August 11, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज दिनांक 17 अप्रेल दिन रविवार को शाम 4 बजे कांग्रेस भवन कोंडागांव में आप पार्टी द्वारा सोसल मीडिया के माध्यम से छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम के ऊपर लगाए जा रहे आरोपो को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है जिसे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश पोयम व जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन द्वारा संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि आप पार्टी द्वारा सुर्खिया बटोरने के लिए सोशल मीडिया पर मुद्दाविहीन बातो को पोस्ट किया जा रहा है !

    उहोने सयुक रूप से आगे कहा कि लोकतंत्र में कहने का सबको अधिकार है पर मर्यादा में रहकर तथ्यों के साथ कहा जा सकता है ! कोंडागांव नगर पालिका में भाजपा की सत्ता है,आपपार्टी भाजपा के साठ गाठ कर चल रही है जो आरोप शासन प्रशासन पर लगाए गए है उनकी निष्पक्ष जांच की जा रही और बाकी जांच कर कार्यवाही भी की गई है ! उन्होंने कोंडागांव विधायक व् प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद है ! इस दौरान शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा ,कपिल चोपड़ा सहित अनेक कांग्रेसी मोजूद थे !

     कोण्डागांव / शौर्यपथ /

    यूनिसेफ ने सीएमएसआर फाउंडेशन के साथ मिलकर 'हमर लइकामन हमर सम्मानÓ मीडिया 4 चिल्ड्रनÓ अवार्ड समारोह रायपुर निजी होटल में रखा, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर असाधारण रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारों और फोटो-पत्रकारों को पुरुस्कृत किया गया। यह अवार्ड चार श्रेणियों में दिया गया- प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो, डिजिटल समाचार प्लेटफॉर्म और फोटो-पत्रकारिता। जिसमें कोण्डागांव के अमरेश झा को प्रिंट मीडिया में विशेष प्रकाशन हेतु विधानसभा अध्यक्ष के हाथो सम्मानित किया गया।
    राजधानी के निजी होटल में यूनिसेफ और सीएमएसआर फाउंडेशन द्वारा हमर लइका हमर सम्मान समारोह में बाल कुपोषण संरक्षण से जुडी ख़बरों को प्रमुखता से दिखाने वाले पत्रकारों को सम्मान्नित किया गया। इनमें कोण्डागांव जिले से अमरेश झा को हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ ही कुल 13 पत्रकार और कैमरामेन को सम्मान्नित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर चरणदास महंत और विशेष अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के अन्य मीडिया बैनरों के संपादक और मुखिया शामिल होकर पत्रकारों और कैमरामेन को स्मृति चिंह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

    कुपोषण के लिए जिम्मेदार कौन

    इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर चरणदास महंत ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कुपोषण के जिम्मेदार कौन है, ना प्रधानमंत्री जिम्मेदार है, ना मुख्यमंत्री जिम्मेदार है, ना प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री जिम्मेदार है। जिम्मेदार सिस्टम है। जिसके चलते गरीबो तक सामग्री नहीं पहुंच रही है।

    इस अवसर पर जॉब जकारिया सीएफओ, यूनिसेफ, छत्तीसगढ़। सैम सुधीर बंडी कम्युनिकेशन एंड एडवोकेसी स्पेशलिस्ट, यूनिसेफ, छत्तीसगढ़। ड़ी. श्याम कुमार मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स, ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोरोना काल के अलावा यूनिसेफ ने बच्चों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लम्बे समय से बेहतर कार्य कर रही है।
    इनको मिला सम्मान-

    इस अवसर पर प्रिंटमीडिया हिंदी के लिए अमरेश झा कोण्डागांव, रविकांत सिंह कोरिया राजेश प्रसाद गुप्ता अम्बिकापुर। प्रिंटमीडिया अंग्रेजी के लिए एजाज कैसर व रश्मि ड्रोलिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सुनील कुमार ठाकुर बलरामपुर, कुंज लाल साहू बालोद, जन्मेजय सिन्हा महासमुंद। डिजिटल मीडिया दामिनी बंजारे, राजकुमार शाह कोरबा। फोटोग्राफी के लिए नसरीन अशफऱ्ी, रूपेश कुमार यादव व अंकित मिश्रा तीनों रायपुर को सम्मान दिया गया

    कबीरधाम / शौर्यपथ /


    आईपीएल क्रिकेट का इंतज़ार पहले खेल प्रेमी करते थे किन्तु वर्तमान में जिस तरह आईपीएल प्रतियोगिता शुरू होते ही सटोरियों की चांदी हो रही है . आईपीएल पर सट्टा लगा कर लाखो कमाने का ख्वाब देखने वाले अपना सर्वस्व लुटा रहे है और सटोरियों की बल्ले बल्ले हो रही है . वही इस बार पुलिस प्रशासन द्वारा भी लगातार आईपीएल पर सट्टा के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है . पुलिस प्रशासन की कार्यवाही के आगे अब सटोरियों पर भी लगाम कासी जा रही है . ऐसे ही एक मामले में कबीरधाम पुलिस द्वारा कार्यवाही की गयी .

    कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में थाने में प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर आरोपियों को सलाखों के भीतर भेजा जा रहा है।

    शहर में असामाजिक कृत जुआ, सट्टा, अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन, चोरी नकबजनी आदि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के द्वारा विशेष टीम गठित कर स्वयं उक्त टीम को लगातार आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपराध तथा अपराधियों पर लगाम लगाने सख्त कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-14-15/ 04/2022 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ कि शहर के कुछ असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों के द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच में रनवाल विकेट एवं टीम के हार जीत पर मोबाइल फोन पर सट्टा लिख कर अवैध धन अर्जित कर रहे हैं तथा शहर के आम जनों को क्रिकेट आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया जिनके द्वारा रामनगर स्थित मकान पर जाकर घेराबंदी कर आरोपी 01 हर्ष खुराना पिता किशोर खुराना उम्र 22 साल साकिन सिविलाईन कवर्धा जिला कबीरधाम, 02 रवि सोनी पिता विजेन्द्र सोनी उम्र 27 साल साकिन रामनगर कवर्धा, 03 राहुल आहूजा पिता आशोक आहूजा उम्र 25 साकिन कालिका नगर के पास दरीपारा कवर्धा, 04 गौरवा पिता गणेश उम्र 36 वर्ष साकिन कालिक नगर कवर्धा 05 फैयाज खान पिता तबजुलखान उम्र 26 साल सकिन बीचपारा कवर्धा 06 हितेश पिता घनश्याम उम्र 33 साल द्वारा आनलाईन रूपये पैसे का दांव लगाकर सट्टा खिलाते गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा धर दबोचा गया जिनके कब्जे से अलग-अलग कुल नगदी रकम 28,400/ रू एवं 07 अलग-अलग कंपनी के मोबाइल फोन, एक नग टीवी, एक लेपटाप, एक टेबलेट, चार मोटरसाइकिल कुल जुमला कीमती 585400/ रुपये को गवाहों के समक्ष पुलिस टीम के द्वारा जप्त किया गया है।

    आरोपीगण के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 298,299,300,301,302,303/2022 धारा 4क सट्टा एक्ट पंजीबद्ध कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर में थाना प्रभारी उप. निरीक्षक श्रीमती गीतांजलि सिन्हा, सहायक उप. निरीक्षक आशीष सिंह, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी, आरक्षक आकाश राजपूत, नीरज सिंह, गोपाल धुर्वे।

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश एवं मर्दर्शन में जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल का भी गठन किया गया है, जिनके द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु नेशनल हाईवे में विशेष निगरानी की जा रही है। जिससे कुछ समय से लगातार गांजा तस्करो पर कार्यवाही की जा रही है एवं तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

    इसी कड़ी में दिनांक 14.04.22 को कोंडागांव पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि ओडिशा के गांजा तस्कर सुकमा, जगदलपुर की ओर से पिकप वाहन में गांजा तस्करी करते हुए रायपुर की ओर जाने वाले हैं, सूचना के आधार पर कोंडागांव नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा नेशनल हाईवे मे मर्दापाल तिराहा के पास नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रहे सफेद रंग के छोटा हाथी पिकप को रोकने का प्रयास किया गया जो रुका नहीं और तेजी से आगे की ओर बढ़ गया, जिसे नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा मोटरसाइकिल से दौड़ाकर पकड़ा गया।

    संदिग्ध पिकप वाहन क्क 15 ष्ठञ्ज 8327 को रोककर चेक करने पर उक्त वाहन मे गांजा तस्करी के लिए पृथक से चेंबर बना हुआ था। चेंबर को चेक करने पर उसमें भूरे रंग के 36 पैकेट रखा हुआ था जिसमे 213 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 42 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी 01. कमल बख्शी पिता स्व0 कालीबदो बख्शी एवं 02. मैपाली रामचन्दर पिता मैपाली पदलाम को गिरफ्तार कर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 141/2022 धारा:- 20(ख)(द्बद्ब)(ग) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दिनांक 15.04.22 को गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ शासन ने बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखंड-पलारी की लवन शाखा नहर के वितरक शाखा क्रमांक-9 अन्य धमनी एवं मुड़ियाडीह माईनर नहरों का रिमॉडलिंग, सी.सी लाईनिंग कार्य एवं स्ट्रक्चर्स के पुनर्निमाण और कार्यो के लिए 64 लाख 36 हजार रूपये स्वीकृत किये है। शाखा नहर के कार्य पूर्ण हो जाने पर रूपांकित सिंचाई 322.92 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई होगी।

    जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा सिंचाई योजना के कार्यो को पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। योजना का कार्य स्वीकृत राशि एवं निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये है।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ। जिसके तहत मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित की गई नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक शुरू।

    बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने बालोद के भैसबोड आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के घायल होने को गम्भीरता से लेते हुए कलेक्टर को घटना की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। भेंड़िया ने घायल बच्चों के समुचित इलाज और देख-भाल के निर्देश भी कलेक्टर को दिए हैं। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो यह सुनिश्चित करने को कहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अमले ने तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।


    कवर्धा / शौर्यपथ /

    नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने आज नगर पालिका कार्यालय के सामने निर्माणाधीन ओव्हर हैड टैंक व पाईप लाईन का निरीक्षण करने पहुंचे। पाईप लाईन टेस्टिंग कार्य व निर्धारित समय-समय में जल आवर्धन संबंधी समस्त कार्य पूर्ण करने उपअभियंता को निर्देश दिये।
    नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने नगर पालिका कार्यालय के सामने ओव्हर हैड टैंक का निरीक्षण करने पहुंचे। नपाध्यक्ष ने ओव्हरहैड टैंक के कार्यो के प्रगति की जानकारी ली व उप अभियंता विरेन्द्र नवघरे को निर्माण कार्य संबंधी दिशा-निर्देश दिये। नपाध्यक्ष ने बताया कि ओव्हरहैण्ड टैंक का निर्माण पूर्ण हो चुका है अब टेस्टिंग कार्य समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने को कहा।
    उन्होनें कहा कि पाईप लाईन टेस्ंिटग कार्य में विशेष रूप से सावधानी बरते तथा वार्डो में पाईप लाईन हेतु खोदे गये गड्डे का रेनोवेशन कार्य भी पूर्ण करें व कार्य पूर्ण उपरांत ही अन्य वार्ड में कार्य लगाये ताकि आम नागरिकों को खोदे गये गड्डे से आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना न पडे। नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने सभी जगहों के जल आवर्धन योजनांतर्गत चल रहे कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। नपाध्यक्ष के साथ में एल्डरमेन कौशल कौशिक, राजकुमार तिवारी, उपअभियंता विरेन्द्र नवघरे उपस्थित रहे।

     दुर्ग / शौर्यपथ /

    दुर्ग नगर पालिक निगम में इंजीनियरों द्वारा भ्रष्टाचार के रोज नए नए मामले सामने आते हैं सालों से जमे इंजीनियरों द्वारा कहीं ना कहीं कार्यों में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जाता रहा है किंतु अब दुर्ग नगर निगम में नवनियुक्त इंजीनियरों द्वारा भी इस खेल को बखूबी अंजाम देने का कार्य शुरू हो चुका है मामला है वार्ड नंबर 47 के आंगनवाड़ी के बाउंड्री वॉल का .
    प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास के मद से कार्य एजेंसी नगर पालिक निगम ने बाउंड्री वॉल का निर्माण कर दिया जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अभी दस्तावेज भी पूरे नहीं दिए गए इस बारे में जब शौर्यपथ समाचार पत्र द्वारा दुर्ग नगर निगम के से जानकारी चाही गई तो उन्होंने जानकारी दी है कि विभाग में बाउंड्री वॉल बनाने के आदेश तो आए हैं किंतु किस स्थान पर बनाना है इस बारे में जमीन के दस्तावेज उपलब्ध नहीं है कार्यपालन अभियंता जैन द्वारा जब तक दस्तावेज उपलब्ध ना हो तब तक कार्य को आगे नहीं बढ़ाया जाए ऐसा वार्ड इंजीनियर मोहित मरकाम से कहा गया।

    किंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 47 के आंगनवाड़ी के पीछे निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल का निर्माण निरंतर जारी रहा इस बारे में जब वार्ड इंजीनियर मरकाम से चर्चा की गई तो उनके अनुसार वार्ड पार्षद कविता तांडी ने बनाने का आदेश दिया है इसलिए बाउंड्री वाल बना दिया गया है दस्तावेज के बारे में जब वार्ड इंजीनियर से पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया और दस्तावेज मौजूद ना होने की बात कही .

    बड़ा सवाल यह है कि जब कार्य एजेंसी नगर पालिक निगम के पास अभी तक दस्तावेज ही नहीं पहुंचे हैं की किस जगह से किस खसरा नंबर कितने रकबा में उक्त बाउंड्री वॉल बनाना है तो आखिर वार्ड इंजीनियर मरकाम किस नियम के तहत वार्ड पार्षद के कहे अनुसार बाउंड्री वाल का निर्माण कर दिए हैं जबकि जिस स्थान पर बाउंड्री वाल का निर्माण किया गया है वहां पर की जमीन का बहुत बड़ा हिस्सा दलदली है जो किसी भी काम की नहीं है ।

    इस बारे में इस बारे में वार्ड के लोगों में चर्चा है कि वार्ड पार्षद अपने घर के बाउंड्री वॉल से लगाकर यह बाउंड्री वाल बनवा दी है जिसका कोई उपयोग नहीं है बाउंड्री वॉल के अंदर स्थित दलदल में सिर्फ सूअरों का वास रहता है ऐसे में आखिर किस आधार पर यह बाउंड्री वाल बना दिया गया है यह वार्ड के लोगो के भी समझ से परे है . वही दबी जुबान में वार्ड में यह भी चर्चा है कि वार्ड पार्षद वार्ड की समस्याओं से ज्यादा अपने स्वार्थ के लिए शासकीय मटका उपयोग करती हैं।

    बता दें कि आंगनवाड़ी के सामने ही एक बड़ा मैदान है जहां पर खेलकूद की सामग्री लगी हुई है वार्ड वासियों का कहना है कि अगर उक्त स्थान पर बाउंड्री वाल लगता तो एक अच्छा खेलकूद का पार्क बन जाता किंतु जिस जगह अभी बाउंड्रीवाल बना है वहां पर दलदली जमीन है और किसी भी काम की नहीं है।

    ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि आखिर दुर्ग निगम के वार्ड इंजीनियर मोहित मरकाम अपनी जिम्मेदारियों को दरकिनार करते हुए नियमों की अनदेखी करते हुए कार्यपालन अभियंता जैन की बातों को भी दरकिनार करते हुए निर्माण कार्य को सुचारू रूप से कैसे चलने दिए .क्या इसमें किसी का निजी स्वार्थ है जिसका समर्थन वार्ड के इंजीनियर कर रहे हैं वहीं वार्ड वासियों का कहना है कि इस मामले की नगर निगम आयुक्त द्वारा उचित जांच होनी चाहिए एवं लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों पर कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    अब देखना यह है कि बाउंड्री वॉल के निर्माण पर नगर पालिक निगम के आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा क्या कदम उठाया जा रहा है.

    दुर्ग / शौर्यपथ /

    शासन की कृषि हितैषी योजनाओं से जमीनी स्तर पर बड़ा बदलाव आया है। पहले 15 लाख किसानों ने धान खरीदी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था अब 22 लाख किसानों ने धान खरीदी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। पहले धान का रकबा 22 लाख हेक्टेयर था अब यह रकबा बढ़ कर 30 लाख हेक्टेयर हो गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बात आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76 वें वार्षिक अधिवेशन में कही। इस अधिवेशन का आयोजन पाटन ब्लाक के देवादा ग्राम में हुआ। इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कृषकों की तरक्की के लिए समग्र योजना बनाई। कर्ज माफी के माध्यम से किसानों पर पड़ा कर्ज का बड़ा बोझ हटाया। इसके साथ ही राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों को अपनी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने का जतन किया। इसके साथ ही गौठान के माध्यम से पशुधन संवर्धन तथा खेती के संरक्षण के लिए भी कार्य किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गौठान के आरंभ होने की पृष्ठभूमि भी बताई। उन्होंने बताया कि एक बार वे दरबारमोखली गए थे वहां पर जब किसानों से मिले तो उन्होंने बताया कि आवारा मवेशियों की समस्या बढ़ गई है। गौठान की विचार इसी दौरान मन में आया।

    ऐसा महसूस हुआ कि मवेशियों के रखरखाव के लिए यदि एक जगह हो तो न केवल उनका रखरखाव अपितु उनके नस्ल संवर्धन आदि का कार्य किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान का जितना ज्यादा संवर्धन करेंगे। खेती किसानी के लिए उतना ही हितकर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही हमने जल संवर्धन की ओर ध्यान भी दिया है। नरवा योजना के माध्यम से भूमिगत जल के रिचार्ज के लिए बड़ा कार्य किया जा रहा है। चाहे खेती-किसानी की जरूरत हो या निस्तारी के लिए हो, पानी की जरूरत बड़ी जरूरत है और नरवा योजना के माध्यम से हमने ऐसी पहल की है कि स्थाई रूप से जल संकट दूर किया जा सकता है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पाटन क्षेत्र में हमारे पूर्वजों ने सबसे ज्यादा शिक्षा पर जोर दिया। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से हमने अंग्रेजी माध्यम में अपने बच्चों को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले बालकों के लिए एक नया माध्यम प्रदान किया। यह सफल योजना रही है और काफी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को इन विद्यालयों में पढ़ाना चाहते हैं जिसके चलते हमने इनकी दर्ज संख्या में एक चौथाई वृद्धि करने का निर्णय लिया है भूमिहीन किसानों के लिए भी योजना लाई गई है जिसमें 7000 रुपये उन्हें प्रदान किए जा रहे हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सभी समाजों के महापुरुषों को आदर दिया है और उनकी स्मृतियां सहेज कर रखी हैं। मनवा कुर्मी समाज की विभूतियों के नाम पर भी योजनाएं संचालित की गई हैं। छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा डॉ खूबचंद बघेल के नाम पर स्वास्थ्य योजना आरंभ की गई है।

    स्वामी आत्मानंद के नाम पर इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किए गए हैं और स्वर्गीय नरेंद्र देव वर्मा का लिखा गीत छत्तीसगढ़ का राज गीत है। सामाजिक जनों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि समाज में बेटियां भी खूब पढ़ाई कर रही है और सार्वजनिक जीवन में अपनी जगह बना रही हैं। यह एक प्रगतिशील समाज का सूचक है। इस मौके पर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री चोवा राम वर्मा एवं राज प्रधान मेहत्तरलाल वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया।

    कुर्मी गौरव सम्मान से  राजू वर्मा सम्मानित- इस मौके पर समाज में सार्वजनिक जीवन में अच्छा कार्य कर रहे 25 सदस्यों को कुर्मी गौरव सम्मान भी प्रदान किया गया। सम्मानित जनों में आशीष वर्मा ओएसडी मुख्यमंत्री, जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, कमल वर्मा प्रांतीय संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं पत्रकार तथा पक्षी विशेषज्ञ राजू वर्मा आदि समाज के गणमान्य नागरिक शामिल है। राजू वर्मा को यह सम्मान प्रदेश में पक्षियों के संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि वर्मा ने प्रदेश में आने वाले प्रवासी पक्षियों के चिन्हांकन में और इनके लिए जन जागरूकता तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision