August 10, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    कवर्धा /शौर्यपथ/

    1भोरमदेव मंदिर के पुजारियों ने कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर से उनके शंकर नगर रायपुर स्थित निवास में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंदिर संचालन के विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। साथ ही उनका शाल श्रीफल और मंदिर का प्रसादी देकर सम्मान किया। मंत्री अकबर ने उन्हें आश्वस्त किया कि मंदिर के संचालन में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होगी। मंदिर का संचालन लोगों की आस्था के अनुरूप होता रहेगा।

    देर शाम मंत्री अकबर के निवास में मंदिर के प्रधान पुजारी आशीष पाठक, सहायक पुजारी संतोष कुमार दुबे, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों के साथ पहुंचे। उन्होंने मंत्री अकबर को भोलेनाथ का प्रसाद दिया और शाल श्रीफल देकर सम्मान किया। इसके बाद दोनों पुजारी ने मंदिर संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। पुजारियों ने मंत्री अकबर को बताया कि उन्हें मंदिर संचालन में प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है और धार्मिक क्रियाकलापों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं हो रही है। उन्होंने यज्ञशाला समेत कुछ मांगे मंत्री अकबर के समक्ष रखी, जिसे उन्होंने मंदिर समिति के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। इसी बीच पुजारियों ने बताया कि भगवान भोरमदेव के मंदिर में 24 किलोग्राम चांदी का नूतन जलहरी लगाया जा रहा है। पुजारियों के साथ मुलाकात करने वालों में कवर्धा के पार्षद  अशोक सिंह, नगर पंचायत पांडातराई के अध्यक्ष फिरोज खान, आकाश केशरवानी, पटेल समाज से भुनेश्वर पटेल, दुल्लापुरा के अंजोरदास आदि शामिल रहे।

     कोरोना काल में स्कूली पढ़ाई लिखाई को पहुंचे नुकसान को देखते हुए सरकार ने डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है, जो ऑनलाइन एजुकेशन में मदद करेगी. साथ ही 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट भी स्थापित करने की घोषणा उन्होंने की है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  मंगलवार को न केवल पेपरलेस यानी डिजिटल बजट (Digital Budget) पेश किया, बल्कि डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदमों का ऐलान किया. हालांकि नौकरीपेशा, किसानों, कारोबारियों को बड़ी सौगात नहीं मिली है. बजट में डिजिटल करेंसी, डिजिटल बैंकिंग यूनिट का बड़ा ऐलान शामिल है. कोरोना काल में स्कूली पढ़ाई लिखाई को पहुंचे नुकसान को देखते हुए सरकार ने डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया है, जो ऑनलाइन एजुकेशन में मदद करेगी. साथ ही 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट भी स्थापित करने की घोषणा उन्होंने की है. हालांकि इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं होने से मध्यमवर्गीय और वेतनभोगियों को फिर मायूसी हाथ लगी है. सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न में बदलाव की सुविधा दी है. अब दो साल पुराने आईटीआर में अपग्रेड किया जा सकेगा. ड्यूटी घटने से कपड़े, चमड़े, पॉलिश्ड डायमंड, मोबाइल फोन, चार्जर और कृषि उपकरण सस्ते होंगे. सहकारी संस्थाओं पर भी अब कॉरपोरेट टैक्स की तरह 15 फीसदी टैक्स लगेगा. सरकार ने राज्य कर्मियों को NPS में योगदान 14 फीसदी करने की छूट दी है.


    1. डिजिटल करेंसी (Digital rupee) का ऐलान

    वित्त मंत्री ने डिजिटल करेंसी (Digital currency) को लेकर बड़ा कदम उठाया. उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक जल्द ही डिजिटल रूपी जारी करेगा, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. इसे सरकारी सेवाओं में डिजिटल लेनदेन के तहत इस्तेमाल किया जा सकेगा. हालांकि क्रिप्टोकरेंसी (Crypto Currency Tax) को लेकर बजट में ज्यादा कुछ नहीं कहा गया है. इसको लेकर विधेयक भी सरकार के पास लंबित है.

    2. डिजिटल यूनिवर्सिटी का ऐलान

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश में डिजिटल यूनिवर्सिटी (Digital University) बनाई जाएगी, जो ऑनलाइन एजुकेशन को बढ़ावा देने का काम करेगी. साथ ही स्कूली शिक्षा और रोजगार के पाठ्यक्रमों से वंचित बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म भी मुहैया कराएगी. इसके तहत आईएसटीआई स्टैंडर्ड्स के तहत विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी.

    3. आईआईटी की मदद से डिजिटल हेल्थ (Digital Health) प्लेटफॉर्म

    वित्त मंत्री ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाया. इसमें आईआईटी बेंगलुरु की मदद से डिजि हेल्थ प्लेटफॉर्म के विकास का ऐलान शामिल है. आईआईटी बेंगलुरु डिजिटल हेल्थ का इकोसिस्टम तैयार करेगी, जिससे दूरदराज बैठे ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सकें.

    4. डिजिटल बैंकिंग यूनिट बनेंगी

    निर्मला सीतारमण ने देश में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट (Digital Banking Unit) भी स्थापित की जाएंगी. सरकारी बैंकों द्वारा ये डिजिटल बैंक देश के 75 जिलों में स्थापित किए जाएंगे. इससे बैंक ग्राहकों को घर बैठे ऑनलाइन बैंकिंग की बेहतर सेवाओं के साथ बैंकिंग सेक्टर का डिजिटल बैंकिंग का सिस्टम भी विकसित किया जा सकेगा. समय के साथ इन बैंकिंग यूनिटों का विस्तार होगा.

    5. 1.5 लाख पोस्टऑफिस अपग्रेड होंगे

    बजट में वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि 1.5 लाख पोस्ट ऑफिस (Post office) का जल्द ही अपग्रेडेशन किया जाएगा. उन्हें कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा. इससे गांव-कस्बों तक बैंकिंग लेनदेन तेज हो सकेगा.

    6. सिंगल विंडो सिस्टम का दायरा बढ़ेगा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कारोबार को तेजी से मंजूरी के लिए सिंगल विंडो सिस्टम परिवेश का विस्तार किया जाएगा. इससे एक आवेदन से ही तमाम आवश्यक मंजूरी मिल जाएंगी और कारोबार में आसानी होगी.

    7. ई-पासपोर्ट को बढ़ावा

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घर बैठे डिजिटल पासपोर्ट मंजूरी की प्रक्रिया को बढ़ावा देने की घोषणा की. वित्त वर्ष 2022-23 में (E Passport) जारी करने का विस्तार किया जाएगा.

    8. पीएम ई विद्या का दायरा बढ़ेगा

    सीतारमण ने वन क्लास वन टीवी चैनल के मिशन को आगे बढ़ाते हुए पीएम ई विद्या (PN E Vidya) 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनलों तक ले जाने का ऐलान किया. इससे कक्षा 1-12 तक क्षेत्रीय भाषाओं में भी शिक्षा व्यवस्था में मदद की जाएगी

    9. टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम

    नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम लांच किया जाएगा, इसके तहत मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी जाएगी. इससे कोरोना काल में आर्थिक, स्वास्थ्य औऱ अन्य कारणों से मानसिक परेशानियां झेल रहे लोगों को ऑनलाइन मदद मिलेगी.


    10. डिजिटल टैक्स का भी ऐलान

    केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि किसी भी वर्चुअल डिजिटल एसेट यानी डिजिटल संपत्ति (Virtual digital asset Tax) के हस्तांतरण पर30 फीसदी टैक्स लगेगा. साथ ही डिजिटल एसेट के ट्रांसफर में एक फीसदी का टीडीएस लगेगा. सरकार ने स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट 1 साल बढ़ा दी है. साथ ही लांग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को अधिकतम 15 फीसदी तक सीमित कर दिया गया है. वित्त मंत्री ने माना कि जीएसटी सिस्टम में सुधार की गुंजाइश अभी भी है और इसके लिए पहल की जाएगी.

     

     

    आगामी 7 फरवरी तक धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित हो-श्री अकबर

    कबीरधाम जिले में व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने सूरजपुरा में एक नवीन संग्रहण केन्द्र के निर्माण संबंधी प्रस्ताव देने के निर्देश

    रायपुर /शौर्यपथ/

    वन, परिवहन तथा विधि-विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज कबीरधाम जिले के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने राज्य शासन द्वारा धान उपार्जन के लिए बढ़ाई गई तिथि 7 फरवरी तक धान खरीदी कार्य का सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही जिले में उपार्जित धान का शीघ्रता से उठाव भी सुनिश्चित करने निर्देशित किया। यह बैठक उन्होंने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली।
    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा विधायक कवर्धा अकबर ने समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस दौरान किसानों को समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री के लिए कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि समर्थन मूल्य पर धान की बिक्री से कोई भी पात्र किसान वंचित न हो। वन मंत्री अकबर ने कबीरधाम जिले में धान उपार्जन के तहत संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सूरजपुरा में एक नवीन संग्रहण केन्द्र के निर्माण संबंधी प्रस्ताव देने निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान समितियों में उपार्जित धान को शीघ्रता से उठाव सुनिश्चित करने हेतु विशेष जोर दिया। वन मंत्री अकबर ने समीक्षा करते हुए कबीरधाम जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के सुचारू संचालन व्यवस्था की सराहना की।

    बैठक में जिला कलेक्टर रमेश शर्मा ने खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त 103 उपार्जन केन्द्रों में अब तक 4 लाख 14 हजार 481 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है, जो लक्ष्य 4 लाख 48 हजार 949 मीट्रिक टन का लगभग 92 प्रतिशत है। इनमें धान का उठाव भी सतत रूप से जारी है। उन्होंने बताया कि जिले में 56 अरवा और दो उसना राईस मिल हैं। राईस मिलों को अब तक कुल एक लाख 10 हजार 868 मीट्रिक टन धान का डीओ जारी किया गया। जारी डीओ में राईस मिलरों द्वारा 94 हजार 373 मीट्रिक टन धान का उठाव किया गया। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

    गौरेला पेंड्रा मरवाही /शौर्यपथ/ 

    नए जिले के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 10 फरवरी को अरपा महोत्सव मनाया जाएगा। कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को सादगी पूर्ण मनाने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने आयोजन के लिए विभिन्न विभागोें को दायित्व सौंपे है। कार्यक्रम के सम्पूर्ण परिवेक्षण के लिए अपर कलेक्टर  बी.सी. एक्का को नोडल अधिकारी और परियोजना निदेशक डीआरडीए  आर के खूंटे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    राजनांदगांव /शौर्यपथ/

    जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। जिला पंचायत सीईओ चंद्राकर ने सभी एसडीएम से कहा कि अवैध प्लाटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। धान खरीदी 7 फरवरी तक बढ़ाई गई है। अंतिम दिन जाम की स्थिति नहीं होनी चाहिए। सॉफ्टवेयर बंद होने से पहले से ही व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी जनपद सीईओ से कहा कि नरवा फेज 2 के लिए कार्य प्रारंभ कर दें। मॉडल नरवा में बहुत सी गतिविधियों को जोड़ सकते हैं। नरवा में जल स्तर अच्छा होने से भूमि में नमी बनी रहती है। इससे किसानों को खेती में फायदा होगा। साथ ही वृक्षारोपण भी कराएं। लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि मुख्यालय में निवास करें। जिले में टीकाकरण की दिशा में अच्छा कार्य किया गया है। सभी हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने साप्ताहिक समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की।

    जिला पंचायत सीईओ चंद्राकर ने दिग्विजय स्टेडियम स्थित कंट्रोल रूम की जानकारी ली। होम आइसोलेशन के मरीजों की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सघन सुपोषण अभियान मानपुर में सफल रहा है। इस दिशा में ऐसे ही लगातार कार्य करते रहें। पीजीएन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम से खाद गोदाम के लिए स्थान चिन्हांकन के लिए कहा। वनाधिकार पट्टों के वितरण एवं आय मुल्क गतिविधियों पर भी ध्यान दें। जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्राकर ने गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की जानकारी ली।

    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि कोरोना सुरक्षा के लिए टीकाकरण का कर लगातार चलता रहेगा। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों के कोविड पॉजिटिव होने पर उन्हें तत्काल कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराएं। सैंपलिंग बढ़ाने की जरूरत है। जिन्हें कोरोना के लक्षण हैं, उनका सैम्पल लेना ही है। सभी हेल्थ केयर वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्कर समय पर बूस्टर डोज लगवायें। 15-18 आयु वर्ग के बच्चों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगातार चलता रहेगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सी एल मार्कण्डेय, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर निष्ठा पांडे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं एसडीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

    महाराष्‍ट्र यूट्यूबर हिंदुस्‍तानी भाऊ' गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के आवास के निकट प्रदर्शन का छात्रों से किया था आह्वान


    41 वर्षीय यूट्यूबर (यूट्यूब पर नियमित रूप से वीडियो अपलोड करने वाला) ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द करने की मांग को लेकर धारावी में गायकवाड़ के आवास के पास सोमवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.

    मुंबई /शौर्यपथ/

    मुंबई पुलिस ने यहां महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के आवास के निकट छात्रों द्वारा किए गए एक विरोध प्रदर्शन के संबंध में यूट्यूबर ‘हिंदुस्तानी भाऊ' उर्फ विकास फाटक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 41 वर्षीय यूट्यूबर (यूट्यूब पर नियमित रूप से वीडियो अपलोड करने वाला) ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की ऑफलाइन परीक्षाएं रद्द करने की मांग को लेकर धारावी में गायकवाड़ के आवास के पास सोमवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.पुलिस ने छात्रों के प्रदर्शन में कथित भूमिका को लेकर इकरार खान वखार खान (25) को भी गिरफ्तार किया है.

    दोनों आरोपियों के खिलाफ धारावी पुलिस थाने में गैरकानूनी रूप से एकत्र होने, दंगा करने, अपराध के लिए उकसाने और ऐसा लापरवाहीपूर्ण/घातक कृत्य करने, जिससे (कोविड-19 के मद्देनजर) जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलने की आशंका हो, से जुड़ी धाराओं समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महाराष्ट्र सार्वजनिक संपत्ति विरूपण रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

    अधिकारी ने बताया कि यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने छात्रों से गायकवाड़ के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की थी. मंत्री के आवास के बाहर सोमवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे, जिसके बाद पुलिस को उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था.जोन-5 के पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने सोमवार को कहा था, ‘‘विद्यार्थियों को उकसाने के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.'' रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 13' में शामिल हो चुके यूट्यूबर ‘हिंदुस्तानी भाऊ' को अपने वीडियो में पाकिस्तान और पड़ोसी देश के अन्य यूट्यूबर को निशाना बनाने के लिए जाना जाता है.

     

     

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

    आम आदमी का बजट भले ही बिगड़ा हुआ हो लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनका बजट 'सदाबहार' है. ऐसे लोग आयकर विभाग के निशाने पर हैं. नोएडा में यूपी कैडर के पूर्व सीनियर आईपीएस अफसर आरएन सिंह के घर पर पिछले 3 दिन से आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है. तलाशी के दौरान सैकड़ों की संख्या में 2000 और 500 रुपये के नोट मिले हैं. ऐसे नोटों के मिलने का सिलसिला अभी जारी है और साथ ही इनकी गिनती भी. यह 'खज़ाना' आरएन सिंह के मकान के बेसमेंट में मिला है.

    नोएडा सेक्टर 50 के इस मकान में रविवार से आयकर विभाग की टीम तलाशी अभियान चला रही है. मकान के बेसमेंट में आरएन सिंह का बेटा प्राइवेट लॉकर फर्म चलाता है,जिसमें करीब 650 लॉकर हैं. ये लॉकर किराये पर दिए जाते हैं और अब इन्हीं से करोड़ों का कैश बरामद हो रहा है. हालांकि अभी ये साफ नहीं कि कुल कितना कैश मिला है और ये किसका है?

    पीएम ने कहा कि बजट में भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

    नई दिल्‍ली /शौर्यपथ/

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2022 को पीपुल फ्रेंडली और आम लोगों की आकांक्षा के अनुरूप बताया है. पीएम ने कहा किआम बजट, नया विश्‍वास लेकर आया है. इस बजट के लिए निर्मला सीतारमण और उनकी टीम बधाई की हकदार है. ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है.बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए, अनेक नए अवसर बनाएगा.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बजट अधिक निवेश, अधिक बुनियादी ढांचा व अधिक रोजगार की संभावनाओं से भरा हुआ है. उन्‍होंने कहा कि इस बजट में क्रेडिट गारंटी में रिकॉर्ड वृद्धि के साथ ही कई अन्य योजनाओं का ऐलान किया गया है. डिफेंस के कैपिटल बजट का 68 परसेंट डोमेस्टिक इंडस्ट्री को रिजर्व करने का भी बड़ा लाभ, भारत के MSME सेक्टर को मिलेगा.

    बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम ने कहा कि इसमें भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फॉर्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा. इसके साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है, ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी. ये बजट अधिक अधोसंरचना  अधिक निवेश  अधिक विकास  और अधिक रोजगार  की नई संभावनाओं से भरा हुआ है.

     

     

     

    समांथा रुथ प्रभु का पुष्पा फिल्म का 'ऊ अंटावा' सॉन्ग काफी पॉपुलर हो रहा है, लेकिन कुछ लोग इस गाने के दिमाग में अटक जाने से परेशान भी हैं. कुछ ऐसा ही इस कॉमेडियन के साथ भी हुआ है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    समांथा रुथ प्रभु का गाना 'ऊ अंटावा' ने हर तरफ तहलका मचाया. यह गाना इंस्टाग्राम पर भी धूम मचा रहा है. इस गाने पर लोग तरह-तरह के वीडियो बना रहे हैं. इन दिनों यह गाना लोगों की जुबान पर है. मंगलवार को समांथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रील शेयर की, जिसके बैकग्राउंड में उनका गाना बज रहा था. वीडियो को शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, ‘ROFL.' इस वीडियो को कॉमेडियन अभिषेक कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है, ‘मदद की जरूरत है: ऊ अंटावा को मेरे दिमाग से निकालने के लिए.'

    साथ ही उन्होंने लिखा है, जब आप किसी रील के गाने से नफरत करते हैं, फिर भी वह आपके दिमाग में अटक जाता है. वीडियो में कॉमेडियन निर्मल पिल्लई अभिषेक को 'ऊ अंटावा' गाना बंद करने के लिए कहते दिख रहे हैं. मना करने के बाद भी वह नहाते समय गाते हुए दिख रहे हैं.

    बता दें कि यह गाना अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज पुष्पा: द राइज फिल्म का है. इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है. फिल्म में अल्लू और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. वहीं समांथा रूथ प्रभु पर 'ऊ अंटावा' फिल्माया गया है. इस स्पेशल डांस के लिए सामांथा की हर तरफ तारीफ हो रही है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक समांथा अब साउथ स्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म में भी स्पेशल डांस परफॉर्म करती नजर आएंगी. वहीं सामांथा ने एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी साइन किया है. इस फिल्म का नाम अरेंजमेंट ऑफ लव है.

     

     

     उन्होंने अपने डेढ़ घंटे के बजट भाषण के दौरान महाभारत के शांतिपर्व में वर्णित राजधर्म अनुशासन का जिक्र भी किया. शान्ति पर्व महाभारत का 12वां पर्व है. इसमें धर्म, दर्शन, राजानीति और अध्यात्म ज्ञान की विशद व्याख्या की गई है. इस पर्व में महाभारत युद्ध के बाद शोकाकुल लोगों को युधिष्ठिर राजधर्म का अनुशासन पढ़ाते हैं.

     नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने अपने बजट भाषण में आत्मनिर्भर भारत के तहत गतिशक्ति योजना की जहां लंबी लकीर खींचने की कोशिश की है, वहीं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में राजधर्म अनुशासन का पालन करने की भी कोशिश की है. उन्होंने अपने डेढ़ घंटे के बजट भाषण के दौरान महाभारत के शांतिपर्व में वर्णित राजधर्म अनुशासन का जिक्र भी किया.

    सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार का उद्देश्य इस बजट के माध्यम से लोगों का कल्याण करते हुए राजधर्म निभाने का है. उन्होंने महाभारत के शांतिपर्व के 72वें अध्याय के 11वें श्लोक का जिक्र किया जिसमें युधिष्ठिर राजधर्मानुशासन की बात करते हुए जनमानस के कल्याण और योगक्षेम की बात करते हैं.

    शांतिपर्व में कहा गया है, दापयित्वा करं धर्म्यं राष्ट्रं नित्यं यथाविधि | अशेषान्कल्पयेद्राजा योगक्षेमानतन्द्रितः ।। अर्थात्, किसी राष्ट्र का राजधर्म किसी भी विधि से जनता का कुशलक्षेम और कल्याण ही है.

    बता दें कि शान्ति पर्व महाभारत का 12वां पर्व है. इसमें धर्म, दर्शन, राजानीति और अध्यात्म ज्ञान की विशद व्याख्या की गई है. इस पर्व में महाभारत युद्ध के बाद शोकाकुल लोगों को युधिष्ठिर राजधर्म का अनुशासन पढ़ाते हैं. इसी के तहत वह मोक्ष धर्म का भी उपदेश देते हैं.

    सीतारमण ने अपने चौथे बजट में आयकर की दरों में कोई बदलाव न कर नौकरी-पेशा लोगों को जहां झटका दिया है, वहीं किसानों पर फोकस किया है. गंगा के दोनों किनारों पर 5 किलोमीटर के दायरे में ऑर्गेनिक फार्मिंग करने, सिंचाई के लिए पांच नदियों को जोड़ने का एलान किया है. इसके अलावा आधारभूत संरचनाओं के विकास और डिजिटल युग में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए डिजिटल यूनिवर्सिटी खोलने समेत 5जी टेक्नोलॉजी की घोषणा की है.

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision