
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग / शौर्यपथ / मानसून ने दस्तक दे दी है। अत्याधिक वर्षा की स्थिति की आशंका में निगम की तैयारियों की समीक्षा करने कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने एक अहम बैठक भिलाई निगम में ली। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अत्याधिक वर्षा की स्थिति में जलभराव वाले इलाकों की निरंतर मानिटरिंग जरूरी है। साथ ही मौसमी बीमारियों को देखते हुए पुख्ता व्यवस्था रखनी भी बेहद आवश्यक है। निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि नालों की सफाई का व्यापक अभियान चलाया गया है। जिन नालों में हमेशा जलभराव की आशंका बनी रहती थी वहाँ रीटेनिंग वाल बनाये गए हैं। अतिक्रमण हटाते हुए नालों का चैड़ीकरण भी किया गया है। कलेक्टर ने बैठक में सभी जोन में चल रहे निर्माण कार्यों और लक्ष्यों की पूर्ति के संबंध में समीक्षा की।
खुर्सीपार में कैनाल रोड के पास रेलवे की जमीन में जलभराव के संबंध में निर्देश- जोन 3 में खुर्सीपार में कैनाल रोड के पास रेलवे की जमीन में जलभराव का विषय भी आया। यहाँ पर रेलवे की जमीन है। आयुक्त ने बताया कि यहाँ पर जलभराव होने से निगम अमले द्वारा निकासी की व्यवस्था की जाती है। कलेक्टर ने कहा कि इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों से चर्चा कर इसके स्थायी समाधान के लिए उनसे कहें। आयुक्त ने आज रेलवे अधिकारियों के साथ चर्चा भी की और समस्या के समाधान का प्रारंभिक खाका तैयार किया।
अधिकांश पौधे सुरक्षित, टूटे-फूटे ट्री गार्ड बदले जाएंगे- कलेक्टर ने पिछले साल पौधरोपण के अच्छे नतीजों को लेकर भिलाई निगम टीम को बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि पिछले साल सड़कों के किनारे जो पौधे लगाए गए थे उनमें अच्छी ग्रोथ हुई है। कुछ के ट्रीगार्ड जर्जर हो चुके हैं उन्हें बदल दिया जाए अथवा ठीक कर लिया जाए ताकि पौधे पूरी तरह सुरक्षित तरीके से बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि जो पौधे जीवित नहीं रह सके, उनकी जगह नये पौधे लगाए जाएं।
मार्निंग विजिट करते रहें- कलेक्टर ने सभी जोन आयुक्त से मार्निंग विजिट की रिपोर्ट ली। जोन आयुक्तों ने बताया कि वे सुबह साढ़े छह बजे विजिट पर निकलते हैं और हर दिन की फोटो शेयर करते हैं। कलेक्टर ने कहा कि मार्निंग विजिट बेहद जरूरी है इससे सफाई व्यवस्था की प्रभावी मानिटरिंग होती हैं साथ ही साफसफाई को लेकर और निगम की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी उपयोगी फीडबैक जनता की ओर से मिलते रहते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ /
गोकुल नगर में भूखण्ड आबंटित होने के बाद अब तक शहर से डेयरी संचालक गोकुल नगर में अपना डेयरी शिफ्ट नहीं करने वाले 20 संचालकों को 15 दिवस का अंतिम नोटिस निगम द्वारा जारी किया गया है । गोकुल नगर में डेयरी शिफ्ट नहीं करने की स्थिति में आबंटन निरस्तीकरण के साथ प्रीमियम राशि को राजसात करने की कड़ी कार्यवाही की जाएगी । जिसका वे स्वयं जिम्मेदार होगें ।
गोकुल नगर में 42 संचालकों को किया गया था भूखण्ड आबंटित-
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा गोकुल नगर में डेयरी संचालन हेतु शहर के 42 डेयरी संचालकों ने भूखण्ड प्राप्त करने निगम में प्रीमियम राशि जमा कराया था । जिसमें से 22 डेयरी संचालक गोकुल नगर में शिफ्ट हो गये है। 20 डेयरी संचालक अभी भी अपना डेयरी शहर में ही संचालित कर रहे हैं । निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार उन सभी 20 डेयरी संचालक जिसमें मोनिका देशमुख, हुमन देशमुख, डिपरापारा, राकेश दुबे, कांति यादव, सुरेन्द्र यादव पोलसायपारा, नंदकिशोर यादव, अजय शर्मा, बालकिशन टावरी गंजपारा, राजनंदन यादव, वकील ठाकुर, धमधा नाका, सुशीला पासवान आर्य नगर, मनमोहन टावरी महेश कालोनी दुर्ग, मनहरण सोनी शीतला नगर, शीला बाई यादव, साहेबिन बाई यादव अस्पताल वार्ड दुर्ग, ईश्वरी यादव पचरी पारा दुर्ग शामिल है ।
आबंटित भूखण्ड पर डेयरी शिफ्ट करने के इच्छुक नहीं-
निगम द्वारा सभी 20 भूखण्ड स्वामी को 15 दिनों का अंतिम नोटिस देकर कहा गया है कि डेयरी शिफ्ट करने कई बार सूचना नोटिस देने के बाद भी डेयरी शिफ्ट नहीं किया गया है प्रतीत होता है आबंटित भूखण्ड पर डेयरी शिफ्ट करने के इच्छुक नहीं है । आपको अंतिम बार सूचित किया जाता है कि 15 दिवस के भीतर शहर में आपके द्वारा संचालित डेयरी व्यवसाय को गोकुल नगर में शिफ्ट कर व्यवसाय प्रारंभ करें । अन्यथा आपके भूखण्ड का आबंटन निरस्त कर जमा प्रीमियम राशि को राजसात किया जावेगा । जिसके लिए आप स्वत: जिम्मेदार होगें।
रिसाली / शौर्यपथ /
गोधन न्याय योजना के तहत रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में तैयार किए जा रहे वर्मी व सुपर खाद की क्वालिटी को देख संयुक्त संचालक एस. क.े दुबे ने महिलाओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि नेवई गोठान और रूआंबांधा गोबर खरीदी केन्द्र में जगह पर्याप्त है। वे जगह की उपयोगिता करे। कार्य योजना तैयार कर महिलाए आत्मनिर्भर बने।
संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग एस. के. दुबे व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने गुरूवार को गोधन न्याय योजना के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। वे सबसे पहले नेवई गोठान पहुंचे और वर्मी व सुपर खाद के स्टाक निरीक्षण कर खाद बनाने की विधी का अवलोकन किया। साथ ही गो काष्ठ बनाने मशीन को भी देखा। दुबे ने स्टाक में रखे खाद, छेना व गो काष्ठ की बिक्री संबंधी कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके बाद रूआबांधा एसएलआरएम सेंटर पहुंचकर कुमकुम व अभिनंदन महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी सुरेश देवांगन, जिला समन्वय टी के कश्यप व आकाश मिश्रा समेत ललिता साहू उपस्थित थी।
वर्मी खाद अन्य जगह से बेहतर
महिला स्वसहायता समूह वर्मी खाद बिक्री करने आकर्षक पैकेट तैयार किया है। क्रमश: 2 और 30 किलो के पैकेट को किसान व डोर टू डोर विक्रय किया जा रहा है। वर्मी खाद की जांच रिपोर्ट उच्च स्तरीय प्रमाणित है। खाद की क्वालिटी को देख संयुक्त संचालक ने महिला सदस्यों की तारीफ की।
आवक बढ़ाने प्रयास
नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने संयुक्त संचालक को बताया कि महिला सदस्यों की आवक बढ़ाने के लिए निगम नेवई गोठान में मुर्गी पालन केन्द्र खोलने प्रयासरत है। मुर्गी पालन करने शेड का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है।
एक नजर कार्यों पर
गोबर खरीदी - 10737.43 क्विंटल
वर्मी खाद तैयार - 80 हजार किलो
सुपर कम्पोष्ट - 70 हजार किलो
छेना - 3 लाख 73 हजार नग
गो काष्ठ - 160.94 क्विंटल गोबर का
दुर्ग / शौर्यपथ /
आज दिनांक 10 जून, 2021 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा निर्मित जम्बो कोविड केयर सेंटर का वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के माननीय केन्द्रीय मंत्री पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं इस्पात धर्मेन्द्र प्रधान जुड़े रहे। इस वर्चुअल समारोह में विषिष्ट अतिथि के रूप में भारत सरकार के केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत और ग्रामीण विकास, स्वास्थ और परिवार कल्याण, चिकित्सा षिक्षा मंत्री टी एस सिंहदेव, छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन, आवास और पर्यावरण, वन कानून मंत्री मोहम्मद अकबर, सांसद राज्यसभा सुश्री सरोज पाण्डेय, सांसद लोकसभा विजय बघेल, विधायक भिलाई देवेन्द्र यादव ने षिरकत की।
समारोह के प्रारम्भ में चेयरमेन, सेल सुश्री सोमा मण्डल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेल द्वारा कोविड उपचार में किये गये योगदान के साथ-साथ भिलाई के जम्बो कोविड केयर सेंटर की विषेषताओं पर भी प्रकाष डाला। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कोविड प्रबंध में दिए गए योगदान तथा निर्मित जम्बो कोविड केयर सेंटर के विषेषताओं और उपलब्ध सुविधाओं से रूबरू कराने हेतु जनसम्पर्क विभाग द्वारा निर्मित फिल्म का प्रदर्षन किया गया।
फिल्म के प्रदर्षन के पष्चात् समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जुड़े भारत सरकार के माननीय केन्द्रीय मंत्री पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवं इस्पात धर्मेन्द्र प्रधान ने वर्चुअल मोड में बीएसपी के 114 बेड वाले जम्बो कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इस वर्चुअल समारोह में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड नियत्रंण के हेतु मंत्र दिया "जहाँ बीमार, वहीं उपचार"। आज इस जम्बो कोविड केयर सेंटर के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। मेरी प्रभु से प्रार्थना है कि यह जम्बो कोविड केयर सेंटर खाली रहे। परन्तु हमें अपने पुराने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार की तैयारियां करके रखनी होगी और हमें सुविधा को सम्भाल कर रखना है। जिससे आवष्यकतानुसार इसका उपयोग किया जा सके। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के कोविड उपचार हेतु किये गये प्रयासों की भरपूर प्रषंसा की। साथ ही संयंत्र द्वारा देष के आवष्यकता को पूरा करने हेतु बीएसपी द्वारा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन सप्लाई की निरन्तरता बनाये रखने के लिए बधाई दी।
उन्होंने सांसद विजय बघेल व अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा बीएसपी कार्मिकों के कोरोना से होने वाले मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति देने के अनुरोध पर अपनी बात रखते हुए कहा कि सेल एक संवेदनषील संस्थान है। कोविड से बेसहारा हुए परिवार को संभालने हेतु सेल अपने मर्यादाओं व मान्यताओं के अनुरूप इसके प्रारूप का निर्धारण करेगा। हम इन परिवारों को बेसहारा नहीं छोड़ेगें।
इसी क्रम में माननीय धर्मेन्द्र प्रधान जी ने छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ मंत्री टी एस सिंहदेव के 50 बेड वाले आईसीयू की मांग पर अपनी बात रखते हुए कहा कि हम भिलाई में 50 बेड वाले आईसीयू सुविधा के साथ-साथ वेंटीलेटर्स व एक्मो मषीन की भी व्यवस्था करेंगे। कोविड से निजात पाने के लिए केन्द्र सरकार व राज्य शासन तथा सेल-बीएसपी मिलकर प्रयास कर रहे है और आगे भी करते रहेंगे।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण पर विषेष ध्यान केन्द्रित करना होगा। आज केन्द्र सरकार टीकाकरण की गति को बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रही है। केन्द्र व राज्य मिलकर टीकाकरण अभियान का सफल बना सकते है। हमें इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा। आज हमने माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्देषानुसार टीकाकरण का विस्तृत रोड मैप तैयार कर लिया है और राज्यों के साथ मिलकर इसका अनुपालन भी प्रारम्भ कर दिया है। इस अभियान से समाज को जोडऩा होगा। टीकाकरण से ही हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख पायेेंगे।
इस समारोह को विषिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत और ग्रामीण विकास, स्वास्थ और परिवार कल्याण, चिकित्सा षिक्षा मंत्री टी एस सिंहदेव, छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन, आवास और पर्यावरण, वन कानून मंत्री मोहम्मद अकबर, सांसद राज्यसभा सुश्री सरोज पाण्डेय, सांसद लोकसभा विजय बघेल ने सम्बोधित किया।
समारोह के अंत में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेषक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही इतने कम समय में बीएसपी के जम्बो कोविड केयर सेंटर के निर्माण में योगदान देने वाले विभागों के कार्यों की भी प्रषंसा की।
बीएसपी जंबो कोविड केयर सेंटर की मुख्य विशेषताएं हैं:-
भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपने एचआरडी केंद्र के परिसर में गैसीय ऑक्सीजन आधारित 114 बिस्तरों वाली जंबो कोविड केयर सेंटर की मुख्य विषेषताएं निम्नानुसार है:-
// इसके लिए संयंत्र से गैसीय ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 1.5 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछायी गई है।
// इन सुविधाओं में शामिल है रिसेप्षन एरिया, डॉक्टर कक्ष, नर्सिंग स्टेशन, डोनिंग और डोफिंग रूम, दवाओं और उपभोग्य सामग्रियों के लिए स्टोर, बायो-मेडिकल वेस्ट रूम के अलावा पानी, रेफ्रिजरेटर, पेंट्री और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के अलावा अन्य सुविधाएं।
// प्रत्येक बिस्तर, समर्पित पाइप्ड गैसीय ऑक्सीजन आपूर्ति से सुसज्जित है जो सीधे बेडसाइड पर उपलब्ध है।
// कोविड के हल्के से लेकर मध्यम मामलों के इलाज के लिए प्रोटोकॉल के अनुसार उपचार किया जाएगा, जिसमें भर्ती की आवश्यकता होती है।
// मरीजों के लिए बुनियादी फर्नीचर जैसे सेमी-फाउलर बेड, गद्दे, कंबल, रोगी लॉकर, व्हील चेयर, मरीजों के परिवहन के लिए ऑक्सीजनयुक्त स्ट्रेचर और अन्य सामान उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
// सेमी-फाउलर बिस्तरों की व्यवस्था की गई है जो 30 डिग्री की ऊंचाई पर शरीर की स्थिति की अवस्थित कर सिर रखने की सुविधा प्रदान करती हैं। फेफड़ों के विस्तार को बढ़ावा देने में यह स्थिति उपयोगी है।
// आपात स्थिति में केंद्र में डबल ऑक्सीजन बैकअप आपूर्ति की सुविधा है। मुख्य स्रोत के रूप में गैसीय ऑक्सीजन के अलावा, संग्रहीत लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन एवं वेपोराइजर और ऑक्सीजन सिलेंडर मैनिफोल्ड के बैकअप का भी प्रावधान है।
// आपातकालीन प्रबंधन के लिए बाई लेवल पॉजीटिव एयर-वे प्रेषर (बयी-पैप) मशीनें और आपातकालीन दवाएं तब तक उपलब्ध कराई जाएंगी जब तक कि रोगी को उन्नत कोविड देखभाल के लिए एक उच्च केंद्र में स्थानांतरित करने की व्यवस्था नहीं की जाती है।
// मरीजों के वार्ड तक पहुँचने के लिए व्हील चेयर/स्ट्रेचर पर पहली मंजिल तक पहुँचने के लिए परिवहन की सुविधा के लिए रैंप का भी निर्माण किया गया है।
// यह केन्द्र सभी आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपायों से पूरी तरह सुसज्जित है जिसमें विभिन्न स्थानों पर फायर हाइड्रेंट एवं फायर एक्सटींग्यूसर की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त इस कोविड केयर सेंटर के ठीक बगल में, फायर ब्रिगेड स्थित है।
// निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
// आईटी आवश्यकताओं और दूरस्थ परामर्श की सुविधा के लिए इस केन्द्र को आवश्यक इंटरनेट और दूरसंचार सेवाओं से भी सुसज्जित किया गया है।
// स्थापित मानदंडों के अनुसार बायो मेडिकल वेस्ट निपटान की भी व्यवस्था की गई है।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के मरारपारा, बैगापारा, शिक्षक नगर, तकियापारा, गिरधारी नगर चढ़ाव वाले क्षेत्रों में नियमित रुप से पानी नहीं आने की शिकायत का आज महापौर धीरज बाकलीवाल मौके पर जाकर निरीक्षण किया । विभाग प्रभारी संजय कोहले एवं अन्य एमआईसी प्रभारी निगम अधिकारी, अमृत मिशन टीम सहित अनिल जैन, बाफना और वार्ड के निवासी मौजूद थे ।
दो दिनों में पाइप लाईन जोड़कर जलप्रदाय सामान्य करें-
एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया व अन्य पार्षदों ने महापौर को अवगत कराया कि अमृत मिशन के पाइप लाईन बिछ गया है परन्तु जोड़ने का कार्य बचा हुआ है। वार्ड में पानी की समस्या बढ़ रही है । महापौर बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों और पीडीएमसी अमृत मिशन टीम को निर्देशित कर कहा अमृत मिशन के पाइप लाईन को दो दिनों के अंदर जोड़ने का कार्य पूरा कर वार्डो में पानी सप्लाई सामान्य करें । सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, उप अभियंता भीमराव, पीडीएमसी के कपिश दीक्षित, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे ।
रिसाली / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम रिसाली में संचालित लोक सेवा केन्द्र और टैक्स वसूली काउंटर शाम 5ः30 बजे तक खुले रहेंगे। निर्धारित समय सीमा तक काउंटर खुला है कि नहीं इसकी माॅनिटरिंग राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा करेंगे। आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने निरीक्षण के दौरान गायब टैक्स वसूली के लिए अधिकृत स्पायरों एजेंसी के कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए है।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे मंगलवार को श्याम नगर स्थित टंकी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त सीधे लोकसेवा केन्द्र और टैक्स वसूली काउंटर पहुंचे। दोनो ही कक्ष में ताला जड़ा होने पर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लोकसेवा केन्द्र शाम 5ः30 बजे तक अनिवार्य रूप से खुला रहे। वही स्पायरों कंपनी के कर्मचारियों को नोटिस जारी करने कहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, प्र. उपअभियंता गोपाल सिन्हा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजस्व विभाग था खाली
निरीक्षण के समय राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा के अलावा केवल 3 कर्मचारी मौजूद थे। जबकि इस कार्यालय में दर्जन भर से अधिक कर्मचारी पदस्थ है। गायब कर्मचारियों के संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर आयुक्त ने प्रभारी को सख्ती बरतने निर्देश दिए।
कार्यालय में गंदगी, चलेगा अभियान
निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग कार्यालय और सामने बरामदा में कबाड़ देख आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। सफाई कराने दूसरे शनिवार की सुबह प्रत्येक कर्मचारी को उपस्थित होने निर्देश दिए। आयुक्त श्री सर्वे ने कहा है कि उनकी उपस्थिति में कर्मचारी फाइलों व दस्तावेजों का संधारण और उसे व्यवस्थित तरीके से आलमारी में रखने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने माह के दूसरे और तीसरे शनिवार को अनिवार्य रूप से स्वच्छता कार्य को अभियान के रूप में चलाने निर्देश दिए।
विधिवत करे निलामी
परिसर में पुराने कबाड़ को देख आयुक्त ने कहा कि कबाड़ की सूची तैयार किया जाए। साथ ही उसे बेचने नियमों का पालन करते हुए फाइल प्रस्तुत करे। ताकि कबाड़ को बेच कर राशि निगम कोष में जमा कराया जा सके। आयुक्त ने यहा कार्य शीघ्रता से करने निर्देश दिए।
दुर्ग। शौर्य पथ ।
आज दुर्ग एनएसयूआई के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मिल कर मैत्री डेण्टल काॅलेज अंजोरा दुर्ग का शिकायत कर ज्ञापन सौंपा गया जिस पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया कि मैत्री दंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र अंजोरा दुर्ग के प्रबंधक द्वारा कोरोना लाॅकडाउन के संबंध में जारी गाइडलाईन के दिशा निर्देषों का पालन ना कर उल्लंघन करते हुए काॅलेज को खोलने व छात्र-छात्राओं को अपने अपने घरों से अध्ययन के नाम पर काॅलेज बुलाया जा रहा है। जो कि कार्यालय कलेक्टर दुर्ग के आदेष क्रमांक 862/अ.जि.द./2021/दिनांक 01.06.2021 के निर्देष एवम् भारतीय दंत परिषद के पूर्व आदेश क्रं.डीई-22-बीडीएस (ऐकेडमिक) 2020 दिनांक 16.04.2020 के निर्णय को पूर्व की भाँति ही भारतीय दंत परिषद (डी.सी.ई.) के बेवसाइड 42 दिनांक 28 अप्रैल 2021 को नये आदेश जारी कर पहले लिए निर्णय को यथावत् रखने का डी.सी.ई.द्वारा फैसला लिया गया हैं, जिसमें जिला और कोविड-19 डेंटल काउसलिंग आफ इंडिया के द्वारा कहा गया है। कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाता तब तक स्कूल,काॅलेज व छात्रावास को नहीं खोला जाएगा। इस निर्णय को नजर अंदाज कर महाविद्यालय प्रबंधक बिना किसी आॅफिसिएल नोटिश दिए बिना ही काॅलेज खोल करके शासन-प्रशासन के आदेषों का उल्लंघन प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। महाविद्यालय में पढ़ने वाले आधे से ज्यादा छात्र-छात्राएॅ दूसरे राज्यों में रहने वाले हैं अब भी बहुत से राज्यों में संक्रमण की स्थिति सुधरी नहीं है। हम सब छ.ग.राज्य सरकार व जिला प्रशासन के अथक प्रयासों से दूसरी लहर पे काबू पाने में सफल रहे है परन्तु अब विषेशज्ञ तीसरी लहर की आशंका जता रहे है ऐसे में किसी भी स्थान पर किसी भी समय भीड़ लगाना कतई सुरक्षित नहीं है यह भीड़ कहीं विद्यार्थियों के साथ-साथ काॅलेज के कार्यालयीन स्टाफ के संक्रमण का बड़ा कारण न बन जाए आज संक्रमण की जो स्थिति बनी हुई है उसमें बच्चों को अभिभावक महाविद्यालय भेजने के लिए समर्थन नहीं कर रहे हैं क्योंकि इस बार की दूसरी लहर में बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है। जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशो में यह निर्देषित किए है कि स्कूल व कालेज विद्यार्थियों हेतु अन्य गतिविधियां बंद रहेगी सिर्फ छात्रावास में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी को आवास की अनुमति होगी। जब छात्र-छात्राओं का कोई भी परीक्षा नहीं है तो मैत्री दंत चिकित्सा कॉलेज प्रबंधक द्वारा विद्यार्थियों को काॅलेज बुलाने के लिए दबाव क्यों बनाया जा रहा हैं बहुत से अभिभावकों से फोन पर इस को लेकर चर्चा हुआ तो उनके मन में यह शंका बना हुआ है,कि कहीं कालेज प्रबंधक अध्ययन के बहाने क्लासेस लगा करके बच्चों को हाॅस्टल में रूकने के लिए मजबूर करेंगे,उनके द्वारा पढ़ाई के लिए लगने वाले सालभर के फीस का मांग करेंगे इसी उद्देष्य को लेकर लगातार काॅलेज प्रशासन बच्चों के ऊपर काॅलेज बुलाने के लिए दबाव बना रहे है जबकि कोविड-19 की शुरूआत हुआ है तब से बच्चों की पढ़ाई का कोर्स ऑफलाईन के माध्यम से विद्यार्थी का क्लासेस लिया जा रहा है। मैत्री दंत चिकित्सा काॅलेज प्रबंधक अंजोरा दुर्ग अपने लाभ के लिए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को नजर अंदाज कर अपने स्वार्थ के लिए बच्चों की जान को जोखिम में डालकर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है यह बच्चे ही में दंत चिकित्सक बन करके शासकीय व गैरशसकीय अस्पतालों में अपने सेवा देंगे जो समाज हित में सर्वपरि होगा किन्तु महाविद्यालय के तानाशाही निर्णय से अभिभावकगण मानसिक रूप से परेशान है क्योंकि काॅलेज प्रबंधन द्वारा क्लास नहीं आने पर अनुपस्थिति दर्ज करके परीक्षा में बैठने से वंचित करने तक का धमकी दे रहे हैं। मैत्री डेंटल अंजोरा कालेज प्रबंधन के इस निर्णय से उनके एक गलती के कारण कोरोना जैसी महामारी संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ हैं इस विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से दुर्ग शहर अध्यक्ष हितेश सिन्हा,जिला संयोजक गोल्डी कोसरे, हरीश देवांगन,राहुल यादव,अभय दुबे,पुरसोत्तम यादव,पीयूश देवदास,आर्या,शूभम् बाघमारे,राजू राव एवं अन्य एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग। शौर्य पथ ।
भारतीय जनता पार्टी दुर्ग जिला के प्रभारी पुरेंद्र मिश्रा जी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ शिव कुमार तमेर जी की सहमति से अहिवारा मंडल भाजपा के अध्यक्ष एवं महामंत्री के नामों की घोषणा की गई है* *लिखन साहू जनपद सदस्य मेडेसरा मंडल अध्यक्ष* *संजय पांडे पूर्व जनपद सदस्य अछोटि— महामंत्री* *सुदर्शन गिरी — महामंत्री*अहिवारामंडल के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में ज़िला महामंत्री नटवर ताम्रकार ने बताया की पद की नियुक्तियाँ कर्मठता को देखके की गई हैं । ज़िलाध्यक्ष शिव कुमार तमेर जी ने बताया की सभी मंडलो की नियुक्तियाँ काम करने वालों को ही दिया जा रहा है इससे भारतीय जनता पार्टी और समाज सुदृढ़ होगा lप्रदेश मंत्री श्रीमती ऊषा टावरी जी ने कहा कि इस इन नियुक्त मंडलों के पदाधिकारियों की नियुक्तियों में सर्वहारा का ध्यान रखा गया है हर वार्ड से और हर जाति से अच्छे अच्छे कार्यकर्ताओं जो कार्य करने में जो अपनी जवाबदारी समझते हैं उन्हें नियुक्त किया गया हैl उन्होंने यह भी बताया कि वरिष्ठ जनों से मार्गदर्शन हमें मिला इन नियुक्तियों के लिए l सभी ने बहुत मेहनत की थी तब जाके ये नियुक्तियां संपन्न हो पायीं हैl
दुर्ग । शौर्य पथ । - महंगाई का मुद्दा उठाने वालों को भोजन पानी छोड़ने का बयान देने वाले बृजमोहन पर कब कार्रवाई करेगी भाजपा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ में वैक्सीन की बर्बादी के आरोप को झूठा और बेबुनियाद करार दिया है। राजेंद्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं द्वारा कोई वास्तविक आंकड़े दिए बिना ही वैक्सीन की बर्बादी के आरोप लगाए जा रहे हैं। देश की जनता को गुमराह करने की यह भाजपा की सोची-समझी चाल है। कोरोना महामारी से निपटने और वैक्सिनेशन के मामले में पूरी तरह विफल रही मोदी सरकार की विफलता को ढंकने के लिए सुनियोजित तरीके से देश की जनता के बीच झूठे बयानों से भ्रम फैलाया जा रहा है। राजेंद्र ने कहा कि वैक्सीन बर्बाद करने का आरोप लगाकर डॉ. रमन सिंह ने उन सभी मेडिकल स्टाफ व कोरोना वॉरियर्स का अपमान किया है, जो आम जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे पहले बाबा रामदेव भी कोरोना महामारी व ब्लैक फंगस से बचाने वाले देश भर के डॉक्टर, नर्स, वार्ड ब्वाय, एंबुलेंस चालक आक्सीजन सप्लायर सहित मेडिकल साइंस से जुड़े लोगों का अपमान कर चुके हैं। राजेंद्र ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार वैक्सिनेशन, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की आय दोगुना करने सहित जनहित के सभी मुद्दों पर फेल हो चुकी है। डॉ. रमन सिंह द्वारा अब वैक्सीन बर्बाद करने का बेबुनियाद आरोप लगाकर केंद्र सरकार की विफलताओं से ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ रमन सिंह सहित भाजपा नेता यह आरोप लगाते रहे हैं कि विपक्षी दल वैक्सीन के संबंध में देश की जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। अब भाजपा नेता कह रहे हैं कि केवल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लग रही है। जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता प्रदेश के हर गांव, मोहल्ले-टोला में वैक्सिनेशन को लेकर जनजागरण अभियान चलाते हुए प्रदेश की जनता को जागरुक कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता खुद वैक्सीन लगवा रहे हैं और दूसरों को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में जनता को सहयोग देने की बजाय घर पर बैठकर धरना देने व बयानबाजी के सिवा कुछ नहीं किया। राजेंद्र ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के भाजपा नेता पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने महंगाई बढ़ने का मुद्दा उठाने वालों को खाना-पीना छोड़ देने का बेतुका और शर्मनाक बयान दिया, जो देश की जनता का अपमान है। अब तक न तो बृजमोहन पर कोई कार्रवाई हुई है, न बयान वापस लिया गया। भाजपा ने बेतुकी बयानबाजी पर माफी भी नहीं मांगी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे और उनकी पार्टी बृजमोहन के बयान से सहमत हैं। डॉ रमन सिंह व भाजपा नेताओं को अगर सचमुच प्रदेश और देश की चिंता है तो वैक्सिनेशन की कमी दूर करने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने और युवाओं को रोजगार दिलाने, 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज से आम जनता को राशि दिलाने और किसानों की आय दोगुना करने केंद्र सरकार को पत्र लिखें। ऊलजलूल बयान देकर जनता को दिग्भ्रमित करने का प्रयास न करें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
