August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    डिजनी प्लस हॉटस्टार के नए क्राइम ड्रामा 'रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस' से सुपरस्टार अजय देवगन कर रहे हैं अपना डिजिटल डेब्यू, ट्रेलर हुआ रिलीज.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    क्या इंसानियत पर भरोसा करनेवाले व्यक्ति को अपना सब कुछ बचाने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है? डिजनी प्लस हॉटस्टार की नई क्राइम थ्रिलर 'रुद्र-द एज ऑफ डार्कनेस' अपराधियों की गहरी मानसिकता को दर्शाती है. जाने-माने निर्देशक राजेश मापुस्कर द्वारा निर्मित, यह साइकोलॉजिकल क्राइम ड्रामा सीरीज Ajay Devgn की डिजिटल डेब्यू होगी, जो इस फिल्म में एक दमदार पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आएंगे. छह एपिसोड की यह सीरीज प्रतिष्ठित और विश्व स्तर पर सफल ब्रिटिश शो 'लूथर' की भारतीय प्रस्तुति है. इस क्राइम ड्रामा शो में राशि खन्ना, ईशा देओल, अतुल कुलकर्णी, अश्विनी कालसेकर, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी और सत्यदीप मिश्रा प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आएंगे. यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम और बंगाली में भी उपलब्ध होगी.

    इस वेब सीरीज को लेकर एक्टर अजय देवगन कहते हैं, 'डिजिटल स्ट्रीमिंग की दुनिया ने मुझे हमेशा से अपनी ओर आकर्षित किया है, और मैं रूद्र जैसे आकर्षक किरदार, शीर्षक और दमदार कॉन्टेंट के साथ अपने डिजिटल अभिनय की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्साहित हूं. इस किरदार की बारीकी, बहुआयामी व्यक्तित्व, धैर्य ने मुझे बेहद लुभाया है यह कुछ ऐसा है जिसे दर्शकों ने भारतीय इंटरटेनमेंट में पहले कभी नहीं देखा होगा. मैं बेहद उत्साहित हूं कि देशभर के मेरे फैंस रुद्र के जादू को स्क्रीन पर जीवंत होते देखेंगे. मैं उम्मीद करता हूं इस शो को भी लोग उतना ही प्यार करेंगे जितना उन्होंने मेरे पिछले काम को किया है.'

     

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    बिहार-झारखंड में युवा रोजगार के लिए सड़कों पर हैं. RRB-NTPC की परीक्षा में धांधली, मनमानी और लेट-लतीफी के खिलाफ युवा आंदोलन (Youth Protest for Job) कर रहे हैं. एक तरफ सरकार दमन चक्र चला रही है तो दूसरी तरफ युवाओं को समस्या हल करने का आश्वासन भी दे रही है लेकिन सरकार की नींद तब खुली, जब छात्रों ने आक्रोशित होकर ट्रेनें रोकीं, आगजनीं की और सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया.

    सरकर चाहती तो इसे रोका जा सकता था. सरकार चाहती तो समय पर युवाओं को नौकरी मिल सकती थी और अगर अभी भी सरकार चाहे तो हर साल लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सकती है क्योंकि अभी भी देश में लाखों नौकरियों के अवसर मौजूद हैं.

     
    किस मंत्रालय में कितने पद खाली?

    रेलवे में 2,37,295 पद खाली है. मंज़ूर पदों की तुलना में 15 प्रतिशत पद खाली हैं. गृह मंत्रालय में 1,28,842 पद खाली हैं. यहां भी 12 प्रतिशत पद खाली हैं. साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग में 66 प्रतिशत पद खाली हैं और कुल खाली पदों की संख्या 12,444 है, वहां सिर्फ 4217 लोग ही काम कर रहे हैं.

    हर साल एक करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय PMO में भी 26 प्रतिशत पद खाली हैं. जल संसाधन, नदी विकास और गंगा मंत्रालय में 4557 पद खाली हैं, जो 42 फीसदी है. अगर मां गंगा के नाम पर भी युवाओं को नौकरी मिल जाती तो साढ़े चार हजार लोगों का कल्याण हो जाता. देश के लिए नीति बनाने वाले आयोग NITI AYOG का हाल भी अन्य मंत्रालयों की ही तरह है. वहां भी 32 प्रतिशत पद खाली हैं.

     

    इस गाने को खुद भाईजान यानी Salman Khan ने गाया और कंपोज किया है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    सलमान खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने से जुड़ी ताजा अपडेट भी फैन्स संग साझा करते हैं. ऐसी ही एक लेटेस्ट अपडेट अपने बारे में देते हुए एक्टर ने बताया है कि उनका नया गाना ‘Dance With Me' आउट हो गया है. इस बात की जानकारी एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. सलमान ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा है, “डांस विथ मी सॉन्ग आउट हो गया है. सुनो देखो और बताओ कैसा लगा”. इसके साथ ही Salman Khan ने गाने का लिंक भी अपनी पोस्ट में शेयर किया है.

    बता दें इस गाने को खुद भाईजान यानी Salman Khan ने गाया और कंपोज किया है. गाने की शुरुआत कुछ इस तरह से होती है, “मम्मी, कम डांस विद मी...मामा कम डांस विद मी...”. कुछ ही देर में गाने को लाखों की संख्या में व्यूज आ गए हैं. वीडियो में सलमान खान के परिवार के लोग और इंडस्ट्री के कई सितारे दिखाई दे रहे हैं. Salman Khan के इस म्यूजिक वीडियो के रिलीज होते ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. लोग इस गाने को जमकर रीट्वीट कर रहे हैं.

    एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “लव यू भाई. थैंक यू गाने के लिए”. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, “आपका गाना है. मस्त ही होगा”. वहीं एक और यूजर ने लिखा है, “भाई का जवाब नहीं. कुछ भी बना देते हैं”. एक तरफ जहां Salman Khan के चाहने वालों को ये गाना खूब पसंद आ रहा है, वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करने लगे हैं.

     

     

    शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मतगणना तक साथ हैं. यदि उनकी (सपा) सरकार बनती है, तो आजम खान (उनकी सरकार में) बैठेंगे और जयंत भाई बाहर हो जाएंगे.

    मुजफ्फरनगर /शौर्यपथ/

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इससे एक दिन पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के जयंत चौधरी के साथ यहां भाजपा पर तीखा निशाना साधा था. यादव ने कैराना से हिंदुओं के पलायन के भाजपा के चुनावी मुद्दे और जयंत चौधरी को भाजपा के चुनाव बाद गठबंधन की पेशकश को यह कहते हुए खारिज कर दिया था, "उनका निमंत्रण कौन स्वीकार कर रहा है? कल्पना कीजिए कि उनकी कैसी हालत हो रखी है कि जिसकी वजह से उन्हें साथ आने के लिए न्योता देने को मजबूर होना पड़ रहा है. चौधरी ने भी पहले यह कहते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया था कि वह "चवन्नी" नहीं हैं कि वह इतनी आसानी से पलट जाएंगे.

    शाह ने एक कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मतगणना तक साथ हैं. यदि उनकी (सपा) सरकार बनती है, तो आजम खान (उनकी सरकार में) बैठेंगे और जयंत भाई बाहर हो जाएंगे. उनके उम्मीदवारों की सूची बता सकती है कि चुनाव के बाद क्या होगा.' उन्होंने अखिलेश यादव को भी चुनौती देते हुए कहा, ''अखिलेश बाबू को शर्म भी नहीं आती, कल उन्होंने यहां कहा था कि कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है. अखिलेश बाबू, आज मैं एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अपना आंकड़ा देने आया हूं, अगर आप में हिम्मत है, कल एक संवाददाता सम्मेलन में अपने शासन के आंकड़े घोषित करें.'

     

     

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर की थी घोषणा
    जगदलपुर /शौर्यपथ/

    गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप शहीद गुण्डाधुर राज्य स्तरीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना की तैयारियां शुरु हो गई हैं। इस अकादमी में बस्तर के खिलाड़ियों के साथ-साथ राज्य के उत्कृष्ट तीरंदाजों को आवासीय एवं गैर आवासीय उच्च स्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा प्राप्त होगी।

    खिलाड़ियों को विश्वस्तर की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय मापदण्डों के अनुरूप जगदलपुर क्रीड़ा परिसर में 120 मीटर का सुरक्षित आरचरी रेंज तैयार किया गया है। इसमें इंडियन आरचरी के साथ ओलम्पिक के इंवेन्ट रिकर्व एवं कम्पाउंड के 50 - 60 खिलाड़ी एक साथ एक समय में अभ्यास व प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। 30 मीटर इंडोर आरचरी रेंज की भी सुविधा खिलाड़ियों के लिए तैयार की गयी है, ताकि बरसात के दिनों में भी प्रशिक्षण प्रभावित न हो। 50 गुना 30 मीटर के विशाल कवर्ड शेड सहित ट्रेनिंग सेन्टर भवन में खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, रेस्ट रूम, प्रशिक्षक के लिए रूम, टेक्निीकल विडीयो एनालिसेस रूम, स्टोर रूम, आफिशियल लाउंच आदि का निर्माण किया गया है।

    अकादमी के लिए निर्धारित मापदण्डों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आवासीय प्रशिक्षण के साथ शिक्षा आदि की भी सुविधा प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण के लिए स्थानीय प्रशिक्षक के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता, ओलम्पिक आदि में पदक प्राप्त खिलाड़ी या उनकी संस्था से अनुबंध कर विश्वस्तरीय प्रशिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इससे राज्य के खिलाड़ी भी ओलम्पिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयार किए जा सकेंगे। इसके लिए शासन के साथ-साथ सी.एस.आर. का भी सहयोग लिया जायेगा। अकादमी संचालन के लिए प्रशासनिक ढांचें के साथ कीमती प्रशिक्षण सामग्री, सायकलॉजिकल, मेंटल तथा फिजिकल सेन्टर का प्रावधान किया जाएगा।

    अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ना भी लक्ष्य

    अकादमी का उद्देश्य राज्य के तीरंदाज खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाओं, उपकरणों, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के माध्यम से ओलम्पिक में मेडल के लक्ष्य को हासिल करना है। इसके माध्यम से आदिवासी अंचलों पारम्परीक खेल के लिए युवाओं को प्रोत्साहित कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। शासन की उत्कृष्ट खिलाड़ी नीति के तहत उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। अकादमी की नियमावली का निर्धारण कर प्रशासकीय एवं प्रशिक्षण अमले द्वारा उसका क्रियान्वयन किया जाएगा। खिलाडियों की आवास, चिकित्सा, शिक्षा, खेल प्रतियोगिताओ में प्रतिनिधित्व, नियमित प्रशिक्षण, बीमा आदि की सुविधाएं अकादमी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

    अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर होगा खिलाड़ियों का चयन

    अकादमी में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसमें एन्थ्रोपोमेट्रिक मेजरमेंट- आई डोमिनेंट टेस्ट, ब्रीथ एण्ड विकनेस, ड्रा लेंग्थ टेस्ट, लंग्स केपेसिटी, चेस्ट एक्सपोंशन, कार्डियो एफिसिएंसी, स्पेसिफिक फीटनेस टेस्ट- इण्डोरेंस स्ट्रेंग्थ, बॉडी कार्डिनेशन एण्ड बैलेंस, जनरल बैटरी टेस्ट, टूर्नामेंट स्कोर - इण्डियन राउण्ड 30 मीटर, रिकव्हर, कम्पाउंड राउण्ड 50 मीटर 70 मीटर, मनोविज्ञान एवं मानसिक फिटनेस टेस्ट -खेल में रूचि, खेल के प्रति समर्पण, व्यवहार आचरण, आत्मविश्वास, मेडीकल फिटनेस - मान्यता प्राप्त चिकित्सालय के अधिकृत चिकित्सक द्वारा प्रमाणित स्वास्थ प्रमाण पत्र शामिल हैं। उक्त टेस्ट के साथ जूनियर एवं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों का प्राथमिकता दी जायेगी।

    अकादमी के माध्यम से आर्चरी फेडरेशन आफ इंडिया से एफिलेशन प्राप्त कर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण कैम्प के आयोजन कराये जा सकेगें। साथ ही ओलम्पिक मेडल विजेता खिलाड़ियों के द्वारा संचालित अकादमियों से अनुबंध कर उनके स्वयं के अनुभव व प्रशिक्षकों का लाभ अकादमी के खिलाड़ियों को प्राप्त हो सकेगा। अकादमी में उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर खेलो इंडिया के अंतर्गत भारतीय खेल प्राधिकरण के उच्च स्तरीय प्रशिक्षण केन्द्र की सुविधा के भी प्रयास किये जाएंगे।

    धमतरी जिले की पूर्णिमा बंजारे को मिली राहत

    बायोमेट्रिक प्रणाली से पलौद के उचित मूल्य के दुकान से उठाया राशन

    मुख्यमंत्री और राज्य शासन के प्रति जताया आभार

    नई व्यवस्था में राशनकार्ड धारी परिवारों को देश के किसी भी राशन दुकान से राशन लेने की सुविधा

    रायपुर /शौर्यपथ/

    वन नेशन वन राशन कार्ड व्यवस्था लागू होने के बाद अब किसी भी राशन दुकान से खाद्यान्न लिया जा सकता है। इससे मजदूरी करने राज्य में अथवा राज्य के बाहर अन्य स्थान पर जाने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत हो रही है। पहले इन मजदूरों को राशन लेने के लिए अपने गांव के राशन दुकान जाना पड़ता था। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में लागू की जा रही इस नई व्यवस्था के तहत राज्य के समस्त राशनकार्ड धारियों को आधार कार्ड प्रमाणीकरण कर बायोमेट्रिक प्रणाली से जोड़ा जा रहा है। इसके बाद राशन उपभोक्ताओं को किसी भी राशन दुकान से राशन उठाने की सुविधा मिलेगी।

    वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था प्रदेश के सभी जिलों में लागू की जा रही है।

    इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चरणबद्ध ढंग से राशन दुकानों में आधार कार्ड के जरिए उपभोक्ता के सत्यापन के लिए राशन दुकानों में ई-पॉस मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। रायपुर जिले में इस नई व्यवस्था का क्रियान्वयन शुरू हो गया है। रोजी रोटी की तलाश में अन्य जिलों से आए मजदूर परिवारों को इसका लाभ मिलना भी शुरू हो गया है। ग्राम पलौद में ऐसी एक महिला  पूर्णिमा बंजारे है। उन्हे इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।

     पूर्णिमा बंजारे और उसका परिवार बेहतर रोजगार के सिलसिले में धमतरी से रायपुर आया हुआ है। यह परिवार मूलतः धमतरी जिले के ग्राम शंकरदाह, ग्राम पंचायत हरफ्तराई का रहने वाला है। वर्तमान में यह परिवार आरंग विकास खंड ग्राम पलौद में संचालित निर्माण कार्य में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा है। पूर्णिमा बंजारे के पति  रूस्तम बंजारे ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को 04 दिसम्बर 2021 को पत्र प्रेषित कर राशन उठाने में आ रही दिक्कत के संबंध में अवगत कराते हुए उन्हें उनके कार्यस्थल के आस-पास के उचित मूल्य के दुकान के माध्यम से राशन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था।

    राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने  बंजारे के आवेदन को संज्ञान में लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल उन्हें राशन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद श्री रूस्तम बंजारे को ई-पॉस के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण से वर्तमान निवास स्थान पलौद के उचित मूल्य दुकान से राशन वितरण शुरू हो गया है। इस परिवार ने माह जनवरी 2022 का राशन उठाया है। बंजारे के परिवार ने राशन उठाव की व्यवस्था उनके कार्यस्थल के निकट कराने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

     बंजारे ने बताया कि उन्हें हर महीने पीडीएस का राशन लेने के लिए मजदूरी से दो दिन की छुट्टी लेकर 200 किलो मीटर दूर धमतरी जिले के हरफ्तराई ग्राम जाना पड़ता था जिससे मजदूरी और पैसे दोनों का नुकसान होता था। इस नई व्यवस्था से उन्हें अब अपने गांव जाने की जरूरत नही है। उन्होंने बताया कि उन्हें नई व्यवस्था से काफी सुविधा मिली है। गौरतलब है कि नई व्यवस्था से ऐसे लोग जिन्हें काम-काज के सिलसिले में अन्य स्थान जाना पड़ता है उन्हें अब अपने राशन के लिए चिंतित नहीं होना पड़ेगा। अन्य राज्यों में भी लोग अब अपना राशन उठा सकेंगे।

    उल्लेखनीय है कि इस नई व्यवस्था के तहत कोकड़ी, जिला गोंदिया महाराष्ट्र की प्राथमिक राशनकार्डधारी  पार्वती पति जनकदास जंदामल ने भी शासकीय उचित मूल्य की दुकान तिरपानगढ़ विकासखंड छुरिया जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से राशन का उठाव कर रही है। पार्वती को पात्रता अनुसार 15 किलो चावल का वितरण किया जा रहा है। इस तरह बायोमेट्रिक प्रणाली से राशन प्राप्त करना आसान होे गया है। वन नेशन वन राशन कार्ड की इस नई व्यवस्था में राज्य में ई-पॉस के माध्यम से पीडीएस के राशन सामग्री वितरण से अब राज्य का कोई भी राशनकार्डधारी अथवा अन्य राज्य के राशनकार्डधारी छत्तीसगढ़ के किसी भी जिले के उचित मूल्य दुकान से अपनी सुविधानुसार अपना राशन का उठाव कर सकते हैं।

     

    सौंदर्या बीएस येदियुरप्पा की बड़ी बेटी पदमा की बेटी है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर कर दी है. बता दें कि सौंदर्या एक डॉक्टर थीं. दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी.

    बेंगलुरु /शौर्यपथ/

    कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा की नातिन (बड़ी बेटी की बेटी) बेंगलुरु स्थित घर में मृत पाई गई हैं. पुलिस के मुताबिक- 30 वर्षीय सौंदर्या को फांसी पर लटका पाया गया. पुलिस ने "अननेचुरल डेथ" का मामला दर्ज किया है. पुलिस को संदेह है कि सौंदर्या ने आत्महत्या की हो सकती है, लेकिन जांच जारी है.बता दें कि सौंदर्या बीएस येदियुरप्पा की बड़ी बेटी पद्मावती की बेटी है. पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर कर दी है. बता दें कि सौंदर्या एक डॉक्टर थीं. दो साल पहले ही उनकी शादी हुई थी.

     

     

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    सपा के नेता अखिलेश यादव ने आज आरोप लगाया है कि उनके हेलीकॉप्टर को बिना किसी कारण के दिल्ली में रोक कर रखा गया, हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने जानकारी दी कि उन्हें उड़ान भरने की इजाजत मिल गई है. बता दें कि अखिलेश यादव को आज जयंत चौधरी के साथ मुजफ्फरनगर में प्रेस वार्ता करनी है, लेकिन उनके चॉपर को दिल्ली में ही रोका हुआ था. इसे लेकर अखिलेश ने ट्वीट भी किया कि हेलीकॉप्टर रोक सकते हो, हौसलों को नहीं. जनता सब समझ रही है.

    राष्ट्रीय लोकदल के नेता रोहित अग्रवाल ने भी इस बाबत कू किया था. अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर को रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है और संविधान की हत्या है. भारतीय जनता पार्टी अपनी हार देख रही है, इसलिए ऐसी हरकत कर रही है. हेलीकॉप्टर अभी भी बिना कोई कारण बताए दिल्ली में रुका है और उसे मुजफ्फरनगर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही, जबकि भाजपा के एक शीर्ष नेता ने अभी यहां से उड़ान भरी है. यह हारी हुई भाजपा की हताश साजिश है. जनता सब समझ रही है....

     

    हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ/

    आंखे सुबह से शाम तक आपके लिए इतनी मेहनत करती हैं तो आपका भी फर्ज बनता है कि आप उन्हें वो पोषक तत्व दें जिनकी उन्हें जरूरत हैं.


    आंखों की सेहत एक अच्छे लाइफस्टाइल और अच्छी डाइट पर निर्भर करती है. आपकी डाइट जितनी पोषण से भरपूर होगी आपकी आंखें भी उतनी ही स्वस्थ्य रह पाएंगी. ये सिर्फ आंखों की रोशनी तेज बनाए रखने के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियां भी हैं जिन्हें आप हेल्दी डाइट से दूर रख सकते हैं. वैसे तो हम सभी जानते हैं कि गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है लेकिन गाजर के साथ-साथ ऐसे और भी खाद्य पदार्थ हैं जो आपकी आंखों की सेहत बनाए रखते हैं.

    आंखों को स्वस्थ्य रखने वाले फूड

    बादाम

    बादाम में विटामिन-ई होता है. विटामिन उन अणुओं से हमारी रक्षा करता है जो शरीर के हेल्दी टिशूज को टार्गेट करते हैं. ये आंखों पर स्मोक जैसे फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को भी कम करता है. आप इनका सेवन रोज कर सकते हैं.

    पपीता

    इसमें मौजूद विटामिन-सी आंखों को एंटीऑक्सीडेंट प्रोटेक्शन देता है जिसकी आंखों को जरूरत होती है. इसलिए पपीता खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा.

    संतरा

    संतरे में भी विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होती है. ताजा फल आंखों की रक्त वाहिनियों को भी स्वस्थ्य रखते हैं. अन्य पोषण तत्वों के साथ मिलकर ये मैकुलर डीजनरेशन जैसी आंखों की बीमारियों का खतरा कम करता है. संतरे का जूस आप रोज सुबह पी सकते हैं.

    गाजर

    आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए गाजर हमेशा से प्रचलित है. इसमें विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन की भरपूर मात्रा होती है. ये आंखों को इंफेक्शन और गंभीर बीमारियों से भी बचाए रखता है.

    मछली

    मछली वो भी खासकर साल्मन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जिन्हें हेल्दी एसिड्स कहा जाता है. ये आंखों के पिछले भाग यानि रेटीना को स्वस्थ्य रखते हैं और इनके सेवन से आंखों में ड्राइनेस भी नहीं होती.

     

     

    हेल्थ केअर/शौर्यपथ/

    मुंह में कभी भी छाले निकल सकते हैं, इनके कोई लक्षण या कोई निश्चित समय नहीं होता है. हालांकि, ये कई कारणों से हो सकते हैं जैसे पेट में गढ़बढ़ी, एसिडिटी, कब्ज या शरीर में पोषक तत्वों की कमी. ये छोटे-छोटे छाले सफेद या लाल रंग के होते हैं और इनसे कई बार बहुत ज्यादा जलन महसूस होती है. खाना खाते समय भी इन छालों की वजह से दिक्कत होती ही है. वैसे तो ये आमतौर पर अपनेआप ही ठीक हो जाते हैं लेकिन आप चाहें तो इन खाद्य पदार्थों के सेवल से इनसे जल्दी ही छुटकारा पा सकते हैं.

    मुंह के छालों के लिए 6 खाद्य पदार्थ 

    दही

    छालों से मुंह में जलन होने लगती है जिसके चलते उन्हें ठंडक देने से वे परेशान नहीं करते. आप एक कटोरी दही खा सकते हैं आपको छालों से राहत मिल जाएगी.

    कोकोनट ऑयल

    रात में सोने से पहले कोकोनट ऑयल को छालों पर लगाकर सोयें. सुबह उठने तक आपको छालों से छुटकारा मिल जाएगा.

    तुलसी के पत्ते

    तुलसी अपने औषधी वाले गुणों के लिए जानी जाती है. इन्हें चबाकर खाने के बाद पानी पी लें. ये जल्द अपना असर दिखाएंगी.

    संतरे का जूस

    संतरे में विटामिन-सी होता है जो छालों से बचाता है. अगर आप रोजाना संतरे का जूस पीते हैं तो आपको छालों की दिक्कत नहीं होगी.

    लौंग का तेल

    रुई का टुकड़ा ले कर उसपर लौंग का तेल लगाएं और सीधा छाले पर रख दें. इससे छालों का दर्द और सूजन दोनों रुक जाएंगे.

    एलोवेरा जूस

    एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इसे छालों के लिए एक अच्छी दवा बनाते हैं. इसके जूस को पीने पर आपको छालों से राहत मिलेगी.

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision