हमें दुनिया का सबसे अच्छा संविधान दिया, जिसने शिक्षा, समानता और नौकरी का अधिकार दिया है।
बाबा साहेब के रास्तों पर चलते हुए हमारी सरकार ने जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण किया है। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां यदि माता-पिता के पास जाति प्रमाण पत्र है तो बच्चे को पैदा होते ही उसका जाति प्रमाण पत्र दे दिया जाता है। बाबा साहेब ने शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया। उनकी नीति को आत्मसात करते हुए हमने आज लिए निर्णय में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल जहां बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा दी जाती है, वहां कक्षा में प्रवेश 40 से बढ़ाकर 50 बच्चों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं ।
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य कर एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा , रायपुर महापौर ऐज़ाज़ ढेबर, गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष के पी खांडे एवं अंबेडकर समारोह आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
प्रदेश कांग्रेस संगठन ने इस बार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए युवाओं को बड़े स्तर पर सक्रिय करने के लिए संगठन में चुनाव का एलान कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार यह प्रक्रिया 16 तारीख से 19 तारीख तक जारी रहेगी सालों बाद हो रहे युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में मनोनीत अध्यक्ष एवं अन्य पदों के लिए अब कोई स्थान नहीं रहेगा जिसकी ज्यादा लोकप्रियता होगी वही अध्यक्ष का पद संभालेगा ।
दुर्ग शहर में वर्तमान में कांग्रेस संगठन में चाहे वह महिला कांग्रेस हो ,युवा कांग्रेस को या कांग्रेस संगठन हो सभी महत्वपूर्ण पदों में वोरा गुटके समर्थकों का वर्चस्व है किंतु संगठन में वर्चस्व जमीनी स्तर पर नदारद ही नजर आता है दुर्ग के राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय है कि दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष की निष्क्रियता के कारण संगठन कमजोर पड़ रहा है . कई बार प्रदेश संगठन भी अपनी नाराजगी जाहिर कर चूका है . ऐसे में युवा कांग्रेस के चुनाव की बात सुनते ही कांग्रेस के युवा कार्यकर्ता अब नए जोश के साथ मैदान में उतर आए हैं ।
दुर्ग शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक प्रक्रिया जारी रहेगी ऐसे में राजनीतिक हलकों में यह चर्चा का विषय है कि दुर्ग शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिए कई युवा कांग्रेसी अपना भाग्य आजमाने की तैयारी कर रहे हैं . वही बड़ी बात यह है कि इन सभी की तैयारी आंतरिक रूप से जारी है सामने से आकर तो कोई भी अपनी दावेदारी नहीं पेश कर रहा है किंतु शहर में चर्चा का विषय है कि वर्तमान युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मनीष सोनवानी ,गौरव उमरे ,मोहित वाल्दे अभय दुबे ,प्रकाश भारद्वाज , सहित सहित ऐसे कई नाम है जो युवा कांग्रेस के चुनाव में उतर सकते हैं इनमें से अधिकतर युवा कांग्रेसी वोरा बंगले के करीबी हैं .
किंतु सभी की महत्वकांक्षए युवा कांग्रेस अध्यक्ष बनने की है क्योंकि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में संगठन सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढऩे का मौका दे रहा है मनोनीत अध्यक्ष के बजाय इस बार कांग्रेस संगठन ने युवा कांग्रेस के चुनाव करवाने का निश्चय किया है ऐसे में सभी दावेदार अपनी अपनी तरफ से पुरजोर कोशिश कर रहे हैं और अपने राजनीतिक आकाओं को साधने की भी कोशिश लगातार जारी है किसी भी संगठन में युवा शक्ति का अपना अलग ही महत्व होता है अगर संगठन में युवा शक्ति सक्रिय रहे तो कोई भी चुनाव हो उसमें जीत निश्चित मानी जाती है सक्रीय युवाओं के दम पर ही संगठन मजबूत होता है कांग्रेस संगठन ने भी शायद अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले सक्रीय युवाओं को मौका देकर आगे बढ़ाने का यह रास्ता अख्तियार किया हुआ है और राजनीति में युवाओं की सक्रियता ही संगठन को मजबूती प्रदान करती है ।
वर्तमान में दुर्ग में शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में आयुष शर्मा का कार्यकाल रहा है जिनके कार्यकाल में संगठन में पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करने में साल भर लग गए कुछ महीने पहले ही पदाधिकारियों की घोषणा हुई साल भर के अंतराल में अपनी टीम भी नहीं बना सकने के कारण तात्कालिक शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा की निष्क्रियता की चर्चा युवा कांग्रेस में आम रही है ऐसे में कई युवा कांग्रेसी युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष के लिए ताल ठोकने के लिए तैयार बैठे हैं किंतु अधिकतर युवा कांग्रेसी वोरा गुट से ही नजर आ रहे हैं ऐसे में कांग्रेसियों में आपस में यह भी चर्चा है कि अगर वोरा गुट से ही दावेदारों का की फौज मैदान में उतर आती है तो परिणाम चाहे जो भी हो युवा कांग्रेसियों में आपस में गुटबाजी आरंभ हो जाएगी जो कि आने वाले चुनाव के समय कांग्रेस के विधानसभा के प्रत्याशी के लिए ही परेशानियों का सबब बनेगी।
अब देखना यह है कि 16 से 19 तारीख तक होने वाले युवा कांग्रेस के चुनाव में कौन-कौन प्रत्याशी मैदान में उतरता है और किसकी जीत होती है वही वोरा गुट कैसे अपने साथियों को बांधकर सर्वसम्मति से एक उम्मीदवार ही मैदान में उतारकर अपनी जीत सुनिश्चित करता है अगर वोरा गुट की तरफ से सर्वसम्मति से एक प्रत्याशी ही मैदान में उतरता है तो इसका फायदा आने वाले समय में कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी को ही मिलेगा .कांग्रेस सहित दुर्ग की जनता भी अब इंतजार कर रही है कि आने वाले 16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच में दुर्ग की राजनीति में क्या हलचल होगी
रायपुर /शौर्यपथ/
स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर प्रवेश हेतु भारी मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश हेतु सीटें बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में 50 विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु आदेश जारी कर दिया गया है। इन स्कूलों में अब तक प्रत्येक कक्षा में 40 बच्चों को प्रवेश दिया जाता था। उल्लेखनीय है कि राज्य में संचालित 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए कक्षा 01 से 12वीं हेतु बच्चों को प्रवेश दिलाने हेतु नागरिकों में जबरदस्त उत्साह है। नागरिकों के मांग और भारी उत्साह को देखते हुए प्रत्येक कक्षा में दस सीटंे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रत्येक कक्षा में 40 के स्थान पर 50 विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु निर्देश जारी कर दिए है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के रूप में अभिनव प्रयास प्रारंभ किया है। इसका उद्देश्य राज्य के गरीब से गरीब बच्चे को भी निजी स्कूलों की तरह अच्छी सुविधाएं दिलाते हुए अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर उन्हें भावी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों की असमानता को दूर किया जा सके और शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा दिया जा सकें।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संविधान निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री और समाज सुधारक भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया एवँ उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
मुख्यमंत्री बघेल ने बाबा साहब के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी डॉ. अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने विविधता लिए भारत देश को एक मजबूत और लोक हितैषी संविधान दिया, जिसकी नींव पर भारतीय लोकतंत्र निरंतर पल्लवित हो रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बाबा साहब ने समाज में जातिगत भेदभाव के विरूद्ध अभियान चलाया। दलितों कोे सम्मान और अधिकार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने मजदूरों और महिलाओं के अधिकारों की भी वकालत की। राज्य सरकार बाबा साहब के बताए मार्ग पर चल कर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में बाबा साहब के लाखों अनुयायी उनका जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा से मनाते हैं। देश के लिए बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय है।
दुर्ग / शौर्यपथ /
और 8 अप्रैल को गौठान पहुंच दिवस के दिन सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने गौठानों का निरीक्षण करने और यहां चल रहे सर्वोत्तम नवाचार देखने, खूबियों और खामियों को इंगित करने कहा गया था। आज दुर्ग जनपद से गौठानों के रिपोर्ट कार्ड पर समीक्षा आरंभ हुई। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा है कि गांवों में महात्मा गांधी के सुराजी गांवों के माडल के अनुरूप कार्य हो। गांव आत्मनिर्भर बनें। इसकी शुरूआत गौठान से होगी। गौठान पहुंच दिवस के आयोजन का मकसद यह था कि गौठान के संचालन की समग्र स्थिति प्रशासन के नजर में पूरी तरह आये। हर गौठान में होने वाली गतिविधियों, खूबियों, खामियों का डिटेल हो ताकि इन्हें और बेहतर करने की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि सुराजी गांवों के गौठान हर दृष्टि में सर्वोत्तम होने चाहिए। गौठानों के फीडबैक में पाया गया कि कुछ गौठान बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। कुछ में नवाचारों पर खूब ध्यान दिया जा रहा है। कहीं वर्मी खाद का उत्पादन काफी अच्छा किया गया। कुछ गौठान अच्छा काम कर रहे हैं और कुछ औसत। कलेक्टर ने कहा कि समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ तकनीकी दिक्कतें दूर कर ली जाएं तो सभी गौठान बहुत अच्छे स्तर पर काम करने लगेंगे। इसके बाद उन्होंने गौठानों के सभी नोडल अधिकारियों से उनके गौठान की समस्या के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि अगले एक पखवाड़े में इन दिक्कतों को दूर किया जाएगा। बैठक में एसडीएम श्री विनय पोयाम एवं जनपद सीईओ श्री शैलेष भगत भी उपस्थित थे।
फीडबैक में ये बातें सामने आईं- फीडबैक में अनेक नोडल अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां गौठान समिति के पदाधिकारी काफी सक्रिय हैं। यद्यपि कुछ नोडल अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह की सक्रियता अपेक्षित है उस तरह की सक्रियता गौठान पदाधिकारियों में नहीं है। कलेक्टर ने कहा कि इसके लिए निरंतर संवाद बेहद जरूरी है क्योंकि नोडल अधिकारी के रूप में आपका और गौठान समिति के पदाधिकारियों के रूप में उनका काम गौठान के माध्यम से झलकता है। अगर गौठान अच्छी स्थिति में नहीं दिखता अथवा उसमें काफी कुछ करने की संभावनाएं नजर आती हैं जिन्हें किया जा सकता था तो जिम्मेदार लोगों के प्रति जनता का अच्छा संदेश नहीं जाता। इसलिए निरंतर समन्वय के साथ कार्य करते रहिये। कुछ गौठानों में पानी की समस्या सामने आई। कलेक्टर ने इसका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये।
आगे के लिए दिये यह निर्देश- नोडल अधिकारियों को कलेक्टर ने सप्ताह में चार बार गौठान का निरीक्षण करने निर्देशित किया। सप्ताह के एक दिन इस बात की समीक्षा करने के लिए कहा कि उनके द्वारा दिये गये निर्देशों का किस सीमा तक पालन किया गया। उन्होंने कहा कि सभी गौठानों में सीपीटी हो, घेरा हो, पानी की व्यवस्था हो चारे और छाया की व्यवस्था हो। पर्याप्त संख्या में वर्मी टांके हों, गोबर खरीदी होती रहे, वर्मी खाद का निरंतर उत्पादन होता रहे। सभी टांकों को एक साथ नहीं भरे। गौठान में अन्य आजीविकामूलक गतिविधियों का उत्पादन होता रहे।
दूसरी फसलों को भी करें प्रोत्साहित- कलेक्टर ने राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल लेने के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करने एआरईओ से कहा। उन्होंने कहा कि इसके लाभों के संबंध में अधिकाधिक जागरूकता फैलाएं। राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से अब दूसरी फसलों से भी लाभ कमाने किसानों के लिए राह खुल गई है।
भिलाई नगर/ शौर्यपथ /
नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल की पहल से सूर्या नगर की खटीक बस्ती फिर से अपने मूल स्वरूप में आ गई वह भी महज 3 दिनों में। प्रभावित परिवारों का आशियाना तैयार होने का पूरा स्ट्रक्चर खड़ा होने के बाद आज विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल, माननीय मुख्यमंत्री जी के ओएसडी मनीष बंछोर, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, सभापति गिरवर बंटी साहू ने राहत सामग्रियों का वितरण प्रभावित परिवारों के आशियाने तक जाकर किया। बता दे कि महापौर एवं निगम आयुक्त ने दिन-रात बस्ती में ही डटे रहकर बस्ती को फिर से बसाने में अभूतपूर्व सहयोग किया। निगम प्रशासन की मेहनत रंग लाई और प्रभावित परिवारों का घरौंदा तैयार हो गया। 9 अप्रैल को ही घटना के बाद से महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे प्रभावित परिवारों की मदद के लिए जुटे रहे तथा दिन रात की अथक प्रयास के बाद आखिर कर सूर्या नगर की बस्ती फिर से तैयार हो गई है। निगम ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद करने के लिए बांस, बल्ली, टीन शेड, भोजन, पेयजल, बाल्टी एवं दैनिक क्रिया के लिए जरूरी सामग्रियों की त्वरित व्यवस्था की तथा तत्कालिक रूप से राहत शिविर बनाया। आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे दस्तावेज फिर से बनाने के लिए कैंप का आयोजन किया। महापौर एवं आयुक्त ने बस्ती में एक-एक परिवार से मिलकर उनकी जरूरतों के मुताबिक सहायता की। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे निरंतर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए उनके निर्देश पर सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा प्रमुख रूप से जोन अध्यक्ष संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर, एमआईसी मेंबर एवं लोक कर्म विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर, राजस्व विभाग के प्रभारी सीजू एंथोनी, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी, पार्षद इंजीनियर सलमान, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त येशा लहरें आदि का प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विशेष सहयोग रहा।
प्रभावित परिवारों के घर संचालन के लिए जरूरी सामग्री की पूरी किट का किया गया वितरण सूर्या नगर बस्ती फिर से बसने के बाद विधायक देवेंद्र यादव, महापौर नीरज पाल एवं जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने सभी प्रभावित परिवारों को उनके घर के संचालन के लिए सभी जरूरी सामग्रियों के किट का वितरण किया। मुख्य रूप से एक किट में गद्दा, तकिया, बेडशीट, तकिया कवर, पंखा, गैस चूल्हा, थाली, लोटा, गिलास, कटोरी, मग्गा, शर्ट, लोअर, टूथ ब्रश टूथपेस्ट, नहाने और कपड़े धोने दोनों का साबुन, तेल, साड़ी, इनरवियर, चम्मच, तवा, गंजी, बेलना, चौकी, चिमटा, गुंडी, कुकर, बड़ा कटोरा, महिलाओं और पुरुषों के लिए सभी प्रकार के अलग-अलग पूरे कपड़े एवं राशन सामग्री की पूरी किट जिसमें चावल, दाल, आटा, विभिन्न प्रकार के मसाले, नमक, हल्दी, धनिया, मिर्ची, आदि का वितरण महापौर नीरज पाल ने किया। इस अवसर पर मदर टैरेसा नगर के जोन अध्यक्ष संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर, महापौर परिषद के सदस्य एवं राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी, लोक कर्म विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर, समाज कल्याण विभाग के प्रभारी चंद्रशेखर गवई, पार्षद इंजीनियर सलमान आदि मौजूद रहे।
दुर्ग/शौर्यपथ/
नगर पालिक निगम दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा गौरवपथ का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण 5 करोड़ 44 लाख की लागत से बुधवार को कार्यप्रारम्भ की शुरूआत की गई, करीब डेढ़ मीटर चौड़ी डिवाइडर के दोनों ओर 7-7 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा . महापौर ने कहा कि गौरव पथ टू लेन का होगा, सड़क के चौड़ी होने से नागरिको को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी,गौरवपथ के वर्तमान स्वरूप को बेहतर नया लुक देने तथा सुगम आवागमन के लिए इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है, महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गौरवपथ का चौड़ीकरण जेल तिराहा से जेआरडी स्कूल के सामने स्थापित गांधी की प्रतिमा तक किया जाएगा और सड़क के दोनों ओर नाली का निर्माण किया जाएगा, शेष बचे जगह पर सौंदर्यीकरण होगा. 6 माह की कार्य अवधि में कार्य को पूरा किया जाना है, इस अवसर पर शहर विधायक अरुण वोरा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त आर.एन. वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी , सभापति राजेश यादव, प्रभारी लोक कर्म विभाग अब्दुल गनी,प्रभारी, वित्त लेखा एवं अंकेक्षण विभाग दीपक साहूसहित अन्य पार्षद एवं नागरिक अन्य मौजूद थे।
दुर्ग / शौर्यपथ /
अपनी सशक्त पंचायतों एवं ग्रामीण विकास पर ठोस कार्य करते हुए पाटन ब्लाक ने देश भर में अपना परचम लहराया है। 24 अप्रैल को पाटन ब्लाक को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके पीछे पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी अमले के साथ ही पाटन ब्लाक के हजारों ग्रामीणों की कड़ी मेहनत निहित है। पाटन ने यह उपलब्धि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर प्राप्त की है।
मनरेगा का प्रभावी क्रियान्वयन- देश भर में जब लाकडाउन की वजह से लोगों की गतिशीलता थमी हुई थी। पाटन में पूरी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनरेगा के कार्य जारी थे। वर्ष 2020-21 में 59 हजार मजदूरों ने मनरेगा के माध्यम से कार्य किया और वर्ष 2021-22 में 55 हजार मजदूरों ने मनरेगा के माध्यम से कार्य किया। इन मजदूरों में महिला श्रमिकों को प्रतिशत भी काफी रहा। मनरेगा के माध्यम से सबसे ठोस कार्य जल संरक्षण की संरचनाओं के रूप में हुआ। नरवा स्ट्रक्चर के माध्यम से भूमिगत जल के संरक्षण के कार्य शुरू हुए। नरवा प्रथम चरण का क्रियान्वयन जिन गांवों में हुआ, सभी में भूमिगत जल के स्तर में शानदार वृद्धि हुई और किसानों ने दूसरी फसल ली।
गौठानों का निर्माण और गोधन न्याय योजना के लाभ- वर्ष 2020-21 में पाटन ब्लाक में 76 गौठान बने और वर्ष 2021-22 में 31 गौठान बने। इनके माध्यम से एक लाख चौदह हजार क्विंटल गोबर खरीदी हो चुकी है। गौठानों को रोजगारमूलक गतिविधियों के केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है। मिर्च-मसाला आदि के उत्पादन की यूनिट गौठानों में आरंभ की गई। तेल पेराई की यूनिट भी आरंभ की गई है। कुर्मीगुंडरा जैसे गौठानों में आस्ट्रेलियन प्रजाति के केंचुआ आदि के उत्पादन के लिए भी कार्य किया जा रहा है।
गोबर से बिजली जैसे नवाचार- पाटन के सिकोला गौठान में गोबर से बिजली बनाने का कार्य शुरू हुआ। बिजली जैसी चीज किसी गौठान में बनाई जा सकती है अथवा ग्रामीण भी बिजली बना सकते हैं यह सोचना भी कठिन है लेकिन इस कल्पना को वास्तविकता में बदल दिया गया है। सांकरा में आजीविकामूलक गतिविधियों के लिए डोम बनाया गया है। यहां अष्टगंध जैसे उत्पादों का निर्माण किया जा रहा है। यहां उत्पादित हो रहे अष्टगंध की माँग पूरे देश में है और इटली, इंडोनेशिया जैसे देश भी इसका आयात करते हैं।
लाकडाउन में भी आत्मनिर्भरता का सपना पूरा- लाकडाउन के मौके पर भी पाटन ब्लाक के गांवों को सब्जी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा। केसरा और बोरेंदा की बाडिय़ों में जैविक खाद से सब्जी तैयार होती रही और पूरे गांव की सब्जी की समस्या दूर हुई।
बरसों से बंद पड़ी नहरें आरंभ, सोलर सिंचाई का दायरा बढ़ा- सिपकोना जैसी नहर प्रणाली काफी जर्जर हो चुकी थी, इसे ठीक कराया गया। कौही, बोरेंदा आदि में सोलर माध्यम से सिंचाई का दायरा बढ़ाने की दिशा में काम किया गया। नरवा योजना के माध्यम से भूमिगत जल का स्तर बढ़ा और इससे कृषकों को स्थायी रूप से लाभ हुआ।
मुंगेली /शौर्यपथ /
कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सड़क पर रहने वाले बालकों का पुनर्वास हेतु अभियान चलाकर उन्हें चिन्हांकन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सड़क या सड़क जैसी स्थितियों में रहने वाले बच्चों के चिन्हांकन एवं पुर्नवास हेतु विकासखण्डवार चिन्हांकित क्षेत्रों में जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस विभाग एवं चाइल्डलाइन मुंगेली के संयुक्त टीम द्वारा मुंगेली, लोरमी एवं पथरिया में विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करते हुए चिन्हांकित क्षेत्र में बाल कल्याण समिति का बैठक आयोजित कर चिन्हांकित बच्चों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अभियान के दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मारूत सिंह परिहार, सदस्य बृजेश कुमार उपाध्याय, सदस्य सलिल पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी एवं चाइल्डलाइन के सदस्य उपस्थित थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 एवं नियम, 2016 के अनुरूप बालकों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए सड़क या सड़क जैसी स्थितियों में रहने वाले बच्चों के चिन्हांकन एवं पुनर्वास हेतु जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर सर्वेक्षण एवं चिन्हांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में ऐसे श्रेणी के बच्चे अपनी उत्तरजीविता, भोजन, पानी, वस्त्र, आश्रय एवं संरक्षण हेतु प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के संघर्षों एवं चुनौतियों का सामना करते हैं। इन बच्चों का पहचान कर उन्हें संरक्षण प्रदान करने, शिक्षा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनके परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उनके प्रशिक्षण एवं रोजगार की व्यवस्था हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
