February 15, 2026
Hindi Hindi
PANKAJ CHANDRAKAR

PANKAJ CHANDRAKAR

अम्बिकापुर /शौर्यपथ/

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने बताया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरगुजा संभाग के कुल 1 हजार 267 पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किए गए थे। इन शिक्षकीय पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों के प्रथम सूची के अनुसार पदांकन आदेश संयुक्त संचालक द्वारा जारी किए गए थे। चयनित उम्मीदवारों को 28 दिसम्बर 2021 को संबंधित विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने का समय दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों के पते पर पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान पंजीकृत मोबाईल नम्बर पर व्हाटसअप के माध्यम से आदेश जारी किए जा रहे हैं। यह आदेश सरगुजा.एनआई.ईन के वेबसाईट पर देखी जा सकती है।

 

पशुओं के लिए पैरा एकत्र करने चलेगा अभियान
आयुष्मान कार्ड बनाने गांवो-शहरों में लगेंगे विशेष शिविर
जिला स्तरीय युवा उत्सव में 17 को जुटेंगे 700 युवा
कलेक्टर ने की शासकीय योजनाओं में प्रगति की समीक्षा
बलौदाबाजार /शौर्यपथ/

जिले में विगत 8 दिसम्बर को संपन्न महा टीकाकरण अभियान की उपलब्धि से गदगद जिला प्रशासन अब घर घर दस्तक देकर शत-प्रतिशत टीकाकरण की रणनीति पर काम कर रहा है। छूटे हुए लोगों को अब उनके घर तक पहुंचकर टीका लगाये जाएंगे। महाअभियान के बाद जिले में प्रथम चरण का टीकाकरण 70 प्रतिशत से बढ़ कर 79 प्रतिशत और दूसरे चरण का टीकाकरण 39 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत तक हो गया है। कलेक्टर  सुनील कुमार जैन ने आज यहां अफसरों की बैठक में राज्य सरकार की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 

कलेक्टर  जैन ने बैठक में कहा कि सभी संचालित गोठानों में गोबर की खरीदी शुरू की जानी चाहिए। प्रत्येक विकासखण्ड में प्रति दिन कम से कम 100 क्विंटल गोबर की खरीदी अनिवार्य रूप से हो। किसानों से पैरादान के लिए अगले दो-तीन दिनों तक अभियान चलाया जाए। पैरा संग्रहण का यह उचित समय है। कटाई के बाद पैरा फिलहाल खेतों पर पड़ा है। उन्होंने किसानों को गोठानों की पशुओं के उपयोग के लिए खुले दिल से पैरादान करने का अनुरोध भी किया है। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि सड़क एवं भवन निर्माण के कार्यों में तेजी लाया जाये। राजस्व अधिकारियों को सरकारी निर्माण कार्यों से जुड़े भू-अर्जन प्रकरणों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। आदिम जाति कल्याण विभाग को पूर्ण हो चुके हॉस्टल 20 तारीख तक सुपुर्द करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग को दिये हैं। 

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति को बढ़ाने को कहा है। जिले में अभी तक केवल 58 प्रतिशत परिवारों को ही जारी किया जा सका है। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्रों में 24 दिसम्बर को और ग्राम पंचायतों में 27 दिसम्बर को इसके लिए विशेष शिविर लगाकर कार्ड बनवाने कहा है ताकि आपात स्थिति में पंजीकृत अस्पतालों में इलाज किया जा सके। ग्रामीणों और किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा ‘आओ जुड़े राजस्व से 50 दिन’ के शीर्षक से एक अभियान शुरू किया जा रहा है। 50 दिनों का यह विशेष अभियान 26 जनवरी से शुरू होगा। कलेक्टर ने जिला स्तरीय युवा उत्सव की तैयारी की भी समीक्षा की। यह उत्सव 17 दिसम्बर को स्थानीय नगर भवन परिसर में आयोजित किया जायेगा। इसमें जिले के सभी छह विकासखण्डों से चयनित लगभग 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कलेक्टर ने धान खरीदी की मानीटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अफसरों की रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्धिकी, डीएफओ  कृष्णाराम बढ़ाई, अपर कलेक्टर  राजेन्द्र गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय वरिष्ठ अफसर मौजूद थे।

बेमेतरा /शौर्यपथ/

प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव 2021 तथा उप निर्वाचन 2021 के लिए मतदान दिवस दिनांक 20 दिसम्बर 2021 सोमवार को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अवकाश घोषित किया गया है। ज्ञात हो कि बेमेतरा जिले मे नगर पालिका परिषद वार्ड 05 एवं 11, नगर पंचायत थानखम्हरिया के वार्ड 11 मे उप चुनाव एवं नगर पंचायत मारो के वार्ड 01 से वार्ड 15 मे आम निर्वाचन के अन्तर्गत 20 दिसम्बर को मतदान होगा।

रायपुर में ’रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन

हजारों की संख्या में शामिल हुए हर आयु वर्ग के धावक

मुख्यमंत्री ने रन फॉर सीजी प्राइड को झंडी दिखाई

नवा छत्तीसगढ़ समता और आर्थिक समानता का मॉडल : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल

रायपुर /शौर्यपथ/  

राजधानी रायपुर में आज सुबह आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और गर्व के लिए आयोजित इस दौड़ में हर आयु वर्ग के 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने सुबह 7 बजे गांधी उद्यान चौक से झंडी दिखाकर रन फॉर सीजी प्राइड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांधी उद्यान का पूरा क्षेत्र लोगों के हुजूम से खचाखच भरा हुआ था। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे स्कूली बच्चों से लेकर प्रदेशभर से आए युवा धावकों का समूह इस दौरान भारत माता की जय, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का उद्घोष करने के साथ ही मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। रन फॉर सीजी प्राइड के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जैसे ही मंच पर पहुंचे वहां मौजूद जनसमूह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसके प्रति उत्तर में मुख्यमंत्री ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा ‘कका अभी जिंदा हे‘। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के इस प्रति उत्तर पर जनसमूह ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने जो नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था, उसे हम पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। तीन सालों में ही छत्तीसगढ़ राज्य ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है। छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में है। हमने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को काफी पीछे छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ मॉडल समता और आर्थिक समानता लाने वाला मॉडल है। समाज के गरीब, किसान, आदिवासी, महिला, युवा एवं सभी वर्ग और समुदाय के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। इसमें सभी समाज एवं वर्ग के लोग शामिल है। कोरोना संकट काल के दौरान भी छत्तीसगढ़ में विकास के काम अनवरत रूप से जारी रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। छत्तीसगढ़ राज्य को बीते तीन सालों से देश में स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिल रहा है। इस साल छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में 67 पुरस्कार हासिल किए हैं। इसके साथ ही राज्य की योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दौड़ में हिस्सा लेने आए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही  चित्रसेन साहू का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृ़ढ़ संकल्प की बदौलत विश्व के तीन महाद्वीपों के उच्च शिखरों को फतह किया है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने चित्रसेन साहू के चौथे पर्वतारोहण अभियान माउंट अकांेकागुआ के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब मिलकर इसके लिए 12 लाख 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उन्हें देंगे।

मुख्यमंत्री ने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी इस दौड़ में शामिल हुए। जनसम्पर्क विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 5 किलोमीटर की यह दौड़ तीन वर्गाें में हुई। प्रथम वर्ग में 14 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाओं ने, दूसरे वर्ग में 14 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के महिला एवं पुरूषों ने तथा तृतीय वर्ग में 60 वर्ष से अधिक के उम्र्र के धावकों ने हिस्सा लिया। प्रथम वर्ग में बालक-बालिका श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान से लेकर दशम स्थान तक के पुरूष एवं महिला धावकों को तथा तृतीय वर्ग में प्रथम से लेकर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ धावकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

रन फॉर सीजी प्राइड के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसायसिंह टेकाम, संसदीय सचिव  यू.डी. मिंज एवं  शुकंतला साहू, महापौर  एजाज ढेबर, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं विधायक  कुलदीप जुनेजा, विधायक  मोहन मरकाम और अन्य जनप्रतिनिधि, जनसम्पर्क आयुक्त  दीपांशु काबरा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, उप पुलिस महानिरीक्षक  आरिफ शेख, संचालक खेल एवं युवा कल्याण  श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, कलेक्टर रायपुर  सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल, जनसम्पर्क संचालक  सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य अधिकारी, नागरिकगण उपस्थित थे।
रन फॉर सीजी प्राइड के दौरान प्रतिभागियों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। दौड़ के लिए निर्धारित रूट जगह-जगह पर सेल्फी जोन बनाए गए थे, जहां लोग सेल्फी लेते हुए दिखे। निर्धारित मार्ग के किनारे-किनारे बड़ी संख्या में खड़ेे नागरिकगण तालियां बजाकर धावकों का उत्साहवर्धन करते दिखे।

रायपुर /शौर्यपथ/

‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के दौरान दौड़ लगाते वरिष्ठ आईएएस एवं मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन और उप पुलिस महानिरीक्षक  आरिफ शेख।

 

अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ आ रही अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की एक झलक पेश की है.

मनोरंजन /शौर्यपथ/

 अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ आ रही अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की एक झलक पेश की है. अमिताभ बच्चन ने यह भी ऐलान कर दिा है कि कल फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो रहा है. अमिताभ, रणबीर और आलिया की इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फैन्स को लंबे समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार था. फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही थी और अब फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है.

अमिताभ बच्चन ने फिल्म के फर्स्ट लुक को रिलीज करते हुए लिखा है, 'ब्रह्मास्त्र को दुनिया के साथ साझा करने की हमारी यात्रा आखिरकार शुरू हो रही है! प्यार. रोशनी और आग. कल आ रहा है ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर.' इस तरह अमिताभ बच्चन ने फैन्स के इंतजार को खत्म कर दिया है और कल फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज होने जा रहा है.

अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' के प्रोड्यूसर करण जौहर और रणबीर कपूर हैं. फिल्म में डिम्पल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज 25 दिसंबर, 2022 रखी गई है. इस तरह फिल्म के लिए अभी पूरा एक साल बाकी है.

 

 

 

 

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकतंत्र में बहस व असहमति के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार पर तंज कसा है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  ने मोदी सरकार को एक बार फिर घेरने की कोशिश की है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकतंत्र में बहस व असहमति के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को ट्यूशन लेने की जरूरत है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, "लोकतंत्र में बहस व असहमति का महत्व- इस विषय में मोदी सरकार को ट्यूशन की जरूरत है."

राहुल गांधी की ओर से यह टिप्पणी ऐसे समय की गई जब संसद के शीतकालीन सत्र में निलंबित सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रहा विपक्ष का हंगामा कर रहा है.

गौरतलब है कि 29 नवंबर को आरंभ हुए संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यसभा में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के 12 सदस्यों को मॉनसून सत्र के दौरान ‘‘अशोभनीय आचरण'' करने के कारण, इस सत्र की शेष अवधि के लिए उच्च सदन से निलंबित कर दिया गया था.

जिन सदस्यों को निलंबित किया गया है, उनमें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के इलामारम करीम, कांग्रेस की फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, रिपुन बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन और शांता छेत्री, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी और अनिल देसाई तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के विनय विस्वम शामिल हैं.

 

 

 

 

दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 6 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक मरीज ठीक भी हो चुका है.

नई दिल्ली /शौर्यपथ/

 भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन  की रफ्तार तेज होती दिख रही है. पिछले एक दिन में ओमिक्रॉन के मामलों में करीब 20 फीसद इजाफा देखने को मिला है. सोमवार तक जहां देश में 40 मामले थे, मंगलवार को उनकी संख्या 49 हो गई. मंगलवार को दिल्ली और राजस्थान दोनों राज्यों में 4-4 नए मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 6 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से एक मरीज ठीक भी हो चुका है, जिसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. बाकि पांच मरीजों की हालत भी सामान्य बताई जा रही है.

न्यूज एजेंसी एएनआई ने राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री प्रसादी लाल मीणा के हवाले से लिखा है, 'चार और मामले सामने आए हैं, इन मरीजों की सेहत स्थिर है. राज्य में पिछले सभी ओमिक्रॉन मरीजों की जांच कोरोना नेटेगिव आई है.'

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि विदेश से एयरपोर्ट के जरिए आए कुल 74 लोगों को अबतक LNJP में भर्ती कराया गया था. इनमें से 36 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, अभी 38 मरीज भर्ती हैं. इनमें से 35 कोरोना मरीज हैं, जिनमें से 5 ओमिक्रॉन पॉजिटिव हैं और 3 सस्पेक्ट हैं. LNJP में अब तक कुल 6 मरीजों की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है, इनमें से 1 मरीज ठीक हो गया है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है.

साथ ही उन्होंने बताया, अभी तक ओमिक्रॉन कंट्रोल में है. यह फैलता है, तो सरकार फिर उसे देखेगी. कम्युनिटी से कोई केस नहीं आया है अभी तक, सभी केस एयरपोर्ट से आए हैं. जो भी विदेश से आ रहा है, हम सबका टेस्ट कर रहे हैं. अभी तक जो देखने में आया है, कोई भी सीरियस नहीं है. सभी नॉर्मल हैं. हमारी तैयारी बिल्कुल पूरी है.

बता दें, इससे पहले गुजरात का 42 वर्षीय एक व्यक्ति में कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था. वह शख्स हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटा था. फिलहाल उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है, जहां इलाज चल रहा है. प्रशासन ने उसके सभी रिश्तेदारों के साथ-साथ चार सह-यात्रियों की भी कोविड टेस्टिंग कराई है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.

 

 

 

 

 

 

 क्या आप हेयर फॉल और वक्त से पहले सफेद होते बालों की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए हम लेकर आए हैं घर पर ही तैयार किए जा सकने वाले एक खास तेल, जो न सिर्फ बालों का झड़ना रोकने में मदद कर सकता है, बल्कि सफेद बाल की परेशानी को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

 अन्य खबर /शौर्यपथ/

बालों का झड़ना और वक्त से पहले सफेद हो जाना आम समस्या है, जिससे आज हर दूसरा व्यक्ति परेशान है, लेकिन बदलते मौसम के साथ ही बालों का झड़ना एकदम से बढ़ जाता है. हेयर फॉल ज्यादातर मॉनसून व ठंड के मौसम में गति पकड़ लेता है, इसके पीछे कारण है सर्दियों में बालों की सही से देखभाल न होना. खासतौर पर खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के अलावा प्रदूषण के चलते बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. वहीं ठंड के मौसम में सर्द हवाओं के चलते बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं. ड्राई स्कैल्प्स के कारण सिर में डैंड्रफ की समस्या हो सकती है, जिसके चलते बालों का झड़ना तेजी से बढ़ सकता है. क्या आप भी इन्हीं दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. क्या आप भी सफेद होते बाल और हेयर फॉल से परेशान हैं? अगर हां, तो आपके लिए हम लेकर आए हैं घर पर ही तैयार किए जा सकने वाले एक खास तेल, जो न सिर्फ बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है, बल्कि सफेद बाल की परेशानी को भी कंट्रोल करता है.

 तेल बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री

एक कप सरसों का तेल.

10 से 12 कढ़ी पत्ता.

एक टेबलस्पून मेथी दाना.

कपूर का छोटा सा टुकड़ा.

तेल बनाने का तरीका  

सबसे पहले सरसों के तेल को अच्छी तरह उबाल लें.

अब कढ़ी पत्ते और मेथी को उसमें डाल दें.

इस मिश्रण को हल्की आंच पर 10 मिनट तक उबलने दें.

जब ये उबल जाए, तो इसे ठंडा होने दें.

इसके बाद इसमें कपूर का चूरा मिला दें.

इस तेल को लगाने के फायदे |

सर्दियों के लिए सरसों का तेल बेस्ट ऑप्शन है, ये बालों को गर्माहट देता है.

अगर आप मेहंदी लगाती हैं, तो इसे लगाने पर उसका रंग और भी ज्यादा खिलकर आता है.

कपूर स्कैल्प इरिटेशन को कम करता है.

मेथी बालों को कोमल बनाती है.

कढ़ी पत्ता हेयर फॉल और सफेद होते बालों की समस्या को रोकने में मदद करता है

 

 

 हेल्थ टिप्स  /शौर्यपथ/

आंवला का सेवन अक्सर शहद के साथ किया जाता है, जो न सिर्फ आंवले के जूस का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके फायदे को भी दोगुना कर देता है. यहां शहद के साथ आंवला पाउडर के लाभों के बारे में बताया गया है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

  आंवला और शहद दोनों ही हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. खासकर सर्दियों में आंवला के फायदे और शहद के स्वास्थ्य लाभ और भी बढ़ जाते हैं. आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि आंवला और शहद का एक साथ सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए कमाल कर सकता है. आंवला और शहद दोनों ही कई लाभकारी गुणों से भरपूर होते हैं. ये दोनों एंटी-ऑक्सीडेंट्स का पावर हाउस हैं. आंवला पहले से ही कई बीमारियों को दूर रखने के लिए जाना जाता है. आंवला का प्रयोग लोकप्रिय रूप से पाउडर, मसालेदार फल, जूस या तेल के रूप में किया जाता है. इसका सेवन अक्सर शहद के साथ किया जाता है, जो न सिर्फ आंवले के जूस का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके फायदे को भी दोगुना कर देता है. यहां शहद के साथ आंवला पाउडर के लाभों के बारे में बताया गया है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

आंवला खाने के फायदे

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है

आंवला आपकी पूरी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है.

अगर आप रोजाना आंवला खाते हैं तो यह आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचाएगा.

स्वास्थ्य के लिए आंवला पाउडर के फायदे जबरदस्त हैं क्योंकि आंवले में कई पोषक तत्व होते हैं.

अगर आप अपने शरीर और त्वचा को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आंवला चमत्कार कर सकता है.

आंवले की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें विटामिन सी सूखने के बाद भी बरकरार रहता है.

आंवला के फायदे बढ़ाने के लिए आप इसे शहद के साथ जरूर लें. इससे लाभ दुगना होता है.

शहद और आंवला का एक साथ सेवन क्यों करें? | 

अगर आप आंवले को शहद में भिगो देंगे तो इससे आंवले की उम्र बढ़ जाएगी.

एक खाली जार में शहद भरकर उसमें आंवला भिगो दें. कंटेनर को एयरटाइट करना न भूलें.

एक बार जब आप इसका सेवन करना शुरू कर देंगे तो कुछ दिनों के बाद आपको इन दो जादुई फूड्स के फायदे महसूस होने लगेंगे.


 आंवला और शहद दोनों ही हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. खासकर सर्दियों में आंवला के फायदे और शहद के स्वास्थ्य लाभ और भी बढ़ जाते हैं. आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि आंवला और शहद का एक साथ सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए कमाल कर सकता है. आंवला और शहद दोनों ही कई लाभकारी गुणों से भरपूर होते हैं. ये दोनों एंटी-ऑक्सीडेंट्स का पावर हाउस हैं. आंवला पहले से ही कई बीमारियों को दूर रखने के लिए जाना जाता है. आंवला का प्रयोग लोकप्रिय रूप से पाउडर, मसालेदार फल, जूस या तेल के रूप में किया जाता है. इसका सेवन अक्सर शहद के साथ किया जाता है, जो न सिर्फ आंवले के जूस का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके फायदे को भी दोगुना कर देता है. यहां शहद के साथ आंवला पाउडर के लाभों के बारे में बताया गया है जिसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए.

 

शहद के साथ आंवला खाने के फायदे | 

1. ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

आंवला और शहद ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करने के लिए इंसुलिन लेवल को ठीक से उपयोग करने में मदद करते हैं. शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर है और आंवला डायबिटीज और अन्य रक्त संबंधी समस्याओं के लिए एक इलाज है. आप शहद के साथ एक आंवला को लेप करके भी खा सकते हैं जो आपके स्वास्थ्य को ठीक करने में आपकी मदद करेगा.

2. इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

आंवला और शहद का जब एक साथ सेवन किया जाता है तो कोई भी संक्रमण आपको नहीं छूं सकता है और आप हेल्दी शरीर के साथ रहेंगे. शहद के साथ आंवला कई बीमारियों की रोकथाम में फायदा करता है और आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है.


3. बेहतर पाचन बनाने में मददगार

बेहतर पाचन में सहायता के लिए शहद के साथ आंवला प्रभावी उपचारों में से एक है. यह मिश्रण भोजन को ठीक से पचाने के लिए बेहतर गैस्ट्रिक जूस बनाता है और आपकी भूख को भी बढ़ाता है. यह भोजन के तेजी से पाचन के लिए चयापचय को बढ़ावा देता है. यह शहद और आंवला के स्वास्थ्य लाभों में सबसे अच्छा है.


4. गले की खराश और सर्दी के लिए शहद और आंवला

आपको रोजाना सुबह और शाम के समय दो बार शहद और आंवला का सेवन करना चाहिए. तत्काल राहत पाने के लिए आपको अपनी खुराक खोए बिना ऐसा करने की जरूरत है. प्रभाव को और बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन अदरक के पानी के साथ भी कर सकते हैं.

5. हनी और आंवला साथ खाने से दिखेंगे जवां

चेहरे की महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने के लिए आंवला और शहद के फायदे हैं. लाभ प्राप्त करने के लिए आपको प्रतिदिन एक चम्मच आंवला और शहद के मिश्रण का सेवन करना चाहिए. यह आपको जवां बनाए रखने में मदद करेगा और आपकी त्वचा भी स्वस्थ रहेगी.

 
6. अस्थमा से छुटकारा दिला सकता है

वैसे तो आंवला को शहद के साथ लेने के बहुत सारे फायदे हैं लेकिन अस्थमा से छुटकारा भी उन्हीं में से एक है. आंवला और शहद खाने से आपको अस्थमा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि आंवला कफ, घरघराहट और सांस फूलने की समस्या को नियंत्रित करने में मदद करता है.

7. अपने सिस्टम को डिटॉक्स करें

आंवले के रस में एक चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच अदरक का रस भी मिलाएं. इस मिश्रण का सेवन आप रोजाना सुबह के समय कर सकते हैं. अगर आप सुबह सबसे पहले इस मिश्रण का सेवन करते हैं तो आंवला और शहद आपके सिस्टम को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं. यह तरल आपके सिस्टम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और आपके कामकाज में सुधार करता है.

 

 

 

 

 

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)