
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रिसाली / शौर्यपथ /
नवगठित रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में सुविधाओं को बढ़ाने और समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने एल्डरमेन से चर्चा की। उन्होंने छोटी-छोटी समस्याओं को दूर करने सूचीबद्ध करने निर्देश दिए। एल्डरमेन से चर्चा करने के बाद गृहमंत्री ने निगम आयुक्त के साथ अधिकारियों से चर्चा की।
गृहमंत्री शनिवार की शाम नए कार्यालय भवन पहुंचे और एल्डरमेन व निगम के अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बारिश में होने वाले समस्याओं के साथ ही स्वच्छता पर चर्चा की। पेयजल और घनी आबादी वाले श्रमिक बाहुल्य क्षेत्र में दी जानी वाली समस्याओं पर विस्तार से बातचीत की। गृहमंत्री ने स्पष्ट कहा कि निगम और एल्डरमेन एक दूसरे के लिए सेतू बने और समस्याओं को दूर करने में जुट जाए। गृहमंत्री से चर्चा में आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, नोडल अधिकारी रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, एल्डरमेन संगीता सिंह, कीर्तिलता वर्मा, विलास राव बोरकर, फकीर राम ठाकुर, डोमार देशमुख, प्रेमचंद साहू, अनूप डे व तरूण बंजारे शामिल थे।
क्वालिटी से समझौता नहीं
चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि निगम क्षेत्र में करोड़ो के विकास कार्य चल रहे है। इसकी सतत मानिटिरिंग करे। खराब गुणवत्ता पर तत्काल कार्रवाही करे। मानिटरिंग तीन चरणों में करे। सब इंजीनियर के बाद सहायक अभियंता और अंत में मुख्य कार्यपालन अभियंता देखे। आवश्यक होने पर ठेकेदार पर सीधे कार्रवाही करे।
सोशल मिडिया को बनाए संसाधन
एल्डरमेन और निगम अधिकारियों के बीच सीधे संवाद और शिकायत करने वाट्सएप ग्रुप तैयार करने कहा। जिसकी मानिटरिंग नोडल अधिकारी को करने निर्देश दिए। गृहमंत्री ने वार्ड की साफ सफाई कराने गु्रप तैयार कर एल्डरमेन की उपस्थिति में कराने निर्देश दिए।
पौधरोपण करने करे प्लानिंग
चर्चा के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि रिसाली मुख्यमार्ग को बेहतरीन बनाने योजना बनाए सड़क किनारे लगे पेड़ो को संवारे और खाली जमीन पर छायादार पौध लगाए। सड़क किनारे रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने कहा।
मांगे सुझाव
गृहमंत्री ने पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत बंजार,े पार्षद केशव बंछोर चंद्रभान सिंह ठाकुर व राकेश मिश्रा समेत कांग्रेस पदाधिकारी से भी चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र के विकास और समस्याओं को दूर करने योजना तैयार करने निर्देश दिए। चर्चा के दौरान ही बेरोजगार युवाओं के लिए दुकान बनाने और बाजार क्षेत्र में आम नागरिकों के लिए स्वच्छ यूरिनल बनाने के निर्देश दिए।
भिलाईनगर / शौर्यपथ /
भिलाई निगम के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी ने आज सुबह निगम क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किए। लक्ष्मीनगर, गदा चैक, शांतिनगर, चन्द्रनगर में मौके पहुंचकर नाली की सफाई, पेजयल व्यवस्था एवं चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए जोन आयुक्त शीघ्रता से कार्य करने निर्देश दिए। आयुक्त बैकुंठधाम गोबर खरीदी केन्द्र में वर्मी खाद बनने की प्रक्रिया और केचुंआ पालन का भी जायजा लिये। इसके बाद संतोषी पारा क्षेत्र में नलो में पानी का कम दबाव वाले एरिया में सर्वे कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश इंजीनियरों को दिए। इस दौरान राजेन्द्र प्रसाद चैक पर नाली पर अवैध स्लेब को तोड़कर दबे हुए मलबे को हटाने के लिए कहा गया। जिन स्थानों पर पानी निकासी के लिए बड़ी समस्या है वहां पर पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत बारिश पूर्व सभी नाला, नहर व मोहल्लों से निकलने वाले नाली की विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि बारिश के पानी से कहीं भी जलभराव की स्थिति न हो। निगम क्षेत्र में चल सफाई कार्यों का जायजा लेने आज सुबह निगम आयुक्त श्री रघुवंशी विभिन्न स्थलों पर पहुंचे और शीघ्रता से सफाई कार्य को पूर्ण करने कहा गया।
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा और ईई संजय शर्मा ने अधिक बारिश होने पर जलभराव वाले एरिया में पानी निकासी को लेकर तकनीकी समस्याओं को बताया जिस पर राजेन्द्र प्रसाद चैक के पास नाली में पटे हुए मलबा, नाली पर अतिक्रमण को तोडऩे तथा कंटीली झाडिय़ों को हटाने तथा जोन 02 शांतिनगर, चन्द्रनगर, सड़क 25, एवं सड़क 26 में जल जमाव की समस्या आती है यहां पर बारिश का पानी न रूके इसलिए नाले के उपर बनाए गए अवैध पुलिया तोड़कर सघन स्तर पर सफाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि, पूजा पिल्ले, प्रीति सिंह, अर्पित बंजारे, चंद्रपाल हरमुख, अंकित सक्सेना, अंजनी सिंह, आर.पी. तिवारी सहित निगम अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खाद बनाने के प्रक्रिया में तेजी लाए -
निगम आयुक्त मॉर्निंग विजिट के दौरान जोन 03 बैकुंठधाम स्थित गोबर खरीदी केन्द्र पहुंचे जहां महिलाओं से कंपोष्ट पीट में गोबर तथा वर्मी खाद बनाने को लेकर फीडबैक लिये। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने केचुंआ पालन का निरीक्षण कराते हुए खाद के स्टॉक व गुणवत्ता की जानकारी दिए देते हुय बताये कि वर्मी खाद की प्रक्रिया तीव्र गति से किया जा रहा है, 40 और नए कंपोष्ट पीट बनाए गए है। आयुक्त रघुवंशी ने गोबर खरीदी केन्द्रों में तैयार किए गए नए वर्मी कंपोष्ट पीट के उपर धूप से बचने डीएमएफ मद से शेड बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को भेजने के निर्देश जोन आयुक्त को दिए। इसके बाद आयुक्त महोदय संतोषी पारा पहुंचे विभिन्न गलियों का निरीक्षण करते हुए कई घरों में पेयजल के पाइप लाइन में जहां पानी का दबाव कम आता है वहां आवश्यक कार्य करने इंजीनियरों को निर्देश दिए तथा नल खुलने के दोरान जिन घरों में टूल्लू पंप से पानी खींचा जाता है उसे जप्त करने कहा गया। इस दौरान वार्ड 25 के सामुदायिक शौचालय गंदगी पाए जाने पर केयर टेकर को फटकार लगाते हुए जोन स्वास्थ्य अधिकारी को शौचालय में नियमित साफ सफाई कराने निर्देश दिए।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर नेहरूनगर जोन 01 की टीम ने वार्ड 05 लक्ष्मीनगर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। दुकानदारों द्वारा नाली पर कांक्रीट से बनाई गई रैम्प, चबूतरे आदि को राजस्व एवं स्वच्छता कर्मचारियों की टीम ने जेसीबी के माध्यम से मार्केट के दोनो किनारों को लक्ष्मीनगर पुलिया तक तोड़कर कब्जा खाली कराया, जिससे बारिश का पानी बिना कोई अवरोध के गंतव्य की ओर प्रवाहित हो सके। निगम प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नाली पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटा रहे थे, लोगों ने नाली में मलबा डालकर स्लेब व सीढ़ी आदि बना लिये थे, इसके कारण सफाई कर्मचारियों को नाली साफ करने कॉफी परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा नाली जाम होने से बारिश का पानी सड़को पर बहता है।
वार्ड 05 लक्ष्मीनगर में लक्ष्मी मार्केट तथा आस पास एरिया में नाली के उपर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करते हुए चबूतरा, सीढ़ी तथा नाली के उपर कांक्रीट डालकर व्यवसाय कर रहे थे, जिसके कारण सफाई कर्मचारियों को नाली साफ करने में कॉफी परेशानी होती थी, तथा नाली जाम होने के वजह से बारिश के दौरान नाली का पानी सड़कों पर बहने लगता है। नाली पर अतिक्रमण होने की वजह से नाली सफाई नहीं हो पा रही थी, कई स्थानों पर से निकासी बंद हो गया था, इससे सड़क पर गंदगी फैलने लगी थी जिससे मार्केट में दुर्गंध फैलता रहा था, इससे बाजार में आने वाले नागरिकों को आने जाने वालों को परेशानी होती थी, समयस्या को गंभीरता से लेते हुये निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने मार्निंग विजिट के दौरान लक्ष्मी मार्केट पहुंचकर नाली सफाई का जायजा लिये और नाली सफाई नहीं होने पर अतिक्रमण हटाकर सफाई करने के निर्देश दिये।
उन्होंने आस पास लोगों सफाई आदि कार्य का फीडबैक भी लिया था, वहां उन्हें नाली सफाई में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाकर नाली सफाई कराने के निर्देश जोन 01 के आयुक्त सुनील अग्रहरि को दिए। जोन आयुक्त के निर्देश पर टीम ने जेसीबी के माध्यम से करीब 500 मीटर तक विभिन्न स्थानों से अधिक अतिक्रमण को हटाकर नालियों की सफाई कराई। इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा निर्माण सामाग्री को सड़क पर डंप किया था, जिससे निगम की टीम ने सड़क बाधा शुल्क के रूप में 2000 हजार अर्थदण्ड वसूल किया गया।
वार्ड 05 लक्ष्मीनगर मार्केट में नाली के दोनो ओर दुकानदारों द्वारा नाली पर स्लेब, फर्श तथा कांक्रीट डालकर अतिक्रमण कर लिये थे, अतिक्रमण कर बनाए गए चबूतरे पर व्यवसाय करते है, इससे सफाई कर्मचारी को नाली साफ करने में कॉफी परेशानी होती है, नाली ठीक से साफ नहीं होने की वजह से नाली जाम हो जाता है, और नाली का पानी सड़कों पर बहता है, लक्ष्मी मार्केट में बड़ी संख्या में शहर के नागरिक सब्जी खरीदने आते है जिन्हें गंदगी का सामना करना पड़ता था, नाली साफ नहीं होने से दुर्गंध भी फैलने लगी थी। नाली से अतिक्रमण हटाते हुए निगम की टीम ने लक्ष्मीनगर पुलिया तक कब्जा मुक्त कराया। तोडफ़ोड़ की कार्यवाही के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, प्रकाश गुप्ता, कमलेश द्विवेदी सहित तोडफ़ोड़ का अमला उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र के नागरिकों को स्वच्छ वातावरण दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपने कार्य स्थल की सफाई की। शनिवार अवकाश के दिन आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्वयं अपने चेम्बर की सफाई करते झाड़ू लगाया। वहीं मुख्य कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर ने टेबल की सफाई की और नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने कार्यालय के रद्दी व कबाड़ को बाहर फेका।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने प्रत्येक माह के दूसरे और तीसरे शनिवार को अधिकारी-कर्मचारी को स्वयं कार्यालय सफाई के निर्देश दिए है। इसकी शुरूआत करने आयुक्त सुबह 7ः30 बजे श्याम नगर स्थित टंकी आॅफिस पहुंचे। उन्होंने पहले राजस्व विभाग कार्यालय, स्टोर और लेखा शाखा में चल रहे सफाई कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद आयुक्त, नोडल अधिकारी व मुख्य कार्यपालन अभियंता ने अपने-अपने कार्यालय की सफाई करने जुट गए। इस दौरान राजस्व विभाग प्रभारी हरचरण सिंह अरोरा, स्टोर विभाग के निर्मल देशमुख, प्रकाश साहू व लेखा अधिकारी ऐमन चंद्राकर, स्वास्थ्य निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।
पुराने रिकार्ड को सहेजने निर्देश
निरीक्षण के दौरान जोन कार्यालय रिसाली के समय से रखे रिकार्ड को अलग कमरे में शिफ्ट किया गया। इसमें पुराने मोबाइल वितरण, राशन कार्ड व लोक निर्माण विभाग के दस्तावेज शामिल है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग के कर्मचारी फाइलों को धीरे-धीरे स्कूटनी कर सहेजने का कार्य दूसरे व तीसरे शनिवार को करेंगे।
पंखा से लेकर आलमारी की सफाई
सफाई अभियान सुबह साढ़े 7 से 10ः30 बजे तक चला। इस दौरान निगम के 50 से भी ज्यादा कर्मचारियों ने टंकी आॅफिस में लगे पंखा, लाइट, टेबल, आलमारी और दीवार पर लगे जाले को निकाला। सफाई अभियान के दौरान आयुक्त व अन्य अधिकारी पूरे समय तक कर्मचारियों का सहयोग करते रहे।
नदारद प्लेसमेंट कर्मचारियों का कटेगा वेतन
आयुक्त ने इस दौरान प्लेसमेंट कर्मचारियों से अलग से चर्चा की। कौन-कौन से विभाग में कार्य करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। आयुक्त ने सभी प्लेसमेंट कर्मचारियों को टंकी आॅफिस में उपस्थित होने निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कई कर्मचारी गायब रहे। इसे आदेश की अवहेलना मानेते हुए आयुक्त एक दिन का वेतन काटने निर्देश दिए है।
नाली पर बिछे फर्सी को उठाकर कराया साफ
कार्यालय स्वच्छता अभियान के बाद आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे वार्ड में चल रहे नाली सफाई अभियान का निरीक्षण किया। मैत्री नगर में नागरिकों ने घर के सामने नाली पर फर्सी पत्थर को लगाकर जाम कर दिया था। सफाई मंे व्यवधान होने पर आयुक्त ने अपनी उपस्थिति में पत्थर को उठवाकर सफाई कराया। साथ ही खाली जगह में बारिश का पानी भरने पर पानी निकासी रास्ता बनाने निर्देश दिए।
दुर्ग। शौर्य पथ । *आज मोदी आर्मी के कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षक नगर में अर्ध नग्न होकर धरने पर बैठ कर अपना चरण बद्ध आंदोलन जारी रखा गया,ज्ञात हो की मोदी आर्मी द्वारा एक सप्ताह तक भिन्न भिन्न रूप से भूपेश सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है,जो की 17 जून तक जारी रहेगा,छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने जा रहे हैं किंतु युवाओं से अपने घोषणा पत्र में किया गया वादा प्रदेश सरकार ने न ही पूरा किया है,न ही इस संदर्भ में कहीं भी चर्चा कर रही है,युवाओं में प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी रविए को लेकर आक्रोश साफ नजर आ रहा है,प्रदेश सरकार शराबबंदी को लेकर भी राहुल गांधी के नेतृत्व में कसम खाई गई थी,किंतु आज उन्ही की पार्टी की सरकार बनने के बावजूद युवाओं को नए नए तरीके से शराब पिलाने की योजना ला रही है और रोज़गार और बेरोजगारी भत्ते पर मौन साध रखी है,जिसे लेकर मोदी आर्मी के सदस्य भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध करने के लिए चरणबद्ध धरना प्रदर्शन कर सरकार को अपना वादा याद दिला रही है,प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा सरकार को युवाओं की चिंता ही नही है ना ही कोई नई भर्ती ला रही है न रोजगार के लिए कोई योजना बना रही है,उल्टा पुलिस भर्ती की परीक्षा हो चुकी थी उसे भी निरस्त कर प्रदेश के लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ने का कार्य कर चुकी है,हमारी संगठन मोदी आर्मी युवाओं की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार को अपना ही किया वादा निभाने का पुरजोर प्रयास कर रही है अब देखना है भूपेश सरकार अपनी निंद्रा से कब जागती है,आज प्रदर्शन के दौरान वरुण जोशी,अनेन्द्र ताम्रकार,यश कसार,दुर्गेश रामटेके,उमेश शाश्वत उपस्थित रहे!*
दुर्ग । शौर्यपथ । आज अग्रसेन चौक में मोदी आर्मी ने भूपेश सरकार को युवाओं से किया वादा याद दिलाने सद्बुद्धि यज्ञ करवाया,ज्ञात हो की छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने युवाओं से वादा किया था अगर सरकार बनी तो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देंगे,किंतु ढाई साल पूरे होने को है और सरकार द्वारा इस विषय में मौन धारण कर लिया गया है,इसे लेकर मोदी आर्मी ने वादा निभाओ भूपेश सरकार का अभियान छेड़ रखा है,इसी क्रम में मोदी आर्मी ने आज सरकार को युवाओं से किया वादा याद दिलाने सद्बुद्धि यज्ञ कराया गया,मोदी आर्मी का यह आंदोलन सात दिनों तक जारी रहेगा जिसमें भिन्न भिन्न तरीकों से अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा,मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष वरुण जोशी ने कहा यह प्रदेश के युवाओं का दुर्भाग्य है की जिन्होंने कांग्रेस सरकार पर विश्वास किया आज वही सरकार विश्वास घात कर रही,बेरोजगार युवाओं की चिंता छोड़ शराब के व्यवसाय में लिप्त होकर युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है,आज शराब से प्रदेश में अपराध का ग्राफ तो बढ़ा ही है साथ ही कई परिवार इस कोरोना महामारी में बिखर गए,सरकार द्वारा प्रदेश वासियों को राहत देने की बजाय प्रीमियम शराब दुकान पर जोर लगा रखी है,यही नहीं बिना कोरोना प्रोटकोल फ़ॉलो किए शराब दुकानों पर भीड़ जमा कर रही है जिससे कोरोना संक्रमण फैलना भी मुमकिन है सरकार सिर्फ अपना राजस्व देख रही है और प्रदेश के युवाओं को अपने हाल पर छोड़ चुकी है,आज के विरोध दर्ज करने मोदी आर्मी के वरुण जोशी,भाजपा शीतला चंडी मंडल अध्यक्ष शेखर चंद्राकर, अनेंद्र ताम्रकार,यश कसार,उमेश शाश्वत,सागर,मुकेश,इशू यादव,कपिल,प्रियंक,संस्कार, अग्रवाल,अनीश आदि उपस्थित हुए!*
रिसाली / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना लक्ष्य का पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। रिसाली नगर पालिक निगम के स्लम क्षेत्र में रहने वाले 19000 लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। जबकि पूरे प्रदेश में में 5 लाख से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया है। इस उपलब्धि के लिए एम.एम.यू. के स्टाफ ने आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे की उपस्थिति में केक काटा।
इस अवसर पर आयुक्त व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने डॉक्टर, स्टाफ नर्स और फार्मसिस्ट से चर्चा की। उन्होंने शिविर में आने वाली समस्याओं के बारे में बातचीत की। टीम के सदस्यों द्वारा बताए कुछ बातों पर नोडल अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे जल्द ही समस्याओं को दूर करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में यह योजना 1 नवंबर 2020 को शुरू की गई और 5 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाईया ली है। रिसाली निगम क्षेत्र की बात करे तो यहां पर 365 शिविर लगाए गए। वहीं 19 हजार स्लम क्षेत्र में रहने वाले महिला पुरूषों ने इसका लाभ लिया। इस उपलब्धि पर केक काटकर खुशियां मनाई गई।
इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर, सहायक अभियंता बीके सिंह व राजकुमार जैन समेंत एमएमयू की डॉक्टर मोनिका चंद्राकर, एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवीण कुमार, फार्मसिस्ट परवीन बानो, राहुल कुमार, स्टाफ नर्स सुभद्रा पटेल, आशा निर्मलकर व एलटी वैशाली बारले व लक्ष्मण चंद्राकर आदि उपस्थित थे।
निगम करेगा पहल
नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत लगाए जाने वाले शिविर में ब्लड ग्रुप जांच, मलेरिया व डेंगू जांच की सुविधा उपलबध कराने निगम पहल करेगा। इसके लिए वे जल्द ही संबंधित को पत्र लिखेंगे।
बारिश व्यवधान न बने इसके लिए जगह की तलाश
आमतौर पर शिविर वार्ड के खुले स्थान पर लगाया जा रहा है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि शिविर में बारिश किसी तरह का व्यवधान न बने। इसके लिए वार्ड में समुदायिक भवन, मंच व अन्य शेड वाले स्थान का चयन किया जाएगा।
जाने एम.एम.यू. सेवाए को
- यह सेवा मुख्य रूप से स्लम बस्ती में रहने वालों के लिए है।
- इसमें इसीजी समेत 24 प्रकार की जांच करने की सुविधा है।
- स्वास्थ्य परीक्षण के बाद नि:शुल्क दवा वितरण किया जाता है।
- गंभीर मरीजों को तत्काल हायर सेंटर रेफर किया जाता है।
दुर्ग / शौर्यपथ / अखिल भारतीय देवांगा, देवांगन, कोष्टा, कोष्टी फेडरेशन के तत्वावधान में सम्पूर्ण भारत के देवांगा, देवांगन, कोष्टा, कोष्टी जातीय जनों की वर्चुअल मीटिंग सामाजिक आद्यात्मिक गुरु श्री श्री दयानंद पुरी जी स्वामी, पीठाधीश, श्री श्री गायत्री पीठ, हेमकुटा, हम्पी, कर्नाटक के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अरुण राव वरोड़े के कुशल नेतृत्व मे विगत 6 माह से भी अधिक समय से गूगल मीट के माध्यम से जारी है । 200 दिनों से लगातार जारी इस वर्चुअल मीटिंग की विस्तृत जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर ललित देवांगन छाया ने बताया कि राज्यों के को आर्डिनेटर्स एवं अन्य वरिष्ठ जनों के सहयोग से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, झारखंड राज्यों के 1000 से ज्यादा देवांगा बंधुओ और बहनों ने चर्चा में भाग लेकर सम्पूर्ण भारत मे देवांगा जाति को एकजुट करने और राष्ट्रीय संगठन मजबूत करने, स्वजातीय बुनकरों की दशा सुधारने आगामी 7 अगस्त को राष्ट्रीय बुनकर दिवस मनाने, अपने जातीय समाज के इतिहास पर शोध करके उसे सभी देवांगाजनों तक पहुँचाने, स्वजातीय बंधुओं की शिक्षा, रोजगार एवं व्यावसायिक विकास के लिए “अपनों से अपनों तक योजना” तथा “कामदार समाज की स्थापना योजना” के माध्यम से मार्गदर्शन देने का प्रयास किया है ।
8 मार्च 2021 को “वर्चुअल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के माध्यम से ही 12 राज्यों की 125 से ज्यादा महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है । उत्थान योजना के तहत वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से विगत 16 सप्ताह से प्रति सोमवार को वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा मार्गदर्शन और मंगलवार को वैवाहिक परिचय सम्मेलन किया जाता है । बुधवार एवं गुरुवार को व्यावसायिक तथा कैरियर मार्गदर्शकों द्वारा शिक्षा, रोजगार एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन, प्रति शुक्रवार को महिला मंच और शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाता है । फेडरेशन की कोर कमेटी द्वारा प्रति रविवार को विशेष मीटिंग के माध्यम से विगत सप्ताह के कार्यक्रमों की समीक्षा और अगले सप्ताह के कार्यक्रमों को विस्तृत रूपरेखा तय की जाती है ।
सम्पूर्ण भारत के लगभग 10 करोड़ स्वजातीय बंधुओं को एक मंच पर लाने के लिए कल के 200 वें वर्चुअल मीटिंग मे उपस्थित सभी 50 कोआर्डिनेटर्स ने संकल्प लिया है ।
दुर्ग / शौर्यपथ / पेट्रोलियम उत्पादों एवं आवश्यक वस्तुओं में निरन्तर हो रही वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर छत्तीसगढ़ NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार जिला कार्यकारणी अध्यक्ष सोनू साहू के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के विरुद्ध आज दुर्ग एनएसयूआई के तत्वधान में महाराजा चौक दुर्ग मातोश्री कॉम्प्लेक्स के सामने अमित फ्यूल्स पेट्रोल पम्प के सामने तख्ती और फ्लेक्स लगाकर धरना प्रदर्शन कर बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि पर पेट्रोल पम्प के बेतहाशा वृद्धि के विरोध में केंद्र को मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ में आवश्यक दैनिक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर आक्रोश व्यक्त किया है। सोनू साहू ने कहा की पेट्रोल डीजल की कीमत को बढ़ाकर केंद्र सरकार लोगों की कमर तोड़ रही है।
डीजल की बढ़ती कीमत से किसान,आम जनता महंगाई की मार झेल रही हैं सबको मिलकर भाजपा की सरकार को उखाड़कर फेंकना होगा मोदी सरकार यदि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को कम नहीं किया गया तो आने वाले समय में भी वृहद स्तर पर जन आंदोलन का बिगुल जनता के साथ मिलकर करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवेश,अभय,शिवांग,साहिल ,गोल्डी, रिषभ चंद्राकर एवं अन्य कार्यकर्ता समस्त कार्यकर्ता शामिल हुए..।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
