August 26, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    दुर्ग

    दुर्ग (5020)

    दुर्ग / शौर्यपथ / विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण की रोकथाम में फंटलाइन वर्कर के रूप में दुर्ग पुलिस, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा भापुसे के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक, दुर्ग प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार पेट्रोलिंग एवं प्वाइंट ड्यूटी के माध्यम से चौक/चौराहों पर नाकाबंदी करते हुए अस्पतालों में कानून व्यवस्था बनाते हुए, बाजारों में पेट्रोलिंग के माध्यम से कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ जनता को जागरूक करते हुए हर जरूरतमंद व्यक्तियों को अपनी पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग पहुंचाते हुए विभिन्न प्रकार के दिए गए कर्तव्यों का निष्पादन किया है। जिससे सकारात्मक परिणाम भी सामने आये है और दुर्ग पुलिस की सराहना जनता ने मुक्त कंठ से किया है। कर्तव्य के निष्पादन के दौरान जिले में कई पुलिस अधिकारी/कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए और उनमें से उप निरीक्षक स्व. इन्दूराम साहू , सहायक उप निरीक्षक स्व. प्रकाश दास, प्रआर.स्व. फूलचंद भूआर्य , प्रआर स्व. शिवबोधन यादव , प्रआर.स्व. भगवान दास पटेल , आरक्षक स्व. नरेश भाई सोनी पुलिस कर्मियों के ज्यादा संक्रमित होने से दिवंगत हो गये, जो दुर्ग पुलिस के लिए अपूर्णीय क्षति है। इन पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ आज दिनांक 06.06.2021 को “ 05 जून अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस ” के अवसर पर संक्रमण के दौरान दिवंगत हुए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के परिवार का सम्मान करते हुए इन पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए वारियर्स पार्क का पुलिस लाईन , दुर्ग में दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिवार , पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद भापुसे . एवं पुलिस अधीक्षक , दुर्ग प्रशांत ठाकुर , भापुसे.के करकमलों से उद्घाटन किया गया। वारियर्स पार्क में दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों के द्वारा तथा वारियर्स पुलिस कर्मियों तथा मीडिया कर्मियों के द्वारा नीम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों को पुलिस महानिरीक्षक , दुर्ग रेंज , दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक , दुर्ग के द्वारा शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद ने अपने उद्बोधन में कोरोना संक्रमण के दौरान दुर्ग पुलिस के धैर्यता और उसके द्वारा बेहतर कार्य करने की सराहना किया तथा इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण दिवंगत हुए सभी पुलिस कर्मियो को श्रद्धांजली अर्पित किया ।
    उन्होंने कहा कि यह दुर्ग पुलिस की अभिनव पहल जहाँ एक ओर कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए कार्य करने वाले हमारे दिवंगत हुए पुलिस अधिकारी / कर्मचारियों को याद करते हुए उनकी स्मृति में वृक्षारोपण एवं पार्क के माध्यम से श्रद्धांजली अर्पित कर रहा है वहीं पुलिस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया / प्रिंट मिडिया / पत्रकार बन्धुओं ने अपने जॉन को जोखिम में डालकर समाज की जो सुरक्षा के लिए कार्य किया है। उनके हाथों से जीवनदायिनी, आक्सीजन देने वाली नीम वृक्ष का पौधारोपण कराया जाकर पर्यावरण तथा जीवन को सुरक्षित रखे जाने के प्रयास अन्तर्गत पहल कर समाज को संदेश भी दिया है। और उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है , हम सभी को मिलकर कोरोना के गाईडलाईन का पालन करते हुए इस संकमण को समाप्त करना है।
    उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, हम सभी को मिलकर कोरोना के गाईडलाईन का पालन करते हुए इस संक्रमण को समाप्त करना है। हर व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य इस मुहिम में अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक , दुर्ग प्रशांत ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि दुर्ग पुलिस के साथ कार्य कर रहे दिवंगत हुए उन सभी पुलिस कर्मियों की स्मृति तथा सम्मान में आज यह वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया है। दिवंगत हुए पुलिस कर्मियों के परिवार के सदस्यों में हमेशा यह भाव रहे कि दुर्ग पुलिस उनके साथ है, उनके किसी भी कार्य में हमेशा सहयोग के लिए तत्पर है । यह सुरक्षा का भाव परिवार को मिले यह भी हमारा उद्देश्य है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में दिवंगत हुए पुलिस कर्मी के परिवार जन , कोरोना वारियर्स पुलिस कर्मी इलेक्ट्रानिक मीडिया / प्रिंट मिडिया / पत्रकार बन्धुओं के द्वारा वृक्षरोपण किया गया। यह पहल जहाँ एक ओर समाज की सुरक्षा हेतु एक साथ संयुक्त प्रयास किये जाने का द्योतक है , वहीं आक्सीजन देने वाले पौधे नीम के वृक्षारोपण से आक्सीजन वायुमण्डल में उपलब्ध होगा तथा पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी । इस वृक्षारोपण की मुहिम में आज प्रत्येक थाने में 10 नीम के पौधे लगाये जा रहे है । यह कहते हुए पुलिस अधीक्षक , दुर्ग के द्वारा पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग विवेकानंद एवं इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया । कोरोना संक्रमण के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण दिवंगत हुए पुलिस परिवार के द्वारा कहा गया कि आज वृक्षारोपण करते हुए , दिवंगत हुए उस सदस्य की स्मृति हो रही है तथा अत्यंत गर्व एवं सम्मान महइस कार्यक्रम के दौरान दिवंगत परिवार / इलेक्ट्रानिक मीडिया / प्रिंट मिडिया / पत्रकार बन्धुओं स्मृति चिन्ह स्वरूप पौधा दिया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ / सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र में 5 जून को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। प्रचलित कोरोना महामारी के कारण सामूहिक समारोहों से बचने के लिए भारत सरकार के प्रतिबंधों और दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, विभागीय स्तर पर मुख्य रूप से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेषक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, ने संयंत्र के एचआरडीसी परिसर में पौधे लगाए। इसके अतिरिक्त डॉ एस के इस्सर, ईडी (एम एंड एचएस), ए के भट्टा, ईडी (परियोजनाएं), एस के दुबे, ईडी (पी एंड ए) और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी एचआरडीसी में पौधारोपण किया।
    स्टील स्लैग यार्ड में वृक्षारोपण -
    बीएसपी के पर्यावरण प्रबंधन विभाग और एफएसएनएल, भिलाई, द्वारा संयुक्त रूप से स्टील स्लैग यार्ड में आयोजित एक वृक्षारोपण कार्यक्रम में बीएसपी के सीजीएम इंचार्ज (एम एंड यू) अरविंद कुमार ने पर्यावरण प्रबंधन विभाग और एफएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर पौधे लगाए। इस अवसर पर महाप्रबंधक (पर्यावरण) द्वय सुश्री उमा कटोच, एवं के. प्रवीण, डीजीएम (पर्यावरण), वी. के. पाठक, डी. चट्टोपाध्याय और एफएसएनएल के सी एन झा और पर्यावरण प्रबंधन विभाग और एफएसएनएल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी विषेष रूप से उपस्थित थे। कर्मचारियों के बीच पर्यावरण संरक्षण संदेशों के साथ रियूजे़बल बैग वितरित किए गए।
    संयंत्र और टाउनशिप में अलग-अलग विभागों के विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें कर्मचारियों व अधिकारियों ने सक्रिय रूप से वृक्षारोपण गतिविधियों में भाग लेकर संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित “इको-सिस्टम रिस्टोरेशन” विषय को अपना समर्थन जताया। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा दी गई थीम पर जागरूकता पैदा करने के लिए संयंत्र के कर्मचारियों के लिए पर्यावरण पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिताओं के साथ पर्यावरण पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की जा रही है।
    सीएसआर परिसर में लगाए पौधे -
    एस के दुबे, ईडी (पी एंड ए), पीके घोष, सीजीएम (टीएसडी) सहित नगर सेवाएं विभाग के सदस्यों द्वारा जीएचएसएस, सेक्टर 5 में स्थित सीएसआर विभाग परिसर में पौधे लगाए गए। सभा को संबोधित करते हुए दुबे ने कहा कि पेड़ न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं बल्कि वे हमें बड़ी मात्रा में मुफ्त ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। अपने संबोधन में श्री घोष ने कहा कि वृक्षारोपण ही हमारा एकमात्र उद्देश्य नहीं होना चाहिए। हमें पेड़ों को बचाने को समान महत्व देना चाहिए। इस अवसर पर बोलते हुए, जीएम (बागवानी और पीएचडी) डॉ जी के दुबे ने बताया कि बागवानी ने 2021-22 में वन विकास निगम की मदद से 82,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर श्री यूके झा, सीजीएम (टीएसडी), देशपांडे, जीएम (टीएसडी) और टीएसडी के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भी पौधे लगाए गए। नगर सेवा विभाग द्वारा कई अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया गया।

    कारखाना प्रबंधन व ठेकेदारों की मनमानी पर अकुंश नहीं
    भविष्य निधि आयुक्त को भेजी जायेगी दागियों की सूची

    भिलाई / शौर्यपथ / क्षेत्रीय भविष्य निधि बोर्ड के मेंबर एच.एस.मिश्रा ने कहा कि कर्मचारी व श्रमिकों को भविष्य निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारखाना प्रबंधन और ठेकेदारों की श्रम कानून के पालन के प्रति मनमानी पर कोई अंकुश नही लग पा रहा है। ऐसे दागी कारखाना प्रबंधन व ठेकेदारों का सर्वे कर शीघ्र ही कार्यवाही हेतु भविष्य निधि आयुक्त को सूची प्रेषित किया जायेगा।
    क्षेत्रीय भविष्य निधि बोर्ड के मेंबर एच.एस.मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बीएसपी जैसे बड़े कारखाना सहित छोटे मंझोले श्रेणी के हजारों उद्योगों में कई ठेकेदार काम कर रहे है। इनके अधीन लाखों कर्मचारी व श्रमिक जीविकोपार्जन कर रहे हैं। लेकिन सीमित कारखाना प्रबंधक और ठेकेदारों को छोड़कर ज्यादातर छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार किसी प्रकार की सुविधा नही मिल पा रही है। जबकि शासन द्वारा समय-समय पर परिपत्र जारी कर सभी कारखाना और ठेकेदारों को सूचित किया जाता है कि नियमानुसार कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, वेतन पर्ची, परिचय पत्र, रोजगार कार्ड, लीव कार्ड, छुट्टियों की सुविधा, 1 से 10 तारीख तक वेतन भुगतान, सुरक्षा उपकरण, ईएसआई की सुविधा और भविष्य निधि की कटौती हर हाल में सुनिश्चित किया जाये। लेकिन दुर्भाग्य का विषय हेै कि आज भी ज्यादातर कारखाना प्रबंधन और ठेकेदार छत्तीसगढ़ शासन के नियमों का पालन नही कर रहे है। जिससे कर्मचारी व श्रमिकों को उनका वेतन व शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं नही मिल पा रही है।
    उन्होंने कहा कि भविष्य निधि की कटौती पूरे वेतन और हाजिरी के उपर टोटल भुगतान पर कटौती होनी चाहिए। लेकिन अगर किसी कर्मचारी या मजदूर का 24 या 26 हाजिरी है तो सिर्फ 12-13 दिन के हाजिरी के भुगतान पर ही कटौती की जाती है, जो मजदूरो के साथ धोखा है। अधिकतर कारखाना और ठेकेदार भविष्य निधि की कटौती करते ही नहीं और मजदूर कर्मचारियों को स्कूटर, वाहन और सिलेण्डर और वाहन के नंबर को पीएफ नंबर बताकर दे दिया जाता है।
    मिश्रा ने बताया कि अपे्रल महिने में क्षेत्रीय भविष्य निधि बोर्ड की वचुर्अल बैठक हुई थी। जिसमें बहुत सारे सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि मजदूरों के भविष्य के साथ अनेक कारखाना प्रबंधन और ठेकेदार खिलवाड़ कर रहे हैं। जिस पर भविष्य निधि आयुक्त ने कहा कि अगर यह बात सही है तो सभी सदस्य ऐसे कारखाना प्रबंधन और ठेकेदारों का नाम व पता सूचीबद्ध कर हमारे कार्यालय को पूरा पता व डिटेल प्रेषित करें। जिससे जांच के बाद दोषी पाये जाने वाले कारखाना प्रबंधन और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किया जायेगा। किसी भी श्रमिक के साथ भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी नही होने दी जायेगी।

    रिसाली / शौर्यपथ / पूरे टाउनशिप में गंदा पानी आने की शिकायत के माह भर बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। रिसाली नगर पालिक निगम के सीमा क्षेत्र में आने वाले मरोदा, रिसाली और रूआबांधा सेक्टर में बीएसपी के अधिकारी सुध नहीं ली। लगातार शिकायत मिलने पर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे इन्हीं क्षेत्रों का भ्रमण कर पेयजल व्यवस्था का न केवल जायजा लिया बल्कि 8 स्थानों से पानी की शुद्धता जांचने सैंपल लिया।
    शनिवार की सुबह आयुक्त अपनी टीम के साथ रूआबांधा एचएससीएल काॅलोनी पहुंचे यहां पर स्थानीय नागरिकों से चर्चा करने पर खुलासा हुआ कि पिछले एक माह से उनके घरों में गंदा पानी आ रहा है। पानी बीएसपी के मरोदा टैंक से आता है, लेकिन बीएसपी के अधिकारी ने झांका तक नही। निगम आयुक्त के पूछने पर बताया कि वे पानी का ट्रीटमेंट कर उसे पीने के उपयोग में ला रहे। इस वजह से वे जल जनित रोग के प्रभाव से बचे हुए हैं आयुक्त के इस भ्रमण कार्यक्रम में नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, सहायक अभियंता बी के सिंह व उपअभियंता हिमांशु कावड़े और गोपाल सिन्हा शामिल थे।
    पानी में काई
    रेंडम पेयजल जांच के दौरान कई घरों में पानी साफ दिखाई दे रहा था, लेकिन बर्तन या फिर पारदर्शी पात्र में पानी स्टोर करने पर उसमे काले-काले काई के बारीक कण नजर आ रहे थे। इसे देख आयुक्त ने पानी को केवल बाह्य उपयोग करने की सलाह दी और सैंपल कलेक्ट कर जांच कराने के निर्देश दिए।
    सार्वजनिक नल से लिया सैंपल
    भ्रमण के दौरान आयुक्त मरोदा सेक्टर भी पहुंचे। यहां घरों से पानी का सैंपल लेने के बाद पैदल मैत्री गार्डन मार्ग भी पहुंचे। सार्वजनिक नल दिखाई देने पर आयुक्त ने सैंपल कलेक्ट करने के निर्देश दिए।
    देखा नाली निर्माण
    रूआबांधा एचएससीएल काॅलोनी में निगम द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा हैं कार्य को देख आयुक्त नाली खुदाई करने वाले श्रमिकों से ढलान के बारे में पूछताछ की। इस दौरान आयुक्त ने मजदूरों से प्रभारी अभियंता द्वारा स्थल निरीक्षण करने अथवा नहीं संबंधी पूछताछ की। मजदूरों का जवाब नहीं था।


    यहां से लिया पानी जांचने सैंपल
    1. 199 बी रूआबांधा सेक्टर निवासी संजय सिंह
    2. 40 बी एचएससीएल काॅलोनी निवासी आनंद सिंह
    3. 138 बी एचएससीएल काॅलोनी निवासी राहूल यादव
    4. 150 बी रिसाली सेक्टर निवासी राजकुमार चैधरी
    5. 34 ए ई पाकेट मरोदा सेक्टर
    6. 34 बी ई पाकेट निवासी बीआर पुरे
    7. 12 ए आई पाकेट मरोदा सेक्टर निवासी नवीन वर्मा
    8. मैत्री गार्डन गेट समीप सार्वजनिक नल

    दुर्ग । शौर्य पथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी छःग के निर्देशानुसार आज छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के मार्गदर्शन में आज केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ बढते महंगाई के विरोध में कोविड 19 के नियमो का पालन करते हुए मास्क सोशिल डिस्टेंगी का पालन कर एक दिवसीय विरोध धरना प्रदर्शन किया गया जिला कार्यकारणी अध्यक्ष सोनू साहू ने बताया कि एनडीए की सरकार में आज रसोई गैस के दाम दुगने,पेट्रोल डीजल के दाम दुगने खाद्य तेलों के दाम दुगुने हो गये। खाद्य पदार्थों के दाम दुगुने हो गये।सड़क परिवहन, रेल यात्रा के दाम दुगुने हो गये खेती के उर्वरकों के दाम बढ़ेएक तरफ खाद्य पदार्थो के दाम बढ़े, दूसरी ओर किसानों की आमदनी घटी, खाद्य पदार्थो के दाम बढ़ने का फायदा बिचौलियों को मिला किसानों को नहींखाद्य तेलों के दाम पिछले दो वर्ष में लगभग दुगुने हुये है।देश में खाद्य तेल का सबसे बड़ा निर्माता मोदी के प्रिय गौतम अडानी है।आप समझ सकते हैं खाद्य तेल के दामों को बढ़ने का सबसे ज्यादा फायदा अडानी को हो रहा। एक तरफ तो महंगाई बढ़ी, दूसरी तरफ मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण लोगों की कमाई घटी, रोजगार के संसाधन घटे, नौकरियां गयी, नोटबंदी जीएसटी से व्यापार-व्यवसाय तबाह हुये। कोरोना जैसी महामारी में मोदी सरकार की अकर्मण्यता के कारण इलाज और दवाईयों में लोगों की जमा पूंजी, जमीन जायदाद खत्म हो गया। अप्रैल 2014 में अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत 103 डॉलर प्रति बैरल थी. तब मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री थे और उन्होंने पेट्रोल-डीज़ल के दामों को बढ़ने नहीं दिया. उस समय पेट्रोल की कीमत 72 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर थी.आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत 69.15 डॉलर प्रति बैरल है. जबकि रायपुर में पेट्रोल की कीमतें 92.76 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल की कीमत 92.38 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है. देश के कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए से भी ज्यादा हो गई है.केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में एक प्रश्न के जवाब में स्पष्ट रूप से बताया था कि भारतीय जनता पार्टी के पिछले 7 साल के शासन काल में घरेलू रसोई गैस की कीमत दुगनी हो गई है. 1 मार्च 2014 को (14.2 KG) एलपीजी सिलेंडर की कीमत 410 रुपए प्रति सिलेंडर थी जबकि आज सिलेंडर की कीमत 880.50 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से बढ़ गई है आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई के शहर उपाध्यक्ष रवि साहू,जिला संयोजक गोल्डी कोसरे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

    -बड़े लड़के को श्रम विभाग में मिली सरकारी नौकरी, पिता के जाने के बाद बड़े भाई होने के नाते इन पर परिवार की पूरी जिम्मेदारी, श्रम विभाग की नौकरी से दायित्वों को पूरा करने की दिशा में मिला संबल
    -श्रम निरीक्षक अशोक मिश्रा के पुत्र को भी मिली नियुक्ति

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी असमय अपना जीवन खोया है। ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों के परिजनों को त्वरित राहत देने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 31 मई तक अनुकंपा नियुक्ति में दस फीसदी की सीमा को शिथिल किये जाने का निर्णय लिया था। इसकी वजह से कोरोना अथवा अन्य बीमारियों की वजह से अपने प्रियजनों को खो चुके परिजनों के लिए यह निर्णय बड़ा संबल बनकर आया है। नियमों में शिथिलता की वजह से अनेक नियुक्तियों के लिए रास्ता खुला है।
    गड़रिया परिवार के लिए भी यह निर्णय संबल के रूप में आया है। स्वर्गीय श्री परसराम साहू ने अनेक वर्षों तक भृत्य के रूप में अपनी सेवाएं औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में दी थी। उनकी 22 अप्रैल को मृत्यु हुई। महीने भर बाद इनके परिजनों ने अनुकंपा नियुक्ति का आवेदन लगाया। आवेदन के एक हफ्ते के भीतर ही बड़े लड़के पकेश्वर को श्रम विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्ति मिल गई है। पकेश्वर ने बताया कि पिता के जाने का दुख हमेशा रहेगा। उनके नहीं रहने से परिवार के खर्च के संबंध में भी चिंताएं थीं क्योंकि वे एक स्कूल बस में हेल्पर के रूप में कार्यरत थे और वहाँ तनख्वाह अच्छी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब छोटे भाई की भी पढ़ाई जारी रख सकूँगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से बहुत जल्द नियुक्ति मिल गई। यह उम्मीद थी कि पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति मिल जाएगी लेकिन मैंने सुना था कि ऐसी प्रक्रिया में बहुत समय लगता है। जब आवेदन के एक हफ्ते के भीतर ही मेरे पास ज्वाइन करने के लिए फोन आया तो मुझे यकीन नहीं हुआ। मैंने श्रम पदाधिकारी रमेश प्रधान के पास जाकर नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। उनकी माता श्रीमती पार्वती गड़रिया ने बताया कि मेरे पति ने अपनी पूरी निष्ठा के साथ श्रम विभाग के लिए काम किया। उनके नहीं रहने पर विभाग ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मेरे पुत्र को नियुक्ति दी। इसके लिए मैं शासन के प्रति धन्यवाद देती हूँ।
    श्रम निरीक्षक के पुत्र को भी मिली नियुक्ति- जिले में श्रम निरीक्षक के रूप में पदस्थ अधिकारी श्री अशोक मिश्रा के निधन के पश्चात उनके पुत्र श्री अंकुर मिश्रा को भी नियुक्ति मिली है। श्री मिश्रा श्रम विभाग के कर्तव्यशील अधिकारी थे और अपनी कार्यकुशलता के लिए काफी सम्माननीय थे। उनके परिवारजनों ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन लगाया था। उम्मीद थी कि कुछ महीनों में आवेदन स्वीकृत हो जाएगा लेकिन विभाग द्वारा एक हफ्ते के भीतर ही आवेदन पर कार्रवाई कर दी गई। अंकुर ने बताया कि जिला श्रम पदाधिकारी रमेश प्रधान ने फोन कर जानकारी दी। उनके परिवार ने भी इस तत्परता से और दस फीसदी की सीमा को 31 मई तक शिथिल किये जाने के निर्णय के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

    दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा निगम अधिकारियों, अमृत मिशन अधिकारियों के साथ आज कंडरापारा, बांधापार, सिकोला बस्ती जाकर पेयजल की समस्या का स्वयं निरीक्षण किया गया । उन्होंने अमृत मिशन टीम को तीन दिनों में समस्या का निराकरण कर अवगत निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी संजय कोहले, पार्षद कमल देवांगन, श्रीमती उषा ठाकुर, तथा पूर्व पार्षद कुलेश्वर साहू, कार्यपालन अभियंता राजेश पाण्डेय, प्र0सहा0 अभियंता ए0आर0 राहंगडाले, उपअभियंता भीमराव, राजेन्द्र ढबाले, निरीक्षण नारायण ठाकुर, कपिश दीक्षित एवं अन्य मौजूद थे ।
    पानी की समस्याओं को अमृत मिशन टीम अनदेखी न करें-
    महापौर बाकलीवाल अमृत मिशन एवं निगम अधिकारियों तथा वार्ड पार्षदों के साथ मौका मुआयना किया । उन्होंने अमृत मिशन टीम को कड़े निर्देश दिये । उन्होंने कहा वार्डो में पानी की समस्या को अनदेखी न करें । कंडरापारा, बांधापार, सिकोला बस्ती में अमृत मिशन का कार्य पूर्ण हो गया है परन्तु वार्डो में पानी की समस्या बनी हुई है । निवासियों ने कम पानी आने और किसी-किसी दिन पानी नहीं मिलने की समस्या से मुझे अवगत कराये हैं । वार्ड निवासियों द्वारा पानी की समस्या की लगातार मुझे शिकायत मिल रहा है । उन्होंने आज समस्या देखने स्वयं वार्डो में जाकर मौका निरीक्षण किया है। उन्होंने अमृत मिशन टीम को निर्देशित कर कहा शहर के अनेक वार्डो में अमृत मिशन के कार्य पूर्ण हो गये हैं परन्तु कुछ गलियों और स्थानों में अभी भी पानी की समस्या आ रही है । उन सभी स्थानों में समस्याओं का निराकरण करें । महापौर ने अमृत मिशन की टीम को निर्देशित कर कहा इन वार्डो में कार्य पूर्ण हो गया है यदि पेयजल की समस्या आ रही है तो इसको दो तीन में जल्द निराकरण कर मुझे अवगत करायें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / विश्व पर्यावरण दिवस के पुर्व संध्या पर युवाओं की बहुअयामी संस्था मित्र द्वारा दुर्ग जिले के कलेक्टर सर्वेश्वर भुरे एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर से भेंट कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों के प्रांगण में सभी थानों में शासकीय स्कुलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 नीम के पौधे लगाकर आक्सीजन जोन निर्मित करने का निवेदन किया एवं प्रतीकात्मक रूप से एक एक नीम का पौधा भेंट किया।
    मित्र के अध्यक्ष शकील अहमद सिद्दीकी एवं नाहिद हसन को उक्त दोनों अधिकारियों ने सुझाव की सराहना की एवं उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके पश्चात दुर्ग जिले के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गुलाब सिंह पटेल को उनके जन्मदिन पर गुलाब का पौधा भेंटकर दुर्ग जिला न्यायालय में 5 जून 2021 को आक्सीजन जोन निर्मित करने का सुझाव दिया है। मित्र द्वारा जिले के समस्त निवासियों से अपने मोहल्ले में इसी तरह आक्सीजन जोन निर्मित करने का आह्वान करते हुए पर्यावरण एवं कोरोना महामारी से सामना करने में सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

    रिसाली / शौर्यपथ / नगवगठित रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में गृहमंत्री व क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर संजिदा है। शासन की योजना के तहत निगम क्षेत्र में भी बेहतर शिक्षा देने इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए 28 लाख खर्च किया जा रहा है।
    नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने शा. पूर्व माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए चल रहे रिनोवेशन कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि प्राइवेट स्कूल की तरह मुख्य गेट के नजदीक एक रिसेप्शन बनाया जाए। ताकि पालकों को किसी तरह की जानकारी के अभाव में भटकना न पड़े। आयुक्त ने प्रभारी उपअभियंता को इंट्रेस को बेहद आकर्षक बनाने निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, सहायक अभियंता आर के जैन आदि उपस्थित थे।
    गार्डन में विज्ञान
    निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शा. स्कूल प्रांगण में गार्डन बनाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने गार्डन को विज्ञान से जोड़ने निर्देश देते कहा कि पेड़ पौधे के साथ के गार्डन में विज्ञान से संबंधित स्थाई माॅडल भी बनवाए। ताकि बच्चे उद्यान में भी कुछ सीखे।
    सेहत के लिए पाथ वे
    इंग्लिश मीडियम स्कूल के मैदान के चारों ओर पाथ वे का निर्माण किया जाएगा। ताकि बच्चे सुबह शाम रनिंग कर सके। आयुक्त ने इसके लिए अलग से कार्य योजना तैयार करने निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि 28 लाख में 15 कमरों का रिनोवेशन और स्कूल के प्रथम माले में लैब तैयार किया जा रहा है। इंग्लिश मीडियम स्कूल का आरंभ प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कक्षाओं से होगी।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision