
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 50 में छत निर्माण, पेवर ब्लॉक, शेड निर्माण एवं व्यायाम शाला का निमार्ण किया जाएगा। सेक्टर 02 क्षेत्र में विकास कार्य के लिए आज महापौर एवं भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड पार्षद एवं वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। 23.75 लाख की लागत से क्षेत्र में होने वाले निर्माण कार्य से नागरिकों को सार्वजनिक आयोजनों में सहूलियत मिल सकेगी। वार्ड 50 सेक्टर 02 क्षेत्र में विकास कार्य होने से क्षेत्र के नागरिकों द्वारा सार्वजनिक एवं धार्मिक आयोजनों में आसानी होगी। आस्था कार्यालय में पक्का छत निर्माण होने, सड़क 15 के मंदिर के पीछे व्यायाम शाला और उद्यान के चारो तरफ पेवर ब्लॉक की मांग क्षेत्र के नागरिकों ने किया था जिसका आज भूमिपूजन होने से वार्डवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए महापौर श्री यादव व निगम प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इसी प्रकार वार्ड 57 के क्षेत्र में बस स्टॉप एवं रोड निर्माण किया जाएगा। वार्ड 50 सेक्टर 02 के स्थानों पर विकास कार्यों की शुरूआत करने आज महापौर देवेन्द्र यादव ने भूमिपूजन किया। वार्ड 50 में छत निर्माण, शेड निर्माण, व्यायाम शाला एवं उद्यान के चारो तरफ पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। वार्ड के युवाओं ने व्यायाम शाला की मांग किए थे जिसकी सौगात महापौर ने दी है। श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यान के चारो ओर पेवर ब्लॉक लगाने सहित सभी कार्यो को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए ताकि वार्ड के नागरिकों को सुविधा मिल सके। नए मंच का निर्माण होने से सार्वजनिक आयोजनों में धूप एवं बारिश बाधा नहीं आएगी। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद महापौर श्री यादव वार्ड के नागरिकों से मुखातिब हुए और उनके साथ वार्ड के विकास से संबंधित चर्चा किए।
भिलाई निगम के जोन कं. 03 अंतर्गत वार्ड 50 में 2 स्थान पर महापौर यादव ने भूमिपूजन किए, सेक्टर 02 में 23.75 लाख रूपए की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। वार्ड के आस्था कार्यालय में पक्का छत का निर्माण एवं पेवर ब्लॉक, सड़क 16 किनारे गणेश मंच में शेड निर्माण, सड़क 15 के मंदिर में टीन शेड और मंदिर के पीछे व्यायाम शाला तथा वार्ड 50 के ए मार्केट के सामने उद्यान के चारो तरफ पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा। पेवर ब्लॉक लगने से उद्यान के आस पास सफाई रहेगी तथा बारिश के सीजन में उद्यान आने वाले नागरिकों को कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगा। इसी प्रकार वार्ड 57 में बस स्टॉप एवं सड़क निर्माण के लिए महापौर ने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य सूर्यकान्त सिन्हा, वार्ड पार्षद श्रीनिवास राव, हरिश सिंह, अभिषेक अवस्थी, विनय रॉय, कार्यपालन अभियंता डी.के. वर्मा, उप अभियंता श्वेता महेश्वर सहित वार्ड के कुछ वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / सिग्नल पर भीख मांगते बच्चों के मामले में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने सख्त लहजा अपनाया है। कलेक्टोरेट में हुई जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे चाइल्ड लाइन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा सिग्नल पर भीख मांगता नजर आया तो इसे चाइल्ड लाइन की चूक माना जाएगा। चाइल्ड लाइन और टास्क फोर्स इस संबंध में कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों के पेरेंट्स पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि चाइल्ड लाइन की अहम जिम्मेदारी ऐसे सभी बच्चों को लेकर है और इसे पूरी दक्षता से निभाया जाना चाहिए। कलेक्टर ने ऐसे बच्चों के बारे में निर्देश दिए जिन्होंने अपने अभिभावकों को खो दिया है। उन्हें संरक्षण में लेने और आगे की जिम्मेदारी का निर्वहण करने का निर्देश दिया। ऐसे ही एक नाबालिग बच्ची जो पहले अपने माता-पिता को खो चुकी है उसके आठवीं के बाद पढ़ाई की जिम्मेदारी लेने के निर्देश दिये। साथ ही एक मूकबधिर बच्चे के रहने और अन्य चीजों की व्यवस्था के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी सबसे अहम है। बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, इस मामले में त्वरित निर्णय लेना है। समिति की बैठक तय समय पर हो। जहां पर भी इनसे जुड़ी संस्थाओं में पदों की रिक्तियां होती हैं वहां त्वरित कार्रवाई कर पदों को भरा जाए। जो बच्चे बालगृह में आते हैं उनके सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा सिकलिन आदि के स्वास्थ्य जांच के संबंध में भी उन्होंने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने पिछली बैठक के एजेंडा पर हुई कार्रवाई के संबंध में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बैठक में बच्चों के एजुकेशन पर और सुरक्षा के लिए कैमरे आदि लगाने के विषय में निर्णय हुए थे पर कार्रवाई हुई है। आज बैठक में शासकीय विशेष गृह एवं प्लेस आफ सेफ्टी के निर्माण जल्द आरंभ करने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देशित किया गया। लंबित प्रकरणों के शीघ्रताशीघ्र निराकरण के बारे में भी कहा गया। देखरेख संस्थाओं में रिक्त पदों के संबंध में भी जानकारी दी गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि यह प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी। संकटग्रस्त बालकों के पहचान के लिए पंचायतों में सर्वे किया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित मानिटरिंग कर यहां बेहतर व्यवस्थाएं रखने के निर्देश दिए। साथ ही बाल गृह में खेल और पढ़ाई आदि विषयों पर अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एडीशनल एसपी श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, सीएमएचओ डाक्टर गंभीर सिंह ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / कोडिया प्रदेश मे कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है और इस दौरान सुरक्षा एवं संयम न बरती जाए तो यह और भी भयावह हो सकती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने उतई क्षेत्र के आदर्श ग्राम कोडिया के शौर्य युवा संगठन ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लगातार प्रयासरत है। अलग अलग तरीके से लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे है व सुरक्षा उपाय मुहैय्या करा रहे हैं। अब शौर्य युवा संगठन सेनेटाइजिंग चैम्बर का निर्माण करके कोरोना संक्रमण को रोकने एक और कदम बढ़ाया है।
संगठन के मीडिया प्रभारी आदित्य भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग शासन के निर्देशानुसार अनुमति लेकर कार्यक्रम तो आयोजित कर रहे हैं लेकिन सुविधा की कमी के कारण सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर पा रहे हैं। इसके दृष्टिगत यह चैम्बर संगठन द्वारा ही तैयार किया गया जिसका उपयोग गांव व आस-पास में हो रहे सामाजिक कार्यक्रमों में किया जा रहा है। सेनेटाइजिंग चैम्बर में फॉगर लगा है जिससे उसमे से गुजरने वाले व्यक्ति के पूरे शरीर मे सेनेटाइजर का छिड़काव हो जाता है। साथ ही चैम्बर के एक दीवाल में कोरोना से सबंधित जानकारी प्रिंट की गई है जिससे लोगों को कोरोना वायरस से सम्बंधित जानकारी मिल रही है। दूसरे दीवाल में संगठन के द्वारा कोरोनाकाल मे किये गए कार्यो का उल्लेख किया गया है जिसका उद्देश्य लोगों को उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही कोरोना योद्धाओं का आभार भी व्यक्त किया गया है। आदित्य जी ने बताया कि यह चैम्बर ट्रायल के लिए बनाया गया था जो कि पूर्ण सफल हुआ है। अब उसमें और भी नई तकनीकों को जोड़ा जा रहा है जिससे सेनेटाइजिंग प्रक्रिया और भी सुलभ हो जाये।
संगठन के अध्यक्ष फलेंद्र पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने संगठन प्रतिबद्ध है। इसी प्रयास के अंतर्गत सेनेटाइजिंग चैम्बर का निर्माण किया गया है। इस चैम्बर के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया बहुत ही सकारात्मक मिल रहा है जिससे हमारा मनोबल बढ़ा है। अध्यक्ष फलेंद्र पटेल जी ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह चैम्बर आदित्य के निर्देशन में इंजीनियर लीलाधर साहूए इलेक्ट्रिशियन घनश्याम साहूए चिरंजीव निषादए युवराज साहूए ईशु साहू द्वारा तैयार किया गया है।
कलेक्टरेट दुर्ग के कर्मचारी महेश साहू ने संगठन को बधाई देते हुए कहा यह शौर्य संगठन का बहुत ही सराहनीय प्रयास है। इससे निश्चित तौर पर कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। सेनेटाइजिंग चैंबर निर्माण के लिए शिक्षक लुकेश नामदेव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जोन प्रभारी भरत चंद्राकर शिक्षिका रूपा साहू, पं सुंदरलाल शर्मा, एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ आशीष चंद्र शर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने संगठन को बधाई दिया है।
भिलाई / शौर्यपथ / निगम क्षेत्रों में कोरोना संक्रमित मरीजों को मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को भी रिसाली निगम क्षेत्रों में 2 नये कोरोना पाजिटिव मिले है जिसमें से इस्पात नगर रिसाली में मरीज सेक्टर 9 अस्पताल की रेडियोलाईजिस्ट डॉक्टर है व दूसरा रिसाली सेक्टर के स्टूडेंट है , आज सोमवार को रिसाली भाठा में शारदा विद्यालय के पास कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिला जिसे कोविड 19 अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जिसे हार्ट का मरीज बताया गया है। इसके पूर्व रिसाली निगम क्षेत्र मौहारी मरोदा व नेवई भाठा के जलाराम चौक तथा तिरंगा चौक में कोरोना संक्रमित पाया जा चुका है। सोमवार को शारदा विद्यालय रिसाली भाठा के पास कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र को सील कर दिया गया है। अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे मातहत अधिकारियों के साथ संक्रमित स्थल पर पहुंचकर क्षेत्र को कटेन्टमेंट जोन में तब्दील कर दिये है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौक पर पहुंचकर संक्रमित परिवार की सेंपल प्राप्त कर रिपोर्ट भेज दी गई है तथा प्रथम संपर्क में आये परिवार के सदस्यों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। क्षेत्र अंतर्गत सभी दुकाने, ऑफिस एवं अन्य वाणिज्यक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्ण बंद रहेगें। वाहनों के आवगमन पर प्रतिबंध लगाया गया है मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी कारण से घर से निकलना प्रतिबंधित होगा। उक्त क्षेत्र की निगरानी के लिए निगम उडनदस्ता टीम व पुलिस विभाग के माध्यम से पेट्रोलिंग की जा रही है। कुल मिलाकर रिसाली निगम क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव 6 कंटेनमेंट जोन बन गये है। रिसाली क्षेत्रों में बरपाती कोरोना कहर रहवासियों में भयाक्रांत है कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच रिसाली निगम के कोरोना वायरस मुस्तेदी से कोरोना की हराने में लगे हुए है। वृहदस्तर पर कंटेन्टमेंट जोन का सैनेटाईजेंशन किया जा रहा है। आसपास नालियों का भी सफाई कर ब्लीचिंग व कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। कोरोना कहर के बीच अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त श्री सर्वे ने क्षेत्रवासियों को सजक व सर्तक रहने की अपील की है।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग जिले के कोविड अस्पताल श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सील कर दिया गया है। विगत दिनों इस मरीज का इसी अस्पताल में एनजीओ प्लास्टिक की गई थी। इस मरीज सहित आज जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गंभीर सिंह ठाकुर ने बताया कि श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती मरीज का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था जिसकी आज पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद इस अस्पताल के आईसीयू वार्ड को नियमानुसार सील कर दिया गया है। उक्त संक्रमित व्यक्ति इस अस्पताल में 11 जून से भर्ती था। इस व्यक्ति की एनजीओ प्लास्टी भी की गई है। जिसमें डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के प्राइमरी कांटेक्ट में आया है। जिसके भी ट्रेसिंग का कार्य किया जा रहा है। संक्रमित व्यक्ति के ऑपरेशन से आईसीयू में रखे जाने तक कई मेडिकल स्टाफ के लोगों के प्राइमरी कांटेक्ट में आने की संभावना भी व्यक्त की गई है । इसके अलावा जिले से दो और संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है । जिले का कोविड-19 हॉस्पिटल भी इसी कैंपस में स्थित है। हालांकि की डॉ ठाकुर ने बताया कि कोविड-19 प्रभावित है जहां संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है दो और मरीजों को आज भर्ती भी किया गया है ।
शौर्यपथ खास खबर
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग नगर पालिक निगम में अधिकारियों की लापरवाही के कई किस्से दुर्ग की आम जनता कई सालो से सुनती और देखती आ रही है किन्तु वर्तमान में एक ऐसा वाक्य हुआ जिसके कारण दुर्ग की जनता को शर्मसार होना पडा और इसका कारण निगम के अधिकारी कर्मचारी नहीं स्वयं दुर्ग की जनता ही है .
शासन द्वारा कुछ समय पहले कचरा मुक्त शहर के लिए सर्वे हुआ था जिसमे दुर्ग निगम को कोई भी स्टार नहीं मिला और इसका कारण मात्र दो नाली में पडा हुआ कचरा था . जी हाँ बात में यकीन नहीं होगा किन्तु यही सत्य है . सर्वे की तैयारी के लिए दुर्ग निगम के आयुक्त एवं नवनियुक्त महापौर के निर्देश पर महीनो से शहर को कचरा मुक्त रखने अभियान चलाया जा रहा था इसके लिए बाकायदा निगम के कर्मचारियों की 40 लोगो की टीम लगातार शहर की नालियों से कचरा साफ करने , नालियों में जमे मिटटी को निकालने का कार्य कर रही थी जिसका साक्षात् गवाह शहर की आम जनता ही है .
दुर्ग निगम के इन प्रयासों को सफलता भी मिल जाती क्योकि कचरा मुक्त निगम क्षेत्र के लिए लगभग 25 लेवल में हर लेवल को दुर्ग निगम ने अच्छे नम्बरों से पास किया और 3 स्टार से 5 स्टार के बीच रैंकिंग मिलने की आशा थी किन्तु इन 25 लेवल के इम्तिहान में एक लेवल में दुर्ग निगम फेल हो गयी . कारण है दुर्ग निगम क्षेत्र की ऐसी दो नालिय जो सर्वे रिपोर्ट में कचरा युक्त पाई गयी .
बता दे कि दुर्ग शहर में सर्वे टीम कब आयी किसी को पता नहीं था जब रिपोर्ट में दो फोटो ऐसे आये जिसमे कचरा मिला जिसके कारण निगम दुर्ग फेल हो गया और इसी के साथ दुर्ग निगम के आयुक्त बर्मन और उनकी टीम जो महीनो से मेहनत कर रही थी असफल हो गयी वही असफल हो गए दुर्ग के महापौर और उनकी कचरा मुक्त करने की अपील . वैसे देखा जाए तो ये निगम की नहीं शहर के जनता की हार है क्योकि कचरा उठाने का और नित्य सफाई करने का कार्य निगम के सफाई मित्र करते है और कचरा फैलाने का कार्य शहर की नासमझ जनता जो कचरा सही जगह नहीं फेक सकते और वो जनता जो नाले व नालियों में कचरा फेकने वालो पर जुर्माना लगाने पर निगम प्रशासन को तानाशाह घोषित करती रही .
आज उसी का परिणाम निकला की एक सार्थक कार्य में निगम नहीं शहर की वो जनता दोषी है जो कचरा नालो में नालियों में फेक कर अपने आप को सभी नागरिक होने का दावा करती रहती है आज ऐसे ही सभी लोगो के कारनामो से दुर्ग निगम स्टार रेंकिंग से चुक गयी . निगम के आयुक्त तो आज नहीं तो कल स्थानांतरित हो जायेंगे , सत्ता भी आज है तो कल नहीं रहेगी इन जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक मुखिया की कोशिश शहर की जनता और शहर को साफ रखने की थी जो असफल हो गयी .
खैर रैंकिंग मिलने या ना मिलने से शहर की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ेगा और अधिकारियों द्वारा एक बार फिर शहर को निगम क्षेत्र को स्वक्ष , स्वस्थ , सुंदर रखने की तैयारी शुरू हो जायेगी एक बार फिर नए इम्तिहान के लिए तैयार हो जायेंगे किन्तु इस इम्तिहान में सफलता तब तक नहीं मिलेगी जब तक शहर की जनता का साथ नहीं होगा ..
श्रीराम केयर हॉस्पिटल के आईसीयू में गैंगरेप का मामला!
पीडि़त छात्रा के परिजनों ने लगाया प्रलोभन देने का आरोप!
चर्चित श्रीराम केयर हॉस्पिटल के आईसीयू में गैंगरेप का मामला!
बिलासपुर / शौर्यपथ / श्रीराम केयर अस्पताल के आईसीयू में वार्ड वाय द्वारा कथित रूप से मरीज छात्रा के साथ बलात्कार मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, मगर इसी बीच इस मामले में एक और दिलचस्प मोड़ आया है।
आपको याद दिला दें कि कोनी क्षेत्र की इंजीनियर प्रथम वर्ष की छात्रा ने जहर सेवन कर लिया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए पहले सिम्स ले जाया गया लेकिन वहां उसका इलाज करने से इनकार किए जाने पर परिजन उसे लेकर श्रीराम केयर अस्पताल पहुंचे थे। दावा किया जा रहा है कि परिजनों को युवती के जहर पीने की जानकारी नहीं थी क्योंकि इंजीनियरिंग की छात्रा ने परिजनों को बताया था कि किसी दवा के खाने के बाद उसके रिएक्शन के चलते उसकी तबीयत बिगड़ी है, लेकिन इलाज के दौरान डॉ. अमित सोनी को पता चला कि पीडि़त युवती ने जहर पिया है , और बाद में तलाशी के दौरान युवती के कमरे से जहर की शीशी भी मिल गई। लेकिन मामले में बड़ा मोड तब आ गया जब आईसीयू में वेंटिलेटर पर मौजूद पीडि़त युवती ने अपने पिता को कागज पर लिखकर यह जानकारी दी कि 21 और 22 मई की दरमियानी रात अस्पताल के ही दो वार्डबॉय ने उसके साथ गैंगरेप किया है। पीडि़त युवती के पिता ने जैसे ही यह आरोप लगाया तो पूरे शहर में सनसनी फैल गई। मामले में बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने भी दिलचस्पी लेते हुए सबसे पहले युवती को इलाज के लिए अपोलो शिफ्ट किया और फिर पुलिस को भी निष्पक्ष जांच की हिदायत दी गई। इस बीच पुलिस एक बार पीडि़ता से मजिस्ट्रेट बयान ले चुकी है जिसमें युवती अपने आरोप पर कायम है। वही अपोलो में ही आरोपी वार्ड बॉय की शिनाख्त परेड की भी कोशिश की गई लेकिन कहते हैं कि पीडि़त युवती की तबीयत फिर से बिगड़ जाने पर उसके परिजनों ने शिनाख्त करने से मना कर दिया था।
इधर इस बीच डॉक्टर अमित सोनी ने दावा किया की दवाओं के असर से ही शायद युवती इस तरह की बातें कह रही है या फिर मुमकिन है कि इन आरोपों के पीछे कोई और कहानी हो। तमाम विरोधाभासो के बीच फिलहाल युवती के पिता अपनी बेटी के साथ मंगला में अपने ससुराल में है। इसी दौरान एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो हमे भी प्राप्त हुआ, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उसमें मौजूद एक आवाज कथित तौर पर पीडि़त युवती के पिता की है। शौर्यपथ दैनिक समाचार पत्र इसकी पुष्टि नहीं करता कि यह ऑडियो क्लिप सही है इसके फैसले का अधिकार कानून के पास है और कानून इस ऑडियो क्लिप की सच्चाई का पता जल्द ही लगा लेगी किन्तु साथ ही बड़ा सवाल यह है कि आखिर आरोप प्रत्यारोप के इस खेल में सच्चाई कब सामने आएगी . शहर की जनता को सच्चाई का इंतज़ार है . जब तक सच्चाई सामने नहीं आती तब तक मामले में अफवाहों का बाज़ार भी गर्म रहेगा .
लेकिन पीडि़ता के पिता की ऑडियो क्लिप के अनुसार पीडि़त युवती को शनिवार सुबह सिविल लाइन थाने में बयान के लिए बुलाया गया है। और उस ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर युवती के पिता यह सनसनीखेज खुलासा कर रहे हैं कि उनके ससुराल में (वर्तमान में पीडि़ता जहाँ राह रही है) दो व्यक्ति आए थे जिनमें से एक वकील की वर्दी में थे और दावा किया जा रहा है कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए उन्होंने युवती के पिता को 4 लाख रुपये का ऑफर देकर बयान बदलने की भी बात कही है। जाहिर है कि अगर आरोप सही है तो इस रकम को देने के पीछे मामले की लीपापोती की कोशिश होगी। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या यह ऑडियो क्लिप सच है ? या फिर इसके पीछे भी कोई साजिश है ? मामला बेहद संवेदनशील और गंभीर है इसलिए पुलिस को भी चाहिए कि वह ऑडियो क्लिप की सच्चाई का पता लगाकर मामले की तह में जाए और अगर यह आरोप सही है तो फिर पता लगाने की कोशिश करें कि आखिर पीडि़त युवती के पिता को इस रकम का ऑफर क्यों दिया जा रहा है?
और इसके पीछे कौन लोग है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी लगातार आरोपी वार्डबॉय को भी थाने बुला रहे हैं लेकिन पीडि़त युवती के परिजनों द्वारा पूरी तरह सहयोग न करने से ही वे किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पा रहे, लेकिन यह भी सच है कि 21 मई को घटी घटना के इतने दिनों बाद भी इस मामले में पुलिस के किसी निष्कर्ष तक ना पहुंचने और किसी भी आरोपी के अब तक गिरफ्तार ना होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तो वही एक धड़ा लगातार यह आरोप भी लगा रहा है कि मामले को रफा-दफा करने के लिए ऊंचे पैमाने पर सौदेबाजी की जा रही है और आरोप लगाने वालों में पीडि़त युवती के पिता भी शामिल है।
इसलिए जरूरी है कि पुलिस ना सिर्फ यह पता लगाएं कि उस रात सचमुच क्या हुआ था बल्कि अब यह भी जरूरी लग रहा है कि क्या ऑडियो क्लिप में कहे अनुसार युवती के पिता को किसी ने प्रलोभन देने की कोशिश की है इस बात की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए आखिर वे कौन लोग हैं जो प्रलोभन और धमकी दे रहे हैं। कुल मिलाकर श्रीराम केयर गैंगरेप मामले में रोज एक नया मोड़ आ रहा है मगर पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर आज तक नहीं पहुंच पा रही है! कहते हैं घटना के दिन वहां के सारे सी सी टी वी कैमरे बंद पाये गए थे या फिर कर दिया गया था ताकि आरोपियों की पहचान न हो सके।क्या यह प्लानिंग के तहत किया गया था,यह सभी विषय जांच के दायरे का है।
राजनांदगांव/ शौर्यपथ / केन्द्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों से नाराज किसानों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा 26 संगठनों द्वारा प्रदेश व्यापी संयुक्त आहवान के तहत जिला किसान संघ की अगवाई में अपर कलेक्टर शर्मा को यह ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन सौपने किसान अपनी मांगों के पोस्टर लेकर पहंुचे थे। सोसल डिस्टेंस रखते हुए किसानों ने पहले नारे बाजी की फिर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में महामहिम से अपनी भावनाऐं केन्द्र तक पहुंचाने का निवेदन किया गया है, वहीं राज्य शासन को मांगों के संबंध में निर्देशित करने का आग्रह किया गया है। जिला किसान संघ ने कहा है कि विभिन्न माध्यमों से सरकारों को लगातार अवगत कराये जाने के बावजूद कोई भी ध्यान नहीं दिए जाने से विवश होकर महामहिम राज्यपाल से गुहार लगाने की आवश्यकता पड़ी है। ज्ञापन में केन्द्र व राज्य सरकार से मांगे अलग अलग दर्शायी गई है। इस सीजन हेतु धान एवं अन्य खरीफ फसलों के लिए घोषित समर्थन मूल्यको नकारते हुए स्वामीनाथन आयोग के सी-2 फार्मूले के अनुसार फसल के लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने और धान का समर्थन मूल्य 3465 रूपये घोषित किया जावे। केन्द्र सरकार द्वारा मण्डी कानून और आवश्यक वस्तु अधिनियम के अध्यादेश के जरिए बदलने और ठेका कृषि को कानूनी दर्जा देने के मंत्रिमण्डल के फैसले को निरस्त किया जावे। बिजली क्षेत्र के निजीकरण का फैसला वापस लिया जावे। तीसरी रेल्वे लाईन एवं डोंगरगढ़ वाया मंुगेली, कवर्धा, खैरागढ़ 255 किमी रेल्वे लाईन में प्रभावित कृषकों के परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार नौकरी एवं चार गुना मुआवजा दिया जाये। मनरेगा को कृषि कार्य से जोड़ा जावे।
वहीं राज्य सरकार की मांगों में सभी उत्पादक किसानों का मक्का समर्थन मूल्य पर लिया जावे। सहकारी बैंक 2017 का ऋण माफी किया जावे। एवं राष्ट्रीयकृत बैंकों को ऋण माफी की पूरी राशि तत्काल दी जावे एवं निजी बैंक के केसीसी धारकों को भी ऋण माफी योजना का लाभ दिया जावे। धान खरीदी अंतर की राशि एक मुश्त दी जावे। छग के प्रवासी मजदूरों को उनके गांव घरों तक मुफ्त पहुंचाने उनके भरण पोषण के लिए मुफ्त खाद्यान, मनरेगा रोजगार और नगद आर्थिक सहायता दी जावे। रेल्वे लाईन प्रभावितों (तीसरी लाईन + डोंगरगढ़-कवर्धा रेल्वे लाईन) के परिवार के एक सदस्य को नौकरी व चार गुणा मुआवजा हेतु सूची रेल्वे को दी जावे। रबी फसल की क्षतिपूर्ति राशि प्रति हेक्टर 2500 रूपये दिये जावे।
तीसरी रेल्वे लाईन प्रभावित किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी व चार गुना मुआवजा की मांग के संबंध में चर्चा कर अपर कलेक्टर श्री शर्मा जी को बताया गयाकि रेल्वे प्रभावित परिवारों की सत्यापित सूची नहीं होने कारण नौकरी वाले विषय में विभाग आगे कार्यवाही नहीं कर रहा है एवं किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए भू अर्जन शाखा से अछोली एवं नागतराई की सत्यापित सूची उपलब्ध कराई गई। जिला किसान संघ ने रेल्वे वाले मुद्दे पर त्वरित निराकरण के लिए श्री शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
ज्ञापन सौपने के दौरान सुदेश टीकम, रमाकांत बंजारे, हरिशचन्द्र साहू, नैन जनबंधु, तुलाराम उसारे, सेवक वर्मा, जगत देवांगन, महेन्द्र चंद्राकर, यीशु चांदने, रूपसिंग वर्मा, श्यामरतन साहू, श्यामसाय सिन्हा, नरेश पटेल, नारद, गैंद साहू, कृपाल ठाकुर, उमेश वर्मा, फगवाराम साहू, रामाधार साहू, बालाराम साहू, रतन साहू, सुमन साहू, नोहर वर्मा, नकुलदास साहू, राजेश वर्मा, घनाराम साहू, कुलेश्वर वर्मा, तिलक वर्मा, चुमन पटेल, अनिल वर्मा, रामदेव पटेल जैतराम वर्मा सहित बड़ी संख्या में सभी ब्लाक के प्रतिनिधि शामिल थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला राजनांदगांव डोंगरगढ़ विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री में नल जल योजना के तहत पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य हेतु राशि 1.62 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति क्षेत्र के संघर्षशील विधायक दलेश्वर साहू के अथक प्रयास से स्वीकृति प्राप्त हुई है। यहां की ग्राम पेंड्री डोंगरगढ़ ब्लॉक में सूखाग्रस्त पेयजल संकट के नाम से जाना जाता है। ग्राम के कुछ वादों में आम जनता तक अभी तक पेयजल सप्लाई नहीं हो पाता था, इसलिए कठिनाइयों को देखते हुए तत्परता से विधायक विधायक श्री साहू ने इस कार्य को स्वीकृति दिलाने में सहयोग किया, जिससे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया है, जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 25 डोंगरगढ़ के जनपद सदस्य श्रीमती अनीता राम खिलावन साहू, सेक्टर प्रभारी ओम दत्त वर्मा, हरि महाराज शुक्ला, नेतराम साहू ग्राम पटेल, डीगेश सिन्हा, लोकेश्वर प्रसाद शुक्ला, गोरख दास साहू, मोरध्वज सिन्हा, समालिया राम साहू ने सभी मिलकर क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहू को बहुत.बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है। यह जानकारी योग दास साहू ने दी है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सगढ़ सरकार की अभिनव पढ़ई तुंहर दुआर योजना तहत गुरू तुझे सलाम की गूंज गांव के गली, चौराहों में भी होने लगी है। इसी तारतम्य में आज पढ़ई तुंहर दुआर के नोडल अधिकारी राजेश शर्मा की मेजबानी में सफलतम आयोजन संपन्न हुआ। सभी प्रतिभागियों ने जहां गुरू को सलाम किया, वहीं अपने जीवन के यादगार क्षणों को साझा किया।
डोंगरगांव के विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरएल पात्रे, बीआरसी अरविंद रत्नाकर, एबीओ सुश्री रश्मि ठाकुर, जयंत साहू सहित पांच दर्जन शिक्षक, शिक्षिकाओं की उपस्थिति में वेब माध्यम से संपूर्ण आयोजन का प्रभावशाली संचालन शिक्षक व खपरीकला संकुल के समन्वयक शत्रुघन तिवारी ने किया।
इस आयोजन में ज्योति साव, राकेश सोनी, टेकराम सेवता, कुंती साहू, शकुंतला हिरवानी, अवधेश गुप्ता, अंजू देवांगन, वीणा देवांगन, एमएच खान, आम्रपाली रामटेके, डिंपल साहू, लेखदास साहू, अमरीका पंचारी, जयनारायण भुआर्य, अमित श्रीवास्तव, मिथलेश साहू, कुमार साहू, प्रणीता शर्मा आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण अनुभव साझा किया।
ठीक इसी तरह से आज विकासखंड के सभी संकुलों में विद्यार्थियों के लिये दोपहर में संकुल स्तरीय आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई। अपने विद्यार्थी जीवन के कभी न भूल पाने वाले मीठे, कड़वे अनुभव के क्षण की यादें ताजी की गई। एक तरह से नये उत्साह जगाने वाले इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाकर सभी बेहद प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। अंत में पढ़ई तुंहर दुआर के नोडल अधिकारी राजेश शर्मा ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
ब्लॉक स्तरीय इस आयोजन में दो श्रेष्ठ प्रतिभागी शिक्षक, शिक्षिकाओं का चयन कोर ग्रुप करेगा। कोर ग्रुप में बीईओ आरएल पात्रे, बीटीआई के प्राचार्य रामावतार साहू, पढ़ई तुंहर दुआर के नोडल अधिकारी राजेश शर्मा, बीआरसी अरविंद रत्नाकर, एबीओ रश्मि ठाकुर, क्षितिज सोरी, जयंत साहू, शत्रुघन तिवारी, साधुराम साहू, दिलेश्वर शांडिल्य, दानीराम वर्मा शामिल हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
