September 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1126)

    खास बाते ...
    डिमरापाल मेडिकल कालेज में सिटी स्केन होगा या नहीं होगा साफ़ साफ़ हा या ना में बोर्ड बनाकर टाँगे मैनेजमेंट - नरेंद्र भवानी
    आयुष्मान कार्ड से क्या क्या सरकारी दवाइया आम जनता को मिलेगी उसका सूचि भी बड़े बड़े अक्षरों में लिख कर बोर्ड टाँगे मैनेजमेंट डिमरापाल मेडिकल कालेज - नरेंद्र भवानी
    सभी प्राइवेट डायग्नोस्टिक में कई साल पुराने सिटी स्केन मशीन आज भी है चालु लेकिन कुछ माह पूर्व नया सिटी स्केन मशीन ख़रीदा हुवा डिमरापाल मेडिकल कालेज में नहीं है चालु आखिर ऐसा क्यूँ -- नरेंद्र भवानी
    * जब से सिटी स्केन मशीन कि हुई खरीदी तब से अब तक कितना सिटी स्केन हुवा उसका लिस्ट करें सार्वजनिक डिमरापाल मेडिकल कालेज मैनेजमेंट - नरेंद्र भवानी

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में बार बार आम जनता के शिकायत के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर डिमरापाल मेडिकल कालेज अस्पताल कि असुविधाओं पे आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार को विफल कहते हुए कहा कि गंभीर बिमारी में, या आपातकालीन दुर्घटना अवस्था में भी मरीजों को जब सिटी स्केन कि जरुरत पड़ती है तो मरीजों को सिटी स्केन के लिए बाहर प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटरों में भेजा जाता आखिर क्यूँ सवाल का जवाब दें जिम्मेदार अधिकारी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि .
    वहीं कुछ दिन पहले शहर के एक प्राइवेट लैब में प्रशासन द्वारा कीमतों को लेकर जांच पड़ताल की गई ?सवाल यह है जब उसी शहर के जिला अस्पताल में करोड़ों रुपए की लागत से मंगवाई गई सीटी स्कैन मशीन क्या धूल चाटने के लिए है उसका स्तेमाल 24 घंटे होगा कब या खेल और किसी सोच का है और मेडिकल कॉलेज में भी करोड़ों रुपए की लागत से लाया गया सीटी स्कैन मशीन कबाड़ हो रहा है इसका जिम्मेदार कौन आखिर क्यूँ है मौन भाजपा कांग्रेस इस बड़ी मुद्दे पे समझ से परे,आदर्णीय जनप्रतिनिधि आप लोगों से अनुरोध है इस ओर ध्यान दें और संज्ञान ले कही कुछ लोग मिलकर आपदा को अवसर में ना बदलें और आम जनता उनके शिकार ना हो। आपका दौरा आपका आदेश देना सब अच्छी बात है लेकिन आपकी मानटरिंग कि भी है शक्त जरुरत ताकि आम जनता को मिले लाभ
    एक सवाल भी है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में रखी हुई सीटी स्कैन मशीन क्यों काम नहीं कर रही है और अगर कर रही है तो मरीजों को प्राइवेट लैब क्यों जाना पड़ रहा है ! वहीं आयुष्मान योजना के तहत जिला अस्पताल क्या के दवाई देगी क्या क्या इलाज करेगी इसका जानकारी भी बड़ी बड़ी आकाक्षरो में लिख कर टाँगे बोर्ड ताकि जानकारी हो साझा लेकिन असुविधा सिस्टम को करो बंद और सिस्टम नहीं सुधारा जा सकता तो छोड़ो अपनी कुर्सी जाओ कही और फर्क नहीं पड़ता लेकिन जगदलपुर आम जनता को इलाज दवाई टेस्ट के नाम पर लूटना करो बंद जनप्रतिनिधि देवे ध्यान
    समय से सब ठीक नहीं होने कि स्थिति में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी टाँगेगी बोर्ड उसमे लिखा होगा सिटी स्केन कि सुविधा हमारे पास नहीं, आयुष्मान योजना में काम कि दवाई हमारे पास नहीं, हम है कांग्रेस जो बोले वो किये नहीं का बोर्ड टांग कर आम जनमानस को जनता कांग्रेस अवगत कराएगी .

    जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ जगदलपुर बस्तर में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया है जिसे लेते हुए जिला प्रशासन ने शहर में लॉकडाउन घोषित किया है और लॉक डाउन चल भी रहा है सभी लोगों को समय सीमा के तहत काम करने की हिदायत भी दी गई है लेकिन कुछ लोग दूध का डब्बा लेकर इधर-उधर घूम कर बचने की कोशिश करते हैं जिसको लेकर आज पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही की है जिला प्रशासन ने दूध बांटने को समय दिया है लेकिन कई लोग दूध का डब्बा लेकर समय के बाद भी घूमते नजर आ जाते हैं जिससे आज पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी है जगदलपुर शहर में लगातार कोरोना के मरीज मिलते जा रहे हैं जिसको लेकर सभी लोग समझदार और होशियार भी हैं लोग अपने घरों से भी नहीं निकल रहे हैं मगर कुछ लोग दूध के धब्बे लेकर के इधर उधर घूमने की कोशिश करते हैं और यह बताने की कोशिश करते हैं कि वह दूध वाले हैं और दूध बांट रहे हैं आज भी कई दूध वाली गाड़ियों को रोका गया चेकिंग के दौरान पाया गया कि कई लोग इधर-उधर घूमते नजर आए कुछ लोगों का समय निकल गया था उनकी गाड़ी रोकी गई समझाइश दी गई मगर कुछ लोग आक्रोश में आकर दूध को सड़क पर फेंक दिया और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को बदनाम करने की कोशिश की है धीरज दूध वाले का कहना है कि समय सीमा के बाद भी कुछ दूधवाले इधर-उधर घूम रहे थे जिसके कारण यह कार्यवाही हुई है मुझे भी रोका गया पूछताछ के बाद मुझे भी छोड़ दिया हालांकि समय हमारा निकल चुका था इसके बाद यह कार्रवाई की गई है आगे से समय सीमा का पालन हम करेंगे पुलिस ने सभी दूध वालों को समझाइश देकर छोड़ा है सभी दूधवाले इसका पालन करने की कसम भी खाई

    जगदलपुर / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने चपका ग्राम में जबरन उद्योग स्थापना पर हुई दुर्घटना पर गांव वाशियों के आवाज को दबाने के उद्देश्य से एक तरफा स्थानी जनप्रतिनिधियों व राज्य सरकार के दवाब में पुलिस विभाग द्वारा किये गए एफ़ आई आर को की नीतियों को आड़े हाथ लेते हुए ,जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी द्वारा राज्य की महामहीम राज्यपाल को ज्ञापन दे एफ़ आई आर को वापिस लेने व सम्पूर्ण घटना कर्म में आयोजक मंडल की गम्भीर चूक पर जांच व कार्यवाही की मांग लेकर बयान जारी करते हुए कहा,की बस्तर में राज्य सरकार उधोगपतियों को लाभ पहुचांने के उद्देश्य से संवेधानिक स्वरूप में दिए गए 5 वी अनुसूची ,पेसा कानून के अधिकारों को ताक में रख ,प्रभावित ग्राम पंचायतों के तर्क संगत नीतिगत विरोध व फर्जी ग्राम सभाओं के आरोपो पर जांच कर न्यायसगत कार्यवाही के बजाए,कोरोना संक्रमण के तीव्रता से बढ़ते आकड़ो के मद्देनजर बस्तर जिले में सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन द्वारा 144 व अन्य धाराओं के प्रभावशीलता पर किसी भी आयोजन पर प्रतीबन्ध के खुद के आदेश की अवेहलना कर, चपका ग्राम पंचायत में गोपाल इंडस्ट्री स्पंज आयरन प्लांट स्थापना हेतु पर्यावरण विभाग की जनसुनवाई का आयोजन कर कोविड गाइडलाइंस को दरकिनार रख हजारों की भीड़ जुटवा ,संक्रमण के फैलाव व प्रभावितों के विरोध की नब्ज जानते हुए भी तनाव के माहौल को खुद आमंत्रित किया गया,जो राज्य सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उद्योगपतियो के प्रति गहरे स्वार्थ स्वरूप समझौते को दर्शाता है। व बस्तर के लोगो के प्रति जारी किए खुद के आदेश का दोहरा चरित्र को उजागर करता है।यह प्रश्न इस लिए उठ रहा है। क्योंकि जहाँ एक तरफ कोरोना गाइडलाइंस के तहत बस्तर के लोगो को अपने धार्मिक कार्यक्रम ,अन्य आयोजनों पर प्रतीबन्ध व शर्तों का पालन हेतु आदेशित किया गया है।

    वही एक तरफ सरकारी कार्यक्रम में इन प्रतिबन्धों से अलग क्यों रखा गया था। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी व प्रभावितो की समिति द्वारा जनसुनवाईआयोजन को कोविड काल व धारा 144 के तहत प्रतिबंधित लगवाने व आगे बढ़ाने का निवेदन दूरभाष पर बस्तर कमिश्नर से निर्धारित तारीख से पहले की गई थी। इसके बावजूद यह जनसुनवाई क्यों ?व किसके दबाव में रखी गई ?, इस जनसुनवाई में कानून व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से बनाये रखने की जिमेदारी भी राज्य सरकार व उसके अमले की थी। तो भीड़ में सरारत करने वाले तत्वों की पहचान पूर्व से क्यों नही की गई?,वही कोविड संक्रमण के तीव्र फैलाव के मद्देनजर यह जनसुनवाई स्थगित क्यों नहीं कि गई?,वही इस जनसुनवाई की अनुमति व शर्ते पूर्व में सार्वजनिक क्यों नहीं कि गई ?,यह ज्वलन्त सवाल बस्तर के हर निवाशियो के जहन में है।

    जिसका जवाब राज्य सरकार ,स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन को देना ही होगा?,इन्ही तार्किक तथ्यों को बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा राज्य की राज्यपाल महोदय के समक्ष रख प्रभावित ग्राम पंचायत के निवाशियो पर जबरन दबाव में किये गए एक तरफा एफ़ आई आर को राज्य सरकार से वापिस करवाने व इस सम्पूर्ण घटना कर्म में आयोजक मंडल के गम्भीर चूक की परिस्थितियों की उच्च स्तरीय जांच करवा संलिप्त दोषियो पर कार्यवाही की मांग रखेगी,वही समय पर मांग न माने जाने पर समांनीय उच्चन्यायालय में न्याय हेतु याचिका दायर करेगी।

    नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट ..

    ➡️ चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे मैच पर लगा था सट्टा दाॅव
    ➡️ मोबाईल फोन के माध्यम से ऑन लाईन तरीके से लगाया जाता था दाॅव
    ➡️ सटोरिये के कब्जे से 20,200/- रूपये नगदी बरामद
    ➡️ मौके से 02 मोबाईल, 01 नग एलईडी टीवी, 02 रिमोट, सट्टा पट्टी रजिस्टर जप्त
    ➡️ 19,68,000/- रूपये का सट्टा पट्टी बरामद

    जगदलपुर / शौर्यपथ / रेल्वे कालोनी जगदलपुर में आई0पी0एल0 2021 के मैच में सट्टे का दाॅव लगाकर खेलाने वाले सटोरिये पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई है । ज्ञात हो कि सूचना प्राप्त हुआ था कि रेल्वे कालोनी जगदलपुर में किसी व्यक्ति के द्वारा चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के आॅन लाईन तरीका से रूपये पैसे का दाॅव लगाकर सट्टा खेला रहा है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर दर्शित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया । रेड कार्यवाही के दौरान शिवानंद सागर उर्फ शिवा को रेल्वे कालोनी जगदलपुर के एक मकान में चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आई0पी0एल0 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से दाॅव लगाकर सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया । जिसके पास से मौके पर 20,200/- रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, 01 एलईडी टीवी, 02 रिमोट, एक रजिस्टर जिसमें मैच के लेन देन का हिसाब किताब, सट्टा पट्टी 19,68,000/- रूपये लेख है मौके से बरामद कर जप्त किया गया । आरोपी शिवानंद सागर के विरूद्व धारा - 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है । आरोपी- शिवानंद सागर उर्फ शिवा पिता उर्धव सागर उम्र- 28 वर्ष, निवासी रेल्वे कालोनी जगदलपुर थाना बोधघाट जिला बस्तर छ0ग0 . कार्यवाही में मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारी निरी0 एमन साहू, उप निरीक्षक अरूण नामदेव, सउनि0 नीलाम्बर नाग, प्र0आर0 चोवादास गेंदले, आर0 रवि ठाकुर, दीपक कुमार रहे .

    0 कोरोना के नाम पे सिर्फ धन मांगने का काम रहगया भूपेश बघेल जी का
    0 कहाँ गए शराब का अतिरिक्त कर 400 करोड़ और dmft का 800 करोड़ का सरकार हिसाब दे

    नरेन्द्र भवानी की रिपोर्ट
    जगदलपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री के बीच छिड़े सत्ता संघर्ष ने अब गैंगवार की शक्ल ले ली है और इसका खामियाजा प्रदेश भुगत रहा है। कोरोना के चलते स्थिति विकराल होने के बावज़ूद सामूहिकता की ऐसी कमी है कि स्वास्थ्य मंत्री को ही भरोसे में नहीं लिया जा रहा है,कोविड को लेकर होने वाली बैठकों से स्वास्थ्य मंत्री को ही दूर रखा जाता है। यहां तक कि राज्यपाल द्वारा बुलायी गयी सवर्दलीय बैठक में भी विभागीय मंत्री को सीएम बघेल ने अवसर नहीं दिया। इससे पहले खुद स्वास्थ्य मंत्री पिछले वर्ष सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की थी।
    सुरेश गुप्ता ने कहा कि सीएम बघेल का अहंकार सिर चढ़कर बोल रहा है। हद तो तब हो गयी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलायी गयी मुख्यमंत्रियों की वचुर्अल बैठक में भी शामिल होने के बदले सीएम बघेल ने असम में चुनाव प्रचार करना अधिक ज़रूरी समझा। खुद भी नहीं आये और स्वास्थ्य मंत्री को भी उस बैठक में शामिल नहीं होने दिया। ऐसी गंभीर बैठकों को भी घृणित राजनीति की भेंट चढ़ा दिया जाता है। पिछले दिनों आयोजित सवर्दलीय बैठक में पहले कहा गया कि सभी आमंत्रितों को लिंक भेजा जाएगा, नेतागण जहां हैं ।वहीं से जुड़ सकते हैं लेकिन ऐन बैठक के समय सबको रायपुर जिला पंचायत भवन बुला लिया गया। यह सब इसलिए किया गया ताकि उस समय जशपुर में रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय बैठक में शामिल न हो सकें और उसे ही बाद में मुद्दा बनाया जाए जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को कोंडागांव से ही बैठक में शामिल होने की सुविधा दे दी गयी। भाजपा की तरफ से फिर भी प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुए ,लेकिन कांग्रेस, भाजपा अध्यक्ष के उपस्थित नहीं होने का कारण नहीं बताकर कांग्रेस झूठ बोलती रही।
    अब जब प्रदेश सरकार को प्रदेश के बिगड़ते हालात पर त्वरित निर्णय करना चाहिए,स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास करना चाहिए, छत्तीसगढ़ की जनता की चिंता करनी चाहिए,तब प्रदेश सरकार और सीएम असम से आये बोडो प्रत्याशियों को शराब परोसने, उनके लिए बकरा भात की व्यवस्था में लगी है। चित्रकोट में उनके होने का खुलासा हो जाने के बाद प्रत्याशियों को अज्ञात जगह में छिपाया गया है। भाजपा द्वारा सवाल उठाने पर बड़ी हिकारत से बघेल यह स्वीकार करते हैं कि वे असम के प्रत्याशियों की मेहमाननवाजी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल का यह जवाब शर्मनाक है कि ये सभी प्रत्याशी पहले भाजपा गठबंधन में थे। ऐसे गैर जिम्मेदार सीएम से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं? सरकार को चाहिए कि असम के उन प्रत्याशियों को जहां भी छिपा कर रखा गया है, उन सभी का कोविड टेस्ट कराया जाए और उसे सार्वजनिक किया जाए। ऐसे ही ज़मातियों के कारण पिछली बार छत्तीसगढ़ बुरी तरह संक्रिमत हुआ था।
    शराब के सेस का पैसा मुख्यमंत्री बघेल ने असम चुनाव में खर्च कर दिया है? शराब की हर बोतल पर जो 20 रुपए कोरोना टैक्स लगाकर लोगों से वसूला जा रहा है, सेस 400 करोड़ और डीएमएफ फंड में जमा 800 करोड़ रुपये जो जमा है, उसका अभी तक कितना पैसा खर्च किया गया है, छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है। क्या ये सारे पैसे असम चुनाव में खर्च कर दिए गए हैं? उन पैसों का कोई हिसाब नहीं लेकिन मुख्यमंत्री बघेल फिर से झूठी गंभीरता दिखाते हुए ‘सीएम रिलीफ फंड’ के नाम पर राशि जुटा रहे हैं। कैम्पा फंड का बुरी तरह दुरुपयोग किया गया है, उससे नियमों को ताक पर रख लग्जरी वाहन खरीदे गए हैं। सुरेश गुप्ता ने कहा कि इसके अलावे केंद्र से दी गई तमाम सहायता का क्या किया गया, इसका कोई हिसाब नहीं है। इससे अधिक शर्मनाक बात क्या हो सकती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए वेंटीलेटर को खोल कर भी इतने दिनों में नहीं देखा गया। अब जब इतनी किल्लत हुई है तो कह रहे हैं कि वेंटीलेटर खराब है। क्या सालभर में प्रदेश सरकार उनकी मरम्मत भी नहीं करा सकती था। केंद्र हर तरह से सहायता देने को तैयार है लेकिन इनकी नीयत वहां से केवल पैसे मांगने में है ताकि उसकी बंदरबांट ये कर सकें।

    नरेन्द्र भवानी जगदलपुर से ....

    जगदलपुर / शौर्यपथ / वर्तमान में कोरोना वायरस देश दुनिया में हाहाकार मचाये रखा हुआ है ,छत्तीसगढ़ में भी कोरोना ने तबाही मचा रखी है इन सब परिस्थितियों को देखते हुये अब सामाजिक संगठन भी लोगों से सावधानी बरतने को कह रहे हैं। कलार समाज बस्तर संभाग के ब्लाक इकाई बस्तर के अध्यक्ष मंगल सेठिया एवं सचिव मुकेश दिवान ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुये कलार समाज के सभी लोगों को अपील किया है कि वर्तमान में विशेष जरूरी हो तभी समाज जन कोई सामाजिक कार्यक्रम करें अन्यथा कोविड की रफ़्तार जब तक कम ना हो जाये शादी विवाह या नामकरण कार्यक्रम ना करें।
    अध्यक्ष मंगल सेठिया ने कहा कि जिनकी शादी या अन्य कार्यक्रम पहले ही तय हो चुकी है वे शासन के नियमों का पालन करते हुये कम से कम संख्या में कार्यक्रम को सम्पन्न करावें अनावश्यक भीड़ -भाड़ ना बनायें तथा जिन समाज बंधुओं के कार्यक्रम तय नहीं हुआ है वे अभी कोई भी कार्यक्रम तय ना करें।अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी सावधानी बरतें और मास्क का प्रयोग करें।
    ब्लाक सचिव मुकेश दिवान ने कहा कि वे व्यक्तिगत तौर पर तथा सोशल मीडिया के माध्यम से समाज के लोगों को समझा रहे हैं कि वे भीड़ भाड़ वाले जगहों पर ना जायें।
    अध्यक्ष एवं सचिव ने अपील करते हुये कहा कि सभी लोग कोविड 19 के टीके अवश्य रूप से लगाने के साथ ही सोशल डिसटेंस का पालन करें, मास्क का प्रयोग करें और हाथों को लगातार धोएं और किसी भी आपातकाल स्थिति में पदाधिकारियों से सम्पर्क करें।
    कलार समाज अध्यक्ष मंगल सेठिया ने अन्य समाज के पदाधिकारियों से भी आग्रह किया है कि सभी किसी ना किसी समाज से जुड़े है हम सभी को मिलकर अपने अपने समाज के लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है तभी हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं। हमें मिलकर शासन प्रशासन का साथ देना होगा। शादी विवाह एवं अन्य कार्यक्रम में लोगों के भीड़ को रोकना होगा तभी हमारा समाज स्वस्थ रहेगा और हमारा देश सुरक्षित रहेगा यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।
    मंगल सेठिया ने कहा कि जिन्हें भी कोरोना हुआ है वे डरे नहीं अपने आत्मशक्ति को मजबूत रखते हुये डॉक्टरों की सलाह को मानें तथा अपने मित्र रिश्तेदारों को मास्क और सोशल डिस्टेंस के लिए प्रेरित करें। कोरोना से मृत हुये परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुये कलार समाज बस्तर के अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा यह समय बहुत ही विकट है और समाज के सभी के सुख दुःख में वे साथ खड़े हैं।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / बस्तर संभाग सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा कि पिछले एक हफ्ते से आम जनताओ का शिकायत प्राप्त हो रहा था जिसके तहत कैंसर पीड़ित मरीजों को महारानी अस्पताल कीमो का इलाज समय से नहीं हो पारा है का, जिसके बाद हालात को पता करने बाद यह बात सही साबित हुवा और आज दिनांक 20 अप्रेल को सोशल मिडिया के माध्यम से जिला अधिकारी बस्तर को पत्र लिख निवेदन करते हुए इस कीमो कि कमी को जल्द से जल्द पूरा किया जाए का निवेदन किया गया है, आगे जल्द से जल्द अगर यह समस्या का निराकरण नहीं होता है तो जिलाधिकारी से मिल चर्चा कर समस्या का निवारण करवाया जाएगा !

    जगदलपुर / शौर्यपथ / आज लाकडाउन के चौथे दिन नया बस स्टेण्ड, गरुगोविंद सिंह चौंक, संजय मार्केट चौंक, कादम्बरी चौंक, अनुपमा चौंक, पे दे रहे सेवा कर्मियों को दिए चाय नाश्ता एवं तरुण नाइ समूह ने दिया धन्यवाद कहा आप लोग है तो हम है सुरक्षित है . 
    बस्तर जगदलपुर बढ़ती कोरोना के चलते बस्तर जिला है पूर्णतः लाकडाउन आज लाकडाउन का चौथा दिन बावजूद ( तरुण नाइ जरुरत मंदो का सहायक ) प्रोजेक्ट बना जगदलपुर परपा महाराणा प्रतापदेव वार्ड निवासी तरुण सेन जो पेसे से नाइ है, जब से लाकडाउन लगा है तभी से श्री तरुण अपने साथियो संग मिलकर जरुरत मंदो को साहयता एवं जनता कि सुरक्षा में सेवा दे रहे पुलिसकर्मी एवं स्वाथय कर्मियों को चाय नाश्ता दे कर दे रहे है सेवा, जिसके तहत आज दिनांक 19/04/2021 को संजय मार्केट चौंक, कादम्बरी चौंक, अनुपमा चौंक,, नया बस स्टेण्ड, एवं गुरुगोविंद सिंह चौंक पे सेवा दे रहे साथियो को सेवा देकर पुरे समूह ने मिलकर उनका धन्यवाद दिए और कहे कि आप है तो हम है आपका बहुत बहुत धन्यवाद दिए . तरुण नाइ के साथ देवानंद सेन एवं तरुण सेन, उपस्थित रहते है

    जगदलपुर / शौर्यपथ / संसदीय सचिव रेखचंद जैन सोमवार को शहर के एक दर्जन कोविड वैक्सीनेशन सेंटरो में पहुँचकर वहाँ ड्यूटी कर रहे नर्स एवं स्टाफ का हौसला अफजाई किया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री , स्वास्थय मंत्री एवं जिला प्रशासन की ऒर से सभी कर्मियो को साधुवाद ज्ञापित किया । उन्होने कहा की आज जिस विषम परिस्थिति वाले हालात बनी हुये है लोग भयाक्रांत है ऐसे में में आप अपने कर्तव्य को इतनी निष्ठा से निभा रहे है जिसके लिये हम सलाम करते है।
    जैन ने आज कोरोना टीकाकरण केन्द्र एमएलबी स्कुल, कन्या क्रमांक-2 बाल विहार निर्मल विद्यालय,आयुर्वेद अस्पताल, धरमपुरा आयुष केन्द्र रेल्वे स्कुल,नर्सिंग कॉलेज,बस्तर हाई स्कुल,विद्या ज्योति स्कुल,सूर्या कॉलेज,दीप्ति कॉन्वेन्ट का दौरा किया।एवं ड्यूटीरत समस्त लोगो को रोग प्रतिरोधक आयुष काढ़ा एवं साबुन का वितरण भी किया
    इस्के अलावा विभिन्न बेरियर में ड्यूटी कर रहे जवानों को एवं जगह जगह कोरोना जाँच करवां रहे नागरिको को भी विधायक द्वारा रोग प्रतिरोधक आयुष काढ़ा एवं शीतल पेय का वितरण किया गय़ा . उन्होने आम नागरिको से अपील की है की जिनकी उम्र 45 वर्ष या अधिक है और अभी तक़ वैक्सीन नहीं लगवाई है वे जल्द जल्द अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र में जाकर अपनी पहली डोज लगवा है। जिससे कोरोना से जंग जीतने में हम निर्णायक मोड तक़ पहुँच सके।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision