August 14, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1117)

    कोण्डागांव / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा द्वारा शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों, न्यायालय भवन में संचालित कार्यालय अनुभाग, प्रशासनिक भवन, ग्रंथालय, परिवार न्यायालय, अभिलेखागार, प्राथमिक चिकित्सा क्लीनिक सहित विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। न्यायालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन भवन निर्माण के संबंध में कलेक्टर श्री दीपक सोनी से चर्चा की। जिसमें कलेक्टर ने बताया की वर्तमान स्थिति में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के लिये भूमि आबंटन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और विधि मंत्रालय में प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। मुख्य न्यायाधीश ने इसके बाद अधिवक्ता संघ कोण्डागांव एवं नारायणपुर के सदस्यों के साथ मुलाकात की और कोण्डागांव में उपभोक्ता फोरम एवं श्रम न्यायालय की स्थापन के संबंध में चर्चा की।
    युवोदय स्वयंसेवकों की निःस्वार्थ सेवा पर मुख्य न्यायाधीश ने की सराहना
      इस दौरान जिले में कार्यरत युवोदय कोण्डानार चैम्प्स के स्वयंसेवकों से मुख्य न्यायाधीश ने मुलाकात की। जिसमें मांझीआठगांव के स्वयंसेवक सुकमन नेताम ने स्वयं की पहल से हितग्राहियों की राशनकार्ड निर्माण में सहयोग देने, ईरागांव की स्वयंसेवक गीतेश्वरी नेगी द्वारा चिढ़ाये जाने के कारण स्कूल छोड़ने वाले बच्चे के पुनः स्कूल जाने में सहायता एवं कोण्डागांव की आरती कुंजाम द्वारा कुपोषित बच्चे को एनआरसी में भर्ती कराकर सहायता के संबंध में जानकारी दी गयी। जिस पर मुख्य न्यायाधीश द्वारा उनके कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सभी स्वयंसेवकों का प्रोत्साहन किया।
      कलेक्टर सोनी ने जिले में युवोदय कोण्डानार चेम्प्स के स्वयंसेवी युवाओं द्वारा आमजनों की समस्याओं के निराकरण में किए जा रहे कार्य एवं सहयोग की जानकारी दी। इसके साथ ही जिले में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 के तहत संवेदना कार्यक्रम अंतर्गत अभिनव पहल के रूप में संचालित हॉफवे होम, यूनिसेफ के सहयोग से सामुदायिक मानसिक स्वास्थ्य के लिये संचालित ‘‘आओ बात करें‘‘ कार्यक्रम एवं शिक्षण संस्थाओं में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु प्रत्येक स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उन्हें जागरूक कर मानसिक समस्याओं से बचाने एवं तनाव प्रबंधन सिखाने हेतु किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि मानसिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता एवं सहयोग कर उन्हें मुख्य धारा में लाने की पहल सराहनीय है। उन्होंने पूरे प्रदेश के लिए इस व्यवस्था को अनुकरणीय बताया। वहीं युवोदय कोण्डानार चेम्प्स के स्वयंसेवियों द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा की भी प्रशंसा की।    
    मुख्य न्यायाधीश ने की न्यायालय में स्थापित प्राथमिक उपचार केन्द्र की प्रशंसा
      मुख्य न्यायाधिपति द्वारा पक्षकारों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों के लिये परिवार न्यायालय परिसर में स्थापित प्राथमिक उपचार केंद्र का अवलोकन करते हुए इस पहल की प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधिपति के साथ रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.बी.एल.एन. सुब्रह्मण्यम, प्रोटोकॉल ऑफिसर श्री आर. एस. नेगी तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री उत्तरा कुमार, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा सहित अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।

    बस्तर / शौर्यपथ / मंगलवार को सुबह नशे में चूर ड्राइवर ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए मोटर साइकिल, थ्रेशर और स्कूल जाती किशोरी को टक्कर मार दी।इस घटना में तीन घायल हो गए। पत्थलगांव से सूरजपुर जा रही ट्रक क्रमांक जे एच् 11 यू 8593 का ड्राइवर गोपाल राम राजवाड़े पंडरी सूरजपुर का रहवासी है।सुबह 10 बजे सेदम में अजय गुप्ता के थ्रेशर को टक्कर मारी।थ्रेशर को सड़क किनारे खड़ा किया गया था।टक्कर इतनी जोरदार थी कि थ्रेशर 10 फीट दूर तक लुढ़क गया।
      टक्कर से डर कर ड्राइवर गोपाल राम ने गाड़ी की गति तेज करदी और भगाने लगा।जब ट्रक लेकर बगीचा चौक बतौली पंहुचा उसी समय प्रवीण पैंकरा जो छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग लुंड्रा में काम करता है उसके मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी।इस टक्कर से प्रवीण पैंकरा सड़क के दूसरी ओर लुढ़क गया और उसकी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल लगभग 50 फीट तक घिसटने लगी।घिसटते हुए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बतौली के प्रबंधक पुरुषोत्तम गुप्ता के मोटरसाइकिल से टकराई और पुरुषोत्तम के पैर में लगी जिससे वह घायल हो गया।
      ट्रक ड्राइवर गोपाल राम ने ट्रक को लहराते हुए चला रहा था।शुभम मेडिकल के पास खड़धोवा से कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पढ़ने जा रही बारहवीं की छात्रा आकांक्षा को पीछे से टक्कर मारी।इस टक्कर से आकांक्षा दूर जा गिरी और उसका दाहिना हाथ फैक्चर हो गया एवम कमर में चोट लगी।घायल छात्रा को 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में इलाज के लिए ले जाया गया जहाँ से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
      सेदम से थ्रेशर को टक्कर मारने के बाद मिंटू के साथ कुछ युवक मोटरसाइकिल से ट्रक का पीछा करने लगे।सम्राट पेट्रोल पंप के पास ट्रक को पकड़ लिया गया।जिसे थाना बतौली के सुपुर्द कर दिया गया।थाना बतौली में गोपाल राम के विरुद्ध धारा 279,337,185,338,427 के तहत प्रकरण कायम कर अपराध पंजीबद्घ किया गया है।
    बतौली वासी थाना पंहुचे, किसी के नही मिलने पर वीडियो बना कर किया वायरल
      घटना के बाद ड्राइवर को लेकर जब बतौली वासी थाना पंहुचे उस समय दो हेड कांस्टेबल और कुछ सिपाही उपस्थित थे।थाना प्रभारी या कोई जिम्मेदार अधिकारी नही होने से वीडियो बनाने लगे और उसे वायरल कर दिया।लोगों का कहना था कि थाना में कोई नही है।कैसे थाना का काम चलेगा।वीडियो वायरल होने के बाद एसडीओपी सीतापुर राजेन्द्र मंडावी बतौली पंहुचे और मामले की जानकारी ली।
    ड्रग के नशे में ड्राइवर
      कई लोगो को टक्कर मार घायल करने वाला ड्राइवर गोपाल राम ड्रग के नशे में धुत पाया गया।डॉक्टरी मुलाहजे में भी क्या नशा किया है उसका पता नही चल पाया।इन दिनों क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार धड़ल्ले से जारी है।कई स्थानों पर नशे की गोलियां, इंजेक्शन,चरस,अफीम और डोडा बिकने की अपुष्ट खबरे मिलती रहती हैं।ड्राइवर भी अब ऐसे नशे की वस्तुओं का सेवन कर राह चलते लोगों की जान का खिलवाड़ कर रहे हैं।
      थाना बतौली के प्रभारी संजय तिवारी ने बताया कि ड्राइवर किस चीज का नशा किया है पता नही चल पा रहा है।नशे में इतना धुत है कि 5 बजे शाम तक बोलने की स्थिति में नही है।उसने शराब का नशा नही किया है इतना स्पष्ठ हो गया है।नशे में होने के कारण कोर्ट में पेश नही किया जा सका।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंग मीणा के मार्गदर्शन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग ,मुख्य पुलिस अधीक्षक विकास कुमार , यातायात प्रभारी संतोष जैन के निर्देश पर सख्त सघन चेकिंग चलाया गया। आप को बतादे की दीपावली व चुनाव के पश्चात बस्तर पुलिस ने सघन चैकिंग के साथ प्रभावी कार्यवाही चेकिंग अभियान जगदलपुर मुख्यालय के लाल बाग पुराना बस स्टैंड कोतवाली थाने के समीप अभियान चलाया गया ।
       जहाँ सैकड़ो मोटरसाइकिल वाहन व चार चक्के वाहनों पर सख्त कार्यवाही की गई साथ ही आप को बतादे की नगर में तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने वाले व मोटरसाइकिलो में ध्वनि प्रदूषण करने वाले हॉर्न पर जम कर कार्यवाही करते हुए समझाइश देते हुए छोड़ा गया।

        जगदलपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में चुनाव में मातांतरण बनाम देवगुड़ी मुद्दा बनने जा रहा हैं। विगत सप्ताह प्रत्याशियों की नामांकन सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी मंच से कहा था कि भाजपा बस्तर में अदिवासियों के मतांतरण को मुद्दा बना रही है, पर भाजपा के ही 15 वर्ष के कार्यकाल के दौरान आदिवासियों का सबसे अधिक मतांतरण हुआ और चर्च बने। कांग्रेस ने तो अदिवासियों की आस्था का पूरा ख्याल रखते हुए उनकी संस्कृति से जुड़े 3000 से अधिक देवगुड़ी और मातागुड़ी बनाया है।  बैगा , सिरसा , गुनिया पुजारी को सात हजार रूपये मानदेय देने के साथ ही 7000 आदिवासी आस्था केंद्र को पट्टा आवंटित कर संरक्षित किया है। वहीं भाजपा आरोप लगा रही है कांग्रेस सरकार मतांतरण को बढ़ावा दे रही है।
      भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव ने कहा है कि बस्तर में मतांतरण की शिकायतें थानों तक पहुँच रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही हैं। इसके चलते मतांतरण कराने वाले और मतांतरित यहाँ के अदिवासियों का दुश्मन बनता जा रहा है। बता दे कि पिछले दिनों स्तिथि यह बन गई थी कि मतांतरण मुद्दे पर भाजपा के लगातार हमलावर होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को बचाव में बयान देना पड़ा था। गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश प्रवास के दौरान कहा था कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा का वादा कर सत्ता में आई भूपेश सरकार में अप्रत्याशित तौर पर आदिवासियों के धर्म परिवर्तन की बयार आई है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों पर सात नवंबर को मतदान होना है।

    आदिवासी मानते है चुनाव पर पड़ेगा असर  :

    नारायणपुर के एड़का गांव में मतांतरण विवाद के बाद यहाँ प्रदर्शन में भीड़ अनियंत्रित हो गई थी. और हमले में एसपी सदानंद कुमार का सिर फूट गया था। बस्तर दशहरा में  एड़का से आए मांझी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मतांतरण को लेकर अदिवासियों में बहुत ग़ुस्सा है। इसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है। चित्रकोट के कर्रेकोट के मंगलू मांझी ने बताया कि उनके गांव में देवगुड़ी बन रही है। आदिवासियों के देवताओं के नाम पर पट्टा बना है, जिसे लेकर ग्रामीण उत्साहित हैं।

    बस्तर में विकास पर कांग्रेस के दावे
    2,453 देवी-देवताओं के नाम पर सामुदायिक वनाधिकार पत्र।
    2,607 हेक्टेयर भूमि 7,075 मातागुड़ी, देवगुड़ी, गोटुल, प्राचीन मृतक स्मारक के लिए दिया।
    22,884 बैगा, सिरहा, मांझी, गुनिया, गायता, पुजारी को 7,000 रुपये प्रतिवर्ष मानदेय।
    85 करोड़ रुपये देवगुड़ी, गोटुल के जीर्णोद्धार पर अब तक खर्च।

    बस्तर में मतांतरण पर भाजपा के दावे
    500 से अधिक गांवों में ग्रामसभा ने मतांतरण के विरुद्ध पारित किया है प्रस्ताव।
    25,000 से अधिक आदिवासियों का राज्य गठन के बाद बस्तर में हुआ है मतांतरण।
    5,000 से अधिक आदिवासियों की जनजागरण के बाद विगत दो वर्षों में हुई है घर वापसी।
    180 से अधिक मतांतरण विवाद हुए हैं बस्तर में दो वर्षों में।

        उत्तर बस्तर कांकेर/शौर्यपथ /जिले के अंतागढ़ विधानसभा अंतर्गत आमाबेड़ा में कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री बी. एस. उइके के दिशानिर्देशन में आमाबेड़ा क्षेत्र अंतर्गत 23 ग्राम पंचायत के 80 ग्राम के परगना मांझी, ग्राम पटेल, गायता का मिलन समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 11 सितंबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के सम्बंध में जानकारी दी गयी। साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम अन्तर्गत आगामी निर्वाचन में  मतदान के महत्व को बताते हुए निष्पक्ष, भयमुक्त, बिना किसी प्रलोभन के शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ दिलाया गया। साथ ही उपस्थित सभी ग्राम गायता ,पटेल , ग्रामीणों को EVM प्रदर्शनी कर दिखाया गया। उपस्थित सभी मांझी, पटेल , गायता का पारम्परिक गमछा पहना कर सम्मान किया गया। सभी उपस्थित ग्राम पटेल, गायता, कोटवारों को क्षेत्र में सभी अवैध गतिविधियों के सम्बंध में प्रशासन एवं पुलिस को अवगत कराते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने हेतु जागरूक किया गया।
        कार्यक्रम में श्री विश्वास कुमार SDM अंतागढ़, श्री अमर सिदार अनु अधिकारी पुलिस अंतागढ़, श्री उमेश चौहान तहसीलदार आमाबेड़ा, श्री जितेंद्र साहू थाना प्रभारी आमाबेड़ा एवम समस्त पटवारी, कोटवार उपस्थित थे।

    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / शासन की मंशानुरूप जिले वासियों की समस्याओं व मांगों को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले के विकास खंडों में जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जन चौपालों के माध्यम से लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित भी किया जा रहा है।  जिले की कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला इन चौपालों में जाकर सीधे ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हो रहे हैं और उनका मौके पर ही निराकरण भी किया जा रहा है।
    जिला प्रशासन द्वारा जिले के विकासखंड कोयलीबेड़ा में बीते 5 जुलाई को जन चौपाल का आयोजन किया गया था। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा बेहतर व्यवस्था हेतु ट्रांसफार्मर की मांग की गई थी। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए थे, जिस पर विद्युत विभाग द्वारा तीन दिवस के अंदर ही ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर के लग जाने से खुशी का माहौल है। वहीं क्षेत्र वासियों को अब बरसात के मौसम में बेहतर विद्युत व्यवस्था भी सुलभ हो सकेगी।
              गौरतलब है कि जन चौपाल के दौरान क्षेत्र वासियों द्वारा लंबे समय से  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में माॅच्र्युरी फ्रीजर की मांग की जा रही थी, जिसे पूरा करते हुए श्री कौशल नाग की स्मृति में माॅच्र्युरी प्रदान किया गया था, जिसके लिए भी यह ट्रांसफार्मर उपयोगी साबित होगा। अब क्षेत्र के मृतकों के परिजनों को ज्यादा भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

    सुकमा / शौर्यपथ / प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के तहत जिले में संचालित 6 रीपा केन्द्र स्थापित की गई है। जहां समूह की महिलाएं आचार, पापड़, स्टेशनरी, ब्रेड, मसाला निर्माण सहित अन्य उत्पादों का निर्माण कर स्थानीय बाजारों में विक्रय करके आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है।
    मिनी स्टेडियम सुकमा में 25 जून को मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए विभागीय प्रदर्शनी लगाया गया था। वहीं महिलाओं ने रीपा अन्तर्गत तैयार उत्पाद सेनेटाइजर, फिनाइल, साबुन, अगरबत्ती, दोना-पत्तल सहित अन्य सामनों को अवलोकन सह विक्रय के लिए प्रदर्शनी लगाई थी। जिसका अवलोकन कैबिनेट मंत्री श्री कवासी लखमा ने किया और समूह द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों की प्रशंसा की। रीपा के स्टॉल से आम नागरिकों के अलावा अधिकारी-कर्मचारियों ने 41500 रुपये के सामानों की खरीदी की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री डीएन कश्यप ने महिलाओं की मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा इससे महिलाएं स्वावलंबन की ओर अग्रसर होकर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही है। साथ ही उत्पदों के विक्रय से प्राप्त इन पैसों से दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीद कर घर की जरूरतों को पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हरिस. एस एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

    सिंघनपुर रीपा और लोहांडीगुड़ा सीएचसी का किया निरीक्षण

      जगदलपुर । शौर्यपथ ।  स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव ने आज जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 23 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया। उन्होंने 35 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर और 30 लाख रुपए की लागत से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यालय के निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया। बस्तर के सांसद श्री दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक  राजमन बेंजाम, जगदलपुर नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पैकरा भी इस दौरान मौजूद थे।

    स्वास्थ्य मंत्री  सिंहदेव ने आज तोकापाल विकासखंड के सिंघनपुर में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA) की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने रीपा में कार्यरत महिला समूह के सदस्यों से आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। श्री सिंहदेव ने वहां महिला समूह द्वारा संचालित प्रीमियम बेकरी इकाई द्वारा निर्मित बिस्किट खरीदा। स्वास्थ्य मंत्री ने लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां मुहैया कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। श्री सिंहदेव ने यहां संचालित ओपीडी का भी जायजा लिया।

    बस्तर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज आधारित विकास कार्यों की प्रगति में वित्तीय वर्ष 2022-23 अंतर्गत वृत्त तथा वन मंडलवार जगदलपुर शीर्ष पर है। राज्य के सभी 6 वन वृत्तों और वन मंडलों में लघु वनोपज आधारित विकास कार्यों के रैंकिंग में जगदलपुर को प्रथम स्थान हासिल हुआ है।
    प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ अनिल राय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें वृत्तवार प्रथम जगदलपुर के पश्चात रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कांकेर तथा सरगुजा का स्थान है। इसी तरह जिला यूनियनवार रैंकिंग में प्रथम जगदलपुर के पश्चात कटघोरा तथा बालोद का स्थान है। इसके पश्चात क्रमशः बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, कवर्धा, दंतेवाड़ा, पूर्व भानुप्रतापपुर, राजनांदगांव, कांकेर, बिलासपुर, महासमुंद, बलरामपुर, सुकमा तथा धरमजयगढ़ का स्थान है। इसी तरह खैरागढ़, बीजापुर, कोरबा, नारायणपुर, सूरजपुर, रायगढ़, दक्षिण कोण्डागांव, सरगुजा, जशपुर, मनेन्द्रगढ़, पश्चिम भानुप्रतापपुर, केशकाल, कोरिया तथा मरवाही का स्थान है।
    इनमें लघु वनोपज आधारित विकास कार्यों के अंतर्गत संग्रहण, प्रसंस्करण, विपणन, लाख पालन, औषधि परियोजना तथा वित्तीय प्रगति के आधार पर प्रत्येक वृत्त और जिला यूनियन द्वारा किए कार्यों की समीक्षा कर उक्त रैंक निर्धारित की गई है।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision