August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    PANKAJ CHANDRAKAR

    PANKAJ CHANDRAKAR

    प्रधानमंत्री के हाथों 13 दिसंबर को इसके लोकार्पण का कार्यक्रम तय हो चुका है. इसके मुआयने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार आ चुके हैं. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण पर पूरे जिले में आम लोगों की मदद से उत्सव का माहौल बनाया जाएगा.

     नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज अपने ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथ कॉरिडोर  का उद्घाटन करेंगे. वह वाराणसी पहुंच गए हैं, और उन्होंने प्राचीन कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं फेसबुक पर काशी विश्वनाथ धाम की तस्वीरें साझा कीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई हस्तियां भी वाराणसी पहुंच चुकी हैं. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर पूरे जिले में उत्सव का माहौल है. कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ पीएम मोदी कई अन्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. उनका बीजेपी के पदाधिकारियों से भी मिलने का कार्यक्रम है.

    इसमें 13 और 14 दिसंबर को गंगा घाटों के साथ शहर की प्रमुख इमारतों की विशेष रूप से सजावट होगी और रोशनियां की जाएंगी. यही नहीं लोग अपने घरों में दीपक जलाएंगे और काशी के तमाम परिवारों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा.विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंचाने पर आपका स्वागत सबसे पहले एक बड़ा दरवाजा करेगा. यह दरवाजा उस विश्वनाथ कॉरिडोर का द्वार खोलता है जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. इस दरवाजे के आर पार लगभग 50000 वर्ग मीटर में इस इस भव्य कॉरिडोर का निर्माण किया गया. जिसका काम अब अंतिम चरण में है और इसके लोकार्पण की तैयारी जोरों पर है.

     वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल बताते हैं कि "माननीय प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा के अनुसार काशी विश्वनाथ धाम का भव्य उद्घाटन 13 तारीख को प्रस्तावित है. चूंकि यह पूरा का पूरा इतिहास में एक नया पन्ना जोड़ने जा रहा है और करीब ढाई सौ साल के पश्चात काशी विश्वनाथ का पूरा जीर्णोद्धार प्रधानमंत्री के विजन के अनुसार किया गया है. जन सहभागिता के साथ कार्य कराया जाएगा, साथ ही काशी में हमारे जितने सार्वजनिक स्थान है, साज सज्जा लाइटिंग जन सहभागिता से 12, 13, 14 को दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम किया जाएगा जिससे कि पूरे काशी में एक उत्सव सा माहौल हो."

    विश्वनाथ कॉरिडोर को दो भागों में बांटा गया है. मंदिर के मुख्य परिसर को लाल बलुआ पत्थर के द्वारा निर्मित किया गया है. इसमें 4 बड़े बड़े गेट लगाए गए हैं. इसके चारों तरफ एक प्रदक्षिणा पथ बनाया गया है. उस प्रदक्षिणा पथ पर 22 संगमरमर के शिलालेख लगाए गए हैं जिनमें काशी की महिमा का वर्णन होगा. काशी विद्वत परिषद् के महामंत्री मुख्य मंदिर परिसर के इस भाग के बारे में तफ्सील से बताते हैं कि "इसमें 22 शिलालेख ऐसे लगाए जा रहे हैं जिसमें भगवान विश्वनाथ से संबंधित स्तुतियां हैं और आद्य शंकराचार्य ने जिन स्तुतियों का गान किया है वो हैं. अन्नपूर्णा स्त्रोत है और जिन स्तुतियों को भगवान शंकर ने गान किया है, उन स्त्रोतों को लगाया जा रहा है. बाकी भगवान शिव ने यहां पर 56 विनायक भेजा, द्वादश आदित्य भेजा. उनके संदर्भ में कैसे है काशी में पंचनद है, काशी में पंचतीर्थ है, काशी में भगवान शिव की बारात कैसे निकलती है, भगवान विश्वनाथ काशी में पहली बार कब आए, भगवान शिव पार्वती का विवाह का उल्लेख है, ऐसे 24 पैनल बन रहे हैं.

    कॉरिडोर का दूसरा भाग 

    मंदिर के द्वार की दूसरी तरफ 24 भवनों का एक बड़ा कैम्पस बन रहा है जिसका मुख्य दरवाजा गंगा की तरफ ललिता घाट से आयेगा. इस परिसर में वाराणसी गैलरी काफी महत्वपूर्ण है. विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण और विकास के दौरान कुछ घरों से निकली मूर्तियां, पुराने घरों से निकले नक़्क़ाशीदार दरवाजे, खिड़कियों को भी धरोहर के रूप में वाराणसी गैलरी में प्रदर्शित करने की योजना है. काशी की आध्यात्मिक परंपरा को भी गैलरी में प्रदर्शित किया जाएगा.

    इसके अलावा यात्रियों के सुविधा के भवन होंगे काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक सुनील वर्मा के मुताबिक़, "काशी विश्वनाथ धाम का काम लगभग पूर्णता की ओर है. पूरे धाम में लगभग 50000 वर्ग मीटर में 24 भवन बनाए जा रहे हैं जिसमें मुख्य मंदिर परिसर, मंदिर चौक, मुमुक्षु भवन, सिटी गैलरी, जलपान के मल्टीपरपज हॉल, यात्री सुविधा केंद्र, इत्यादि भवन जो यहां के बड़े खूबसूरती साथ ही साथ गंगा स्थित गंगा व्यू कैफे, गंगा व्यू गैलरी बनाई जा रही है जिससे मां गंगा की सुंदर छटा दिखाई देगी. इस प्रोजेक्ट को बनाने का पूरा उद्देश्य एकमात्र यह था कि काशी के अध्यात्म, काशी की वास्तु कला को उठाते हुए पूरे प्रोजेक्ट में एक दिव्य अनुभूति कराते हुए श्रद्धालुओं को धार्मिक भाव जगाने का काम.''

    कॉरिडोर की बुनियाद में

    काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जिस बुनियाद पर साकार हो रहा है उसमें तकरीबन 400 मकान और सैकड़ों मंदिर और लगभग 1400 लोगों को पुनर्वासित करना पड़ा है. इसके बारे में काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक सुनील वर्मा खुद कहते है कि, "जब परियोजना शुरू की गई थी तो काफी चुनौतियां थी. यह जो मंदिर है वह काफी घनी आबादी में बसा हुआ था.

    हम लोगों ने लगभग 400 परिसंपत्ति क्रय की, लगभग 1400 लोगों का पुनर्वास किया जिसमें विभिन्न प्रकार के दुकानदार, मकान मालिक शामिल रहे. साथ ही साथ इस प्रोजेक्ट को बनाने में यह भी चुनौती थी कि जितने संभावित रास्ते हैं उनको यथावत रखते हुए जो परिसंपत्ति मंदिर प्राप्त हुए उनको यथावत रखते हुए इस प्रोजेक्ट को बनाया जाए.

    हम लोग तय समय में इसे बनाने में कामयाब रहे. प्राचीन मंदिरों का भी हम लोग जीर्णोद्धार करा रहे हैं. यहां यह भी है कि काशी खंड उतने ही वर्णित मंदिर से नहीं मिल रहे थे, उनको भी हम लोग स्थापित करा रहे हैं. कुछ भी घरों से प्राप्त हुए थे उनको भी हम लोग स्थापित करा रहे हैं. ऐसे 27 मंदिरों की स्थापना करा रहे हैं. इस पूरे का उद्देश्य है कि बाबा अपने पूरे देवकुल के साथ पूरे धाम में विराजमान जो भी श्रद्धालु और भक्त आ रहे हैं वह अपने पूरे धार्मिक क्रियाकलाप कर सकें.''

    पीएम मोदी 13 दिसंबर को करेंगे काशी विश्वनाथ कोरिडोर का लोकार्पण, जानें क्या-क्या हुई तैयारियां

    कॉरिडोर का दूसरा चरण

    कॉरिडोर निर्माण में जिन 400 मकानों को अधिग्रहित किया था उसमें प्रशासन के मुताबिक़ काशी खण्डोक्त 27 मंदिर मिले थे जबकि लगभग 127 अन्य मंदिर प्राप्त हुए थे जो प्रसिद्ध मंदिर थे. उन मंदिरों का भी संरक्षण किया जा रहा है जो काशी खंडोकता मंदिर हैं. उनको उसी तरह से जीर्णोद्धार करके संरक्षित करने का मंदिर प्रशासन पूरा प्रयास कर रहा है. इसके लिये पूर्व के सरस्वती द्वार के पास एक 27 मंदिरों की मणिमाला बनाई जाएगी जिसमें उन प्राप्त मंदिरों को स्थापित करने की योजना है. इस पर काम चल रहा है और ये दूसरे चरण में होगा

     

     

     

    कोरिया /शौर्यपथ/

    18 दिसम्बर बाबा गुरू घासी दास जयन्ती पर लोगों को मद्यपान एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मद्य निषेध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कलेक्टर  श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर ऐसे जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रयास से व्यापक सीमा में जन सामान्य द्वारा स्वेच्छा से मद्यपान छोड़ा गया है तो संबंधित जन प्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूह स्वयं सेवी संस्था को समारोह आयोजित कर 10 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। 

    इस अवसर पर जन सामान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह के साथ समुदाय एवं भारत माता वाहिनी के सहयोग से नशामुक्ति रैली, नशामुक्ति प्रदर्शनी एवं साहित्यों का वितरण, विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान, गोष्ठिया, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिताएं, मद्य निषेध हेतु संकल्प, नशामुक्त हुए व्यक्तियों का सम्मान, नशामुक्ति के लिए योग की भूमिका पर योग विशेषज्ञों का व्याख्यान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

    कार्यक्रमों का आयोजन भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए किया जाएगा।

     

    मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने का दिया संदेश
    कोरिया /शौर्यपथ/

    आगामी 20 दिसंबर 2021 को होने वाले निकाय निकाय निर्वाचन में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  श्याम धावड़े तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में जाबो कार्यक्रम ( जागव बोटर ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाकर शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान में भाग लेने संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कर कलेक्टर द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

    कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर  धावड़े द्वारा शत प्रतिशत एवं निष्पक्ष मतदान के अपील संदेश की प्रतियां वितरित की गई एवं उक्त अपील के माध्यम से अपने परिवार एवं आस पड़ोस के मतदाताओं को भी सूचित करने अनुरोध किया गया। जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी  ए.के. पुसाम ने नगर पालिका परिषद एवं जिला प्रशासन की ओर से आम मतदाताओं से अपील की कि आगामी 20 दिसंबर 2021 को होने वाले निकाय निकाय निर्वाचन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत बनावे तथा एक जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता का परिचय देते हुए शत प्रतिशत मतदान करें।

    छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष  गिरिधारी नायक एवं सदस्य  नीलमचंद सांखला ने

    धमतरी /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष  गिरिधारी नायक, सदस्य  नीलमचंद सांखला सहित संयुक्त सचिव  मीनाक्षी गांेडाले और कलेक्टर  पी.एस.एल्मा तथा पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर के साथ आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर अध्यक्ष ने ओपीडी, आईपीडी सहित विभिन्न कक्षों, अस्पताल में मरीजों के लिए जनसुविधाओं, उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे भोजन, ब्लड बैंक, आयुर्वेदिक विंग, पोषण पुनर्वास केन्द्र इत्यादि का सघन मुआयना किया। आयोग के अध्यक्ष  नायक ने इस मौके पर अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों से भी चर्चा कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य लाभ दिए जाने की जानकारी मरीजों से ली। मरीजों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस मौके पर पुरूष वार्ड के निरीक्षण के दौरान वहां प्लास्टर में सीपेज पाया गया तथा तथा शिशु वार्ड के निरीक्षण के दौरान वहां बालकनी से नीचे जल भराव पाया गया। इस पर आयोग के अध्यक्ष  नायक ने दीवार की मरम्मत तथा भरे पानी की सफाई कराने के निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिए। 

    उन्होंने मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे से जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बताया गया कि महिला तथा पुरूष वार्ड 30-30 बिस्तरयुक्त हैं। इसी तरह ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 300 मरीज अपना इलाज कराने आते हैं, जिसमें धमतरी जिले के अलावा आसपास के क्षेत्र के लोग भी सम्मिलित हैं। इसी तरह दस बिस्तरयुक्त पोषण पुनर्वास केन्द्र में गंभीर कुपोषित बच्चों को रखकर पोषण लाभ दिया जाता है। वर्तमान में यहां सात बच्चे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आयोग के अध्यक्ष द्वारा जिला अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता की भी जानकारी ली गई। बताया गया कि यहां एंटी रैबिज, एंटी स्नेक वेनम सहित सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। डेंगू तथा चिकनगुनिया का एक भी मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। इसके अलावा जिले में कोविड 19 के सक्रिय मरीज 11 हैं, जो कि होम आइसोलेशन में रहते हुए उपचार करा रहे हैं। जिले में कोविड 19 टीकाकरण की जानकारी देते हुए बताया गया कि अब तक लगभग 99ः को पहला डोज और 53ः को दूसरे डोज का टीका लग चुका है।

    दिल्ली में सोमवार को भी इसी तरह सर्द मौसम रहने की संभावना है. सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्का कोहरा भी रह सकता है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     दिल्ली में सर्दी अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. रविवार को मौसम का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किया गया. दिल्ली में रविवार को मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. सुबह के समय पारा सामान्य से 2 डिग्री कम रहते हुए 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में पारा और नीचे गिरने का अनुमान जाहिर किया है.

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि राजधानी में अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा है. दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Pollution) अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है.

    आईएमडी के मुताबिक, सोमवार को भी इसी तरह सर्द मौसम रहने की संभावना है. सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और हल्का कोहरा भी रह सकता है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार, रविवार शाम साढ़े पांच बजे तक साक्षेप आर्द्रता का स्तर 58 फीसदी है. शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सयस रिकॉर्ड किया गया था जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था.

    वहीं दिल्ली में शाम 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 264 रहा, जो खराब स्थिति को दिखाता है. हरियाणा के फरीदाबाद में एक्यूआई 203 और गुरुग्राम में 213 दर्ज किया गया. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 284 तथा नोएडा में 218 दर्ज किया गया, ये भी खराब श्रेणी की वायु गुणवत्ता में आता है.

     मानकों के मुताबिक, 0से 50 के बीच एक्यूआई को बेहतर माना जाता है. 51 और 100 के बीच एक्यूआई संतोषजनक होता है. 101 और 200 के बीच एक्यूआई को मध्यम और 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

     

     

     

    रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को लेकर फैन्स के बीच जोरदार क्रेज है. हाल ही में फिल्म को लेकर एक शानदार इवेंट भी हुआ था. इसका रश्मिका का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

     रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' को लेकर फैन्स के बीच जोरदार क्रेज है. हाल ही में फिल्म को लेकर एक शानदार इवेंट भी हुआ था. जिसमें सितारों को देखने के लिए जबरदस्त भीड़ भी उमड़ी थी. इतनी भीड़ की रश्मिका मंदाना को अपने फैन्स का हालचाल पूछने के लिए ट्वीट तक करना पड़ा. इसी इवेंट से रश्मिका मंदाना का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहुत ही क्यूट एक्सप्रेशंस दे रही हैं. इस वीडियो को एक फैन ने शेयर किया है.

    रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा' इवेंट को लेकर ट्वीट किया था, 'जो भी कल के इवेंट के लिए आए थे उन सब का शुक्रिया. लेकिन मैंने सुना है कि कुछ लोग घायल भी हो गए हैं. मुझे बहुत बुरा लगा. उम्मीद करती हूं कि आप सब सही होंगे और अपनी सही से देखभाल कर रहे होंगे.' लेकिन इस सब के बीच ब्लैक साड़ी में उनका वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें वह फैन्स को आंख मारते हुए और दूर से किस देते हुए नजर आ रही हैं.

     रश्मिका मंदाना तेलुगू और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं. रश्मिका ने 2016 में 'किरिक पार्टी' फिल्म के साथ कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. वहीं उन्होंने 2018 में 'चलो' से तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया. रश्मिका मंदाना को 'गीत गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी शानदार फिल्मों से अधिक जाना जाता है. इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा भी थे. रश्मिका मंदाना जल्द ही 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं.

     

     

     

    जगदलपुर /शौर्यपथ/

    संभागायुक्त एवं सदस्य सचिव बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण  जी.आर. चुरेन्द्र ने दंतेवाड़ा जिला में निवासरत् गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की आय में वृद्धि करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। दंतेवाड़ा जिले में बीपीएल परिवारों के संबंध में विस्तृत प्रमाणिक जानकारी एकत्र करने के साथ-साथ उनकी वर्तमान आय-आजीविका के साधनों का विकास के साथ ही परिवार की नवीन आर्थिक गतिविधि का निर्धारण करते हुए प्रत्येक परिवार की स्थायी आय में वृद्धि के प्रयास किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार आगामी तीन वर्षो में दंतेवाड़ा जिला में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का 60 प्रतिशत से कम कर 20 प्रतिशत के नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

    कमिश्नर  चुरेंद्र ने कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में निर्देश देते हुए गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का सर्वेक्षण कार्य हेतु ग्रामवार दल गठित करने कहा है इसके साथ ही 13 से 17 दिसम्बर तक बीपीएल सर्वे सूची 2002 के आधार पर ग्रामवार बीपीएल परिवारों का आंकलन एवं सर्वेक्षण, 21 से 24 दिसम्बर तक ग्रामवार का प्राप्त जानकारी का संकलन कर कार्ययोजना तैयार किया जाना है। कार्ययोजना प्राधिकरण प्रकोष्ठ को प्रेषित करने की तिथि 27 दिसम्बर 2021 तक, कार्ययोजना का अनुमोदन प्राधिकरण प्रभारी मंत्री से प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर तक 2021, कार्ययोजना अनुसार प्राधिकरण द्वारा कार्यों की स्वीकृति तथा धनराशि जारी करने की अंतिम तिथि 07 जनवरी 2022 तक तय किया गया है।
    उन्होंने कार्ययोजना तैयार करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को अपने-अपने अनुभाग के लिए नोडल अधिकिारी तथा उनके सहयोग के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सहायक नोडल अधिकारी बनाने के निर्देश दिए हैं। सर्वे कार्य हेतु ग्रामवार-पंचायतवार सचिव ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तर अधिकारी, सहायक विकास विस्तार अधिकारी आदि मैदानी कर्मचारियों का ड्यूटी लगाने कहा है। साथ ही एक विकासखंड को सुविधानुसार सेक्टर में विभाजित कर एक या अधिक ग्राम के लिए कम से कम 02 कर्मचारियों का दल गठित करने के निर्देश दिए हैं।

    रायपुर /शौर्यपथ/

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रथम दिन आज सदन में दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सदन में वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य दिवंगत  देवव्रत सिंह, पूर्व लोकसभा सांसद  गोंदिल प्रसाद अनुरागी, पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़  रजिंदर पाल सिंह भाटिया, पूर्व संसदीय सचिव  युद्धवीर सिंह जूदेव, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री  मूलचंद खंडेलवाल, अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य  मनुराम कच्छ और 8 दिसम्बर को वायुसेना की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत देश के प्रथम सीडीएस जनरल  बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी  मधुलिका रावत और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सदन की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने निधन उल्लेख करते हुए दिवंगतों का जीवन परिचय दिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

    मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंचम विधानसभा के सदस्य दिवंगत  देवव्रत सिंह सदन में पूरी प्रखरता और बेबाकी के साथ अपनी बात रखते थे। वे 1995 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के विधायक चुने गए। उन्होंने सांसद और विधानसभा सदस्य के रूप में अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया।  देवव्रत सिंह हंसमुख और हमेशा सक्रिय रहने वाले जनप्रतिनिधि थे, जो अपने क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सक्रिय रहते थे। संगठन के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया। अल्पायु में उनका निधन देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने पूर्व लोकसभा सदस्य  गोंदिल प्रसाद अनुरागी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे समाज के उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। वे रहस के भी अच्छे कलाकार थे। उनका सादगीपूर्ण जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक रहेगा। पूर्व राज्यमंत्री  रजिंदर पाल सिंह भाटिया को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सदन में प्रश्नकाल में वे अपने क्षेत्र के विकास की समस्याओं को प्रभावी रूप से रखते थे और अपने क्षेत्र के कार्यों को स्वीकृत करा लेते थे। 

    मुख्यमंत्री  बघेल ने पूर्व संसदीय सचिव  युद्धवीर सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अल्पायु में उनका निधन अत्यंत दुःखद है। वे एक उभरते हुए राजनेता थे। उनके व्यवहार में विनम्रता थी। प्रदेश और अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा सक्रिय रहे। मुख्यमंत्री ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री  मूलचंद खण्डेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे ऐसे वरिष्ठ राजनेता थे, जो सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे। अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य  मनुराम कच्छ को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बस्तर क्षेत्र से विधायक रहे। वे मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। अपने क्षेत्र के विकास के लिए वे हमेशा सक्रिय रहे।

    मुख्यमंत्री  बघेल ने वायुसेना की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत देश के प्रथम सीडीएस जनरल  बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी  मधुलिका रावत और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 8 दिसम्बर की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है।  बिपिन रावत एक अच्छे रणनीतिकार और सेना में लोकप्रिय अधिकारी थे। मुख्यमंत्री ने सभी दिवंगतों के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन में नेता प्रतिपक्ष  धरमलाल कौशिक, विधायक  मोहन मरकाम, डॉ  रेणु जोगी,  केशव चन्द्रा,  शैलेश पांडे,  अजय चंद्राकर,  प्रमोद शर्मा,  अरुण वोरा, डॉ. रमन सिंह, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  टी.एस. सिंहदेव, विधायक  पुन्नूलाल मोहले ने भी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। सदन में सभी दिवंगतों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

    वाराणसी /शौर्यपथ/

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के वाराणसी दौरे पर हैं. वाराणसी पहुंचने पर जैसे ही प्रधानमंत्री गंगा दर्शन और पूजन के लिए अपने काफिले के साथ आगे बढ़ने लगे, तभी रास्ते में लोगों ने उन पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया. अपने स्वागत से गदगद प्रधानमंत्री ने वाराणसी की तंज गली में अपनी कार रुकवाई और सुरक्षाकर्मियों से अलग हटने को कहा.

     इतना ही नहीं उन्होंने कार खोलकर वहां मौजूद स्थानीय लोगों से न केवल पगड़ी पहनी बल्कि उनके भगवा अंग वस्त्र को भी स्वीकार किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी हाथ जोड़े रहे और लोग उन पर फूल बरसाते रहे.

    एक वीडियो में दिख रहा है कि प्रधान मंत्री की कार निवासियों और दुकानदारों के बीच से एक संकरी गली से गुजरती हुई दिखाई दे रही है. इस दौरान लोग नारे लगा रहे हैं और फूल बरसाकर उनका अभिवादन कर रहे हैं.

    एक समर्थक ने पीएम मोदी को लाल रंग की पगड़ी और भगवा दुपट्टा देने की कोशिश की. जब सुरक्षा कर्मियों ने उस व्यक्ति को रोक दिया तो पीएम ने उन्हें अपने पास आने देने का निर्देश दिया. उस शख्स ने प्रधानमंत्री के सिर पर पागड़ी रखी और कंधे पर भगवा चादर रखी. इस दौरान पीएम हाथ जोड़े रहे.

    काशी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने अपने लोकसभा सांसद पीएम मोदी का अभिवादन किया. इसके जवाब में पीएम ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया है, “काशी पहुँचकर अभिभूत हूँ. कुछ देर बाद ही हम सभी काशी विश्वनाथ धाम परियोजना के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे. इस से पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए.

    काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन करने के लिए पीएम मोदी डबल डेकर नाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं. इस परियोजना की लागत लगभग ₹339 करोड़ है. इसे तीन साल से भी कम समय में पूरा (95 फीसदी) किया गया है.

     

     

     

    रायपुर /शौर्यपथ/ 

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत और मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज विधानसभा परिसर में नवनिर्मित कक्ष का उद्घाटन किया।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision