October 06, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1137)

    जगदलपुर / शौर्यपथ / छ.ग.जनता काँग्रेश जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य सरकार की तुगलकी आयोजन को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ,सरकार के दबाव में जिला प्रशासन द्वारा ,बस्तर जिले के ,बस्तर ब्लॉक के चपका ग्रामपंचायत में गोपाल इंड्रस्ट्री के द्वारा स्पंज आयरन प्लांट स्थापना हेतु प्रभावित ग्राम पंचायतों उनके द्वारा प्लांट स्थापना व जनसुनवाई के विरोध के वावजूद धारा 144 व कोरोना गाइडलाइंस के नियमो को ताक में रख ,संवेधानिक 5वी अनुसूची, पेशा कानून व कोरोना संक्रमण के तीव्रता से फैलाव को अनदेखा कर प्लांट स्थापना हेतु जनसुनवाई करवाना बस्तर व प्रभावितों के अधिकारों का हनन है।
    सरकारी कार्यक्रम के दौरान जो तनाव व नॅशनल हाईवे सड़क चक्का जाम जैसी परिस्थिति उत्पन्न हुई है। वह सम्पूर्ण रूप से सरकार की लापरवाही व जिमेदार अधिकारियों की चूक का परिचायक है। सरकार इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करवा दोषियो पर कार्यवाही करें।जनता व उद्योगपति के कानून एक बराबर है।सरकार यह सुनिश्चित करे।

    * जगदलपुर निगम कुषाभाऊ ठाकरे वार्ड कि पार्षद का खेल निराला खुद ही पैसा लेकर कराते है अटल आवास रूम पे प्रवेश और बचा पैसा नहीं मिलने पर गैरकानूनी ढंग से परिवार को कर देते है बेदखल निंदनीय :- जनता कांग्रेस
    * सरकारी अटल आवास को जबरन कब्ज़ा करने का झूठा आरोप लगा पार्षद महोदिया कर रही वहां के आम जनता को परेशान होगा एफ आई आर - जनता कांग्रेस
    * कोरोना काल में बीवी, दूध मुँह छोटा सा बच्चा, समेत पिता को दिन दाहाड़े जबरन सरकारी आवास से धक्का मारकर बहार निकलना कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड कि पार्षद द्वारा निंदनीय कृत्य गैर सवैधानिक - जनता कांग्रेस

    जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी ने धारा 144 का पालन करते हुए आज जगदलपुर नगर निगम कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड कालीपुर अटल आवास वहां कि परिवार कि शिकायत पर निरक्षण पे गया और वो बातें सुननी मिली जो आश्चर्य चकित कर देने वाली थी मामला यह है कि वार्ड कि पार्षद द्वारा कालीपुर अटल आवास सरकारी निवासो में लोगो से पैसा लेके बसाने का गैर सवैधानिक कृत्य करना और बादमे अपने मन मुताबिक़ स्वयं आम जनता के सामने जाकर पद कि गरिमा भूल कर जबरन छोटे से बच्चे उसकी माँ और पति समेत घर से धक्के मारकर घर से बाहर निकाल देना और तो और सामान तक परिवार को ना देना ये कैसा जनप्रतिनिधि ये कैसे पार्षद समझ से परे !
    कालीपुर अटल आवास के निवासी पवित्र बेसरा, इनका एक छोटा बच्चा और इनकी पत्नी बीते 7 माह से यहाँ निवासरत है, जो स्वयं वर्तमान पार्षद ने ही इन्हे यहाँ अटल आवास में बसाया और अब पिछले पांच दिनों से जबरन घर में घुसे का झूठा आरोप लगा पुरे हस्ता खेलता परिवार को बेघर कर दिए है बाहर नाली के पास सोने, खाने को मजबूर है परिवार, अब सवाल यह उठता है कि सरकारी अटल आवासो में वार्ड पार्षद को किसने अधिकार दिया कि वे लोगो को बसाये या लोगो को आवास से निकाले यह काम निगम का है या सम्बंधित विभाग का उसके बावजूद वहां के लोगो के कहे अनुसार कि पार्षद द्वारा पैसा लेकर कई परिवार को आवेदरूप से आवास में बसाया गया है ! अगर यह कहना लोगो का सही है तो नगर निगम आयुक्त जी से मेरा निवेदन रहेगा कि मामले में जांच कर करें कार्यवाही !
    मामले में परिवार को मिलेगा न्याय जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी कल दिनांक 11 तारीख को थाना कोतवाली में इस गैर कानूनी काम करने वाले पार्षद के ऊपर कराएगी रिपोर्ट हो न्यायिक जांच मामले में पीड़ित परिवार को मिले न्याय !

    जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुस्लिमों के लिए जनकल्याणकारी बहुमुखी कार्यों के माध्यम से शिक्षा साक्षरता स्वास्थ्य मानसिक शारीरिक सामाजिक साहित्यिक आर्थिक वैवाहिक व सहयोग के पात्र लोगों की मदद करने के लिए विभिन्न स्रोतों से आल मुस्लिम वेलफेयर फाऊंडेशन कार्य करती है,संगठन का विस्तार करते हुए बस्तर संभाग संरक्षक वसीम अहमद जी की अनुशंसा पर बस्तर संभाग अध्यक्ष फिरोज नवाब ने जगदलपुर के युवा नेता जावेद खान को आल मुस्लिम वेलफेयर फाऊंडेशन का बस्तर जिला अध्यक्ष,छात्र नेता उस्मान रजा को जिला सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार निजाम्उर्हमान उर्फ़ निजाम को संभाग सचिव पद पर नियुक्त किया है। और आशा व्यक्त की है कि फाऊंडेशन के सभी जिम्मेदारियों को मजबूती के साथ नियमों के अंतर्गत रह कर निभायेंगे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ /भूपेश सरकार की लापरवाही व लचर स्वास्थ व्यवस्था की वजह से छत्तीसगढ़ प्रदेश आज बेहद गम्भीर परिस्थितियों से गुजर रहा है जहां कोरोना पूरी तरह से प्रदेश को अपनी चपेट में ले रखा है ऐसे में हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम सभी अपना व अपने परिवार की हिफाजत का पूरा ध्यान रखते हुए सुरक्षित जीवन जिये ।
    तरूणा बेदरकर ने एक बयान जारी कर कहा कि कोरोना का इलाज लॉकड़ौन कतई नही हो सकता , पिछले वर्ष 2020 में लगातार 7 माह तक सम्पूर्ण देश मे लॉकड़ौन किया गया था लेकिन कोरोना को खत्म नही किया जा सका, परंतु सरकार अपनी नाकामी छुपाने दुबारा आम जनता को लॉकड़ौन झेलने मजबूर कर दिया ।
    भूपेश सरकार को दिल्ली की अरविंद केजरीवाल की सरकार से सीखना चाहिए कि कैसे वहां पर कोरोना महामारी से निपटा गया था , किस तरह ऑक्सीजन की व्यवस्था, एप्प के माध्यम से अस्पतालों में बेड की सख्या, होम आइसोलेशन जैसे व्यवस्था के साथ ऑक्सिमिटर उपलब्ध कराने जैसे जरूरी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाने की जरूरत है
    जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने कहा कि भुपेश सरकार की लापरवाही ने आज हम इस स्तिथि में लाकर खड़े कर दिया है जहाँ सरकारी आकड़ो के हिसाब से रोजाना मृतकों की संख्या 80 से 90 तक पहुच गई है । दिन प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या हजारों में पहुच गई है ऐसे में सही इलाज की व्यवस्था भी न कर पाना सरकार को विफल साबित करता है ।
    आज मरीजो के लिए कोरोना बेड नही मिल पा रहे तो कही मेडिकल ऑक्सीजन की कमी पड रही है और इससे भी भयावह स्तिथि रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की आशंका हो रही है । वैक्सीन की उपलब्धता को आसान बनाते हुए, वैक्सीन के कमी की समस्या हल किया जाना चाहिए, व छत्तीसगढ़ वासियों को इस गम्भीर अवस्था से बचाना होगा।

    तीरथगढ़ ग्राम पंचायत में पर्यटकों की सुविधा हेतु सुलभ शौचालय का किया उद्घाटन
    _________
    ग्राम पंचायत लेण्ड्रा में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को वैक्सीन लेने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए
    _________

    जगदलपुर / शौर्यपथ / वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सादे किंतु गरिमामय समारोह में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विधायक निधि से दरभा ब्लाक के नौ ग्राम पंचायत में पेयजल टैंकर का वितरण किया दरभा ब्लाक के ग्राम पंचायत दरभा, तीरथगढ़,मावलीपदर २,टोपर,केशापुर,चिंगपाल,ककनार,लेन्ड्रा और सेड़वा में विधायक निधि से पेयजल टैंकर का वितरण किया जहां ग्राम के पुजारी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर टैंकर का लोकार्पण किया गया
    इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर पंचायत में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीणों के सुख दुख के प्रयोजनों के लिए विधानसभा क्षेत्र के हर ग्राम पंचायत में पेयजल टैंकर वितरण का लक्ष्य रखा है जिसमें की आज दरभा विकासखंड के नौ ग्रामों दरभा , तीरथगढ़ मावलीपदर 2 ,टोपर, केशापुर, चिंगपाल, ककनार, लेन्ड्रा और सेड़वा में टैंकर वितरण किया जा रहा है इससे इन ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति एवं ग्रामीणों के सुख दुख के प्रयोजनों में सुगमता होगी
    इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस महामंत्री हेमू उपाध्याय जनपद सदस्य जिशान कुरैशी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा दरभा सरपंच शिवानाथ उप सरपंच राम सिंह राठौड़ , जयदेव नाग, तीरथगढ़ सरपंच माहेश्वरी कश्यप,उप सरपंच बालसिंह नाग,मावलीपदर 2 सरपंच कुमारी बाई नाग उप सरपंच जयपाल पी सी सी सदस्य कमल साय ,मणीराम, टोपर सरपंच समधू बघेल उप सरपंच रामबती नाग केशापुर सरपंच कोदो राम कश्यप उप सरपंच अर्जुन जनपद सदस्य दीनमणी बेसरा , संभु, चिंगपाल सरपंच ललिता कश्यप,ककनार सरपंच जानकी कश्यप उप सरपंच इंद्र कुमार लेन्ड्रा सरपंच तिले कश्यप, उप सरपंच नानीराम कश्यप , राजेश, सेड़वा सरपंच अर्चन कश्यप उप सरपंच मनुराम बघेल युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष सोनारू नाग , मानसिंह न, राजेंद्र त्रिपाठी एवं जनपद पंचायत के विष्नु देवांगन सहित पंचायतों के पंच एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

    कॉंग्रेस के नेता शराब की अवैध बिक्री की कमाई छोड़ने तैयार नहीं-समीर खान
    धारा 144 लागू करने और पालन करने में सरकार खुद असफल-गीतेश सिंघाड़े

    जगदलपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति को संज्ञान में लेते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपात बैठक की। तरुणा बेदरकर ने कहा कि पिछले साल कोरोना संक्रमण और मौतों के मामलों की सूची में छत्तीसगढ़ निचले पायदान पर था।कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में छत्तीसगढ़ राज्य आज देश भर में दूसरे स्थान पर है जो यह दर्शाता है कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने अपने पिछले अनुभवों से कुछ भी नहीं सीखा।मुख्यमंत्री जी को जिस समय महामारी से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करनी थी उस समय वो असम चुनाव में रैलियाँ कर रहे थे।
    समीर खान शराब दुकानों में उमड़ती भीड़ को कोरोना संक्रमण के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि शराब की बिक्री से लगभग 4000करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है जो सरकार के कुल बजट का मामूली हिस्सा है।सच्चाई यह है कि शराब की अवैध बिक्री कॉंग्रेस के नेताओं के संरक्षण में हो रही है और वे उस कमाई के लालच में शराब दुकानों को बंद नहीं कर रहे हैं।
    पार्टी के गीतेश सिंघाड़े ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर धारा 144 लागू है किंतु सरकार इसे सख्ती से लागू करने में असफल रही है और खुद धारा 144 का उल्लंघन कर रही है।विगत दिनों रायपुर में आयोजित क्रिकेट मैच इसका प्रमाण है। प्रमुख रूप से रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव के दर्शकों की संख्या स्टेडियम में ज्यादा थी और यही तीन जिले प्रदेश में कोरोना संक्रमित जिलों की सूची में पहले तीन पायदानों पर हैं।इन जिलों में ईलाज की बात तो छोड़िए मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था भी नहीं है।
    आम आदमी पार्टी जिला बस्तर अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री का अमला अस्पताल प्रबंधन में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है।जिस तादाद में कोरोना संक्रमितों/मृतकों की संख्या बढ़ रही है उससे निपटने में अस्पताल प्रबंधन फेल हो रहा है।मृतकों के परिजनों को मरचुरी से लाश प्राप्त करने के लिए सीएमएचओ के दफ्तरों और मरचुरी में लाइन लगाना पड़ रहा है।सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक की रिपोर्ट में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 36राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ का स्थान 32वां है जो स्वास्थ्य मंत्रालय की नाकामी का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
    बैठक में उपस्थित पदाधिकारी इस बात पर सहमत हुए कि वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से राजनीतिक आयोजनों/प्रदर्शनों पर प्रतिबंध है पर अगर राज्य में कोरोना के नियंत्रण में सरकार नाकाम रहती है तो आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस के कारण बोर्ड परीक्षाएं स्थगित होनी चाहिए। बच्चों की सुरक्षा के लिए परीक्षाएं रद्द होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री, स्थानीय सांसद, विधायको से यह मांग करते हैं कि दसवीं और बारहवीं की विद्यार्थियों को सरकार चाहे तो प्रमोट करें और बिना परीक्षा के ही पास करने के भी मांग नगर मंडल भाजपा करता है ।बस्तर जिले में पढ़ने वाले बच्चे दूसरे प्रदेश या जिला से भी आकर पढ़ाई करते हैं चाहे उड़ीसा हो दंतेवाड़ा ,बीजापुर या बकावंड, भानपुरी ,बस्तर जैसे जगह से आकर जगदलपुर की स्कूलों में दाखिला लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस कोरोना काल में बाहर से आकर परीक्षा दिलवाने में अभिभावक भी बच्चों के साथ सेंटर तक पहुचेंगे, दूसरे जिलों से अभिभावकों को अपने बच्चों के लेकर आना इनके रुकने की व्यवस्था करना कोरोना संक्रमण में खतरे से खाली नहीं है। बच्चों की जान खतरे पर रखना उचित नहीं होगा।
    इसी कारण भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल यह मांग करता है कि 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाएं को रद्द करें या इसे आगे बढ़ाया जाए। देशभर में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं ।छत्तीसगढ़ सरकार से बोर्ड परीक्षा को रद्द करने या स्थगित करने का अनुरोध नगर मंडल भाजपा करता है ।भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या लाखों में है, उसी प्रकार पूरे छत्तीसगढ़ में हजारों की संख्या में मामले आ रहे हैं ।उसके बाद भी बोर्ड एग्जाम कराया जाना समझ से परे है। बोर्ड एग्जाम रद्द होना चाहिए, बहुत सारे छात्र ऐसे हैं जो ऑफलाइन एग्जाम देने के लिए तैयार नहीं है, परीक्षा लेनी ही है तो ऑनलाइन परीक्षा आयोजित किया जाए। भीड़ का कारण बनने वाली किसी भी चीज से बचना चाहिए। ऑफलाइन परीक्षा होती है तो हम बहुत बड़ा जोखिम उठा रहे हैं, जबकि समस्त बच्चे साल भर ऑनलाइन पढ़ाई की है इसलिए परीक्षा लेनी ही है तो ऑनलाइन ही परीक्षा ले ।अगर बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाते हैं तो इसके लिए कौन जवाबदार होगा ? सेंटर में 3 घंटे मास्क लगाकर परीक्षा देनी होगी तो वह इस गर्म मौसम में कितना व्यावहारिक है

    जगदलपुर / शौर्यपथ / ज्ञात हो कि लोकमान्य तिलक वार्ड -37 के डोंगरी पारा में निगम द्वारा मैन रोड के सरकारी शराब दुकान को वहाँ से हटा कर यंहा बनाने का निर्णय लेते हुए निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।जिसकी जानकारी वार्ड वाशियों को लगने पर वार्ड की महिला शक्तियों ने इसके विरोध में आवाज़ बुलंद की। और कलेक्टर और माननीय महापौर को कई बार इस शराब दुकान के निर्माण को बंद कराने और इसको इस वार्ड से हटाने हेतु ज्ञापन दिया गया।पर प्रशासन बेसुध सोई रही।जिसे जगाने मातृ शक्तियों दीदी गैंग ने मोर्चा खोलते हुए क्रमिक अनशन पर है जिसका आम आदमी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है।ऐसा आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने बताया और आगे कहा कि यह मोहल्ला शहर से दूर है और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नही है ऐसे में इस मोहल्ले में शराब दुकान खुलने से असमाजिक तत्वों का अड्डा बन जायेगा और आने वाले दिनों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़,लड़ाई झगड़े जैसे क्राइम होने की संभावनाएं हैं।और ऐसे जगह में जंहा महिलाएं खुल कर विरोध कर रही है दुकान खोलना कितना तर्क संगत है।
    तरुणा बेदरकर ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में हम पहले भी खड़े थे और आज भी साथ कंधे से कंधे मिला कर खड़े हैं और दीदी गैंग की मांगों के लिए जमीन की लड़ाई भी लड़ेंगे अगर प्रशासन इनकी मांगो को अनदेखा करती है तो। समर्थन देने के दौरान तरुणा बेदरकर के साथ गीतेश सिंगाड़े,शुभम सिंह,धीरज जैन सहित और कार्यकर्ता मौजूद थे।

        जगदलपुर / शौर्यपथ / वादा था घोषणा पत्र में कि रहवासियों को पट्टा देंगे लेकिन आम जनता को मिल रहा है धक्का जगदलपुर नगर निगम में ऐसे धक्के जनता को लगातार मिल रहे वादा निकल खोकला बहुत जल्द जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी चलाएगी पट्टा वितरण में मुहीम और जन जन तक पट्टा देने का वादा को पंहुचा बताएँगे कैसे मिल रहा धोखा जनता को
    मामला रायपुर हाइवे किसान ढाबा के बाजू वाले मोहल्ले का जो अवैद्य अतिक्रमण का है, हालांकि कल तक जो नपाई हुई थी वो रोड से सिर्फ एक साइड से नाप कर 100 मीटर कि हुई, नपाई अनुसार पूरा मोहल्ला ही टूटना है ! और तोड़ने के लिए 31/03/2021 को नपाई के बाद केवल मौखिक आदेश मोहल्ले वासी कि दूसरे दिन ही खाली कर देवे मोहल्ले को आदेश दिया गया, सब देख अधिकारी दादा गिरी दिखाई पड़ रहा है जो वर्तमान सरकार में संचालित है
    छतिग्रस्तहै इन्द्रावती नदी का पुल - इंद्रावती नदी का पुल पड़ा है छतिग्रस्त पिछले दो तीन माह से अधिकारियों का पड़ा शेष काम जो जरुरी काम है जिसे पूरा करना इनका दायित्व है बस्तर हित हेतु नहीं तो कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है वो काम छोड़ बिना योजना बनाये, बिना प्लानिंग किये सीधे जनता को नुक्सान पहुंचाने कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सामने यह तोड़ फोड़ व अतिक्रमण हटाने का बिना कोई समय दिए सीधे एक्शन ये गलत कदम है जिला प्रशासन का .
    जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी एवं वेंकट राव और राहुल शर्मा मामला कि जानकारी मिलते ही इस तोड़ फोड़ को रोके एवं अंदर रहवासि घरो को ना तोड़े दिया जाए समय बनाये योजना तब तोड़े जाए घर कि बात कह जगदलपुर तहसीलदार से कि गई गहमा गहमी चर्चा फिर कही जाके बात बनी और सामने का खाली अतिक्रमण एरिया को तोडा गया वो भी बिना समय दिए कही ना कही आम जन मानस के साथ अन्याय है बिना योजना ऐसा कदम उठाना .

     

    ख़ास बात ...
    *वादा था कांग्रेस सरकार का देंगे रहवासियों को पट्टा, लेकिन पट्टा तो मिला नहीं मिला धक्का कहा गए जगदलपुर विधायक जैन जी एवं महापौर सफीरा साहू जी सामने आये जनता को दे जवाब :- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी नरेंद्र भवानी
    * घोषणा पत्र अनुसार देना था पट्टा लेकिन नहीं दिए पट्टा आखिर सैकड़ो परिवार जाए तो जाए कहा ऊपर से बिना योजना बनाये जिला प्रशासन सीधे घर तोड़ने का प्रयास गलत पहले लोगो का रहने हेतु हो व्यवस्था फिर करें आगे कि कार्यवाही - जनता कांग्रेस 
    :- मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर जिलाध्यक्ष नरेंद्र भवानी अतिक्रमण स्थाल जहां जिला प्रशासन का जे सी बी चल रहा था वहां पहुंच जगदलपुर तहसीलदार से लोगो संग मिल बात कर आनन फानन में लिया गया फैसला एवं दिया गया आदेश मात्र से ही सैकड़ो वर्षो से रहरहे लोगो को बल पूर्वक हटाना गलत

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision