
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बेमेतरा (नवागढ़)/ शौर्यपथ / रविवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने तीन जिलों बेमेतरा, बालोद एवं बलोदा बाजार के नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं प्रदेश पदाधिकारियों की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। जिसमें उन्होंने आगामी कार्यों से जुड़े 11 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में बेमेतरा से जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं जिला महामंत्री विकास धर दीवान सहित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी 2023 के विधानसभा की तैयारियों में जुटने के दिशा निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि अब प्रदेश से लेकर जिला एवं मंडल में टीम तैयार हो चुकी है,लेकिन अब जरूरत है शक्ति केंद्र एवं बूथ को मजबूत करने की । जनता आज कॉन्ग्रेस की सरकार से पूरी तरह निराश है एवं उन्हें नकार रही है,आवश्यकता है कि उनकी नाकामियों को हम जनता तक लेकर जाएं। विपक्ष की भूमिका निभाते हुए हमेशा जनता की हक की लड़ाई लड़े।
प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए राहत कार्यों को लेकर प्रत्येक जिला स्तर में ई बुक लगभग तैयार हो चुका है। अब हमें मंडल स्तर पर भी ई बुक तैयार करना है। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ हमें भाजपा के पुराने संस्थापक सदस्यों की भी सूची तैयार करनी है एवं उन्हें साथ जोड़ते हुए सम्मान भी देना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीव संगठन है इसलिए हमें पद की लालसा त्याग कर मिलजुल कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाना है।
बैठक का संचालन पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय ने किया एवं आभार प्रदर्शन बेमेतरा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी तथा बलोदा बाजार जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े ने किया। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, बेमेतरा जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष फिर तू राम साहू अजय तिवारी राजा पांडे लोकनाथ पटेल,दयावन्त धर बांन्धे,संध्या परगनिहा,रघुनंदन तिवारी,सतीश कसार,टार्जन साहू,सन्तोषी साहू,सुरेंद्र ठाकुर,पुष्पा साहू,रीना साहू,विजय सुखवानी,भुनेश्वरी वर्मा,नन्दकुमारी कांठले,सुरेश सिंघानिया आदि शामिल हुए।
भिलाई नगर / शौर्यपथ / सेक्टर 5 स्थित गणेश मंदिर रोड के दोनों किनारे लगभग 1 किलोमीटर तक सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया! उन्होंने ऑनलाइन के माध्यम से ई लोकार्पण किया! लोकार्पण अवसर पर सेक्टर 5 के सौंदर्यीकरण से संबंधित चलचित्र को मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रदर्शित किया गया! इस दौरान महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव, अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी नीरज पाल, आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, उपायुक्त तरुण पाल लहरें उपस्थित रहे!
महापौर यादव ने माननीय मुख्यमंत्री जी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए गणेश मंदिर रोड के सौंदर्यीकरण कार्य के बारे में जानकारी प्रदाय की, वही महापौर के नेतृत्व में केक काटकर उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई दी! वार्ड क्रमांक 54 सेंट्रल एवेन्यू रोड से फॉरेस्ट एवेन्यू रोड, गणेश मंदिर जाने वाले सड़कों के दोनों ओर ब्यूटीफिकेशन के साथ ही ऐसे अनेकों कार्य किए गए हैं जो इस रास्ते को अपनी एक नई पहचान देगा! 7रू चौक के एंट्री पर ही एक अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा है इस चौक के समीप लगे हुए उद्यान के पास वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया है! जैसे ही गणेश मंदिर रोड में प्रवेश करेंगे वैसे ही दोनों ओर मनमोहक लैंडस्केप का नजारा मिलेगा! यह सौंदर्यीकरण भिलाई को अपनी एक नई पहचान दे रहा है, खेलकूद ग्राउंड से लेकर यहां पर अनेकों कार्य किए गए हैं! इस सड़क के दोनों तरफ महापौर निधि के 43 लाख 94 हजार की लागत से विभिन्न कार्य किए गए हैं! यहां से गुजरने वाले लोगों को एक अलग ही नजारा देखने को मिलेगा!
एंट्री पर ही वर्टिकल गार्डन अपनी ओर कर रहा है आकर्षित शहर के व्यस्तम प्रमुख चौक 7रू के पास स्थित उद्यान के सामने आई लव भिलाई लिखा हुआ वर्टिकल गार्डन तैयार किया गया है, यह गणेश मंदिर जाने वाले रोड के प्रवेश पर ही बनाया गया है, इससे होकर गणेश मंदिर रोड की ओर प्रवेश होता है! यहां से गुजरने वाले लोगों को यह अपनी ओर आकर्षित कर रहा है!
सड़क के दोनों किनारे लैंडस्कैपिंग का खूबसूरत नजारा वर्टिकल गार्डन से आगे बढ़ते ही गणेश मंदिर रोड की ओर प्रवेश होते ही दोनों तरफ सेंट्रल एवेन्यू रोड से फॉरेस्ट एवेन्यू रोड तक लैंडस्कैपिंग का कार्य किया गया है, अलग-अलग रंग के पौधों से सड़क किनारे को सुसज्जित किया गया है!
हरियाली एवं सौंदर्यीकरण के लिए शोभायमान पौधे रोपित किए गए है! पेवर ब्लॉक भी लगाया गया है!
सीसीटीवी कैमरा से लैस है सड़कें सड़कों के दोनों किनारे सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, विभिन्न आयोजनों के लिए साउंड सिस्टम लगाया गया है, दिन ही नहीं अपितु रात्रि में भी आकर्षक बनाने के लिए एलइडी रोप लाइट से पूरे रोड को सजाया गया है, सड़क को आकर्षक बनाने के लिए फाउंटेन स्थापित किया गया है!
क्रिकेट प्रैक्टिस ग्राउंड सहित अन्य खेल मैदान तैयार इसी सड़क पर खिलाडिय़ों के लिए क्रिकेट की प्रैक्टिस करने बॉलिंग मशीन युक्त क्रिकेट मैदान तैयार किया गया जहां बाल, मशीन द्वारा फेंका जाएगा, यहां पर आसानी से क्रिकेट खिलाड़ी अपना अभ्यास कर सकते हैं! इसके अतिरिक्त दो बैडमिंटन कोर्ट जोकि एस्ट्रोटर्फ ग्रास युक्त है तैयार किया जा चुका है, पिकल बाल ग्राउंड भी तैयार किया गया है! लोकार्पण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, दिवाकर भारती, जोहन सिन्हा, दुर्गा प्रसाद साहू, जी राजू, एल्डरमैन शमशेर बहादुर सिंह, नरसिंह नाथ, जिला प्रशासन से वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, निगम के जोन 5 के जोन आयुक्त महेंद्र पाठक, सहायक अभियंता कुलदीप गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे!
दुर्ग / शौर्यपथ /कोरोना से जंग में पूरा देश एक साथ खड़ा है और हर कोई दुसरो की मदद के लिए सदैव तत्पर रहा इसी भावना के साथ भिलाई के साहू समाज द्वारा एक पहल की गयी . साहू मित्र सभा भिलाई नगर के पदाधिकारियों ने कोरोना को हराने में मदद करने के लिए 61000 रूपये का चेक महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तथा महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक कर्म प्रभारी नीरज पाल को सौंपा इस दौरान आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी मौजूद रहे!
साहू मित्र सभा भिलाई नगर के अध्यक्ष द्वारिका साहू ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए साहू समाज ने पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों कि मदद के लिए तथा प्रदेश में कोरोनावायरस के रोकथाम के और भी बेहतर उपाय किए जा सकें इसलिए मुख्यमंत्री राहत कोष में राशि देकर अपना योगदान दिया है! महापौर देवेंद्र यादव ने कहा कि ऐसे ही मदद और सोच से कोरोना को हराने में सफलता मिलेगी! कोरोनावायरस से निपटने में शासन-प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। कोरोना वायरस की जंग हम सब को मिलकर लड़ना हाेगा। इसके लिए हम सब को अपने घर में ही रहना होगा, बहुत अत्यावश्यक कार्य के लिए ही बाहर निकले, मास्क एवं सोशल डिस्टेंस का पालन बेहद आवश्यक है। कोविड-19 के लिए दिए गए शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन कर हम कोरोना से जंग जीत सकते हैं! कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान कई मददगार लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान करने का काम किया है, इन सभी लोगों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।
मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता प्रदान करने के लिए चेक देने के दौरान साहू मित्र सभा, भिलाई नगर के उपाध्यक्ष मुन्ना लाल साहू, मंजूषा साहू, महासचिव अमोल दास साहू, कोषा अध्यक्ष खेद राम साहू, कार्यालय सचिव जीवन लाल साहू, सदस्य बाबूलाल साहू, सेक्टर 5 क्षेत्रीय साहू मित्र सभा के अध्यक्ष मिथिलेश साहू, सचिव हरि राम साहू, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका शांति साहू, प्रभात साहू, शैलबाला साहू एवं मनहरण साहू सहित समाज के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर के लिए रहत भरी खबर है . दुर्ग निगम के महापौर बाकलीवाल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी है . इसी के साथ अब महापौर बाकलीवाल एक बार फिर दुर्ग की जनता के समक्ष होंगे . बता दे कि महापौर ने 11 अगस्त को कोरोना टेस्ट कराया था जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद धीरज बाकलीवाल घर पर ही होम आइसोलेशन पर ट्रीटमेंट ले रहे थे। आज उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके लिए आज दोहरी खुशी का दिन है। यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई प्रेषित करते हुए धीरज ने कहा कि नवा छत्तीसगढ़ राज्य गढ़ने की दिशा में मुख्यमंत्री की नीतियों और कार्यक्रमों से प्रदेशवासियों में हर्ष है। बीते डेढ़ साल में मुख्यमंत्री ने अद्भुत प्रशासनिक दक्षता के साथ राज्य को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया है। यह मुख्यमंत्री के नेतृत्व कौशल का ही कमाल है कि न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की चर्चा हो रही है।
महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आवश्यक कार्य होने पर ही पूरी सावधानी के साथ घर से बाहर निकलें। बाकलीवाल ने कहा कि वे क्वारंटीन अवधि पूरी होते ही विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर की जनता को नगर निगम की अधिकाधिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और दुर्ग को मेट्रो शहर की तर्ज पर विकसित करने जनसेवा के मिशन में फिर जुटेंगे।
बाकलीवाल ने बताया कि मेडिकल टीम ने आज रैपिड टेस्ट किया जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर वे 28 अगस्त तक होम क्वारंटीन पर रहेंगे। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह लेकर नगर निगम के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। धीरज ने अपील करते हुए कहा है कि लोग अपने घरों पर ही रहें और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
दुर्ग / शौर्यपथ /भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है . शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश से चयनित शिक्षको को पुरस्कृत कर उनका सम्मान किया जाता है . प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ५ सितम्बर को चयनित शिक्षको का भारत सरकार सम्मान करेगी और भारत के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति के हांथो ये सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको को मिलेगा इस वर्ष सम्मान प्राप्त शिक्षकों की घोषणा कर दी गयी गई है। जिसमें पूरे देश से 47 शिक्षकों को चयनित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ से एकमात्र शिक्षिका सपना सोनी, व्याख्याता (भौतिक शास्त्र) जो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में पदस्थ हैं का चयन किया गया है। पूरे देश से विभिन्न राज्यों केन्द्र शासित प्रदेश एवं स्वतंत्र एजेंसियों से 153 शिक्षकों का राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा साक्षात्कार लिया गया। जिसमें से सपना सोनी का चयन किया गया है।
सपना सोनी ने अपनी समर्पित शिक्षण नवीन व आधुनिक शिक्षण विधियों के द्वारा अथक प्रयास से विद्यार्थियों के शिक्षा व जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। जिसमें जनसहयोग से वह 2014 में जिले के शासकीय स्कूलों में पहला स्मार्ट क्लास, वर्ष 2014 से ही आईसीटी के माध्यम से नवीन शिक्षण प्रविधियों द्वारा अध्यापन, हिंदी माध्यम में ई कंटेन्ट विकसित कर विद्यार्थियों के अधिगम को सरल, रुचिकर व प्रभावशाली बनाया, एजुकेशनल वीडियोज के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाना, संस्था में अंतरिक्ष विज्ञान क्लब के स्थापना व क्रियान्वयन द्वारा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृृष्टिकोण उत्पन्न करना, संस्था में विज्ञान कार्नर के माध्यम से वैज्ञानिक अभिवृत्ति उत्पन्न किया।
विगत 12 वर्षों से संस्था के विद्यार्थीगण इनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृृत हो रहे हैं आदि प्रमुख उपलब्धियों के आधार पर इनका चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए किया गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेसियों द्वारा छत्तीसगढ़ के मुखिया का जन्मदिन जिले में स्थित गौठानो में मनाया गया जहा सभी कांग्रेसियों ने अपनी अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौठान की रखरखाव , चारा , शेड निर्माण आदि का सहयोग दिया . दुर्ग जिला मुख्यालय में भी आज कांग्रेस के नेताओ द्वारा मुख्यमंत्री बघेल का जन्म दिन पुलगांव स्थित गोठान में मनाया गया जहा गोधन के लिए चारा की व्यवस्था आदि की गयी . दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेसी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही पुलगांव स्थित गौठान में पहुँचाने लगे . दुर्ग कांग्रेस के नेता पूर्व विधायक प्रदीप चौबे , लक्ष्मण चंद्राकर , पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर , राजेन्द्र साहू , मुकेश चंद्राकर , सभापति राजेश यादव सहित युवा कांग्रेस , महिला कांग्रेस सहित निगम के पार्षद भी उपस्थित रहे .
मिडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता राजेन्द्र साहू ने बताया कि इस बार जिले सहित पुरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए क्षेत्र के गौठान का चयन किया और गौठान में यथाशक्ति सभी ने दान किया . वही एनएसयुआई ने जहाँ २००० रूपये का चेक सहित ८ क्विंटल सुखा चारा दिया तो युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान किया गया . मिडिया से चर्चा के दौरान पूछे गए सवाल जिसमे भाजपा की राष्ट्रिय महासचिव डॉ. सरोज पाण्डेय द्वारा छत्तीसगढ़ में यूपी के किसानो का पोस्टर लगाने की बात पर राजेन्द्र साहू ने कहा कि अगर सरोज पाण्डेय जी ऐसा सोंचती है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है क्योकि किसी भी भाजपा शासित प्रदेश में किसानो को २५ सौ रूपये के समर्थन मूल्य पर चावल का क्रय नहीं किया जा रहा है . क्योकि छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल है ,समृद्ध छत्तीसगढ़ , सुघड़ छत्तीसगढ़ है इसलिए छत्तीसगढ़ के किसानो का फोटो यूपी वाले लगायेंगे .
नई दिल्ली / शौर्यपथ / अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट्स की ओर से उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन में अपने उपराष्ट्रपति के स्वीकृति भाषण के दौरान परिवारों के महत्व को छुआ. इस दौरान उन्होंने कहा, 'परिवार मेरी बहन है, परिवार मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं, मेरी भतीजियां और मेरे ग्रैंड चिल्ड्रन है. परिवार मेरे अंकल, मेरी आंटियां और मेरी चिट्टीस है.' चिट्टी तमिल भाषा का शब्द है. कमला हैरिस के इस शब्द के बोलते ही भारत में उनकी ट्विटर पर जमकर तारीफ मिलने लगी.
पिछले हफ्ते, डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन ने सीनेटर कमला हैरिस को अपने साथी के रूप में चुना था. एक निर्णय जिसने उन्हें पहली अश्वेत महिला बनाया और अमेरिका में एक प्रमुख पार्टी के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में चुनी जाने वाली पहली एशियाई-अमेरिकी महिला बनने का अवसर दिया. हैरिस, जिनकी मां भारत से थीं और पिता जमैका से थे उन्होंन ने बुधवार को इतिहास रचा जब उन्होंने उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक नामांकन स्वीकार किया.
55 वर्षीय हैरिस ने अपने उपराष्ट्रपति के स्वीकृति भाषण में, अपनी मां श्यामला गोपालन को एक विशेष उल्लेख दिया, जो चेन्नई में पैदा हुई थीं और 19 वर्ष की आयु में डॉक्टरेट कार्यक्रम के लिए अमेरिका चली गईं थी.
हैरिस ने कहा, 'मां ने हमें गर्वीली ब्लैक लेडी के तौर पर बढ़ने में मदद की और हमें अपनी भारतीय विरासत के बारे में जानने और उस पर गर्व करना सिखाया.''
आपको बता दें कि तमिल भाषा में चिट्टी का मतलब आंटी होता है. हैरिस ने अपने परिवार के बारे में बात की, जिसमें उनके पति डग, उनके "सुंदर बच्चे, कोल और एला", भतीजी, गोड चिल्ड्रन, चाचा, चाची और उनकी चिट्टियां शामिल थीं. कमला हैरिस ने कहा, "परिवार मेरे चाचा, मेरे चाची और मेरी चिट्टी हैं"चिट्टी तमिल भाषा का शब्द है. कमला हैरिस के इस शब्द के बोलते ही भारत में उनकी ट्विटर पर जमकर तारीफ मिलने लगी.
शेफ और टीवी होस्ट पद्मा लक्ष्मी, जो चेन्नई में पैदा हुई थीं और उन्होंने पहले हैरिस को भाषण में चिठ्ठी के उपयोग के बारे में ट्वीट कि ये सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे.
खबरों के मुताबिक हैरिस ने एक बार भारत में अपनी चिठ्ठी या चाची को एक हिंदू मंदिर में सौभाग्य के लिए नारियल तोड़ने के लिए कहा था, जब वह 2010 में कैलिफोर्निया के अटॉर्नी आम चुनाव में मैदान में थीं.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने "हाउ कमला हैरिस फैमिली इन इंडिया हेल्प्ड शेप हर वेल्यूज" शीर्षक से एक लेख में कहा कि जब हैरिस कैलिफोर्निया अटॉर्नी जनरल के लिए चुनाव लड़ रही थीं, तो उन्होंने चेन्नई में अपनी चाची सरला गोपालन को फोन किया और उन्हें बेसेंट नगर में समुद्र तट के किनारे स्थित एक हिंदू मंदिर में सौभाग्य के लिए नारियल तोड़ने के लिए कहा, जहां वह बचपन में अपने दादा के साथ घूमने जाती थी. कमला हैरिस ने अपनी भारतीय जड़ों के बारे में बात की और अपने दादाजी के साथ-साथ बिताए समय को भी याद किया.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / ग्वालियर पांच महीने पहले कांग्रेस छोड़ने के बाद ग्वालियर में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हुंकार भरी. ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बीजेपी के लिये तीन दिवसीय सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए सिंधिया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के आला नेता शनिवार को ग्वालियर में थे, हालांकि ये मौका विपक्ष में बैठी कांग्रेस के लिए भी एक शक्ति प्रदर्शन साबित हुआ. ग्वालियर में सिंधिया के आगमन के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तीन स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया. वैसे कोरोना महामारी के दौर में दोनों पार्टियों के शक्ति प्रदर्शन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग और महामारी के सारे प्रोटोकॉल के नेताओं ने तोड़ दिया.
इस मौके पर पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को सिंधिया को काले झंडे दिखाने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया, हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए, बीजेपी सरकार में मंत्री रह चुके बालेंदु शुक्ला ने भी ग्वालियर के दूसरे हिस्से में गिरफ्तारी दी . इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के साथ सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. ग्वालियर चंबर की 16 विधानसभा सीटों पर आने वाले महीनों में उपचुनाव होंगे.
इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिवराज ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहने वाले कांग्रेसियों से उल्टा सवाल पूछ लिया कि मोतीलाल नेहरू और सुभाषचंद्र बोस ने भी एक जमाने में कांग्रेस छोड़ी थी. क्या कांग्रेस उन्हें भी गद्दार मानती है. सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस में परिवार की भक्ति की परंपरा है. जो ऐसा नहीं करता, उसे गद्दार कहा जाता है. शिवराज ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस चौधरी चरण सिंह से लेकर एनडी तिवारी और ममता बनर्जी को भी अन्य राजनीतिक संगठनों के गठन के लिए .. कांग्रेस छोड़ने के लिए गद्दार मानती है.
इस मौके पर सिंधिया के गले में मौजूद तिरंगा दुपट्टे पर भी कांग्रेस ने तंज किया, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सिंधिया पर तंज कसते हुए कहा कि उनके अंदर शायद अभी भी कसक बाकी है. शर्मा ने सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की तस्वीर ट्वीट कर लिखा, “महाराज ने पार्टी भले ही बदल ली है , लेकिन गमछा नहीं बदला है। कुछ कसक अभी भी बाकी है शायद!!” सिंधिया ने मप्र में अपनी पुरानी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ तीखा हमला किया। उन्होंने कहा भोपाल में राज्य सचिवालय 15 महीने के कांग्रेस शासन के दौरान बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के केंद्र में बदल गया था. ” सिंधिया ने कहा, "कांग्रेस को जो पसंद है उसे कहने दो, लेकिन वास्तविकता यह है कि मैंने पार्टी छोड़ दी और राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए सरकार से समर्थन वापस ले लिया."
नई दिल्ली / शौर्यपथ / तमिलनाडु में हिंदी को लेकर उस वक्त एक नया विवाद खड़ा हो गया जब द्रमुक ने आरोप लगाया कि आयुष विभाग द्वारा आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में योग और प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े उन पेशेवरों को बैठक छोड़कर जाने को कहा गया, जो हिंदी नहीं समझ सकते थे. विपक्षी दल ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख एम के स्टालिन ने आरोप लगाया कि इस प्रकरण ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के अधिकारियों के जरिये हिंदी थोपने के एजेंडे का “पर्दाफाश” हो गया है. वहीं, पार्टी सांसद कनिमोई ने आयुष मंत्री श्रीपद येस्सो नाइक को पत्र लिखकर मामले में जांच की मांग की है.
यह मामला हाल ही में कनिमोई द्वारा किये गए उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी ने उनके हिंदी नहीं बोल पाने पर पूछा था क्या वह भारतीय हैं? इसके बाद एक बार फिर “हिंदी थोपे जाने” की बहस शुरू हो गई.
स्टालिन ने एक बयान में आरोप लगाया कि आयुष सचिव राजेश कोटेचा ने “हिंदी को लेकर अहंकार और आक्रामकता भरा व्यवहार दिखाते हुए योग और प्राकृतिक चितित्सा से जुड़े 37 पेशेवरों को धमकाते हुए कहा कि अगर वे हिंदी नहीं जानते हैं तो ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र छोड़कर चले जाएं.” उन्होंने इसकी निंदा की.
स्टालिन ने शनिवार को कहा, “यह शर्मनाक है कि सचिव स्तर के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने भाषायी पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर ऐसा असभ्य व्यवहार किया.” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि ऐसी घटना फिर न हो और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी से कहा कि वह मोदी सरकार पर दबाव डालें कि केंद्र सरकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम और बैठकें सिर्फ अंग्रेजी में ही हों.
उन्होंने आरोप लगाया, “केंद्र की भाजपा सरकार हिंदी को अपना पहला एजेंडा रखकर लगातार काम कर रही है,” और अन्य भाषाओं खासकर तमिल को हाशिये पर डालने की कोशिश कर रही है.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दल मिलकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत हासिल करेंगे. बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय डिजिटल बैठक के समापन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए नड्डा ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा और उन पर ‘‘हल्की'' राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘‘जब-जब भाजपा, नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) एक साथ आई हैं, तब-तब राजग की जीत हुई है. इस बार भी हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यशस्वी होंगे.''
जेपी नड्डा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजग के सहयोगियों जनता दल यूनाइटेड और लोजपा के बीच लगातार वाकयुद्ध चल रहा है. लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान कोरोना महामारी के मद्देनजर बिहार चुनाव टालने की मांग करते आ रहे हैं. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण और बाढ़ की स्थिति को लेकर भी वह नीतीश कुमार पर लगातार सवाल उठाते आ रहे हैं. पासवान के इन बयानों को लेकर जदयू के नेता उन्हें निशाने पर भी लेते रहे हैं.
बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मोदी जी का संदेश पहुंचाना है, भारत सरकार का संदेश भी पहुंचाना है और राजग द्वारा... नीतीश जी के द्वारा किए गए कार्य को भी नीचे तक ले जाना है. नीतीश जी के नेतृत्व में हम अगले चुनाव में जा रहे हैं. हम सबको पूरी ताकत के साथ लगना है.''
विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि न तो उनके पास कोई विचार है और न ही कोई दृष्टि. उन्होंने कहा, ‘‘मैं विपक्ष पर कोई कटाक्ष करूं, इसकी कोई जरूरत नहीं है. लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि बिहार या अन्य स्थानों पर उसकी ताकत खत्म हो गई है. विपक्ष के पास न कोई ताकत है, न विचार है, न दृष्टि है और ना ही मन में सेवा का कोई संकल्प है. उन्होंने कहा, ‘‘थोथी राजनीति... हल्की राजनीति...वे इससे ऊपर नहीं उठ सकते.''
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को भाजपा और राजग से उम्मीद है. नड्डा ने कहा, ‘‘हम यह गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमने उनकी तकदीर और तस्वीर बदलने में योगदान किया है और आगे भी करेंगे.'' उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि उन्हें न सिर्फ बीजेपी की जीत सुनिश्चित करनी है बल्कि सहयोगी दलों के कंधों को भी मजबूती देनी होगी.
जेपी नड्डा ने कहा कि ‘‘भाजपा केवल उन सीटों की ही लड़ाई नहीं लड़ेगी जहां से उसके उम्मीदवार खड़े होंगे बल्कि सभी बूथों पर लड़ेगी और पार्टी के सभी सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी.'' उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में छोटी-छोटी बैठकें और घर-घर जाकर प्रचार करना सबसे प्रभावी होने वाला है. इस दौरान सभी को अपनी सुरक्षा भी करनी है और साथ-साथ राजनीतिक मुद्दों को जनता तक पहुंचाना भी है.
नड्डा ने कहा कि बिहार के लिए केंद्र की ओर से कई पैकेजों की घोषणाएं की गई थीं, जिसे अक्षरशः जमीन पर उतारा गया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के विकास के लिए कृतसंकल्पित हैं. केंद्र सरकार की योजनाओं और कोविड-19 महामारी के दौरान केंद्र व राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्योरा देते हुए नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन उपलब्धियों के बारे में बूथ स्तर पर लोगों को बताएं. भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमने कोरोना के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी है और बाढ़ की विभीषिका से भी जान-माल की सुरक्षा की है.''
कोरोना के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए नड्डा ने कहा उन्होंने देश की 130 करोड़ जनता को साथ लेकर जिस रणनीति के साथ लड़ाई लड़ी है, वह दुनिया में एक मिसाल है.
कार्यक्रम में नड्डा के साथ यहां दिल्ली मुख्यालय में रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय और आरके सिंह उपस्थित थे. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस भी इसमें शामिल हुए. पटना में इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी सहित अन्य नेता मौजूद थे.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
