
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग । शौर्यपथ । सोने के गहने गिरवी रखकर ऋण लेने वाले ग्राहक का सोना बेचने के बाद ऋण राशि से अधिक रकम बैंक को मिली लेकिन बैंक ने उस अतिरिक्त रकम को ग्राहक को नहीं लौटाया। इस आचरण को जिला उपभोक्ता फोरम दुर्ग के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये और लता चंद्राकर ने व्यवसायिक कदाचरण एवं सेवा में निम्नता माना और आईसीआईसीआई बैंक के पावर हाउस भिलाई शाखा के मैनेजर एवं बड़ौदा (गुजरात) स्थित बैंक मुख्यालय के जनरल मैनेजर पर 51 हजार रुपये हर्जाना लगाया। *ग्राहक की शिकायत* सुंदर नगर चरोदा भिलाई निवासी संजीव जायसवाल ने दिनांक 21 सितंबर 2015 को आईसीआईसीआई बैंक पावर हाउस भिलाई शाखा में सोने के गहने गिरवी रखकर 103800 रुपये का ऋण 1 वर्ष के लिए लिया था। बाद में बैंक शाखा जाने पर उसे बताया गया कि गिरवी रखे आभूषणों को विक्रय कर दिया गया है जबकि इसकी कोई लिखित सूचना उसे नहीं दी गई। *अनावेदकगण का जवाब* बैंक ने यह जवाब दिया कि परिवादी को ऋण राशि की डिमांड नोटिस पंजीकृत डाक से भेजी गई थी तथा नीलामी के पूर्व भी पंजीकृत नोटिस दी गई थी जो कि परिवादी के अधूरे पते के कारण नोटिस वापस आ गई जिसके बाद दो समाचार पत्रों में नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना प्रकाशित की गई, इसके बाद भी परिवादी ने ऋण के एवज में किसी राशि का भुगतान नहीं किया तब दिसंबर 2016 में नीलामी का ऋण की वसूली की गई। *फोरम का फैसला* जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये एवं लता चंद्राकर ने प्रकरण में पेश दस्तावेजों और तर्कों के आधार पर यह पाया कि परिवादी ने ऋण राशि अदा करने का प्रयास किया था ऐसा कोई प्रमाण नहीं है। परिवादी ने नीलामी से पहले बैंक को ऋण की कोई भी राशि अदा नहीं की थी, तब बैंक ने आभूषणों को विक्रय किया और इससे बैंकों 162306 रुपये प्राप्त हुए जिसे ऋण में समायोजित करने के बाद शेष अतिरिक्त राशि 40562 रुपये बची, जिसे परिवादी प्राप्त करने का अधिकारी है लेकिन बैंक ने नीलामी के पश्चात मिली राशि में से अतिरिक्त बची राशि 40562 रुपये परिवादी को वापस करने का कोई प्रयास नहीं किया। बैंक का यह आचरण सेवा में निम्नता एवं घोर व्यवसायिक दुराचरण की श्रेणी में आता है। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष लवकेश प्रताप सिंह बघेल, सदस्य राजेन्द्र पाध्ये एवं लता चंद्राकर ने आईसीआईसीआई बैंक की स्थानीय शाखा और मुख्यालय पर 51562 रुपये हर्जाना लगाया जिसके तहत गहने बेचने के बाद शेष अतिरिक्त राशि 40562 रुपये, मानसिक क्षतिपूर्ति स्वरूप 10000 रुपये तथा वाद व्यय के रूप में 1000 रुपये देना होगा साथ ही फोरम ने दिनांक 8 दिसंबर 2016 से 6 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज भी देने का आदेश दिया।
दुर्ग । शौर्यपथ । विद्या श्री ट्रवेल्स (आनंद नगर) के संचालक श्रीकांत जैन ने अपनी बेटी श्रन्नया जैन (पीयू) के 12वें जन्मदिन के अवसर पर परिवार के दस सदस्यों द्वारा नेत्रदान व एक द्वारा देहदान की घोषणा कर पीयू के जन्मदिन को यादगार बनाया,श्रन्नया ने स्वयं एवं उनके पिता श्रीकांत माँ सुधा देवी जैन,रमेश शर्मा,श्रवण कुमार जैन,अंचल जैन,स्नेहलता जैन,जे पारस रामलु,रुचिता जैन,सुचिता जैन,श्रेया जैन ने नेत्रदान व श्रन्नया की बुआ रीता जैन ने अपने देहदान की वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,सुरेश जय,हरमन दुलाई,मनीष जोशी को सौंपी,रीता जैन ने कहा वह कई वर्षों से देहदान की घोषणा करना चाहती थी इसके लिए उन्होंने अपनी भीतजी के जन्मदिन का दिन चुना,वहीँ श्रन्नया के पिता श्रीकांत ने कहा आज का दिन वह अपने जीवन में कभी भूलना नहीं चाहेंगे क्योंकि आज उन्होंने अपनी बेटी को अनमोल उपहार दिया है,उन्होंने अन्य रिश्तेदारों को भी दिल से आभार वयक्त किया,श्रन्नया की माँ सुधा देवी जैन ने कहा हमारे जाने के बाद हमारी आँखों से कोई देखता रहे यह हमारे लिए भी सौभाग्य की बात है नेत्रदान की घोषणा कर सभी रिश्तेदार काफी प्रसन्न नज़र आ रहे थे, राज आढ़तिया ने जैन परिवार के इस निर्णय की तारीफ करते हुए कहा परिवार के शुभ अवसरों पर इस प्रकार सामाजिक कार्य करने से पूरा समाज प्रेरणा लेता है,कुलवंत भाटिया ने जानकारी दी कोरोना की वजह से अभी नेत्रदान व देहदान की प्रक्रिया को स्थगित रखा गया है किन्तु जल्द ही स्थितियां सामान्य होंगी व समाज के प्रतीक्षारत लोगों को इसका लाभ मिलेगा,संस्था की ओर से परिवार के सदस्यों को प्रशस्तिपत्र दिए गए। नव दृष्टि फाउंडेशन के अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,मुकेश आढ़तिया,प्रवीण तिवारी,हरमन दुलई,प्रभु दयाल उजाला,प्रमोद बाघ,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,गोपी रंजन दास,धर्मेंद्र शाह,पियूष मालवीय,मुकेश राठी,संतोष राजपुरोहित, किरण भंडारी,चेतन जैन,चन्दन मिश्रा,यतीन्द्र चावड़ा,नत्थू अग्रवाल,खुर्शीद अहमद ,आकाश मसीह ,अनुराग तैलंग,वीरेंद्र पाली,अभय माहेश्वरी ,प्रफुल्ल जोशी, संजीव श्रीवास्तव,विवेक साहू ,शैलेश कारिया,हरपाल सिंह,मनीष जोशी,प्रसाद राव,दीपक बंसल ने जैन परिवार के निर्णय की प्रशंसा की व शुभकामनाएं दी.
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के समग्र विकास के लिए विधायक अरुण वोरा ने लोनिवि द्वारा शहर में बनाए जा रहे 12 अतिरिक्त कोर्ट रूम, पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्र एवं छात्रा हॉस्टल व हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत 6 करोड़ की लागत से जिला न्यायालय में 4 मंजिला कोर्ट रूम व मीटिंग हाल, 15 करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कालेज दुर्ग में 50.50 सीटों वाले सर्वसुविधायुक्त बालक एवं बालिका प्रयास छात्रावास का निर्माण एवं 12 करोड़ से बन रहा हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का प्रशासनिक भवन शामिल है। विधायक वोरा ने कहा कि राज्य शासन द्वारा करोड़ों रु की राशि स्वीकृत की गई है जिससे आने वाले वर्षों में दुर्ग जिला मुख्यालय का स्वरूप बदलेगा।
मेट्रो सिटी की तर्ज पर स्वच्छ सुंदर व सुरक्षित सर्वसुविधायुक्त भवनों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा पूर्ण किया जाएगा। गौरतलब है कि पोटिया में 9.6 एकड़ के क्षेत्र में विश्वविद्यालय केम्पस का निर्माण के अलावा छात्र छात्राओं की सुविधा को देखते हुए डायनिंग हाल, योगा रूम, लायब्रेरी, यूटिलिटी रूम सहित सर्वसुविधायुक्त प्रयास हॉस्टल का निर्माण भी पॉलिटेक्निक कालेज परिसर में जारी है। जिला न्यायालय में भीड़ के बढ़ते दबाव व न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोगों की मांग पर चार मंजिला कोर्ट लिप्ट सहित पुराने बिल्डिंग से अटैच कर बनाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। निरीक्षण के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल , लोनिवि अभियंता आर के राव मौजूद थे।
भिलाई / शौर्यपथ / कोरोना महामारी का जिले में तेजी से फैलाव के बीच व रिसाली निगम क्षेत्रों मौहारी मरोदा एवं नेवई भाठा में कोरोना पॉजिटिव मिलने व जिला प्रशासन द्वारा कंटेन्टमेंट जोन घोषित किये जाने से अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं मातहत अधिकारी रमाकांत साहू के साथ कल रात्रि में उल्लेखित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर, निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं उचित दिशा निर्देश दिये। स्वास्थ्य अमला एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा उक्त क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर की जा रही वे सभी उपायों की जानकारी भी प्राप्त की जिससे की कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सके। निगम आयुक्त द्वारा उडनदस्ता टीम एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों को क्षेत्रों की सभी दुकाने, बाजारों (छूट प्राप्त दुकानों को छो?कर) को बंद कराने के साथ साथ आवागमन को भी बाधित करने के सख्त निर्देश मातहतों को दिये है।
निगम आयुक्त द्वारा कंटेन्टमेंट जोन में रह रहे पी?ित परिवार एवं रहवासियों की दैनिक आवश्यकताओं की आपूर्ति हेतु किये जा रहे व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उल्लेखित क्षेत्रों में की जा रही सफाई कार्यों व सैनेटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के साथ साथ कंटेन्टमेंट जोन में रहवासियों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश प्रभारी अधिकारियों को दिये है।
भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई इस्पात संयत्र के कार्मिक अपने सृजनशीलता व रचनाधर्मिता से अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। भिलाई के इस्पात बिरादरी के कई नवीनीकृत कार्यों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। इसी कार्यकुशलता का परिचय दिया है बीएसपी के मानव संसाधन विकास विभाग के कार्मिकों ने। एचआरडी विभाग के कार्मिकों ने अपने सृजनशीलता के बल पर विभाग में बंद पड़े लेथ मशीन का आंतरिक संसाधनों से रिनोवेशन कर इसे नया जीवन दे दिया।
श्री दुबे ने किया उद्घाटन
एचआरडी विभाग के इस रिनोवेटेड लेथ मशीन का उद्घाटन सेल-बीएसपी के कार्यपालक निदेशक कार्मिक एवं प्रशासन एस के दुबे ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एचआरडी द्वय श्री सौरभ सिन्हा एवं श्री अरविन चंद गोयल तथा उप महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव सहित विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
ईडी पी एंड ए ने थपथपाई पीठ
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दुबे ने इस महत्वपूर्ण कार्य को संपादित करने वाले टीम के सृजनशील सदस्यों की सराहना की। उन्होंने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए समूह के प्रत्येक सदस्य को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में वर्तमान कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसी प्रकार के और भी कार्य किए जायेंगे।
सृजनशील टीम के सदस्य
विदित हो सेल-बीएसपी के मानव संसाधन विकास विभाग में लगे एचएमटी लेथ मशीन में इलेक्ट्रिकल व मेकेनिकल की कई समस्याएँ आ रही थीं। जिसके फलस्वरूप पिछले कई वर्षों से यह मशीन बंद पड़ी थी। इसे पुन: चालू करने का चुनौतीपूर्ण कार्य एचआरडी विभाग के कार्मिक श्री राम निवास शर्मा, वरिष्ठ अनुदेशक (मेकेनिकल); श्री अजय कुमार तिवारी, वरिष्ठ अनुदेशक (मेकेनिकल); के देवराजू, वरिष्ठ अनुदेशक (इलेक्ट्रिकल) एवं संजय सिंह, वरिष्ठ अनुदेशक (स्टोर) की टीम ने हाथ में लिया। इस हेतु रिनोवेशन प्लान बनाया गया और इस एचएमटी लेथ का पुनुरूद्धार कार्य एचआरडी के महाप्रबंधक अरविन चंद गोयल एवं उप महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
आतंरिक संसाधनों से हुई बचत
मानव संसाधन विकास विभाग के इस समूह ने इस लेथ में इलेक्ट्रिकल व मेकेनिकल समस्या का बारीकी से अध्ययन कर उसे आंतरिक संसाधनों के द्वारा ठीक करने में सफलता प्राप्त की। यदि इस लेथ के इलेक्ट्रिकल और मेकेनिकल कार्य को बाजार से करवाया जाता तो बड़ी धनराशि खर्च होती, जिसे एचआरडीडी की कार्यकुशल व समर्पित टीम ने आतंरिक संसाधनों से बिना किसी प्रकार के आर्थिक खर्च किए पूरा कर लिया। साथ ही विभाग और संयंत्र के लिए लागत नियंत्रण की दिशा में भी उल्लेखनीय कार्य किया।
अब जिला पंचायत के पौधरोपण के लिए कर रहीं ट्री गार्ड तैयार
बांस के प्रमोशन और इसे स्वसहायता समूहों के साथ जोडऩे की योजना को दुर्ग जिले में मिल रही सफलता
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान बांस के प्रमोशन के लिए कार्य करने के निर्देश दिए थे। दुर्ग जिले में बांस के ट्री गार्ड को स्वसहायता समूहों के माध्यम से बनवाकर उनकी आय भी बढाई जा रही है और न्यूनतम लागत में पौध संरक्षण का उद्देश्य भी पूरा हो पा रहा है। यह छोटी सी शुरूआत हुई है लेकिन बांस को लेकर किया जा रहा यह काम बहुत आगे जाएगा क्योंकि बांस को पेड की श्रेणी से हटाकर घास की श्रेणी में लाये जाने से इसके व्यावसायिक दोहन की संभावनाएं काफी बड गई हैं। इससे बांस के पौधे भी लगाए जा सकेंगे और बांस के काम में लगे बंसोड परिवारों को भी लाभ होगा।
सांकरा स्थित आजीविका केंद्र में यह कार्य बड़े पैमाने पर हो रहा है। यहां स्वसहायता समूहों की तीस महिलाएं बांस के ट्री गार्ड बनाने का काम कर रही हैं। वे एक हजार ट्री गार्ड भिलाई नगर निगम को उपलब्ध करा चुकी हैं। यह केवल शुरूआत है। अभी जिला पंचायत द्वारा बडे पैमाने पर पौधरोपण में इनके बनाये गए ट्री गार्ड का इस्तेमाल हो पाएगा। जिला पंचायत द्वारा इन महिलाओं को दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था। जिला पंचायत सीईओ सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि हमारा लक्ष्य बउे पैमाने पर पौधरोपण करना है। हम सामूहिक फलोद्यान भी तैयार कर रहे हैं तथा अन्य तरह के पौधे लगा रहे हैं। इसमें वृहत्तर लाभ हो और लागत बिल्कुल कम हो, इस उद्देश्य से बांस के ट्री गार्ड उपयोगी साबित हुए। यह प्रकृति का ही उपहार है और प्रकृति में ही काम आ जाएगा। इसके साथ ही बांस के उत्पाद को लेकर महिलाओं की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। चूंकि शासन के लिए पौधरोपण प्राथमिकता है अत: इन महिलाओं के लिए लगातार आय के अवसर बने रहेंगे। जय मां लक्ष्मी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष नीरा सिंगौर ने बताया कि हम लोगों को सेरीखेडी में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करते ही हमें काम मिल गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष धमधा ब्लाक में भी स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने बडी मात्रा में ट्री गार्ड बनाये जिनका उपयोग हार्टिकल्चर डिपार्टमेंट ने किया था। अच्छा काम मिला, अब प्रकृति को भी सहेजेंगे- प्रशिक्षित होने भी कोई खर्च नहीं करना पड़ता । काम के लिए भी घूमना नहीं पड़ता। काम भी मिल गया और आर्डर भी मिलते चले गए। पहले थो?ा समय लगता था, अब ट्रेंड हो गए तो बहुत जल्दी करने लगे हैं। इतनी तेजी से आर्डर मिलेंगे, सोचा नहीं था।
मुंगेली/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक गांव ऐसा है जहां हर घर में चोर और लुटेरे ही रहते हैं। आजादी के पहले से शुरू हुई वारदातें, अब परंपरा बन चुकी है। चरोटी नाम के इस गांव के हर घर में मौजूद व्यक्ति प्रदेश की किसी ना किसी जेल में कुछ महिने बिता चुका है। गांव के लोगों का पेशा चोरी और लूट ही है। मार्च के महीने में जिले में नए एसपी डी. श्रवण आए। उन्होंने पहले ही इस गांव के बारे में सुन रखा था। अपनी टीम के साथ गुरुवार को एसपी गांव में पहुंचे, लोगों से अपराध की दुनिया को छोड़कर मुख्यधारा से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की हर संभव मदद करेगी।
अब ग्रामीणों की मांग पर होगा बदलाव
एसपी डी श्रवण ने गांव के युवकों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों से बात की। ग्रामीणों ने रोजगार, स्कूल की मरम्मत, पंखे, ब्लैकबोर्ड की परेशानी के बारे में बताया। लोगों ने कहा कि गांव में पीने के साफ पानी और तालाब की जरुरत है। आईपीएस अफसर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी देकर सुविधाएं जल्द से जल्द गांव में मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। एसपी के साथ एसडीओपी नवनीत कौर छाबड़ा, थाना प्रभारी संजीव ठाकुर और उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, सरगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह ,जनपद सदस्य विजय चेलक, सीलदाहा सरपंच विजय यादव भी साथ पहुंचे थे।
गांव के लोग चाहते हैं गुनाह की दुनिया से छुटकारा
बिलासपुर से मुंगेली की ओर बढऩे पर करीब 16 किलोमीटर की दूरी पर चिरोटी स्थित है। यहां करीब 50 परिवार हैं और गांव की जनसंख्या 252 है। चिरोटी में रहने वाले समुदाय के लोगों को सामाजिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता। गांव के 50 परिवारों में आपस में ही शादियां हो रही है। यही वजह है कि इस गांव के लोग भी बदलाव चाहते हैं। चिरोटी सरगांव थाना क्षेत्र में है। यहां के उप निरीक्षक सुशील बंछोड़ ने बताया कि वह ग्रामीणों को अपराध छोडऩे प्रेरित कर रहे हैं। करीब 60त्न आबादी पुलिस की बात मानने को तैयार है। जो बचे हुए परिवार हैं, उन्हें भी राजी किया जाएगा। पूर्व में इसी गांव से जिन लोगों को पुलिस ने पकड़ा उन्हें भी इस अभियान से जोड़कर ग्रामीणों का भरोसा जीतने का प्रयास किया जा रहा है
इस तरह गांव धंस गया गुनाह के दल दल में
जानकारों के मुताबिक गांव के लोगों में चोरी करने की आदत आजादी के पहले से है। यहां के लोग आसपास के गांव से फसल की चोरी किया करते थे। जब हौसला बढ़ा तो फिर ट्यूबवेल, मोटर पंप की चोरी करने लगे।
फिर राशन दुकान, किराना दुकान, कपड़ा दुकान और लोगों के मकान को निशाना बनाया। अब तो अपराध को अंजाम देने के लिए कार, पिकअप वाहन का इस्तेमाल भी करते हैं। गांव में कुछ ग्रैजुएट युवक भी चोरी और लूट की घटनाओं में संलिप्त हैं। लेकिन अब ग्रामीण एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं।
भिलाई / शौर्यपथ / दुर्ग जिला एनएसयूआई द्वारा सीएसवीटीयू के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर 8 वें सेमेस्टर की ऑनलाइन परीक्षा लेने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह एवं प्रदेश सचिव आशीष यादव ने कहा कि 8 वें सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन होने से उनकी डिग्री समय पर पूरी होगी। छात्र-छात्राएं आगे पढ़ाई या जॉब के लिए आवेदन कर सके। इसी क्रम में एन-1 नियम को इस वर्ष के एकेडमिक केलेंडर से हटाने की मांग की गई है। जिससे छात्रों को डिटेन होने की समस्या ना हो क्योंकि इस वर्ष समय पर पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी है।
एनएसयुआई ने कहा कि तब तक परीक्षाएं आयोजित ना कि जाए जब तक कोरोना संक्रमण अपने प्रकोप से थम नहीं जाता और जब भी परीक्षाएं आयोजित की जाए तो इस बात का ध्यान रखा जाएं कि जितने प्रतिशत अध्यन किया गया उसके आधार पर ही पथ्य्क्रम को कम कर के प्रश्न पत्र तैयार किए जाए जिससे छात्रों को उक्त सेमेस्टर पास करने की किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े और उनकी डिग्री पर ऐसे आपदा के समय में कोई बुरा असर ना पड़े। आदित्य सिंह और आशीष यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि कुलपति महोदय से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख कर कई विषयों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया है,कुलपति ने हमारी सुझावों को सुनते हुए कहा कि हम लोग भी लगतार इस विषय पर कॉलेज से सुझाव माँग रहे है जल्द ही छात्रहित में निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में जि़लाध्यक्ष आदित्य सिंह, प्रदेश सचिव आशीष यादव,भिलाई नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अफरोज खान, जीवनदीप समिति के सदस्य शरद मिश्रा उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लखन पटले एवं नगर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उतई सतीश कुमार पुरिया के नेतृत्व में टीम बनाकर स्टाफ के टाउन एवं देहात पेट्रोलिंग के लिए रवाना हुई। इसी दौरान सूचना मिलने पर ग्राम उमरपोटी सदरार बाडी के कुछ व्यक्ति के द्वारा तांबा चोरी करके ले जा रहे हैं। सूचना पर मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
आरोपी कुश सोनी पिता संतोष सोनी एवं अलीराज पिता जैनूल अली निवासी दुर्गा मंदिर के पास रेलवे स्टेशन मरोदा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर धारा 91 जा.फौ नोटिस देकर उक्त सामान के संबंध में कागजात पेश करने के लिए नोटिस दिया गया जो आरोपी ने एक सप्ताह पहले चोरी करना बताए हैं। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के तितरडीह वार्ड 21 हनुमान नगर में विकास कार्य का ठेका लेने और कार्य का समयावधि समाप्त होने के बाद भी विकास कार्य को प्रारंभ नहीं किय जाने के कारण निगम आयुक्त द्वारा मे0 रतन टेडर्स को ब्लैक लिस्टेट कर आगामी निविदाओं में भाग लेने से वंचित कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि हनुमान नगर में निगम द्वारा इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। जहॉ फ्लोरिंग का कार्य नहीं किया गया है। जिसे जल्द से जल्द पूर्ण करने निगम से कार्य आदेश जारी किया गया था कि वे जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें। परन्तु समयवाधि के बाद भी कार्य को आज पर्यन्त पूरा नहीं किया गया जो बहत ही खेद का विषय हैं तथा शासन स्तर पर निगम की छबि धूमिल हुई । जिसे देखते हुये निविदा के समय नियम व शर्तो का स्पष्ट उलंघन करने के कारण ठेकेदार द्वारा निविदा के समय जमा की गई अमानत राशि को राजसात करते हुये ब्लैक लिस्टेट घोषित किया गया तथा निगम की आगामी निविदाओं में भाग लेने से भी वंचित किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
