
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
प्रधानमंत्री ने बलरामपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "जब मैं आज दिल्ली से चला तो सुबह से इंतजार कर रहा था कि कब कोई आएगा, कहेगा कि मोदी जी इस योजना का फीता तो हमने काटा था, ये योजना तो हमने शुरू की थी.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
यूपी के सरकारी समारोह से पीएम मोदी के हमले के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पलटवार किया है. सरकारी कार्यक्रम में पीएम मोदी द्वारा राजनीतिक हमला किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पलटवार करने में देर नहीं लगाई. सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी गैर राजनीतिक मंच का इस्तेमाल सियासी मकसद पूरा करने के लिए कर रही है. अखिलेश ने कहा कि परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए सरकारी बसों में भर-भर कर भीड़ को जुटाया जा रहा है. लेकिन पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनात इन्हीं मंचों से राजनीतिक हमले कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 9,800 करोड़ रुपये की सरयू नहर परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में बीजेपी के प्रतिद्वंद्वी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह इंतजार कर रहे थे कि कब कोई इस परियोजना का क्रेडिट लेने के लिए दावा करेगा. प्रधानमंत्री मोदी का यह कमेंट समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने दावा किया था यह योजना सपा सरकार के समय में ही तीन चौथाई बन चुकी थी.
प्रधानमंत्री ने बलरामपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, "जब मैं आज दिल्ली से चला तो सुबह से इंतजार कर रहा था कि कब कोई आएगा, कहेगा कि मोदी जी इस योजना का फीता तो हमने काटा था, ये योजना तो हमने शुरू की थी. कुछ लोग हैं जिनकी आदत है ऐसा कहने की, हो सकता है कि बचपन में इस योजना का फीता उन्होंने ही काटा हो.
उन्होंने कहा कि सरयू नहर परियोजना में जितना काम 5 दशक में हो पाया था, उससे ज्यादा काम हमने 5 साल से पहले करके दिखाया है. यही डबल इंजन की सरकार है. यही डबल इंजन की सरकार के काम की रफ्तार है.
इससे पहले, आज सुबह समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा, "सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी ‘सरयू राष्ट्रीय परियोजना' के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उप्र भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए. 22 में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा!"
पीएम मोदी ने कहा कि देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का जाना हर भारत प्रेमी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. जनरल बिपिन रावत जितने जांबाज थे, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जितनी मेहनत करते थे, पूरा देश उसका साक्षी है. उन्होंने कहा कि भारत दुख में है, लेकिन दर्द सहते हुए भी हम ना अपनी गति रोकते हैं और ना प्रगति. भारत रुकेगा नहीं, भारत थमेगा नहीं.
विपक्ष पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "पहले जो सरकार में थे, वो माफिया को संरक्षण देते थे. आज योगी जी की सरकार माफिया की सफाई में जुटी है. तभी तो यूपी के लोग कहते हैं कि फर्क साफ है. पहले यूपी की बेटियां घर से बाहर निकलने से पहले 100 बार सोचने के लिए मजबूर थीं. आज अपराधी गलत काम करने से पहले 100 बार सोचता है. तभी तो यूपी के लोग कहते हैं- फर्क साफ है.
अन्नाद्रमुक (AIADMK) सरकार ने जयललिता के परिवार से परामर्श किए बिना घर पर कब्जा ले लिया था और इमारत को स्मारक में बदल दिया था.
चेन्नई /शौर्यपथ/
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भांजी दीपा जयकुमार को कानूनी लड़ाई के बाद अपनी आंटी और दिवंगत नेता के पॉश गार्डन स्थित घर का शुक्रवार को कब्जा मिल गया. चेन्नई जिला प्रशासन ने उन्हें घर की चाबियां सौंपी. दीपा ने कहा, "यह पहली बार है जब मैं अपनी आंटी की अनुपस्थिति में इस घर में कदम रख रही हूं. यह घर अब खाली और बेजान नजर आता है. जयललिता के घर में रहने की इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी आंटी द्वारा इस्तेमाल किए गए फर्नीचर को हटा दिया गया है.
मद्रास उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने 24 नवंबर के अपने फैसले में जयललिता के आवास ‘वेद निलयम' को अधिग्रहण करने के आदेश को रद्द कर दिया था और इसे कानूनी वारिसों को सौंपने का आदेश दिया था. अदालत के इस आदेश के बाद दीपा को मकान की चाबियां दी गईं.
पूर्ववर्ती अन्नाद्रमुक (AIADMK) सरकार ने जयललिता के परिवार से परामर्श किए बिना घर पर कब्जा ले लिया था और इमारत को स्मारक में बदल दिया था.
दीपा और उनके भाई दीपक ने पूर्ववर्ती एआईएडीएमके सरकार द्वारा बंगले के अधिग्रहण को चुनौती देते हुए याचिकाएं दायर की थी. याचिका पर कोर्ट का यह फैसला आया. मद्रास हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि यह प्रॉपर्टी उनके (दीपा और उसके भाई) पास जानी चाहिए.
अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सरकार द्वारा अधिग्रहण अवैध था. कोर्ट ने कहा, "इस अधिग्रहण में कोई सार्वजनिक हित नहीं है ... कुछ किलोमीटर दूर मरीना बीच पर पहले से ही जयललिता का स्मारक है. ऐसी कौन सी प्रेरक कहानी है जो वेद निलयम दे सकती है, लेकिन मरीना बीच स्मारक नहीं?
देश विदेश /शौर्यपथ/
योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को याद करते हुए कू पर लिखा, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, सरल व सहज राजनेता, शुचिता एवं कर्मठता के प्रतीक, ’भारत रत्न’ प्रणब मुखर्जी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.
भारत के पूर्व राष्ट्रपति (Former President) प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की आज 86वीं जयंती है. वे भारत के 13वें राष्ट्रपति थे. उनका जन्म 11 दिसंबर, 1935 को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक छोटे से गांव मिराती के एक साधारण से परिवार में हुआ था. उनके पिता कामदा किंकर मुखर्जी स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी मां का नाम राजलक्ष्मी था. प्रणब मुखर्जी के पिता भी कांग्रेसी नेता थे और आजादी की लड़ाई में कई बार जेल गए. उनका राजनीतिक जीवन 40 सालों से भी ज्यादा लंबा रहा है. कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्होंने विदेश से लेकर रक्षा, वित्त और वाणिज्य मंत्री तक की भूमिका निभाई. उन्होंने भारतीय राजनीति को बहुत लंबे समय तक, बहुत करीब से देखा.
आज उनकी जयंती के खास मौके पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है और उन्हें याद कर रहा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी और केशव प्रसाद मौर्या ने भी कू पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है.
योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को याद करते हुए कू पर लिखा, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, सरल व सहज राजनेता, शुचिता एवं कर्मठता के प्रतीक, 'भारत रत्न' प्रणब मुखर्जी जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.
नितिन गडकरी ने भी कू पर देश के पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि.
केशव प्रसाद मौर्या ने भी उन्हें याद करते हुए लिखा, भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं भारतरत्न से सम्मानित प्रणब मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन.
उन्होंने कूटनीतिक स्तर पर भी अहम भूमिकाएं निभाईं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा से लेकर गुटनिरपेक्ष विदेश मंत्रियों के सम्मेलन सहित कई सम्मेलनों में भारत का नेतृत्व किया. प्रणब मुखर्जी को 2019 में भारत सरकार ने भारत रत्न से नवाजा था. इसके पहले 2008 में उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्म विभूषण से नवाजा गया था. इसके अलावा वो सर्वोत्तम सांसद और प्रशासक भी रह चुके थे. उन्हें दुनियाभर के विश्वविद्यालयों से डॉक्टरेट की उपाधियां मिली हुई थीं.
वरिष्ठता के क्रम में थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवाणे सबसे ऊपर हैं और इसीलिए उन्हें इस पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है, लेकिन इस पद पर वरिष्ठता इकलौती कसौटी नहीं हो सकती है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का बुधवार को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था. उनके निधन के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि देश का अगला सीडीएस कौन होगा. देश में सेना के सबसे बड़े पद को ज्यादा वक्त तक खाली भी नहीं रखा जा सकता है. वरिष्ठता के क्रम में थलसेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवाणे सबसे ऊपर हैं और इसीलिए उन्हें इस पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है, लेकिन वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरिकुमार भी इस पद के दावेदार हैं, क्योंकि इस पद पर वरिष्ठता इकलौती कसौटी नहीं हो सकती है.
यदि जनरल नरवाणे को सीडीएस बनाया जाता है तो थलसेना प्रमुख का ओहदा खाली हो जाएगा. इस पद के दो प्रमुख दावेदार हैं. इनमें से एक हैं सह सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती और दूसरे हैं उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल वायके जोशी. बहरहाल जो भी हो इसकी एक पूरी प्रक्रिया है.
क्या है सीडीएस नियुक्ति की प्रक्रियाः-
- पहले रक्षा मंत्रालय तीन वरिष्ठ अफसरों के नाम नियुक्ति कमेटी ऑफ कैबिनेट को भेजेगी.
- इस कमेटी में पीएम और गृह मंत्री होते हैं.
- सरकार फिलहाल कोई कार्यकारी सीडीएस भी चुन सकती है
चन्नी ने आप को "ठगों और लुटेरों की पार्टी" बताया. उन्होंने कहा कि आप के ये "बाहरी" लोग पंजाब के किसी भी नेता को अपने पोस्टर और होर्डिंग्स पर जगह नहीं दे रहे हैं, जो उनके "छिपे हुए एजेंडे" को दर्शाता है.
मनसा /शौर्यपथ/
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आप में जुबानी जंग जारी है. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को "ठगों और लुटेरों" की पार्टी करार दिया और कहा कि आप के "गैर-पंजाबी" अपने "चुनावी हथकंडे" से राज्य की जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी का मजाक उड़ाते हुए चन्नी ने इसे "खास" पार्टी कहा.
मनसा में एक सभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने बादल पर राज्य को "लूटने" और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) पर "कुशासन" का आरोप लगाया.
पंजाब सीएम ने कहा, "खास पार्टी के गैर-पंजाबी अपने चुनावी हथकंडों से पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पंजाबी काफी जागरूक हैं और उन्हें सबक सिखाएंगे." उन्होंने कहा कि हर जगह "बाहरी लोगों" के पोस्टर लगाकर पंजाब पर कब्जा करने का उनका "दिवास्वप्न" कभी भी हकीकत में तब्दील नहीं होगा क्योंकि पंजाब के लोग इन "काले दिल वाले काले अंग्रेजों" को बाहर फेंक देंगे.
चन्नी ने आप को "ठगों और लुटेरों की पार्टी" बताया. उन्होंने कहा कि आप के ये "बाहरी" लोग पंजाब के किसी भी नेता को अपने पोस्टर और होर्डिंग्स पर जगह नहीं दे रहे हैं, जो उनके "छिपे हुए एजेंडे" को दर्शाता है.
इस महीने की शुरुआत में, चन्नी ने आप को 'काले अंग्रेज' (काले अंग्रेजों) की पार्टी करार दिया था, जो 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं. चन्नी की टिप्पणी का जवाब देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह काले रंग के हो सकते हैं, लेकिन उनका इरादा निष्पक्ष है.
मंत्री ने बताया कि करीब 9,802 करोड़ रूपए लागत वाली इस परियोजना से 14.04 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और नेपाल से आने वाले पानी के चलते विभिन्न इलाकों में हर साल आने वाली बाढ़ जैसी विभीषिका का जोखिम कम होगा.
बहराइच /शौर्यपथ/
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले हो रहे ताबड़तोड़ उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर से गोरखपुर तक जाने वाली 318 किलोमीटर लम्बी सरयू नहर परियोजना का आगामी 11 दिसम्बर को बलरामपुर से उद्घाटन करेंगे, जो पूर्वांचल में बाढ़ एवं सूखे की समस्या से निपटने में मददगार साबित हो सकती है.
राज्य के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बुधवार को यहां बताया कि उक्त परियोजना के उद्घाटन हेतु प्रधानमंत्री 11 दिसम्बर को बलरामपुर के हसुवाडीह आएंगे.
सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध की तपोस्थली और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं भारतीय जनसंघ के दिवंगत नेता नानाजी देशमुख की कर्मस्थली पर बनी इस परियोजना के उद्घाटन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश एवं प्रदेश ही नहीं पूरी, दुनिया को बड़ा संदेश देंगे.
मंत्री ने कहा कि वाजपेयी ने नदियों को जोड़ने की योजना बनाई थी और इस परियोजना के पूरा होने के साथ ही उनका सपना भी साकार हो रहा है. उन्होंने बताया कि घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा एवं रोहिन नदियों को जोड़ते हुए 318 किलोमीटर लम्बी मुख्य नहर और इससे जुड़ी 6,600 किलोमीटर लिंक नहरों वाली उक्त नहर से पूर्वांचल के नौ जिलों बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर और गोरखपुर के 25 से 30 लाख किसानों को लाभ मिलेगा.
मंत्री ने बताया कि करीब 9,802 करोड़ रूपए लागत वाली इस परियोजना से 14.04 लाख हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और नेपाल से आने वाले पानी के चलते विभिन्न इलाकों में हर साल आने वाली बाढ़ जैसी विभीषिका का जोखिम कम होगा. यह परियोजना काफी समय से लंबित थी. यह परियोजना देश की उन 99 परियोजनाओं में से एक है, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्ण करने के लिए चुना
जल शक्ति मंत्री ने कहा कि इस परियोजना पर काम की शुरुआत 1978 में हुई थी लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने ‘‘इस पर अधिक ध्यान नहीं'' दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से उक्त परियोजना अब पूरी हुई है. बहराइच के जिलाधिकारी दिनेश चंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में बताया कि प्रधानमंत्री के बलरामपुर दौरे के मद्देनजर बहराइच प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है.
इसके दृष्टिगत एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया.
पणजी /शौर्यपथ/
गोवा (Goa) में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक है. वहीं चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi) ने गोवा का दौरा किया. इस दौरे पर गईं प्रियंका गांधी ने आदिवासी महिलाओं के साथ पारंपरिक नृत्य किया. उनके डांस के वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर पोस्ट किया है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं पारंपरिक नृत्य कर रही हैं. इसी बीच उनके साथ प्रियंका गांधी भी उनके साथ नृत्य में शामिल हुईं. उन्होंने गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया.
उन्होंने आम आदमी पर कटाक्ष करते हुए लोगों से बाहर से गोवा में आ रहीं पार्टियों से सावधान रहने को कहा. उन्होंने गोवा की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाने के प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की और उसे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया, जहां अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में उसकी सरकार है.
गांधी ने सभा में अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा, 'इस बार जब आप मतदान करने जाएं तो सबसे पहले अपने बारे में, अपने राज्य और अपने परिवार के बारे में सोचें. उस पार्टी को वोट दें जो आपके मुद्दों का समाधान करेगी. उन्होंने कहा, 'कई पार्टियां बाहर से आएंगी. इन दिनों नयी पार्टियां आ रही हैं.' कांग्रेस नेता ने लोगों से मतदान से पहले यह देखने को कहा कि इन संबंधित दलों ने उन राज्यों में क्या किया है, जहां वे सत्ता में हैं.
गांधी ने कहा, 'क्या उन्होंने विकास किया है? मैं दिल्ली से हूं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है. दिल्ली में इतना प्रदूषण है कि आप सांस भी नहीं ले सकते.' केवल कांग्रेस पार्टी ही आपके लिए काम करेगी. बता दें कि प्रियंका गांधी ने क्यूपेम विधानसभा क्षेत्र के मोरपीरला गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने आदिवासी महिलाओं से बातचीत की. कांग्रेस नेता आदिवासी महिलाओं के साथ उनके पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुईं.
हेल्थ टिप्स /शौर्यपथ/
क्या आपको पता है कि खाना खाने के कई मिनटों बाद भी हमारा पेट और दिमाग ये समझ नहीं पाता कि भूख मिट चुकी है या अभी गुंजाइश बाकी है. कई बार आपकी तेज रफ्तार खाने की स्पीट आपकी भूख से ज्यादा खाना चट कर लेती है, जो जाने अनजाने बढ़ते वजन को न्योता देने का कारण बन सकता है.
आजकल की बदलती लाइफस्टाइल में लोग कुछ भी खाने-पीने से पहले सोचते नहीं है. आप क्या खाते हैं, कैसे खाते हैं, कितना खाते हैं और ये आपके स्वास्थ्य पर क्या असर कर डाल रहा है, इस बारे में बहुत कम ही लोग ध्यान देते हैं, लेकिन इसे अनदेखा करने की गलती मत कीजिए. सही समय पर किया गया भोजन आपको हेल्दी और फिट रखता है, बिना सोचे किसी भी समय कुछ भी पाने पर आप पेट से संबंधित कई परेशानियों को खुद से न्योता दे सकते हैं.
स्पीड में ना करें भोजन
आज हम आपको बताने जा रहे हैं खाना खाने के सही समय के बारे में, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. क्या आपको पता है कि खाना खाने के कई मिनटों बाद भी हमारा पेट और दिमाग ये समझ नहीं पाता कि भूख (Hunger) मिट चुकी है या अभी गुंजाइश बाकी है. कई बार आपकी तेज रफ्तार खाने की स्पीट आपकी भूख (Hunger) से ज्यादा खाना चट कर लेती है, जो जाने अनजाने बढ़ते वजन को न्योता दे देता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके द्वारा खाया गया भोजन आपको भरपूर पोषण दें तो इसके लिए बताए गए सही समय पर भोजन करने की आदत डालनी होगी. आइए जानते हैं नाश्ता, लंच और रात के खाने का सही समय.
स्पीड में खाना खाने के नुकसान
स्पीड में खाना खाने वालों को अक्सर गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है.
चबाकर खाना खाने के फायदे
अगर आप धीरे-धीरे अपने खाने को चबा-चबा कर खाते हैं तो ये आपके लिए है फायदेंमद है. दरअसल, हमारे मुंह की लार धीरे-धीरे चबा-चबाकर खाते समय खाने में मिल जाती है, जो हमारे पाचन प्रक्रिया के लिए काफी कारगर है. इससे खाना अच्छी तरह भी पच जाता है और हमें कब्ज जैसी परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ता
खाना कब खाएं
सुबह 8 से 9 के बीच आपका ब्रेकफास्ट हो जाना चाहिए.
दिन का भोजन आपकी हेल्थ के अनुसार, पर्याप्त मात्रा में लेकिन रात के खाने से कम होना चाहिए.
दोपहर का खाना हो सके तो 1 बजे तक कर लेना चाहिए.
अच्छी भूख लगने पर ही भोजन करें
एक समय तय कर लें, उसी समय नियमित रूप से खाना खायें.
शाम को 6 से 7 बजे के बीच रात का खाना खा लेना चाहिए.
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट को जज करने के लिए इजराइल में हैं. उर्वशी रौतेला को पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने परिवार के लिए आमंत्रित किया था.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट को जज करने के लिए इजराइल में हैं. उर्वशी रौतेला को पूर्व पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने परिवार के लिए आमंत्रित किया था. अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बेंजामिन नेतन्याहू पूर्व पीएम को कुछ हिंदी शब्द भी सिखाये, जो थे 'सब शानदार, सब बढ़िया' और उनके शब्दों पर इस डीवा की प्रतिक्रिया देखने में वाकई अनमोल थी. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो डाला. उर्वशी रौतेला ने कैप्शन दिया, 'इज्रायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू.' उर्वशी रौतेला ने पूर्व पीएम को 'श्रीमद्भगवद्गीता' भी उपहार में दी.
वर्क फ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला वेब फिल्म इंस्पेक्टर अविनाश में अभिनेता रणदीप हुड्डा द्वारा निभाए गए इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा की वास्तविक जीवन पत्नी पूनम मिश्रा के किरदार में नजर आएंगी.
उर्वशी रौतेला कुछ और दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी दिखाई देंगी, जिनमें तेलुगु फीचर ब्लैक रोज शामिल है, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभाएंगी, और सरवना अभिनीत 200 करोड़ की तमिल ब्लॉकबस्टर का अगला शेड्यूल जल्द ही शुरू होने वाला है.
इसके अलावा उर्वशी रौतेला ने अपनी आगामी फिल्म दिल है ग्रे का आधिकारिक पोस्टर साझा किया, जो हिट तमिल फिल्म थिरुट्टू पायले 2 का हिंदी संस्करण है.
तीन कानूनों को रद्द करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद, किसान अन्य मांगों का हवाला देते हुए विरोध स्थलों पर रुके हुए थे.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
दिल्ली के सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर 15 महीनों से डेरा डाले हुए किसान शनिवार आज आंदोलन खत्म करके पंजाब और हरियाणा में अपने घरों को लौटेंगे. इसे दौरान वे विजय मार्च निकालेंगे. किसानों के आंदोलन ने केंद्र सरकार को तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया था. आंदोलन खत्म होने के बाद किसान अब प्रदर्शनस्थल से अपने अस्थाई आवास हटा रहे हैं. आंदोलन को दौरान किसानों को कभी 'आतंकी' तो कभी 'खालिस्तानी' तक करार दिया गया, लेकिन किसानों ने अपना हौसला नहीं खोया और सरकार को उनके सामने कानून वापस लेने को सरकार को मजबूर होना पड़ा.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टरों पर घर जाने वाले किसानों को बधाई देने के लिए हाइवे के किनारे विशेष व्यवस्था की गई है.
शुरुआत में विजय मार्च की योजना शुक्रवार के लिए बनाई गई थी, लेकिन तमिलनाडु में हेलिकॉप्टर दुर्घटना के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था, जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित 13 लोग मारे गए थे.
तीन कानूनों को रद्द करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद, किसान अन्य मांगों का हवाला देते हुए विरोध स्थलों पर रुके हुए थे, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी और विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल था.
आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सदस्यीय समिति को बाकि मांगों पर केंद्र द्वारा लिखित प्रस्ताव भेजे जाने के बाद ही किसानों ने वापस लौटने के अपने फैसले का ऐलान किया.
केंद्र एमएसपी मुद्दे पर फैसला करने के लिए एक समिति बनाने पर सहमत हो गया है. समिति में सरकारी अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ और किसान मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल होंगे. सरकार किसानों के खिलाफ सभी पुलिस केस रद्द करने के लिए भी सहमत हो गई है, ये मामले हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज किए थे.
किसान मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई 700 किसानों की मौत के मुआवजे की मांग पर केंद्र ने कहा है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और पंजाब पहले ही घोषणा कर चुका है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाकि मुद्दों पर चर्चा के लिए किसान नेताओं से फोन पर बात करने के बाद केंद्र का प्रस्ताव आया था.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
