
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बस्तर / शौर्यपथ / बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की जैव विविधता धरोहर, प्राकृतिक सुंदरता एवं बस्तर की संस्कृति को समेटे राष्ट्रीय उद्यान को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित किए जाने हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा विगत दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। पार्क के डायरेक्टर श्री धम्मशील गणवीर द्वारा बताया गया कि कार्यशाला में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के वैश्विक विरासत नामांकन के लिए कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई।
वैश्विक विरासत हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के नामांकन के लिए विशेषज्ञ द्वारा अनेक मानदंड बताए गए एवं ओयूवी निर्धारण के विषय पर चर्चा की गई। साथ ही कांगेर घाटी के लिविंग हेरिटेज पर भी चर्चा की गई। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के गुफाओं की विविधता तथा उनकी अनूठी संरचना से पृथ्वी के इतिहास का अध्ययन पर विचार रखे गए। वहीं राष्ट्रीय उद्यान के अनोखे जैव विविधता पर भी जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ द्वारा चर्चा की गई। राष्ट्रीय उद्यान के वनौषधियों एवं उनके महत्व पर भी चर्चा हुई। एंथ्रोपोलोजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के विशेषज्ञ द्वारा राष्ट्रीय उद्यान की प्राकृतिक विविधता का सांस्कृतिक विरासत से मेल पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यशाला में प्रोफेसर एम एल नायक, रिटायर्ड प्रोफेसर एवं एचओडी, लाइफ साइंस, पंडित रवि शंकर विश्वविद्यालय, रायपुर, डॉ भूमेश भदौरिया, टेक्निकल ऑफिसर, वाइल्डलाइफ इंस्टीटूट ऑफ इंडिया, डॉ जयंत विस्वास, डायरेक्टर, नेशनल केव रिसर्च व प्रोटेक्शन, प्रत्युष महापात्रा, साइंटिस्ट, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, अमितांशु झा, एचओडी, जियोलॉजी, काकतीय विश्वविद्यालय, मोहम्मद नाहर, फैकल्टी, आईआईटीएम, भुवनेश्वर, पर्यटन विशेषज्ञ आदि शामिल थे।
समर कैंप में सीखी कला की बच्चों ने दी प्रस्तुति, मुख्यमंत्री ने की सराहना
मुख्यमंत्री ने बच्चों की मांग पर उनके साथ ली सेल्फी
कोंडागांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने केशकाल विकासखंड के बेड़मा प्रवास के दौरान 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में कोंडागांव जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान करते हुए जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 05 विद्यार्थियों का भी सम्मान किया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा के विकास के लिये प्रशासन द्वारा आयोजित समर कैम्प में 9 विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। समर कैंप में सीखी गई कला का प्रदर्शन बच्चों ने कार्यक्रम में बनाए गए एक स्टॉल में किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। समर कैम्प में पेंसिल स्केच से मुख्यमन्त्री का चित्र उकेरने वाले आत्मानंद स्कूल केशकाल के कक्षा नवमी के छात्र आदीदेव सोनवानी और बेड़मा निवासी मनीष पांडेय ने मुख्यमंत्री को चित्र भेंट किया । बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
सत्र 2023 के बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं में जिले के टॉप 6 विद्यार्थियों जिनका प्राप्तांक 90 प्रतिशत से अधिक है, इसी प्रकार सत्र 2023 के बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में जिले के टॉप 5 विद्यार्थियों जिनका प्राप्तांक 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त किये है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इन विद्यार्थियों के साथ जिले में 33 हाई - हायर सेकेण्डरी स्कूलों को, जहां परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, स्कूलों को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री का मित्रवत और आत्मीय व्यवहार युवाओं को भाया
"मुझे मिला रोजगार" के नारे से मुख्यमंत्री को धन्यवाद देकर जताई अपनी खुशी
कोंडागांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले दिनों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि आपको बेरोजगारी भत्ता देने से ज्यादा खुशी तब होगी जब आपके हाथों में रोजगार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर यही खुशी आज देखने को मिली, जब उन्होंने कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा में 515 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। खास बात यह रही कि इनमें से 46 ऐसे युवा भी है जिन्हें बेरोजगारी भत्ता मिल रहा था। मुख्यमंत्री ने यह जानकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और युवाओं को रोजगार से जोड़ने की इस पहल को सराहा।
इस दौरान अपने मुख्यमंत्री से मिलने युवा जितने अधिक उत्साहित दिखे, मुख्यमंत्री बघेल भी उसी उत्साह के साथ युवाओं से मिले, उनसे चर्चा की और उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री बघेल ने युवाओं को भावी जीवन की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह मात्र एक पड़ाव है, आप सभी खूब आगे बढ़े और तरक्की करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा ऊर्जा के साथ ही हम छत्तीसगढ़ को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह मित्रवत और आत्मीय व्यवहार युवाओं को भा गया और उन्होंने "मुझे मिला रोजगार" के नारे के साथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और अपनी खुशी जाहिर की।
शम्पा बनी सेल्समैन, गंगा को मिला सिक्युरिटी का काम
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों आज गंगा और शम्पा को भी नियुक्ति पत्र मिला। बेटियां भी परिवार को संबल दे सकती हैं। इसी उद्देश्य के साथ शम्पा और गंगा की आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की चाह ने यह राह दिखाई है।
पल्लारी गांव की रहने वाली गंगा मरकाम को सिक्युरिटी स्टाफ के रूप में काम मिला है। नियुक्ति पत्र मिलने पर गंगा ने बताया कि उसे पिछले दो माह में बेरोजगारी भत्ता भी मिल चुका है, लेकिन अब नौकरी मिलने से वो अधिक खुश है। अपने और परिवार की जरूरतों को भी वो अब पूरा कर पाएगी।
इसी तरह कोंडागांव की रहने वाली शम्पा मुखर्जी ने बताया कि उसे सेल्समैन का काम मिला है। उसे पिछले कुछ दिनों से काम की तलाश थी और इसी दौरान प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन हुआ। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से उसे नौकरी मिल गई। शम्पा बताती है कि नौकरी से उसे बड़ा सहारा मिला है और इस बात से वो और परिवार के लोग खुश है। इस पहल के लिए उसने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।
जिले के 515 युवाओं को मिला विभिन्न संस्थाओं में मिली नौकरी , युवाओं को मिल रहा कौशल प्रशिक्षण
जिला प्रशासन की पहल से जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सभी विकासखंडों में 26 मई से 31 मई 2023 तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किये गए थे। जिनमें से 515 चयनित युवाओं को आज मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिला। इनमें 46 ऐसे युवा भी शामिल है, जिन्हें शासन की बेरोजगारी भत्ता योजना का भी लाभ मिल रहा था, लेकिन अब उन्हें भी रोजगार मिल गया है। साथ ही अधिकारियों ने बताया कि जिले में बेरोजगारी भत्ता के पात्र हितग्राहियों में से 55 हितग्राहियों सहित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
डड़सेना कलार समाज ने समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार की वनोपजों की खरीदी के फैसले के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महुआ से तौल कर उनके प्रति आभार जताया
कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिले बेड़मा ग्राम में डड़सेना कलार समाज ने समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार की वनोपजों की खरीदी के फैसले के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को महुआ से तौल कर उनके प्रति आभार जताया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, सांसद दीपक बैज, सांसद मोहन मंडावी, विधायक सर्वश्री मोहन मरकाम, चंदन कश्यप, अनूप नाग, विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती सावित्री मंडावी,डड़सेना कलार समाज के संभागीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम गजेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कोंडागांव / शौर्यपथ / केशकाल विकासखंड ग्राम बेड़मा में आयोजित डड़सेना कलार समाज के कार्यक्रम में बोलबोला गौठान के दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिला सदस्यों ने बर्फी से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री ने बर्फी के स्वाद की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों को भी बर्फी खिलवाई। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सुराजीगांव योजना अंतर्गत स्थापित गौठान अब ग्रामीण आजीविका के केन्द्र बन रहे है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त बोलबोला गौठान का मॉडल प्रदर्शित किया गया है जिसकी प्रशंसा भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा की गयी है। मिशन रूर्बन अंतर्गत पशुधन विकास विभाग, आदिवासी परियोजना, मनरेगा, डी.एम.एफ. एवं कृषि विज्ञान केन्द्र की योजनाओं के अभिसरण से स्थापित सामुदायिक डेयरी इकाई ‘मावा बोलबोला कोण्डानार डेयरी‘ श्वेत क्रांति का प्रतीक बन चुकी है।
एक कॉल पर डॉक्टर पहुंचेंगे मरीजों के घर
टेली कॉन्फ्रेसिंग द्वारा मरीजों से परामर्श कर किया जायेगा ईलाज
कोंडागांव / शौर्यपथ / केशकाल विकासखण्ड के ग्राम बेड़मा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरी झंडी दिखाकर जिला प्रशासन की नवीन पहल 'डॉक्टर तुमचो दुआर' का शुभारंभ किया। इस पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत जिले के बड़ेराजपुर एवं फरसगांव विकासखण्डों के पहुंचविहीन ग्रामों में चिकित्सा सुविधाएँ टेलीमेडिसिन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना और कॉल सेंटर में 24 घण्टे कर्मचारियों की ड्युटी लगायी जायेगी। कॉल सेंटर से कॉल प्राप्त करते ही डॉक्टर, एएनएम एवं अन्य कर्मचारियों के बने दल को सूचित किया जायेगा। डॉक्टर द्वारा बीमार व्यक्ति एवं उनके परिजनों से चर्चा कर टेली कॉन्फ्रेसिंग से परामर्श दिया जायेगा एवं गंभीर रोगी जिन्हे तुरंत इलाज की आवश्यकता होगी उनके लिए वाहन के साथ डॉक्टर एवं उनका दल घर पहुंच कर रोगी का इलाज करेंगे। आवश्यक होने पर उन्हे अस्पताल लाकर उपचार भी किया जायेगा।
जिले में दूरस्थ इलाकों में उपचार हेतु हाट बाजार क्लिनिक योजना पहले ही सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है। ऐसे में डॉक्टर तुमचो दुआर द्वारा जिले के पहुंच विहीन ग्रामों में भी सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा टेली मेडिसिन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना के सफल होने पर अन्य विकासखण्डों में भी योजना का प्रसार किया जायेगा। यह योजना शासन की सबके लिए समान न्याय, समान सुविधाओं की पहल पर आधारित है।
कोंडागांव / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर कोंडागांव जिले के ग्राम बेड़मा पहुंचे। उन्होंने इस दौरान 213 करोड़ रुपये से अधिक के 527 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जिलेवासियों को बड़ी सौगात दी। जिसमें 61करोड़ 83 लाख रूपये लागत के 445 विकास कार्यों का लोकार्पण और 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन शामिल है।
मुख्यमंत्री बघेल द्वारा 445 कार्यों का लोकार्पण किया गया। जिसमें 6 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से निर्मित देऊरबाल से तरईबेड़ा 13.85 किलोमीटर सड़क निर्माण, 5 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से निर्मित मोहलई से चेराकुर-गुमगा 6 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 04 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत से निर्मित माकड़ी से ओटेंडा 6.78 किलोमीटर सड़क निर्माण, 02 करोड़ 82 लाख रूपए की लागत से कोरमेल से परोदा 5.20 किलोमीटर सड़क निर्माण, एक करोड़ 48 लाख रूपये की लागत से निर्मित बादालूर-कांगा तक 2.70 किलोमीटर सड़क, 25 लाख रूपये की लागत से केजंग-मड़ानार मार्ग पर निर्मित आरसीसी पुलिया, 37 लाख 64 हजार रूपये की लागत से निर्मित कुधुर कपाटभाठा में स्टॉपडैम, 48 लाख 33 हजार रूपये की लागत से कलेक्टोरेट परिसर में निर्मित एकीकृत जनसुविधा हेतु शौचालय एवं कैंटिन, जनपद पंचायत फरसगांव के अंतर्गत 8 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से निर्मित 113 विकास कार्य, जनपद पंचायत केशकाल अंतर्गत 3 करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से निर्मित 61 विकास कार्य तथा जनपद पंचायत बड़ेराजपुर अंतर्गत एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से निर्मित 25 विकास कार्यों सहित जल जीवन मिशन के तहत 20 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी, बड़ेउसरी, पुसावण्ड, बाखरा, तातरी, मयुरडोंगर, फरसगांव, निलजी, उदेंगा, जरडीं, केरावाही, बालोण्ड, भाटगांव, देवहरदुली, शंकरपुर, सारबेड़ा, बाड़ागांव, बड़ेराजपुर,पाटला,छोटे अमरावती, पुसपाल, कोन्दाबेड़ा, तोतर एवं कोंगेरा में नल जल प्रदाय योजना, 25 लाख रुपये की लागत से डडसेना कलार समाज भवन निर्माण कोण्डागांव सहित 60 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव में नवनिर्मित लोहार समाज, भोजपुरी संगम समाज एवं बंगीय समाज हेतु सामाजिक भवन, 10 लाख रूपये की लागत से कलार समाज भवन फरसगांव में निर्मित आहाता, 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में निर्मित सतनामी समाज भवन, एक करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोण्डागांव, तहसीलपारा कोण्डागांव एवं मर्दापाल का उन्नयन कार्य, जिले के बड़ेराजपुर, फरसगांव एवं केशकाल ब्लॉक में 57 लाख रुपये की लागत से 32 देवगुड़ी निर्माण एवं जीर्णाेद्धार कार्य,20 लाख रूपये की लागत से फरसगांव में निर्मित खण्ड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण भवन, 46 लाख 74 हजार रूपये की लागत से कुंभी नाला एवं लकड़ी बहार नाला में निर्मित स्टॉपडैम, 39 लाख रुपये की लागत से केशकाल एवं फरसगांव में वन धन केंद्र गोदाम निर्माण, 61 लाख 96 हजार रूपये की लागत से कोनगुड़ में निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 15 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निर्मित हमर लैब, एक करोड़ एक लाख रूपये की लागत से जिले के 159 आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित 04 स्वास्थ्य केन्द्रों बड़ेकनेरा पीएचसी एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ेकनेरा सहित कमेला एवं करंजी और बड़ेओड़ागांव में सोलर होम लाइट स्थापना सहित सौर गर्म जल सयंत्र तथा सोलर स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य शामिल है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री बघेल ने 151 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत से 82 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन भी किया। जिसके तहत 17 करोड़ 60 लाख रूपए की लागत से निर्मित की जाने वाली मर्दापाल मेढ़पाल मुख्य मार्ग से चांगेर-हंगवा 12.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया, 12 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से माकड़ी ब्लाक अंतर्गत बासनी नाला में दो पुल निर्माण सहित बालोण्ड नाला में पुल निर्माण, 11 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से सोनपुर से बन्नूपारा खजरावंड 7 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 10 करोड़ 43 लाख रूपए की लागत से कोण्डागांव में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु 71 नग आवासीय भवन निर्माण, 8 करोड़ 49 लाख रूपए की लागत से बांसगांव-मड़ागांव मार्ग पर भंवरडीह नही में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 7 करोड़ 17 लाख रूपए की लागत से कुधुर से तुमड़ीवाल मार्ग पर भंवरडीह नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण, 5 करोड़ 2 लाख रूपये की लागत से बेड़मा-अंतागढ़ मार्ग पर बिंझे नदी में सेतु निर्माण, 4 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत से उड़िदगांव में 4.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण सड़क निर्माण, 4 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से घोटियामुंडा-चांदाबेड़ा मार्ग पर चांदा बेड़ा नाला में पुल निर्माण, 3 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत से जड़कोंगा से उदेंगा तक 3 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 3 करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से सिंघनपुर-बेड़ापारा 3 किलोमीटर सड़क निर्माण, 2 करोड़ 78 लाख रूपये की लागत से छोटेबंजोड़ा-बोलबोला तक 2.90 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से डोंगरसिलाटी-कावरा तक 3.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 73 लाखा रूपये की लागत से मालगांव-सिवनापदर तक 2.50 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से लॉइवलीहुड कॉलेज कोण्डगांव में 100 सीटर बालक छात्रावास एवं अधीक्षक सह चौकीदार आवास निर्माण, 2 करोड़ 24 लाख रूपये की लागत से बफना-छोटेबंजोड़ा तक 2.40 सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदाला-मुनगापदर मार्ग पर घुमरनाला में मध्यम पुल निर्माण, 2 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन आवसीय विद्यालय निर्माण, एक करोड़ 74 लाख रूपये की लागत से कोकोड़ी में 4 नग सोलर सिंचाई पम्प स्थापना कार्य, एक करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से कांगा-हिरामांदला से मुनगापदर मार्ग पर मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 35 लाख रूपये की लागत से कांगा से ठोंडापारा मार्ग पर ठोंडानाला में मध्यम पुल निर्माण, एक करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से केशकाल में 100 सीटर नवीन छात्रावास भवन निर्माण, एक करोड़ 42 लाख 44 हजार रूपये की लागत से केशकाल एवं धनोरा में नवीन तहसील भवन निर्माण, एक करोड़ 3 लाख रूपये की लागत से बयानार में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 36 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से 44 ग्रामों में एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना स्थापना, एक करोड़ 4 लाख रूपये की लागत से केलाली नाला, भुमका नाला, भंडारवंडी नाला, हमोड़ी एवं तुर्की नाला में चौक डैम निर्माण तथा चिंगनार में प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति भवन निर्माण, 69 लाख 38 हजार रूपये की लागत से बड़ेराजपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण तथा 32 लाख 28 हजार रूपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापाल में 20 बिस्तर वाले वार्ड निर्माण का कार्य सम्मिलित हैं।
दीपक वैष्णव की रिपोर्ट:
कोंडागांव । शौर्यपथ । फिर एक बार चोरों ने किया हाथ साफ़ कोंडागांव जिला मुख्यालय के बीचोबीच हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरी की घटना सामने आई है जहां फिर एक बार मुख्यालय में चोरों ने बड़ी रकम के साथ साथ ज़ेवरों पर भी हाथ मारा है ।
मिलिजानकारी अनुसार पूरा परिवार किसी शादी समारोह में गया हुआ था जिसके बाद चोरों के बुलंद हौसले ने बंद घर का ताला देख डाका डाल दिया,आप को बतादे की कोंडागांव जिले में लगातार मुसाफिरों की तादात बढ़ती जा रही है जैसे टाइल्स वाले,फेरी वाले जो दूसरे राज्यों में किसी ओर घटना को अंजाम दे कर कोंडागांव में शरण ले रहे है।
ज्ञान प्रकाश करकेटा ने बताया की हम पूरे परिवार में आठ सदस्य है जो भतीजे की शादी में जशपुर 18 मई को गए हुए थे जो बीतीरात 3 जून को ढाई बजे पहुचे जहाँ पहले ही दरवाजों का ताला टूटा हुआ था जिसके बाद घर के अन्दर प्रवेश करने के पश्चात घर का हाल बेहाल देख तुरंत कोंडागांव कोतवाली को सूचना दी गई।
श्री केरकेटा का कहना है मेरी संभाल के रखी जीवन की पूंजी एक ही झटके में चोरी कर ली गई मुझे बहुत अपसोस है
5 हजार रुपये नगदी एवं सोना 4 से 5 लाख की सोने की चोरी घर मे रखे सारे आलमारी एवं रेक को तोड़ा गया कल जब रात ढ़ाई बजे पहुचे तो बाहर से गेट बंद था अंदर का ताला टूटा था दरवाजे एवं आलमारी का। तब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गयी।
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के सुकमा वनमंडल के जिन चार हितग्राहियों को बैंक खाते की विसंगति के कारण सहायता अनुदान राशि का भुगतान नहीं हो पाया था, उनके खाते की विसंगति में सुधार करते हुए 01 जून 2023 को सहायता राशि अनुदान का भुगतान हितग्राहियों के खाते में कर दिया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अपर प्र्रबंध संचालक (व्यापार) श्री अमरनाथ प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा वनमंडल के अंतर्गत शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना के हितग्राही श्री नन्दाराम, श्री हिड़मे और सुश्री विद्या ठाकुर प्रत्येक को 2-2 लाख रूपए तथा श्री करण सिंह को 30 हजार रूपए का भुगतान कर दिया गया है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
